बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में तेज रफ्तार थार का कहर, रिटायर्ड सहायक कुलसचिव की मौत झांसी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। परीक्षा विभाग के पास एक काली थार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में पूर्व सहायक कुलसचिव मनीराम वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीराम वर्मा गाड़ी के नीचे फंस गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से गाड़ी को उठाकर शव को बाहर निकाला गया। हैरानी की बात यह है कि हादसे के वक्त थार में वर्दी में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे के पीछे आखिर लापरवाही किसकी थी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में तेज रफ्तार थार का कहर, रिटायर्ड सहायक कुलसचिव की मौत झांसी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। परीक्षा विभाग के पास एक काली थार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में पूर्व सहायक कुलसचिव मनीराम वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीराम वर्मा गाड़ी के नीचे फंस गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से गाड़ी को उठाकर शव को बाहर निकाला गया। हैरानी की बात यह है कि हादसे के वक्त थार में वर्दी में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे के पीछे आखिर लापरवाही किसकी थी।
- Post by Bablu Ramaiya1
- झाँसी। सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए जनपद के समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में सहयोग प्रदान कर मानवीय संवेदनाओं को साकार किया। नई बस्ती, सिया की मस्जिद के पीछे निवासी गरिमा पवार, पिता स्व. लेखपाल पवार एवं माता अर्चना पवार के विवाह अवसर पर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी द्वारा वधु को आशीर्वाद स्वरूप फुल साइज ट्रॉली बैग, साड़ी, पर्स, कलश, किचन सेट सहित अन्य उपयोगी उपहार भेंट किए गए। यह सहयोग केवल वस्तुओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक परिवार को भावनात्मक संबल भी प्रदान किया, जिससे विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर खुशियों का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और सहयोग का सुंदर दृश्य देखने को मिला। इस दौरान ऐश्वर्य सरावगी, संदीप नामदेव, राजू सेन, राकेश अहिरवार, सिद्धांत गुप्ता, शुभांशु वर्मा, बसंत गुप्ता, रिया वर्मा, अंजली विश्वकर्मा, सुशांत गुप्ता, मास्टर मुन्नालाल, अर्चना, कृष्णा, कमलेश, अभिषेक, शनि, राज बहादुर सिंह परिहार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं तथा यह संदेश देते हैं कि जरूरत के समय समाज एक परिवार की तरह साथ खड़ा रहता है।4
- झांसी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। परीक्षा विभाग के पास एक काली थार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में पूर्व सहायक कुलसचिव मनीराम वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मनीराम वर्मा गाड़ी के नीचे फंस गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से गाड़ी को उठाकर शव को बाहर निकाला गया। हैरानी की बात यह है कि हादसे के वक्त थार में वर्दी में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे के पीछे आखिर लापरवाही किसकी थी।4
- तीन को लाइन सट्टा खिलाते गिरफ्तार किया। लाखों की नकदी पकड़ी बैंक अकाउंट होल्ड कराए।1
- झांसी थाना प्रेमनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 151/2026 में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 25.04.2026 को थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर नगरा हाट क्षेत्र में दबिश दी गई, जहाँ से तीन अभियुक्तों को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान मुख्य अभियुक्त बृजेन्द्र राजपूत एवं उसके सहयोगियों के मध्य व्हाट्सएप्प चैट एवं ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट के माध्यम से संचालित नेटवर्क का खुलासा हुआ। अभियुक्त नीरज निरंजन के मोबाइल में मास्टर/एजेंट/क्लाइंट आईडी, लेजर, कैश ट्रांजैक्शन एवं कमीशन से संबंधित डेटा प्राप्त हुआ, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि संगठित रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालन किया जा रहा था। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि ऑनलाइन सट्टा साइट पर कुल 2,07,527/- रुपये के क्वाइन संचालित हो रहे थे तथा विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से सट्टा धनराशि का लेन-देन किया जा रहा था। जांच में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाते से 12,55,963/- रुपये तथा एक्सिस बैंक खाते में 11,80,644/- रुपये का ट्रांजैक्शन पाया गया, जो कुल 24,36,626/- रुपये की धनराशि को दर्शाता है, उक्त धनराशि के बैंक अकाउंट्स को फ़्रीज कराया जा रहा है। अभियुक्त हरेन्द्र सिंह परिहार उर्फ लल्ला परिहार के संबंध में जांच करने पर उसके बैंक खाते से 1,00,747/- रुपये का सट्टा लेन-देन पाया गया। वहीं अभियुक्त दिलीप सिंह उर्फ विजय परिहार द्वारा पूछताछ में यह स्वीकार किया गया कि उसने ऑनलाइन सट्टा खेलने हेतु आईडी प्राप्त की थी और वह लगभग 5,00,000/- रुपये सट्टे में हार चुका है। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि वह अपने व्यक्तिगत खाते का प्रयोग न कर अन्य व्यक्तियों/रिश्तेदारों के खातों के माध्यम से धनराशि का लेन-देन करता था। इसके अतिरिक्त मुख्य अभियुक्त बृजेन्द्र राजपूत के एचडीएफसी बैंक खातों की जांच के दौरान 75,520/- रुपये (सेविंग खाता) एवं 39,346/- रुपये (करंट खाता) की धनराशि पाई गई, जिसे कुल 1,14,866/- रुपये होल्ड कराया गया है। समस्त वित्तीय लेन-देन एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि अभियुक्तगण संगठित तरीके से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित कर रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर नियमानुसार मुकदमा उपरोक्त में धारा 13 जुआ अधिनियम एवं 112(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत समय करीब 12:35 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया एवं मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।4
- परिजनों को बताई प्रेमी संग खुश रहने की बात शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- Jhansi : पिता ने अपने ही 3 साल के बेटे का गला रे@त दिया फिर खुद भी लटक गया पूरी घटना रक्सा थाना क्षेत्र की है.... #Jhansi #jhansinews #thenewstantra #news #raksha1
- थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 03 मोबाइल, एसबीआई बैंक खाते से 12,55,963/- रुपये एवं एक्सिस बैंक खाते में 11,80,644/- रुपये एवं एच.डी.एफ.सी बैंक खाते में 1,14,866/-रुपये कुल 25,51,492/- रुपयों को फ़्रीज़ कराया गया एवं वेबसाइट पर मौजूद 2,07,527/- रुपयों के क्वाइन्स बरामद किये गए। गिरफ्तार अभियुक्तगण को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। झाँसी पुलिस द्वारा ऑपरेशन संगठित अपराध के अन्तर्गत की जा रही कार्यवाही के संबंध में sspjhansi @bbgtsmurthy_ips की वीडियो बाइटः-1