logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोकना गंगा घाट से जल लेकर घुइसरनाथ धाम रवाना हुआ कांवरियों का जत्था जगतपुर, रायबरेली। सावन माह के पावन अवसर पर शनिवार को भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कांवरियों का जत्था गोकना गंगा घाट से गंगाजल लेकर घुइसरनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। कांवरिए जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिंदागंज बाजार से होकर अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़े। इस दौरान पूरा मार्ग हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। कांवरियों ने गोकना गंगा घाट पर विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना की और पवित्र जल अपने कांवर में भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने का संकल्प लिया। इसके बाद कांवरियों का जत्था पैदल यात्रा करते हुए घुइसरनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। रास्ते में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। बिंदागंज बाजार सहित रास्ते में स्थानीय लोगों ने कांवरियों का स्वागत किया। सावन के चलते क्षेत्र में शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। कांवरियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस भी सतर्क रही। श्रद्धालु घुइसरनाथ धाम पहुंचकर गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

1 day ago
user_Deepak Kumar
Deepak Kumar
Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

गोकना गंगा घाट से जल लेकर घुइसरनाथ धाम रवाना हुआ कांवरियों का जत्था जगतपुर, रायबरेली। सावन माह के पावन अवसर पर शनिवार को भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कांवरियों का जत्था गोकना गंगा घाट से गंगाजल लेकर घुइसरनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। कांवरिए जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिंदागंज बाजार से होकर अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़े। इस दौरान पूरा मार्ग हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। कांवरियों ने गोकना गंगा घाट पर विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना की और पवित्र जल अपने कांवर में भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने का संकल्प लिया। इसके बाद कांवरियों का जत्था पैदल यात्रा करते हुए घुइसरनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। रास्ते में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। बिंदागंज बाजार सहित रास्ते में स्थानीय लोगों ने कांवरियों का स्वागत किया। सावन के चलते क्षेत्र में शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। कांवरियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस भी सतर्क रही। श्रद्धालु घुइसरनाथ धाम पहुंचकर गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली में पत्रकारों की सुरक्षा और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन रायबरेली। विकासखंड सलोन के सभागार में रविवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की सलोन इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला संरक्षक इं. संदीप श्रीवास्तव, जिला प्रभारी आरबी सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामभवन कोरी, जिला प्रवक्ता सेहजल चौरसिया, सलोन तहसील अध्यक्ष एवं आयोजक रीता अग्रहरि तथा महासचिव शशिधर त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कपिल त्रिपाठी ने किया। वक्ताओं ने पत्रकारों को कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। साथ ही पत्रकारों को टोल टैक्स में छूट दिए जाने की मांग सरकार के समक्ष रखने पर सहमति बनी। पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। बैठक में संगठन को तहसील और ग्रामीण स्तर तक मजबूत करने तथा पत्रकारों के हितों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, सविता, धर्मवीर यादव, जिला महासचिव दीपक कुमार, शशि कुमार सिंह, अनिल कुमार, सुशील तिवारी सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
    1
    रायबरेली में पत्रकारों की सुरक्षा और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
रायबरेली। विकासखंड सलोन के सभागार में रविवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की सलोन इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला संरक्षक इं. संदीप श्रीवास्तव, जिला प्रभारी आरबी सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामभवन कोरी, जिला प्रवक्ता सेहजल चौरसिया, सलोन तहसील अध्यक्ष एवं आयोजक रीता अग्रहरि तथा महासचिव शशिधर त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कपिल त्रिपाठी ने किया।
वक्ताओं ने पत्रकारों को कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। साथ ही पत्रकारों को टोल टैक्स में छूट दिए जाने की मांग सरकार के समक्ष रखने पर सहमति बनी। पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।
बैठक में संगठन को तहसील और ग्रामीण स्तर तक मजबूत करने तथा पत्रकारों के हितों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, सविता, धर्मवीर यादव, जिला महासचिव दीपक कुमार, शशि कुमार सिंह, अनिल कुमार, सुशील तिवारी सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • भू-माफिया पस्त: गांधी विद्यालय क्रीड़ा स्थल पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य दोबारा शुरू, आम जनमानस की हुई जीत,,,,,, बछरावां। स्थानीय गांधी विद्यालय के क्रीड़ा स्थल (खेल के मैदान) को भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से बचाने के लिए पिछले छह महीनों से चल रहा आंदोलन आखिरकार रंग ले आया है। मैदान की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल (चारदीवारी) का निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया गया है। इसे क्षेत्र के लोगों और विद्यालय परिवार के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।छह महीने के कड़े संघर्ष के बाद झुके भू-माफियाविद्यालय की कीमती जमीन को भू-माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराने के लिए भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी के नेतृत्व में लंबा आंदोलन चलाया गया था। इस दौरान जमीन को बचाने के लिए उन्होंने आमरण अनशन भी किया था। जनता के भारी दबाव के बाद शासन ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया था। समिति की रिपोर्ट और निर्देशों के बाद पहले भी बाउंड्री वॉल का काम शुरू कराया गया था, लेकिन भू-माफियाओं के हस्तक्षेप के कारण इस पर दोबारा रोक लगा दी गई थी।प्रशासनिक दखल से हटा रोड़ातमाम अड़चनों को दूर करते हुए आखिरकार प्रशासन के कड़े रुख के आगे भू-माफियाओं को पीछे हटना पड़ा। सभी कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद खेल के मैदान पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य पूरी सुरक्षा के बीच फिर से बहाल कर दिया गया है।जनता और स्कूल स्टाफ की बड़ी जीत बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने पर आंदोलन का नेतृत्व करने वाले भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने इस सफलता को विद्यालय के शिक्षकों, गैर-शिक्षण स्टाफ और बछरावां की जागरूक जनता के अटूट संघर्ष की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत साबित करती है कि जनहित के सामने भू-माफियाओं के मंसूबे कभी कामयाब नहीं हो सकते।
    1
    भू-माफिया पस्त: गांधी विद्यालय क्रीड़ा स्थल पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य दोबारा शुरू, आम जनमानस की हुई जीत,,,,,, 
बछरावां। स्थानीय गांधी विद्यालय के क्रीड़ा स्थल (खेल के मैदान) को भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से बचाने के लिए पिछले छह महीनों से चल रहा आंदोलन आखिरकार रंग ले आया है। मैदान की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल (चारदीवारी) का निर्माण कार्य दोबारा शुरू करा दिया गया है। इसे क्षेत्र के लोगों और विद्यालय परिवार के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।छह महीने के कड़े संघर्ष के बाद झुके भू-माफियाविद्यालय की कीमती जमीन को भू-माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराने के लिए भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी के नेतृत्व में लंबा आंदोलन चलाया गया था। इस दौरान जमीन को बचाने के लिए उन्होंने आमरण अनशन भी किया था। जनता के भारी दबाव के बाद शासन ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया था। समिति की रिपोर्ट और निर्देशों के बाद पहले भी बाउंड्री वॉल का काम शुरू कराया गया था, लेकिन भू-माफियाओं के हस्तक्षेप के कारण इस पर दोबारा रोक लगा दी गई थी।प्रशासनिक दखल से हटा रोड़ातमाम अड़चनों को दूर करते हुए आखिरकार प्रशासन के कड़े रुख के आगे भू-माफियाओं को पीछे हटना पड़ा। सभी कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद खेल के मैदान पर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य पूरी सुरक्षा के बीच फिर से बहाल कर दिया गया है।जनता और स्कूल स्टाफ की बड़ी जीत बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने पर आंदोलन का नेतृत्व करने वाले भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने इस सफलता को विद्यालय के शिक्षकों, गैर-शिक्षण स्टाफ और बछरावां की जागरूक जनता के अटूट संघर्ष की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत साबित करती है कि जनहित के सामने भू-माफियाओं के मंसूबे कभी कामयाब नहीं हो सकते।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    1 hr ago
  • ऊंचाहार रेलवे स्टेशन रोड डामरीकरण निर्माण को लेकर माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली को लिखा पत्र 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood.
    1
    ऊंचाहार रेलवे स्टेशन रोड डामरीकरण निर्माण को लेकर माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली को लिखा पत्र
🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏
#viral #vlogs #reels #trending #instagood.
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • डीएम ने धनपालपुर पेयजल योजना का किया स्थलीय निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज विकास खण्ड सरेनी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत धनपालपुर पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर योजना के संचालन, पेयजल गुणवत्ता एवं जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को नियमित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाना हर स्थिति में सुनिश्चित किया जाए। धनपालपुर पेयजल योजना वर्ष 2021-22 में ₹232.66 लाख की लागत से स्वीकृत की गई है, जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत धनपालपुर की लगभग 2,725 आबादी को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत एक नलकूप, 175 केएल क्षमता का 16 मीटर ऊंचा ओवरहेड टैंक, 12,080 मीटर वितरण पाइपलाइन, 513 गृह नल संयोजन, एक पम्प हाउस, 25 किलोवाट सोलर प्लांट, 17.5 एचपी पम्पिंग प्लांट तथा बाउंड्रीवाल का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पम्प हाउस, ऑटोमेशन सिस्टम, ओवरहेड टैंक (ओएचटी) एवं क्लोरीनेशन सिस्टम का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियन्ता के साथ ऑटोमेशन प्रणाली, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था तथा जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्थापित क्लोरीनेशन सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। साथ ही सोलर प्रणाली एवं डीजी (जनरेटर) व्यवस्था का भी निरीक्षण कर उनके सुचारु संचालन की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने योजना पर कार्यरत ऑपरेटर से जलापूर्ति के समय एवं मानदेय के संबंध में जानकारी ली। ऑपरेटर ने बताया कि योजना से नियमित जलापूर्ति की जा रही है तथा मानदेय का भुगतान समय से प्राप्त हो रहा है। ग्राम प्रधान नीतू सिंह ने अवगत कराया कि कार्यदायी संस्था एनसीसी (NCC) द्वारा योजना के सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा ग्राम के प्रत्येक मजरे एवं घर तक सफलतापूर्वक पेयजल पहुंचाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हिम्मतपुर मजरा में लाभार्थी शिव चरण पुत्र गंगाधर एवं माया देवी पत्नी शिवमोहन के घरों का निरीक्षण कर नल कनेक्शनों की जांच की। दोनों स्थानों पर पर्याप्त दबाव के साथ जलापूर्ति होती पाई गई। ग्रामीणों एवं उपभोक्ताओं से बातचीत में बताया गया कि प्रतिदिन दो समय—प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा अपराह्न 3:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक नियमित जलापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने उपलब्ध कराए जा रहे जल को पेय योग्य बताते हुए जल की गुणवत्ता एवं नियमित आपूर्ति पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने योजना के संचालन एवं अनुरक्षण की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता एवं नियमितता निरंतर बनाए रखी जाए तथा सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लालगंज राजेश श्रीवास्तव, जल निगम के अधिशासी अभियन्ता रणविजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
    1
    डीएम ने धनपालपुर पेयजल योजना का किया स्थलीय निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज विकास खण्ड सरेनी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत धनपालपुर पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर योजना के संचालन, पेयजल गुणवत्ता एवं जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को नियमित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाना हर स्थिति में सुनिश्चित किया जाए।
धनपालपुर पेयजल योजना वर्ष 2021-22 में ₹232.66 लाख की लागत से स्वीकृत की गई है, जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत धनपालपुर की लगभग 2,725 आबादी को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत एक नलकूप, 175 केएल क्षमता का 16 मीटर ऊंचा ओवरहेड टैंक, 12,080 मीटर वितरण पाइपलाइन, 513 गृह नल संयोजन, एक पम्प हाउस, 25 किलोवाट सोलर प्लांट, 17.5 एचपी पम्पिंग प्लांट तथा बाउंड्रीवाल का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पम्प हाउस, ऑटोमेशन सिस्टम, ओवरहेड टैंक (ओएचटी) एवं क्लोरीनेशन सिस्टम का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियन्ता के साथ ऑटोमेशन प्रणाली, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था तथा जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्थापित क्लोरीनेशन सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। साथ ही सोलर प्रणाली एवं डीजी (जनरेटर) व्यवस्था का भी निरीक्षण कर उनके सुचारु संचालन की जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने योजना पर कार्यरत ऑपरेटर से जलापूर्ति के समय एवं मानदेय के संबंध में जानकारी ली। ऑपरेटर ने बताया कि योजना से नियमित जलापूर्ति की जा रही है तथा मानदेय का भुगतान समय से प्राप्त हो रहा है। ग्राम प्रधान नीतू सिंह ने अवगत कराया कि कार्यदायी संस्था एनसीसी (NCC) द्वारा योजना के सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा ग्राम के प्रत्येक मजरे एवं घर तक सफलतापूर्वक पेयजल पहुंचाया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हिम्मतपुर मजरा में लाभार्थी शिव चरण पुत्र गंगाधर एवं माया देवी पत्नी शिवमोहन के घरों का निरीक्षण कर नल कनेक्शनों की जांच की। दोनों स्थानों पर पर्याप्त दबाव के साथ जलापूर्ति होती पाई गई। ग्रामीणों एवं उपभोक्ताओं से बातचीत में बताया गया कि प्रतिदिन दो समय—प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा अपराह्न 3:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक नियमित जलापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने उपलब्ध कराए जा रहे जल को पेय योग्य बताते हुए जल की गुणवत्ता एवं नियमित आपूर्ति पर संतोष व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने योजना के संचालन एवं अनुरक्षण की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता एवं नियमितता निरंतर बनाए रखी जाए तथा सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लालगंज राजेश श्रीवास्तव, जल निगम के अधिशासी अभियन्ता रणविजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पिकअप दुर्घटना में 29 श्रद्धालु घायल, 7 को कानपुर रेफर; एसपी ने लिया इलाज का जायजा दर्शन को जा रहे हैं श्रद्धालु बुरी तरह से घायल सात कानपुर में भर्ती फतेहपुर। जनपद के बिंदकी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कुल 29 लोग घायल हो गए, जिनमें से 7 लोगों को गंभीर सिर की चोटों के चलते कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन पेड़ से टकराकर पलट गया है, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही बिंदकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। एसपी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कुल 29 घायल भर्ती कराए गए हैं। इनमें से 7 लोगों को सिर में गंभीर चोट होने के कारण बेहतर उपचार के लिए कानपुर हैलट अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल किसी भी घायल की स्थिति अत्यंत गंभीर नहीं बताई गई है, लेकिन सभी का उपचार लगातार निगरानी में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के साथ मिलकर घायलों के उपचार की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है तथा कानपुर हैलट अस्पताल प्रशासन से भी समन्वय स्थापित कर लिया गया है, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन बिंदकी थाना क्षेत्र के कोराई गांव से श्रद्धालुओं को लेकर मनगढ़, प्रतापगढ़ दर्शन के लिए जा रहा था। वाहन मालिक भी पिकअप में सवार था और वह भी हादसे में घायल हुआ है। चालक के अनुसार वाहन का स्टीयरिंग और ब्रेक फेल हो जाने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे पिकअप पेड़ से टकराकर पलट गई। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता वाहन के तकनीकी परीक्षण और घटनास्थल के निरीक्षण के बाद ही चल सकेगा। पुलिस प्रशासन फिलहाल घायलों के बेहतर उपचार और राहत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटा हुआ है।
    1
    पिकअप दुर्घटना में 29 श्रद्धालु घायल, 7 को कानपुर रेफर; एसपी ने लिया इलाज का जायजा
दर्शन को जा रहे हैं श्रद्धालु बुरी तरह से घायल सात कानपुर में भर्ती
फतेहपुर। जनपद के बिंदकी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कुल 29 लोग घायल हो गए, जिनमें से 7 लोगों को गंभीर सिर की चोटों के चलते कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन पेड़ से टकराकर पलट गया है, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही बिंदकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
एसपी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कुल 29 घायल भर्ती कराए गए हैं। इनमें से 7 लोगों को सिर में गंभीर चोट होने के कारण बेहतर उपचार के लिए कानपुर हैलट अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल किसी भी घायल की स्थिति अत्यंत गंभीर नहीं बताई गई है, लेकिन सभी का उपचार लगातार निगरानी में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के साथ मिलकर घायलों के उपचार की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है तथा कानपुर हैलट अस्पताल प्रशासन से भी समन्वय स्थापित कर लिया गया है, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन बिंदकी थाना क्षेत्र के कोराई गांव से श्रद्धालुओं को लेकर मनगढ़, प्रतापगढ़ दर्शन के लिए जा रहा था। वाहन मालिक भी पिकअप में सवार था और वह भी हादसे में घायल हुआ है।
चालक के अनुसार वाहन का स्टीयरिंग और ब्रेक फेल हो जाने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे पिकअप पेड़ से टकराकर पलट गई। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता वाहन के तकनीकी परीक्षण और घटनास्थल के निरीक्षण के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस प्रशासन फिलहाल घायलों के बेहतर उपचार और राहत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटा हुआ है।
    user_राम कृष्ण अग्रवाल
    राम कृष्ण अग्रवाल
    Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कौशाम्बी। मूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र स्थित जीवन केयर हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों ने अस्पताल की दो नर्सों पर कथित लापरवाही और जबरदस्ती प्रसव कराने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, प्रसव के दौरान बच्चे को बाहर निकालने के प्रयास में महिला की बच्चेदानी भी बाहर आ गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजन महिला को मंझनपुर स्थित तेजमती हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों का दावा है कि चिकित्सकों ने बच्चेदानी को गंभीर नुकसान पहुंचने की बात कही है। हालांकि, नुकसान की वास्तविक स्थिति और उसके कारण की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट व विशेषज्ञ जांच के बाद ही हो सकेगी। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना करीब पांच दिन पुरानी बताई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। ऐसी ही स्थानीय और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए—कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ।
    1
    कौशाम्बी। मूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र स्थित जीवन केयर हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों ने अस्पताल की दो नर्सों पर कथित लापरवाही और जबरदस्ती प्रसव कराने का आरोप लगाया है।
परिजनों के अनुसार, प्रसव के दौरान बच्चे को बाहर निकालने के प्रयास में महिला की बच्चेदानी भी बाहर आ गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजन महिला को मंझनपुर स्थित तेजमती हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।
परिजनों का दावा है कि चिकित्सकों ने बच्चेदानी को गंभीर नुकसान पहुंचने की बात कही है। हालांकि, नुकसान की वास्तविक स्थिति और उसके कारण की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट व विशेषज्ञ जांच के बाद ही हो सकेगी।
परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना करीब पांच दिन पुरानी बताई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
ऐसी ही स्थानीय और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए—कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ऊँचाहार में सपा का PDA कार्यकर्ता सम्मेलन, दिग्गज नेताओं ने की शिरकत; बीजेपी सरकार पर साधा निशाना,,,,, ऊँचाहार, रायबरेली:कस्बे के अशोक लॉन में रविवार को समाजवादी पार्टी द्वारा ‘183 विधानसभा ऊँचाहार बूथ स्तरीय पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) कार्यकर्ता सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में पार्टी के कई प्रमुख दिग्गजों ने मंच साझा किया और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोहनलालगंज के सांसद आर. के. चौधरी शामिल हुए। उनके साथ पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन, पूर्व एमएलसी आर. एस. कुशवाहा, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी और बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती ने भी शिरकत की। सम्मेलन में पहुँचने पर स्थानीय सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंटकर गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। सांसद आर. के. चौधरी ने नीट पेपर लीक मामला और अयोध्या में चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा शासन से ऊब चुकी है और उसने बदलाव का मन बना लिया है। वहीं पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि 2024 में सपा ने बीजेपी को हाफ किया था और 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण रूप से साफ करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ऊँचाहार की जनता अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए आगामी चुनाव में भी समाजवादी पार्टी का विधायक चुनकर भेजेगी। सम्मेलन के दौरान पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में भी सैकड़ों लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ओम प्रकाश मिश्रा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पसमांदा मुस्लिम समाज/सपा नेता हसनैन मंसूरी, रेहान अहमद, अरशद सुल्तान, छबीनाथ यादव, बिंदेश्वरी पासी, देवनाथ पाल, सी.एल. वर्मा, सुनील सिंह यादव, सुरेश पाल, जगदेव यादव, अजय मौर्य, दिनेश मौर्य, सुधीर मौर्य समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    ऊँचाहार में सपा का PDA कार्यकर्ता सम्मेलन, दिग्गज नेताओं ने की शिरकत; बीजेपी सरकार पर साधा निशाना,,,,, 
ऊँचाहार, रायबरेली:कस्बे के अशोक लॉन में रविवार को समाजवादी पार्टी द्वारा ‘183 विधानसभा ऊँचाहार बूथ स्तरीय पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) कार्यकर्ता सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में पार्टी के कई प्रमुख दिग्गजों ने मंच साझा किया और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोहनलालगंज के सांसद आर. के. चौधरी शामिल हुए। उनके साथ पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन, पूर्व एमएलसी आर. एस. कुशवाहा, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी और बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती ने भी शिरकत की। सम्मेलन में पहुँचने पर स्थानीय सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंटकर गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। सांसद आर. के. चौधरी ने नीट पेपर लीक मामला और अयोध्या में चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा शासन से ऊब चुकी है और उसने बदलाव का मन बना लिया है।
वहीं पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि 2024 में सपा ने बीजेपी को हाफ किया था और 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण रूप से साफ करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ऊँचाहार की जनता अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए आगामी चुनाव में भी समाजवादी पार्टी का विधायक चुनकर भेजेगी।
सम्मेलन के दौरान पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में भी सैकड़ों लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ओम प्रकाश मिश्रा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पसमांदा मुस्लिम समाज/सपा नेता हसनैन मंसूरी, रेहान अहमद, अरशद सुल्तान, छबीनाथ यादव, बिंदेश्वरी पासी, देवनाथ पाल, सी.एल. वर्मा, सुनील सिंह यादव, सुरेश पाल, जगदेव यादव, अजय मौर्य, दिनेश मौर्य, सुधीर मौर्य समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    2 hrs ago
  • लखनऊ: चौक क्षेत्र में दबंगों का तांडव, चालक को असलहे के बल पर पीटकर किया लहूलुहान लखनऊ: चौक क्षेत्र में दबंगों का तांडव, चालक को असलहे के बल पर पीटकर किया लहूलुहान ​लखनऊ: राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में दबंगों की दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पेशे से चालक कुमैल अब्बास नामक युवक को दबंगों ने असलहे के बल पर पीट-पीट कर गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया। ​घटनास्थल: चौक थाना क्षेत्र, जहाँ पीड़ित न्याय की गुहार लगाते हुए चौक कोतवाली के अंदर बने फ़ाउंटेन बाउंड्रीवाल के पास दर्द बयां करता नजर आया। ​पुरानी रंजिश और धमकियां: आरोप है कि दबंग पिछले कई दिनों से पीड़ित को लगातार धमकियां दे रहे थे। ​पुलिस चौकी से लौटते वक्त हमला: नक़्ख़ास पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराकर लौट रहे कुमैल को दबंगों ने उसके घर के पास घेर लिया और बेरहमी से मारपीट की। ​नोट: इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि पीड़ित ने पुलिस चौकी जाने के बावजूद दबंगों के हौसला बुलंद होने और हमले का शिकार होने की बात कही है।
    1
    लखनऊ: चौक क्षेत्र में दबंगों का तांडव, चालक को असलहे के बल पर पीटकर किया लहूलुहान
लखनऊ: चौक क्षेत्र में दबंगों का तांडव, चालक को असलहे के बल पर पीटकर किया लहूलुहान
​लखनऊ: राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में दबंगों की दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पेशे से चालक कुमैल अब्बास नामक युवक को दबंगों ने असलहे के बल पर पीट-पीट कर गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया।
​घटनास्थल: चौक थाना क्षेत्र, जहाँ पीड़ित न्याय की गुहार लगाते हुए चौक कोतवाली के अंदर बने फ़ाउंटेन बाउंड्रीवाल के पास दर्द बयां करता नजर आया।
​पुरानी रंजिश और धमकियां: आरोप है कि दबंग पिछले कई दिनों से पीड़ित को लगातार धमकियां दे रहे थे।
​पुलिस चौकी से लौटते वक्त हमला: नक़्ख़ास पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराकर लौट रहे कुमैल को दबंगों ने उसके घर के पास घेर लिया और बेरहमी से मारपीट की।
​नोट: इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि पीड़ित ने पुलिस चौकी जाने के बावजूद दबंगों के हौसला बुलंद होने और हमले का शिकार होने की बात कही है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.