खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर सात लाख की चोरी, किरायेदार युवती गिरफ्तार खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर सात लाख की चोरी, किरायेदार युवती गिरफ्तार गाजियाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र की नीलमणि कॉलोनी में किराये पर रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड और अन्य साथियों के साथ मिलकर मकान मालिक के परिवार को खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया और करीब सात लाख रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले में आरोपी युवती आयशा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका बॉयफ्रेंड अनस समेत चार आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आयशा करीब आठ महीने से नीलमणि कॉलोनी में किराये पर रह रही थी। उसका बॉयफ्रेंड अनस ही उसे कमरा दिलवाकर गया था। लंबे समय तक मकान मालिक दिलदार के परिवार के संपर्क में रहने के कारण आयशा ने उनका भरोसा जीत लिया था। आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर आयशा ने अनस और अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची। 18 अगस्त को मकान मालिक ने साहिबाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई कि परिवार के सदस्यों को खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया गया, जिसके बाद वे नशे की हालत में चले गए और घर से करीब सात लाख रुपये चोरी कर लिए गए। पूछताछ में पुलिस के अनुसार आयशा ने बताया कि अनस ने उसे पैसों का लालच दिया था और नशीला पदार्थ उपलब्ध कराया था। इसके बाद कथित तौर पर खीर में पदार्थ मिलाकर परिवार को खिलाया गया और उनकी हालत बिगड़ने के बाद आरोपियों ने घर से रुपये चोरी कर लिए। चोरी की रकम बांटने के बाद अनस ने आयशा को उसका हिस्सा दिया। पुलिस ने आयशा को रविवार शाम बालाजी विहार स्थित रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 34,190 रुपये, पैन कार्ड और पासपोर्ट स्लिप बरामद होने की बात कही गई है। पुलिस अब फरार आरोपियों अनस, निशा, मुस्कान और खलील की तलाश कर रही है। साथ ही चोरी की बाकी रकम और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

- मुजुरी में धूमधाम से निकला बरावफात का जुलूस, पुलिस रही अलर्ट महराजगंज पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी कस्बे में बुधवार को बरावफात का जुलूस बड़ी ही अकीदत और इबादत के साथ निकाला गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया। जुलूस में शामिल लोगों ने अमन और भाईचारे का पैगाम दिया।त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जिले के अधिकारी एसडीएम सदर और सीओ सदर अंकुर गौतम, थानाध्यक्ष पनियरा संजय कुमार सिंह लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। जुलूस के दौरान पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। कई जगहों पर मिलाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। भीड़भाड़ को देखते हुए महिला सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सहयोग किया। पुलिस की सतर्कता से कहीं भी अप्रिय घटना नहीं हुई और जुलूस सकुशल संपन्न हुआ।1
- starpublicnews आज दिनांक 26-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 63076892261
- “बुलेट प्रूफ की जरूरत उन्हें है, जिन्हें Gen Z के सवालों और गुस्से का डर है” — विधायक वीरेंद्र चौधरी “बुलेट प्रूफ की जरूरत उन्हें है, जिन्हें Gen Z के सवालों और गुस्से का डर है” — विधायक वीरेंद्र चौधरी1
- रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल, जांच के बाद होगी सच्चाई साफ महराजगंज/भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के बलुआ गांव का बताया जा रहा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रास्ते के विवाद को लेकर पुलिस की मौजूदगी में एक दीवार ढहाए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है और यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है तथा दीवार ढहाने की कार्रवाई किन परिस्थितियों में की गई। मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित पुलिस/प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- राजू गुप्ता प्रकरण को लेकर महराजगंज में सर्व वैश्य समाज का आक्रोश, DM-SP को सौंपा ज्ञापन महराजगंज में राजू गुप्ता प्रकरण को लेकर सर्व वैश्य समाज ने जन आक्रोश प्रदर्शन किया। फरेंदा रोड से रैली निकालकर जिला मुख्यालय पहुंचे समाज के लोगों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की।1
- bacche ne to pure mahaul hi Badal Diya kya bacche mein sahi Kiya Hai... sab is bacche ki tarah ho jaen to party ka kya hoga party ka to khatiya bhul vistar gayab ho jaega.. please follow like comment video ko share Karen dhanyvad aap sabhi ka..1
- कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ महराजगंज। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा महराजगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम एडीएम न्यायिक नवनीत गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। एडीएम नवनीत गोयल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष पद पर रमेश तिवारी और महामंत्री पद पर उत्कर्ष श्रीवास्तव ने शपथ ली। इसके साथ ही तहसील सदर, फरेंदा, नौतनवा और निचलौल के अध्यक्ष व महामंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। अपर एसडीएम जीतेन्द्र कुमार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर एओ तानसेन, पूर्व एओ श्रीनाथधर दुबे, सीआरए अनिल पटेल सहित कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।1
- 🚨 महराजगंज: रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल 🚨 महराजगंज: रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल भिटौली। थाना क्षेत्र के बलुआ गांव का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रास्ते के विवाद को लेकर पुलिस की मौजूदगी में एक दीवार ढहाए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो कब का है और दीवार ढहाने की कार्रवाई किन परिस्थितियों में हुई, यह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित पुलिस/प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जांच के बाद ही सामने आएगा कि वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है और कार्रवाई किन परिस्थितियों में की गई थी।1