मायापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 लाख की अवैध शराब सहित स्कॉर्पियो जब्त शिवपुरी- मायापुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 पेटी देशी शराब सहित स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत 24 अप्रैल 2026 को थाना मायापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद स्कॉर्पियो क्रमांक UP 93 AX 6641 में अवैध शराब भरकर शेरगढ़-पडोरा से राजापुर-बुधौन की ओर आ रही है सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि दिनेश सिंह नरवरिया की टीम ने वाणी खदान के पास घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी ने गाड़ी खदान की ओर मोड़ दी, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। 20 पेटी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर पीछे रखे 4 काले कट्टों में 20 पेटी शराब मिली। इसमें 10 पेटी देशी प्लेन मदिरा और 10 पेटी देशी मसाला मदिरा थी। प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर भरे थे। कुल 180 लीटर शराब बरामद हुई पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तालिम नट पुत्र आशाकली नट, उम्र 22 साल, निवासी ग्राम काली पहाड़ी, थाना पिछोर, जिला शिवपुरी बताया आरोपी के पास शराब रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं होना पाया पुलिस ने शराब और स्कॉर्पियो कीमत 10 लाख को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।
मायापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 लाख की अवैध शराब सहित स्कॉर्पियो जब्त शिवपुरी- मायापुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 पेटी देशी शराब सहित स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत 24 अप्रैल 2026 को थाना मायापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद स्कॉर्पियो
क्रमांक UP 93 AX 6641 में अवैध शराब भरकर शेरगढ़-पडोरा से राजापुर-बुधौन की ओर आ रही है सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि दिनेश सिंह नरवरिया की टीम ने वाणी खदान के पास घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी ने गाड़ी खदान की ओर मोड़ दी, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। 20 पेटी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर पीछे रखे 4 काले कट्टों में 20 पेटी शराब मिली। इसमें
10 पेटी देशी प्लेन मदिरा और 10 पेटी देशी मसाला मदिरा थी। प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर भरे थे। कुल 180 लीटर शराब बरामद हुई पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तालिम नट पुत्र आशाकली नट, उम्र 22 साल, निवासी ग्राम काली पहाड़ी, थाना पिछोर, जिला शिवपुरी बताया आरोपी के पास शराब रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं होना पाया पुलिस ने शराब और स्कॉर्पियो कीमत 10 लाख को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।
- टाइगर का आतंक: नदी में नहाने गए आदिवासी को MT-6 ने बनाया शिकार, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में एक बार फिर टाइगर का खौफनाक हमला सामने आया है। ग्राम ऐरावन में नदी पर नहाने गए सरवन आदिवासी को मादा टाइगर MT-6 ने अपना शिकार बना लिया। जंगल में क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया हैं...1
- ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्ट मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। *सिरसौद चौराहा स्थित पांडे वेयरहाउस पर संचालित सेवा सहकारी संस्था, दिनारा मंडी करैरा के उपार्जन केंद्र क्रमांक 56405068 पर गेहूं की तुलाई के दौरान किसानों के साथ कथित रूप से खुली लूट की जा रही है। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समिति कर्मचारियों और कथित दलालों द्वारा तुलाई प्रक्रिया में अनियमितताएं बरती जा रही हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद इस पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि अचानक निरीक्षण के दौरान मौके पर कई गड़बड़ियां सामने आईं। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम रावत ने इस पूरे मामले को उजागर करते हुए जिला कलेक्टर शिवपुरी और एसडीएम करैरा से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि अन्नदाताओं के साथ हो रहे इस अन्याय को तुरंत रोका जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। ********************3
- Post by Abhishek Jain1
- रिटायर्ड सहायक कुलपति की टक्कर लगने पर मौत हो गई थी। जिस पर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन पर गाड़ी चला रहे सिपाही रजत को सस्पेंड करते हुए हिरासत में लिया गया साथ ही विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी है1
- सीपरी बाजार साइन बाबा मंदिर श्रीम सेवा समिति द्वारा तपती गर्मी में शरबत वितरण करने का कार्य किया इस शरबत कार्यक्रम में महामंत्री चित्रांग द्विवेदी,रमेश चौहान, कल्पना वर्मा,विनीत गुप्ता,भावना चंदेल, गीता शर्मा,सुनीता चतुर्वेदी,शिल्पी, किरण तिवारी सदस्य उपस्थित रहे आभार अनीता सिंह श्रीम सेवा की अध्यक्ष ने कहां ऐसी भीषण गर्मी में ऐसी मानव सेवा करनी चाहिए1
- Post by Bablu Ramaiya1
- जिला अस्पताल में बवाल: गार्ड और अटेंडर के बीच जमकर मारपीट शिवपुरी जिला अस्पताल में उस समय हंगामा मच गया जब गार्ड और अटेंडर के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक बढ़ गया और हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।1
- झाँसी। सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए जनपद के समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग प्रदान कर मानवीय संवेदनाओं को साकार किया। नई बस्ती, सिया की मस्जिद के पीछे निवासी गरिमा पवार, पिता स्व. लेखपाल पवार एवं माता अर्चना पवार के विवाह अवसर पर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी द्वारा वधु को आशीर्वाद स्वरूप फुल साइज ट्रॉली बैग, साड़ी, पर्स, कलश, किचन सेट सहित अन्य उपयोगी उपहार भेंट किए गए। यह सहयोग केवल वस्तुओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक परिवार को भावनात्मक संबल भी प्रदान किया, जिससे विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर खुशियों का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और सहयोग का सुंदर दृश्य देखने को मिला। इस दौरान ऐश्वर्य सरावगी, संदीप नामदेव, राजू सेन, राकेश अहिरवार, सिद्धांत गुप्ता, शुभांशु वर्मा, बसंत गुप्ता, रिया वर्मा, अंजली विश्वकर्मा, सुशांत गुप्ता, मास्टर मुन्नालाल, अर्चना, कृष्णा, कमलेश, अभिषेक, शनि, राज बहादुर सिंह परिहार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं तथा यह संदेश देते हैं कि जरूरत के समय समाज एक परिवार की तरह साथ खड़ा रहता है।4
- झांसी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। परीक्षा विभाग के पास एक काली थार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में पूर्व सहायक कुलसचिव मनीराम वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीराम वर्मा गाड़ी के नीचे फंस गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से गाड़ी को उठाकर शव को बाहर निकाला गया। हैरानी की बात यह है कि हादसे के वक्त थार में वर्दी में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे के पीछे आखिर लापरवाही किसकी थी।4