logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्यप्रदेश सरकार की निगरानी में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। 1766 ठिकानों को बंद करके प्रदेश के पच्चीसों हज़ार पैकारियों पर अवैध शराब बेचने की खुली छूट दी जा रही है। *आप प्रवक्ता रमाकांत पटेल* का सरकार पर हमला

1 day ago
user_प्रकाश दोसावत
प्रकाश दोसावत
जर्नलिज्म एंड सोशल वर्क मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
1 day ago

मध्यप्रदेश सरकार की निगरानी में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। 1766 ठिकानों को बंद करके प्रदेश के पच्चीसों हज़ार पैकारियों पर अवैध शराब बेचने की खुली छूट दी जा रही है। *आप प्रवक्ता रमाकांत पटेल* का सरकार पर हमला

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आई माता के 611वें अवतरण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब (ब्यूरो चीफ अनिल जटिया) आई माता के 611वें अवतरण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब (ब्यूरो चीफ अनिल जटिया) प्रतापगढ़, 13 सितंबर भादवा बीज के अवसर पर धोबी समाज की आराध्या महामाया आई माता (गादी माता) के 611वें अवतरण दिवस पर प्रतापगढ़ में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और सजीव झांकी के साथ निकली शोभायात्रा में राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों समाजबंधुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा धोबी चौक स्थित गादी माता मंदिर से शुरू होकर कुम्हारवाड़ा, पंडित जी की बावड़ी, सूरजपोल होते हुए रामकुंड मंदिर पहुंची। यहां पवित्र जल से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गादी माता की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शोभायात्रा गांधी चौराहा, पीपली गली, धानमंडी, सदर बाजार, केशवराय मंदिर, मानक चौक, झंडा गली, सालमपुरा, भाटपुरा और कुम्हारवाड़ा होते हुए वापस मंदिर पहुंची। यहां महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन हुआ। 51 ढोल और सजीव झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। पहली बार प्रतापगढ़ पहुंचे राष्ट्रीय संत अशोक जी महाराज शोभायात्रा में पीठाधीश्वर अशोक जी महाराज, श्री ज्वालामाता मंदिर लखनऊ, पहली बार प्रतापगढ़ पहुंचे और समाजबंधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। उनके साथ सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी एवं समाजसेवी भी मौजूद रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत गांधी चौराहे सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर वसीटा धोबी समाज युवा टीम, श्री आई माता वसीटा धोबी समाज सेवा समिति, मंदसौर रजक कल्याण समिति, पद्मावती ग्रुप, वसीटा धोबी समाज नवयुवक मंडल निंबाहेड़ा सहित विभिन्न संगठनों ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर शोभायात्रा का स्वागत किया। 36 प्रतिभाओं का सम्मान भादवा बीज पर्व के अवसर पर श्री आई माता वसीटा धोबी समाज सेवा समिति की ओर से कक्षा 1 से 12वीं तक प्रत्येक कक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली 36 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही पिछले एक वर्ष में सरकारी सेवा में चयनित समाज की प्रतिभाओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर प्रतिभाओं के चेहरे खिल उठे और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिला।
    4
    आई माता के 611वें अवतरण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

(ब्यूरो चीफ अनिल जटिया)
आई माता के 611वें अवतरण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
(ब्यूरो चीफ अनिल जटिया)
प्रतापगढ़, 13 सितंबर भादवा बीज के अवसर पर धोबी समाज की आराध्या महामाया आई माता (गादी माता) के 611वें अवतरण दिवस पर प्रतापगढ़ में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और सजीव झांकी के साथ निकली शोभायात्रा में राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों समाजबंधुओं ने भाग लिया।
शोभायात्रा धोबी चौक स्थित गादी माता मंदिर से शुरू होकर कुम्हारवाड़ा, पंडित जी की बावड़ी, सूरजपोल होते हुए रामकुंड मंदिर पहुंची। यहां पवित्र जल से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गादी माता की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शोभायात्रा गांधी चौराहा, पीपली गली, धानमंडी, सदर बाजार, केशवराय मंदिर, मानक चौक, झंडा गली, सालमपुरा, भाटपुरा और कुम्हारवाड़ा होते हुए वापस मंदिर पहुंची। यहां महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन हुआ। 51 ढोल और सजीव झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे।
पहली बार प्रतापगढ़ पहुंचे राष्ट्रीय संत अशोक जी महाराज
शोभायात्रा में पीठाधीश्वर अशोक जी महाराज, श्री ज्वालामाता मंदिर लखनऊ, पहली बार प्रतापगढ़ पहुंचे और समाजबंधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। उनके साथ सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी एवं समाजसेवी भी मौजूद रहे।
जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
गांधी चौराहे सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर वसीटा धोबी समाज युवा टीम, श्री आई माता वसीटा धोबी समाज सेवा समिति, मंदसौर रजक कल्याण समिति, पद्मावती ग्रुप, वसीटा धोबी समाज नवयुवक मंडल निंबाहेड़ा सहित विभिन्न संगठनों ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
36 प्रतिभाओं का सम्मान
भादवा बीज पर्व के अवसर पर श्री आई माता वसीटा धोबी समाज सेवा समिति की ओर से कक्षा 1 से 12वीं तक प्रत्येक कक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली 36 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही पिछले एक वर्ष में सरकारी सेवा में चयनित समाज की प्रतिभाओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर प्रतिभाओं के चेहरे खिल उठे और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिला।
    user_Anil Jatiya news repotar
    Anil Jatiya news repotar
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • आप देख रहे हो शुरू ऐप पर प्रभात प्रतापगढ़ न्यूज चैनल पर प्रसारित
    1
    आप देख रहे हो शुरू ऐप पर प्रभात प्रतापगढ़ न्यूज चैनल पर प्रसारित
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • खेत पर काम कर रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, गंभीर घायल
    1
    खेत पर काम कर रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, गंभीर घायल
    user_Baba
    Baba
    अरनोद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • गणेश उत्सव से पहले नीमच में बड़ा बवाल! लाखों के ऑर्डर लेकर मूर्ति कारीगर लापता, भक्तों में मचा हड़कंप नीमच, मध्यप्रदेश। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व से ठीक पहले मध्यप्रदेश के नीमच में ऐसा मामला सामने आया है, जिसने गणेश उत्सव की तैयारियों में जुटे सैकड़ों भक्तों की चिंता बढ़ा दी है। शहर के महू रोड इलाके में गणेश प्रतिमाएं बनाने और बुकिंग लेने वाला कारीगर कथित तौर पर अचानक लापता हो गया है। कारीगर का मोबाइल भी बंद बताया जा रहा है, जबकि कई गणेश प्रतिमाओं की एडवांस बुकिंग पहले ही हो चुकी थी। मामले की जानकारी फैलते ही रविवार को बड़ी संख्या में पंडाल समितियों के सदस्य और भक्त केंट थाने पहुंच गए। थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा हुआ। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों को समझाइश दी और इसके बाद पुलिस बल के साथ महू रोड स्थित मूर्ति निर्माण स्थल और गोदाम पर पहुंची। भक्तों और पंडाल समितियों का आरोप है कि उन्होंने गणेश प्रतिमाओं की बुकिंग के लिए बड़ी रकम एडवांस में दी थी। अब कारीगर के अचानक गायब होने और गोदाम बंद मिलने से उनके सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि गणेश चतुर्थी से ठीक एक दिन पहले वे अपने पंडालों में बप्पा की प्रतिमा कहां से लाएंगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कारीगर के बारे में जानकारी जुटाने के साथ उसके संभावित ठिकानों की तलाश कर रही है। फिलहाल पूरे मामले में कितनी रकम की बुकिंग हुई और कारीगर के लापता होने के पीछे वास्तविक वजह क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। गणेश उत्सव से ठीक पहले सामने आए इस मामले ने नीमच में सनसनी जरूर फैला दी है।
    1
    गणेश उत्सव से पहले नीमच में बड़ा बवाल! लाखों के ऑर्डर लेकर मूर्ति कारीगर लापता, भक्तों में मचा हड़कंप
नीमच, मध्यप्रदेश। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व से ठीक पहले मध्यप्रदेश के नीमच में ऐसा मामला सामने आया है, जिसने गणेश उत्सव की तैयारियों में जुटे सैकड़ों भक्तों की चिंता बढ़ा दी है। शहर के महू रोड इलाके में गणेश प्रतिमाएं बनाने और बुकिंग लेने वाला कारीगर कथित तौर पर अचानक लापता हो गया है। कारीगर का मोबाइल भी बंद बताया जा रहा है, जबकि कई गणेश प्रतिमाओं की एडवांस बुकिंग पहले ही हो चुकी थी।
मामले की जानकारी फैलते ही रविवार को बड़ी संख्या में पंडाल समितियों के सदस्य और भक्त केंट थाने पहुंच गए। थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा हुआ। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों को समझाइश दी और इसके बाद पुलिस बल के साथ महू रोड स्थित मूर्ति निर्माण स्थल और गोदाम पर पहुंची।
भक्तों और पंडाल समितियों का आरोप है कि उन्होंने गणेश प्रतिमाओं की बुकिंग के लिए बड़ी रकम एडवांस में दी थी। अब कारीगर के अचानक गायब होने और गोदाम बंद मिलने से उनके सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि गणेश चतुर्थी से ठीक एक दिन पहले वे अपने पंडालों में बप्पा की प्रतिमा कहां से लाएंगे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कारीगर के बारे में जानकारी जुटाने के साथ उसके संभावित ठिकानों की तलाश कर रही है। फिलहाल पूरे मामले में कितनी रकम की बुकिंग हुई और कारीगर के लापता होने के पीछे वास्तविक वजह क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
गणेश उत्सव से ठीक पहले सामने आए इस मामले ने नीमच में सनसनी जरूर फैला दी है।
    user_मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    मुकेश शर्मा पत्रकार नीमच
    Carpenter Neemuch Nagar, Madhya Pradesh•
    10 min ago
  • सालमगढ़: मेवाड़ा कुमावत समाज द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का हवन-यज्ञ और भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ समापन सालमगढ़: मेवाड़ा कुमावत समाज द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का हवन-यज्ञ और भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ समापन ​सालमगढ़। स्थानीय श्री चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में मेवाड़ा कुमावत समाज, सालमगढ़ के तत्वावधान में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का रविवार को पूर्णाहुति व महाप्रसादी वितरण के साथ धर्ममय वातावरण में समापन हुआ। ​कथा के अंतिम दिन कथा वाचक पंडित अर्जुन शर्मा (भदवासा) ने श्रीमद्भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, कर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के उपरांत पंडित जी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें यजमानों व श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि की कामना की। ​नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा पूर्णाहुति के पश्चात कथा व्यास पं. अर्जुन शर्मा एवं श्रीमद्भागवत पोथी जी को सुसज्जित रथ में विराजमान कर नगर में भव्य जुलूस (शोभायात्रा) निकाला गया। जुलूस मंदिर प्रांगण से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भागवत जी की पोथी पर पुष्पवर्षा की गई तथा जगह-जगह कथा वाचक का स्वागत-सत्कार किया गया। पूरे नगर में जयकारों और धार्मिक भजनों से माहौल धर्ममय बना रहा। ​महाप्रसादी का हुआ वितरण नगर भ्रमण के पश्चात शोभायात्रा पुनः श्री चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां आरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इसमें मेवाड़ा कुमावत समाज के प्रबुद्धजनों, ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।
    1
    सालमगढ़: मेवाड़ा कुमावत समाज द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का हवन-यज्ञ और भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ समापन
सालमगढ़: मेवाड़ा कुमावत समाज द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का हवन-यज्ञ और भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ समापन
​सालमगढ़। स्थानीय श्री चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में मेवाड़ा कुमावत समाज, सालमगढ़ के तत्वावधान में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का रविवार को पूर्णाहुति व महाप्रसादी वितरण के साथ धर्ममय वातावरण में समापन हुआ।
​कथा के अंतिम दिन कथा वाचक पंडित अर्जुन शर्मा (भदवासा) ने श्रीमद्भागवत कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, कर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के उपरांत पंडित जी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें यजमानों व श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
​नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा
पूर्णाहुति के पश्चात कथा व्यास पं. अर्जुन शर्मा एवं श्रीमद्भागवत पोथी जी को सुसज्जित रथ में विराजमान कर नगर में भव्य जुलूस (शोभायात्रा) निकाला गया। जुलूस मंदिर प्रांगण से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भागवत जी की पोथी पर पुष्पवर्षा की गई तथा जगह-जगह कथा वाचक का स्वागत-सत्कार किया गया। पूरे नगर में जयकारों और धार्मिक भजनों से माहौल धर्ममय बना रहा।
​महाप्रसादी का हुआ वितरण
नगर भ्रमण के पश्चात शोभायात्रा पुनः श्री चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां आरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इसमें मेवाड़ा कुमावत समाज के प्रबुद्धजनों, ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।
    user_User3132
    User3132
    दलोट, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • धर्म ध्वजा लेकर भक्ति में झूमे श्रद्धालु, बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव पर रामपुरा में निकली भव्य शोभायात्रा। रामपुरा। लोक देवता बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव के अवसर पर रामपुरा क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दुधलाई गांव से भंडारों का भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दुधलाई स्थित बालाजी मंदिर से प्रारंभ हुआ यह चल समारोह नीमच-झालावाड़ रोड होते हुए रामपुरा के समीप लाला तलाई मैदान पहुंचा। शोभायात्रा में दुधलाई, हरिपुरा, खेतपालिया सहित विभिन्न भंडारों के श्रद्धालु धर्म ध्वजा लेकर शामिल हुए। डीजे की धुन पर बाबा रामदेव जी के भजनों के साथ भक्तजन नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। ट्रैक्टरों पर बाबा रामदेव जी की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं, जिन्हें फूलों से मनमोहक रूप से सजाया गया था। पूरे मार्ग में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। चल समारोह में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह स्वागत और जलपान की व्यवस्था की गई। प्रियंका भोजनालय पर भक्तों के लिए खीर की महाप्रसादी का आयोजन किया गया, वहीं विभिन्न भंडारों पर नुक्ती की महाप्रसादी वितरित की गई। भक्तों ने श्रद्धा भाव से प्रसादी ग्रहण कर बाबा रामदेव जी का आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि क्षेत्र में संचालित विभिन्न भंडारों का शुभारंभ हरियाली अमावस्या से होता है और भाद्रपद शुक्ल द्वितीया, जिसे स्थानीय रूप से बड़ी बीज कहा जाता है, के अवसर पर इनका समापन किया जाता है। लगभग एक माह तक इन भंडारों के माध्यम से सावलिया जी रामदेवरा, चारभुजानाथ और खाटू श्याम सहित धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान और ठहरने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी सेवा कार्य के समापन अवसर पर यह भव्य चल समारोह आयोजित किया गया। लाला तलाई मैदान पहुंचने पर बाबा रामदेव जी की विधिवत आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने पूरे रामपुरा क्षेत्र को भक्ति, आस्था और उल्लास से भर दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति, आकर्षक झांकियों और गूंजते जयकारों ने इस धार्मिक आयोजन को यादगार बना दिया।
    1
    धर्म ध्वजा लेकर भक्ति में झूमे श्रद्धालु, बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव पर रामपुरा में निकली भव्य शोभायात्रा।

रामपुरा। लोक देवता बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव के अवसर पर रामपुरा क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दुधलाई गांव से भंडारों का भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दुधलाई स्थित बालाजी मंदिर से प्रारंभ हुआ यह चल समारोह नीमच-झालावाड़ रोड होते हुए रामपुरा के समीप लाला तलाई मैदान पहुंचा। शोभायात्रा में दुधलाई, हरिपुरा, खेतपालिया सहित विभिन्न भंडारों के श्रद्धालु धर्म ध्वजा लेकर शामिल हुए। डीजे की धुन पर बाबा रामदेव जी के भजनों के साथ भक्तजन नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। ट्रैक्टरों पर बाबा रामदेव जी की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं, जिन्हें फूलों से मनमोहक रूप से सजाया गया था। पूरे मार्ग में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। चल समारोह में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह स्वागत और जलपान की व्यवस्था की गई। प्रियंका भोजनालय पर भक्तों के लिए खीर की महाप्रसादी का आयोजन किया गया, वहीं विभिन्न भंडारों पर नुक्ती की महाप्रसादी वितरित की गई। भक्तों ने श्रद्धा भाव से प्रसादी ग्रहण कर बाबा रामदेव जी का आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि क्षेत्र में संचालित विभिन्न भंडारों का शुभारंभ हरियाली अमावस्या से होता है और भाद्रपद शुक्ल द्वितीया, जिसे स्थानीय रूप से बड़ी बीज कहा जाता है, के अवसर पर इनका समापन किया जाता है। लगभग एक माह तक इन भंडारों के माध्यम से सावलिया जी रामदेवरा, चारभुजानाथ और खाटू श्याम सहित धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान और ठहरने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी सेवा कार्य के समापन अवसर पर यह भव्य चल समारोह आयोजित किया गया। लाला तलाई मैदान पहुंचने पर बाबा रामदेव जी की विधिवत आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने पूरे रामपुरा क्षेत्र को भक्ति, आस्था और उल्लास से भर दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति, आकर्षक झांकियों और गूंजते जयकारों ने इस धार्मिक आयोजन को यादगार बना दिया।
    user_Mukesh rathor
    Mukesh rathor
    Electrician नीमच, नीमच, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • MP -; मन्दसौर संजीत नाका क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने 2 पक्षों में मारपीट, मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ।। विवाद के चलते मौके पर कुछ देर हंगामे की स्थिति बनी रही।
    1
    MP -; मन्दसौर संजीत नाका क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने 2 पक्षों में मारपीट, मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ।।
विवाद के चलते मौके पर कुछ देर हंगामे की स्थिति बनी रही।
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • MP - मन्दसौर जिला चिकित्सालय की, जहां अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि मरीजों के उपचार के लिए डॉक्टर तो मौजूद हैं, लेकिन मरीजों को संभालने और उनकी देखभाल में सहयोग करने वाले कर्मचारियों की कमी दिखाई दे रही है। ऐसे में मरीजों के साथ अस्पताल पहुंचने वाले परिजनों को खुद ही मरीज की देखभाल करनी पड़ रही है। इलाज के दौरान मरीज को संभालने से लेकर अन्य जरूरी व्यवस्थाओं तक की जिम्मेदारी कई बार परिजनों पर आ जाती है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सवाल यह है कि जिला चिकित्सालय में जब बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, तो उनकी देखभाल और आवश्यक सहयोग के लिए पर्याप्त कर्मचारी क्यों मौजूद नहीं रहते? मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? क्या जिम्मेदार अधिकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नियमित निगरानी नहीं रखते? तस्वीरें खुद अस्पताल की व्यवस्था की हकीकत बयां कर रही हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
    2
    MP - मन्दसौर जिला चिकित्सालय की, जहां अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि मरीजों के उपचार के लिए डॉक्टर तो मौजूद हैं, 
लेकिन मरीजों को संभालने और उनकी देखभाल में सहयोग करने वाले कर्मचारियों की कमी दिखाई दे रही है।
ऐसे में मरीजों के साथ अस्पताल पहुंचने वाले परिजनों को खुद ही मरीज की देखभाल करनी पड़ रही है। इलाज के दौरान मरीज को संभालने से लेकर अन्य जरूरी व्यवस्थाओं तक की जिम्मेदारी कई बार परिजनों पर आ जाती है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सवाल यह है कि जिला चिकित्सालय में जब बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, तो उनकी देखभाल और आवश्यक सहयोग के लिए पर्याप्त कर्मचारी क्यों मौजूद नहीं रहते?
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? क्या जिम्मेदार अधिकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नियमित निगरानी नहीं रखते?
तस्वीरें खुद अस्पताल की व्यवस्था की हकीकत बयां कर रही हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
    user_MP - Nandkishor Rathore
    MP - Nandkishor Rathore
    Newspaper publisher मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.