डीपाडीह में 11 मई को होगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व”, आस्था और संस्कृति का भव्य संगम बलरामपुर के डीपाडीह में सजेगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ेगा जनमानस सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026: डीपाडीह में इतिहास, संस्कृति और स्वाभिमान का महाआयोजन डीपाडीह सामंत सरना बनेगा सांस्कृतिक चेतना का केंद्र, 11 मई को विशेष आयोजन छत्तीसगढ़ के डीपाडीह में गूंजेगा स्वाभिमान पर्व, आदिवासी संस्कृति और इतिहास का होगा प्रदर्शन आस्था, इतिहास और स्वाभिमान का संगम: डीपाडीह में 11 मई को सजेगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” रायपुर, 10 मई 2026/ हजार वर्षों की अटूट आस्था, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत बलरामपुर जिले का ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व वाला स्थल डीपाडीह सामंत सरना 11 मई 2026 को एक भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक राष्ट्रव्यापी स्तर पर मनाए जा रहे इस विशेष स्मरणोत्सव का उद्देश्य देश की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक चेतना और आस्था के अमर प्रतीकों को जन-जन तक पहुंचाना है। प्राचीन स्थापत्य कला, पुरातात्विक धरोहर और आदिवासी संस्कृति से समृद्ध डीपाडीह में आयोजित यह कार्यक्रम इतिहास और आधुनिकता के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करेगा। यह आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों, गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। आयोजन स्थल पर धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक गतिविधियों के माध्यम से भारत की प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। कलेक्टर के निर्देश और जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आयोजन को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शंकरगढ़ श्री अनमोल विवेक टोप्पो को नोडल अधिकारी तथा जनपद पंचायत सीईओ श्री वेद प्रकाश पांडे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आयोजन स्थल पर टेंट, साउंड सिस्टम, बैठक व्यवस्था, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई है। विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा दल और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जा रही है। शिक्षा विभाग मंचीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन करेगा, जबकि आदिवासी विकास विभाग स्थानीय जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन प्रस्तुत करेगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण होगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आयोजन से जुड़ सकें। ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” न केवल जिले की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि समाज में एकता, गौरव और अपने इतिहास के प्रति सम्मान की भावना को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

- सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाला आरोपी पकड़ा गया 🚨 सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨 शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाले आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनोज दास को गिरफ्तार किया। आरोपी पर बीएनएस, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ⚠️ आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दबाव बनाने की कोशिश की। 👮♂️ गांधीनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराधों के खिलाफ सरगुजा पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। #SurgujaPolice #CyberCrime #Ambikapur #CrimeNews #Chhattisgarh #WomenSafety #सरगुजा_पुलिस #साइबर_क्राइम1
- जमीन बंटवारे का विवाद बना खून-खराबा ⚠️ भाई ने भाई की ली जान, आरोपी दंपति गिरफ्तार 🚔 सूरजपुर जिले के चौकी चेन्द्रा अंतर्गत ग्राम चन्द्रमेढ़ा में जमीन के हिस्सा बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महेंद्र टोप्पो (50) पर उसके बड़े पिता धर्मदेव टोप्पो और उनकी पत्नी सुषमा ने ईंट से हमला कर दिया था। घायल महेंद्र को पहले भैयाथान अस्पताल, फिर जिला अस्पताल सूरजपुर एवं अम्बिकापुर में उपचार कराया गया, लेकिन 8 मई को उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में मृत्यु हत्यात्मक पाए जाने पर पुलिस ने मामला हत्या में परिवर्तित कर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट भी जब्त कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।1
- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज जिले में डायल 112 सेवा का शुभारंभ किया गया है। यह सेवा अब अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और आपातकालीन मदद के लिए पुलिस को और भी तेज़ी से पहुंचाएगी। शुरुआती तौर पर एक वाहन 24 घंटे काम करेगा, जल्द ही पूरे जिले में 11 अतिरिक्त गाड़ियां उपलब्ध होंगी।2
- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पहाड़ी कोरवा परिवार को परिजन के शव के लिए शव वाहन नहीं मिला। मजबूरन उन्हें 25 किलोमीटर तक शव को ट्रैक्टर पर ले जाना पड़ा, जिससे सुशासन के सरकारी दावों पर सवाल उठे। सांसद ने भी व्यवस्था में कमी स्वीकार करते हुए जल्द शव वाहन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।1
- *दुकान में दिनदहाड़े चोरी करते पकड़ाया युवक, ऐसे निपटा मामला!* रायगढ़ जिले में एक दुकान में दिनदहाड़े सामान चोरी कर रहे युवक को व्यवसायी ने मौके पर ही पकड़ लिया और उस स्थिति से निपटने के लिए दुकानदार ने जो तरीका अपनाया उसका वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी में कैद हुआ यह वीडियो अब सार्वजनिक प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले से जुड़ा वायरल वीडियो धरमजयगढ़ नगर क्षेत्र के राजमहल गेट के पास स्थित एक दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहे युवक द्वारा बेखौफ होकर इस तरह का कृत्य किए जाने को लेकर स्थानीय लोग एक ओर हैरानी व्यक्त कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा को लेकर चिंता भी व्यक्त कर रहे हैं।1
- जशपुर के बागबहार से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। झारपारा निवासी जोगेंद्र बढ़ई को धूप में बांधकर घंटों पीटने का आरोप, घटना का वीडियो भी सामने आया। जशपुर के बागबहार से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। झारपारा निवासी जोगेंद्र बढ़ई को धूप में बांधकर घंटों पीटने का आरोप, घटना का वीडियो भी सामने आया।1
- छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आयोजित सुशासन शिविर में राजकुमारी को अपने अस्पताल में भर्ती भाई रामब्रिज के लिए आयुष्मान कार्ड मिला। इससे उनके भाई के इलाज में आ रही दिक्कतें खत्म होंगी, और उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। सरकार की इस जनहितकारी योजना से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।1
- मथुरा में महाराणा प्रताप की जयंती बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षत्रिय सभा के पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों ने उनके शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को याद किया। सभी ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1