logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऊंचाहार रेलवे स्टेशन रोड डामरीकरण निर्माण को लेकर माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली को लिखा पत्र 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood.

1 hr ago
user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

ऊंचाहार रेलवे स्टेशन रोड डामरीकरण निर्माण को लेकर माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली को लिखा पत्र 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood.

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ऊंचाहार रेलवे स्टेशन रोड डामरीकरण निर्माण को लेकर माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली को लिखा पत्र 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood.
    1
    ऊंचाहार रेलवे स्टेशन रोड डामरीकरण निर्माण को लेकर माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली को लिखा पत्र
🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏
#viral #vlogs #reels #trending #instagood.
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • डीएम ने धनपालपुर पेयजल योजना का किया स्थलीय निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज विकास खण्ड सरेनी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत धनपालपुर पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर योजना के संचालन, पेयजल गुणवत्ता एवं जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को नियमित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाना हर स्थिति में सुनिश्चित किया जाए। धनपालपुर पेयजल योजना वर्ष 2021-22 में ₹232.66 लाख की लागत से स्वीकृत की गई है, जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत धनपालपुर की लगभग 2,725 आबादी को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत एक नलकूप, 175 केएल क्षमता का 16 मीटर ऊंचा ओवरहेड टैंक, 12,080 मीटर वितरण पाइपलाइन, 513 गृह नल संयोजन, एक पम्प हाउस, 25 किलोवाट सोलर प्लांट, 17.5 एचपी पम्पिंग प्लांट तथा बाउंड्रीवाल का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पम्प हाउस, ऑटोमेशन सिस्टम, ओवरहेड टैंक (ओएचटी) एवं क्लोरीनेशन सिस्टम का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियन्ता के साथ ऑटोमेशन प्रणाली, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था तथा जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्थापित क्लोरीनेशन सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। साथ ही सोलर प्रणाली एवं डीजी (जनरेटर) व्यवस्था का भी निरीक्षण कर उनके सुचारु संचालन की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने योजना पर कार्यरत ऑपरेटर से जलापूर्ति के समय एवं मानदेय के संबंध में जानकारी ली। ऑपरेटर ने बताया कि योजना से नियमित जलापूर्ति की जा रही है तथा मानदेय का भुगतान समय से प्राप्त हो रहा है। ग्राम प्रधान नीतू सिंह ने अवगत कराया कि कार्यदायी संस्था एनसीसी (NCC) द्वारा योजना के सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा ग्राम के प्रत्येक मजरे एवं घर तक सफलतापूर्वक पेयजल पहुंचाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हिम्मतपुर मजरा में लाभार्थी शिव चरण पुत्र गंगाधर एवं माया देवी पत्नी शिवमोहन के घरों का निरीक्षण कर नल कनेक्शनों की जांच की। दोनों स्थानों पर पर्याप्त दबाव के साथ जलापूर्ति होती पाई गई। ग्रामीणों एवं उपभोक्ताओं से बातचीत में बताया गया कि प्रतिदिन दो समय—प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा अपराह्न 3:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक नियमित जलापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने उपलब्ध कराए जा रहे जल को पेय योग्य बताते हुए जल की गुणवत्ता एवं नियमित आपूर्ति पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने योजना के संचालन एवं अनुरक्षण की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता एवं नियमितता निरंतर बनाए रखी जाए तथा सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लालगंज राजेश श्रीवास्तव, जल निगम के अधिशासी अभियन्ता रणविजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
    1
    डीएम ने धनपालपुर पेयजल योजना का किया स्थलीय निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज विकास खण्ड सरेनी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत धनपालपुर पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण कर योजना के संचालन, पेयजल गुणवत्ता एवं जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को नियमित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाना हर स्थिति में सुनिश्चित किया जाए।
धनपालपुर पेयजल योजना वर्ष 2021-22 में ₹232.66 लाख की लागत से स्वीकृत की गई है, जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत धनपालपुर की लगभग 2,725 आबादी को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत एक नलकूप, 175 केएल क्षमता का 16 मीटर ऊंचा ओवरहेड टैंक, 12,080 मीटर वितरण पाइपलाइन, 513 गृह नल संयोजन, एक पम्प हाउस, 25 किलोवाट सोलर प्लांट, 17.5 एचपी पम्पिंग प्लांट तथा बाउंड्रीवाल का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पम्प हाउस, ऑटोमेशन सिस्टम, ओवरहेड टैंक (ओएचटी) एवं क्लोरीनेशन सिस्टम का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियन्ता के साथ ऑटोमेशन प्रणाली, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था तथा जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्थापित क्लोरीनेशन सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। साथ ही सोलर प्रणाली एवं डीजी (जनरेटर) व्यवस्था का भी निरीक्षण कर उनके सुचारु संचालन की जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने योजना पर कार्यरत ऑपरेटर से जलापूर्ति के समय एवं मानदेय के संबंध में जानकारी ली। ऑपरेटर ने बताया कि योजना से नियमित जलापूर्ति की जा रही है तथा मानदेय का भुगतान समय से प्राप्त हो रहा है। ग्राम प्रधान नीतू सिंह ने अवगत कराया कि कार्यदायी संस्था एनसीसी (NCC) द्वारा योजना के सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा ग्राम के प्रत्येक मजरे एवं घर तक सफलतापूर्वक पेयजल पहुंचाया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हिम्मतपुर मजरा में लाभार्थी शिव चरण पुत्र गंगाधर एवं माया देवी पत्नी शिवमोहन के घरों का निरीक्षण कर नल कनेक्शनों की जांच की। दोनों स्थानों पर पर्याप्त दबाव के साथ जलापूर्ति होती पाई गई। ग्रामीणों एवं उपभोक्ताओं से बातचीत में बताया गया कि प्रतिदिन दो समय—प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा अपराह्न 3:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक नियमित जलापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने उपलब्ध कराए जा रहे जल को पेय योग्य बताते हुए जल की गुणवत्ता एवं नियमित आपूर्ति पर संतोष व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने योजना के संचालन एवं अनुरक्षण की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता एवं नियमितता निरंतर बनाए रखी जाए तथा सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लालगंज राजेश श्रीवास्तव, जल निगम के अधिशासी अभियन्ता रणविजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पत्नी के मायके से गुजरात जाने पर पति ने थाने में दी तहरीर जगतपुर, रायबरेली। थाना क्षेत्र के पूरे शुक्लन गांव निवासी हरिशंकर पुत्र सुखराज ने जगतपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर पत्नी के बिना बताए घर से चले जाने और बच्चों से संपर्क न होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। हरिशंकर के अनुसार, पूर्व में उसकी पत्नी आपसी विवाद के बाद बिना बताए मायके चली गई थी। उसका एक बच्चा अक्सर बीमार रहता है। आरोप है कि उसकी पत्नी अपनी पुत्री को भी अपने साथ लेकर गई है। जब वह पत्नी के मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास करता है तो उसकी बहन फोन उठाती है और कहती है कि पत्नी बाहर गई है तथा दोबारा फोन न करने की बात कहती है। पीड़ित ने बताया कि जब वह बच्चों की दवा कराने के लिए पत्नी के मायके पहुंचा तो जानकारी हुई कि उसकी पत्नी गुजरात में काम करने के लिए चली गई है। इससे वह अपने बच्चों को लेकर परेशान है और मामले में कार्रवाई की मांग की है। जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पत्नी के मायके से गुजरात जाने पर पति ने थाने में दी तहरीर
जगतपुर, रायबरेली। थाना क्षेत्र के पूरे शुक्लन गांव निवासी हरिशंकर पुत्र सुखराज ने जगतपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर पत्नी के बिना बताए घर से चले जाने और बच्चों से संपर्क न होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बच्चे हैं।
हरिशंकर के अनुसार, पूर्व में उसकी पत्नी आपसी विवाद के बाद बिना बताए मायके चली गई थी। उसका एक बच्चा अक्सर बीमार रहता है। आरोप है कि उसकी पत्नी अपनी पुत्री को भी अपने साथ लेकर गई है। जब वह पत्नी के मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास करता है तो उसकी बहन फोन उठाती है और कहती है कि पत्नी बाहर गई है तथा दोबारा फोन न करने की बात कहती है।
पीड़ित ने बताया कि जब वह बच्चों की दवा कराने के लिए पत्नी के मायके पहुंचा तो जानकारी हुई कि उसकी पत्नी गुजरात में काम करने के लिए चली गई है। इससे वह अपने बच्चों को लेकर परेशान है और मामले में कार्रवाई की मांग की है।
जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पिकअप दुर्घटना में 29 श्रद्धालु घायल, 7 को कानपुर रेफर; एसपी ने लिया इलाज का जायजा दर्शन को जा रहे हैं श्रद्धालु बुरी तरह से घायल सात कानपुर में भर्ती फतेहपुर। जनपद के बिंदकी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कुल 29 लोग घायल हो गए, जिनमें से 7 लोगों को गंभीर सिर की चोटों के चलते कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन पेड़ से टकराकर पलट गया है, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही बिंदकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। एसपी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कुल 29 घायल भर्ती कराए गए हैं। इनमें से 7 लोगों को सिर में गंभीर चोट होने के कारण बेहतर उपचार के लिए कानपुर हैलट अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल किसी भी घायल की स्थिति अत्यंत गंभीर नहीं बताई गई है, लेकिन सभी का उपचार लगातार निगरानी में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के साथ मिलकर घायलों के उपचार की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है तथा कानपुर हैलट अस्पताल प्रशासन से भी समन्वय स्थापित कर लिया गया है, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन बिंदकी थाना क्षेत्र के कोराई गांव से श्रद्धालुओं को लेकर मनगढ़, प्रतापगढ़ दर्शन के लिए जा रहा था। वाहन मालिक भी पिकअप में सवार था और वह भी हादसे में घायल हुआ है। चालक के अनुसार वाहन का स्टीयरिंग और ब्रेक फेल हो जाने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे पिकअप पेड़ से टकराकर पलट गई। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता वाहन के तकनीकी परीक्षण और घटनास्थल के निरीक्षण के बाद ही चल सकेगा। पुलिस प्रशासन फिलहाल घायलों के बेहतर उपचार और राहत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटा हुआ है।
    1
    पिकअप दुर्घटना में 29 श्रद्धालु घायल, 7 को कानपुर रेफर; एसपी ने लिया इलाज का जायजा
दर्शन को जा रहे हैं श्रद्धालु बुरी तरह से घायल सात कानपुर में भर्ती
फतेहपुर। जनपद के बिंदकी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कुल 29 लोग घायल हो गए, जिनमें से 7 लोगों को गंभीर सिर की चोटों के चलते कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन पेड़ से टकराकर पलट गया है, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही बिंदकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
एसपी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कुल 29 घायल भर्ती कराए गए हैं। इनमें से 7 लोगों को सिर में गंभीर चोट होने के कारण बेहतर उपचार के लिए कानपुर हैलट अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल किसी भी घायल की स्थिति अत्यंत गंभीर नहीं बताई गई है, लेकिन सभी का उपचार लगातार निगरानी में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के साथ मिलकर घायलों के उपचार की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है तथा कानपुर हैलट अस्पताल प्रशासन से भी समन्वय स्थापित कर लिया गया है, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन बिंदकी थाना क्षेत्र के कोराई गांव से श्रद्धालुओं को लेकर मनगढ़, प्रतापगढ़ दर्शन के लिए जा रहा था। वाहन मालिक भी पिकअप में सवार था और वह भी हादसे में घायल हुआ है।
चालक के अनुसार वाहन का स्टीयरिंग और ब्रेक फेल हो जाने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे पिकअप पेड़ से टकराकर पलट गई। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता वाहन के तकनीकी परीक्षण और घटनास्थल के निरीक्षण के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस प्रशासन फिलहाल घायलों के बेहतर उपचार और राहत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटा हुआ है।
    user_राम कृष्ण अग्रवाल
    राम कृष्ण अग्रवाल
    Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कौशाम्बी। मूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र स्थित जीवन केयर हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों ने अस्पताल की दो नर्सों पर कथित लापरवाही और जबरदस्ती प्रसव कराने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, प्रसव के दौरान बच्चे को बाहर निकालने के प्रयास में महिला की बच्चेदानी भी बाहर आ गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजन महिला को मंझनपुर स्थित तेजमती हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों का दावा है कि चिकित्सकों ने बच्चेदानी को गंभीर नुकसान पहुंचने की बात कही है। हालांकि, नुकसान की वास्तविक स्थिति और उसके कारण की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट व विशेषज्ञ जांच के बाद ही हो सकेगी। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना करीब पांच दिन पुरानी बताई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। ऐसी ही स्थानीय और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए—कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ।
    1
    कौशाम्बी। मूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र स्थित जीवन केयर हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों ने अस्पताल की दो नर्सों पर कथित लापरवाही और जबरदस्ती प्रसव कराने का आरोप लगाया है।
परिजनों के अनुसार, प्रसव के दौरान बच्चे को बाहर निकालने के प्रयास में महिला की बच्चेदानी भी बाहर आ गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजन महिला को मंझनपुर स्थित तेजमती हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।
परिजनों का दावा है कि चिकित्सकों ने बच्चेदानी को गंभीर नुकसान पहुंचने की बात कही है। हालांकि, नुकसान की वास्तविक स्थिति और उसके कारण की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट व विशेषज्ञ जांच के बाद ही हो सकेगी।
परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना करीब पांच दिन पुरानी बताई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
ऐसी ही स्थानीय और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए—कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ऊंचाहार रेलवे स्टेशन रोड डामरीकरण निर्माण को लेकर माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली को लिखा पत्र 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood. ऊंचाहार रेलवे स्टेशन रोड डामरीकरण निर्माण को लेकर माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली को लिखा पत्र 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood.
    1
    ऊंचाहार रेलवे स्टेशन रोड डामरीकरण निर्माण को लेकर माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली को लिखा पत्र
🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏
#viral #vlogs #reels #trending #instagood.
ऊंचाहार रेलवे स्टेशन रोड डामरीकरण निर्माण को लेकर माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली को लिखा पत्र
🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏
#viral #vlogs #reels #trending #instagood.
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लखनऊ: चौक क्षेत्र में दबंगों का तांडव, चालक को असलहे के बल पर पीटकर किया लहूलुहान लखनऊ: चौक क्षेत्र में दबंगों का तांडव, चालक को असलहे के बल पर पीटकर किया लहूलुहान ​लखनऊ: राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में दबंगों की दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पेशे से चालक कुमैल अब्बास नामक युवक को दबंगों ने असलहे के बल पर पीट-पीट कर गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया। ​घटनास्थल: चौक थाना क्षेत्र, जहाँ पीड़ित न्याय की गुहार लगाते हुए चौक कोतवाली के अंदर बने फ़ाउंटेन बाउंड्रीवाल के पास दर्द बयां करता नजर आया। ​पुरानी रंजिश और धमकियां: आरोप है कि दबंग पिछले कई दिनों से पीड़ित को लगातार धमकियां दे रहे थे। ​पुलिस चौकी से लौटते वक्त हमला: नक़्ख़ास पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराकर लौट रहे कुमैल को दबंगों ने उसके घर के पास घेर लिया और बेरहमी से मारपीट की। ​नोट: इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि पीड़ित ने पुलिस चौकी जाने के बावजूद दबंगों के हौसला बुलंद होने और हमले का शिकार होने की बात कही है।
    1
    लखनऊ: चौक क्षेत्र में दबंगों का तांडव, चालक को असलहे के बल पर पीटकर किया लहूलुहान
लखनऊ: चौक क्षेत्र में दबंगों का तांडव, चालक को असलहे के बल पर पीटकर किया लहूलुहान
​लखनऊ: राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में दबंगों की दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पेशे से चालक कुमैल अब्बास नामक युवक को दबंगों ने असलहे के बल पर पीट-पीट कर गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया।
​घटनास्थल: चौक थाना क्षेत्र, जहाँ पीड़ित न्याय की गुहार लगाते हुए चौक कोतवाली के अंदर बने फ़ाउंटेन बाउंड्रीवाल के पास दर्द बयां करता नजर आया।
​पुरानी रंजिश और धमकियां: आरोप है कि दबंग पिछले कई दिनों से पीड़ित को लगातार धमकियां दे रहे थे।
​पुलिस चौकी से लौटते वक्त हमला: नक़्ख़ास पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराकर लौट रहे कुमैल को दबंगों ने उसके घर के पास घेर लिया और बेरहमी से मारपीट की।
​नोट: इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि पीड़ित ने पुलिस चौकी जाने के बावजूद दबंगों के हौसला बुलंद होने और हमले का शिकार होने की बात कही है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.