Shuru
Apke Nagar Ki App…
झाँसी पुलिस द्वारा झाँसी एस एस पी bbgtsmurthy_ips के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्यवाही, थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 03 मोबाइल, एसबीआई बैंक खाते से 12,55,963/- रुपये एवं एक्सिस बैंक खाते में 11,80,644/- रुपये एवं एच.डी.एफ.सी बैंक खाते में 1,14,866/-रुपये कुल 25,51,492/- रुपयों को फ़्रीज़ कराया गया एवं वेबसाइट पर मौजूद 2,07,527/- रुपयों के क्वाइन्स बरामद किये गए। गिरफ्तार अभियुक्तगण को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। झाँसी पुलिस द्वारा ऑपरेशन संगठित अपराध के अन्तर्गत की जा रही कार्यवाही के संबंध में sspjhansi @bbgtsmurthy_ips की वीडियो बाइटः-
Amir Sohail
झाँसी पुलिस द्वारा झाँसी एस एस पी bbgtsmurthy_ips के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्यवाही, थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 03 मोबाइल, एसबीआई बैंक खाते से 12,55,963/- रुपये एवं एक्सिस बैंक खाते में 11,80,644/- रुपये एवं एच.डी.एफ.सी बैंक खाते में 1,14,866/-रुपये कुल 25,51,492/- रुपयों को फ़्रीज़ कराया गया एवं वेबसाइट पर मौजूद 2,07,527/- रुपयों के क्वाइन्स बरामद किये गए। गिरफ्तार अभियुक्तगण को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। झाँसी पुलिस द्वारा ऑपरेशन संगठित अपराध के अन्तर्गत की जा रही कार्यवाही के संबंध में sspjhansi @bbgtsmurthy_ips की वीडियो बाइटः-
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी में एक पिता ने अपने 3 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। बेटे की जान लेने के बाद उसने सुसाइड कर लिया। आंगन में सो रही मां देर रात करीब 2:00 बजे उठी तो बच्चा गायब था। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से अंदर झांकी तो नजारा देखकर चीख पड़ी। बच्चे का खून से लथपथ शव नीचे जमीन पर पड़ा था और पति फंदे पर लटक रहा था। महिला के चिल्लाने पर परिजन जागे और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह दिल दहला देने वाली बड़ी वारदात शुक्रवार की रात को रक्सा थाना क्षेत्र के ढिमरपुरा गांव से सामने आई है। युवक ने बेटे की हत्या कर खुद क्यों जान दी, अभी इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। .4
- झाँसी के रक्सा थाना क्षेत्र से एक खौफनाक वारदात सामने आई है जहां एक पिता ने ही अपने कलेजे के टुकड़े को मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। एक साथ हुई दो मौत से गांव में हड़कम्प मच गया। वही घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस घटना के कारणों का सच तलाशने में जुटी गई है। मृतक का नाम प्रेम केवट पुत्र काशीराम डिमरपुरा बताया गया है। मृत बेटे का नाम भरत था। प्रथम दृष्टता मृतक प्रेम शराब का आदि बताया जा रहा हैं, जिसने शराब के नशे में यह ख़ौफ़नाक कदम उठाया। वही पुलिस घटना के मुख्य कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।4
- थाना कोटरा पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में मोबाइल फोन के जरिए सट्टा लगाने वाले गिरोह पर कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 37,470 रुपये नकद व 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपित मोबाइल फोन के माध्यम से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- की गला रेतकर हत्या कर दी, फिर खुद फांसी लगा ली। घटना के बाद पत्नी का रों रोकर बुरा हाल है और वह शराब की लत को कोस रही है।1
- उरई (जालौन) 24 अप्रैल। गाजीपुर जिले के गांव कटरिया में विश्वकर्मा समाज की बेटी निशा विश्वकर्मा 16 वर्ष के साथ बलात्कार के बाद हत्या के मामले को लेकर विश्वकर्मा समाज में आक्रोश देखा गया है। आज अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जनपद जालौन के जिला अध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी महेश चंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो विश्वकर्मा समाज के लोग जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिला अधिकारी राजेश पांडे को महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौपा। ज्ञापन सौंपते हुए अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिला अध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी महेश चंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि गाजीपुर जिले के थाना करण्डा के अन्तर्गत गांव कटरिया में दबंग सवर्ण जाति विशेष के युवाओं द्वारा विश्वकर्मा समाज के सियाराम विश्वकर्मा की नाबालिक बेटी निशा विश्वकर्मा 16 वर्ष के साथ बलात्कार किया गया और हत्या करके गंगा नदी के किनारे फेंक दिया। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और हाल-चाल जानने के लिए 22 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार विश्वकर्मा समाज के नेता पूर्व मंत्री राम श्री विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक डेलिगेशन गाजीपुर के गांव कटारिया पहुंचा तो गांव के प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह उर्फ आशु ने पुलिस की मौजूदगी में गांव वालों के साथ मिलकर पथराव कर दिया जिसमें पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा सहित तमाम नेता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने मांग कि पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के हमलावर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह उर्फ आशू और पथराव करने वाले गांव वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाये। निशा विश्वकर्मा के हथियारों को फांसी की सजा दी जाए ।पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाये तथा 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाए। घटना स्थल पर लापरवाही बरतने वाले सीओ सिटी गाज़ीपुर और थाना अध्यक्ष करण्डा सहित पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाए आदि मांगें की है। इस मौके पर रामलाल विश्वकर्मा, राम लक्ष्मण शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ पप्पू रूरा, शैलेन्द्र विश्वकर्मा,अतर सिंह राठौर,श्याम बाबू विश्वकर्मा,दुलीचंद विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, महेश शिरोमणि, लल्लू भैया विश्वकर्मा, मैयादीन पांचाल, गोविंद विश्वकर्मा, धर्मेंद्र शर्मा,नीलकमल विश्वकर्मा, शैलेंद्र विश्वकर्मा मनीष विश्वकर्मा, मोहित विश्वकर्मा, डॉक्टर ओम प्रकाश विश्वकर्मा,डा कमलकांत विश्वकर्मा,आशाराम विश्वकर्मा, नितिन विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा गौरव विश्वकर्म, जितेश एडवोकेट, राजेश विश्वकर्मा एडवोकेट, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा एडवोकेट, राजकुमार विश्वकर्मा, प्रयाग नारायण विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, हर्षद मोहन विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, मयंक विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, अमरीश विश्वकर्मा, जलज विश्वकर्मा, कैलाश बाबू विश्वकर्मा, अवधेश शर्मा, विपिन ओझा, जीतू विश्वकर्मा, हनुमंत विश्वकर्मा, दयाशंकर विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, आलोक विश्वकर्मा सहित तमाम विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद रहे।3
- Post by Bablu Ramaiya1
- झांसी थाना रक्सा क्षेत्र में गांव ढीमरपुरा में मां के साथ सो रहे तीन साल के मासूम को उठाकर पिता ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी है lऔर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। शनिवार सुबह महिला ने पति व बेटे के शव बंद कमरे में देखे तो चीख पड़ी। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।गांव ढीमरपुरा निवासी प्रेम सिंह पत्नी, बच्चों के साथ रहता था। शुक्रवार देर रात पत्नी परिवार के अन्य लोगों के साथ आंगन में बिछौना बिछाकर सो गई। जबकि प्रेम सिंह किसी शादी समारोह में गया था।आधी रात के बाद वह घर लौटा। उसने चुपके से मां के बगल में सो रहे तीन साल के मासूम बेटे भरत को गोद में उठाकर कमरे में ले गया। वहां चाकूओं से गोदकर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिर स्वयं रस्सी से फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। शनिवार करीब साढ़े तीन बजे पत्नी को आहट हुई। उसने खिड़की से झांककर देखा तो चीख पड़ी। प्रेम सिंह का शव फंदे पर झूल रहा था।जबकि बेटे भरत का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। वहीं शोर सुनकर आसपास हड़कप मच गया। सूचना पर सीओ सदर रामवीर सिंह, डायल-112, थाना प्रभारी रक्सा उदय प्रताप सिंह, फॉरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- बंगाल में यहां के लोगों की सोच पाकिस्तानियों के जैसी होती जा रही है जमीनी हकीकत1
- झांसी। शहर में आबकारी विभाग ने पुराने स्टॉक की शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित विशेष समिति ने थोक लाइसेंसधारी के गोदाम में रखी अवैध रूप से बची हुई शराब को बुलडोजर से नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई विदेशी मदिरा के थोक विक्रेता ऋषि जायसवाल के गोदाम पर की गई, जहां वर्ष 2025-26 का बचा हुआ स्टॉक पाया गया था। नियमों के तहत इस स्टॉक को मौके पर ही पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। अभियान के दौरान समिति की निगरानी में कुल 174 पेटियों में रखी 3684 बोतलें—जिनमें विभिन्न ब्रांड की व्हिस्की, वाइन और वोदका शामिल थीं नष्ट की गईं। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान उप आबकारी आयुक्त उमेश चंद्र पांडे, जिला आबकारी अधिकारी मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी सदर गोपेश तिवारी, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित विभागीय टीम मौजूद रही।3