शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष ने की उद्यानिकी योजनाओं की समीक्षा,किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुचाने व्यापक प्रचार-प्रसार के दिये निर्देश बलरामपुर। छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेंद्र नायक की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में उद्यानिकी विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और कृषकों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेंद्र नायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के अंतिम छोर तक के पात्र कृषकों को उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के विभिन्न घटकों के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु गांव-गांव जाकर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक किसान जागरूक होकर योजना का लाभ ले सकें और आत्मनिर्भर की राह पर अग्रसर हों। समीक्षा के दौरान श्री नायक ने आलू फसल प्रदर्शन योजना को केवल पाट क्षेत्रों तक सीमित न रखते हुए मैदानी क्षेत्रों में भी लागू करने के निर्देश दिए और इसके लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने ग्राफ्टेड टमाटर एवं बैंगन की खेती को पुनः राज्य योजना में शामिल कराने हेतु प्रस्ताव तैयार कर शाकंभरी बोर्ड को प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड के सदस्य श्री बसंत पटेल, श्री संतोष पटेल, श्री प्रेमलाल पटेल एवं श्री प्रेम पटेल, कृषि स्थाई समिति के सभापति श्री बद्री यादव, सहायक संचालक उद्यान श्री कमलेश कुमार साहू तथा उप संचालक कृषि श्री परमानंद वर्मा सहित जनप्रतिनिधि गण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

- पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- 31 सदस्यीय परिवार के दू साल ले सामाजिक बहिष्कार, न्याय बर कलेक्टर के दफ्तर पहुंचिन धमतरी। कुरूद ब्लॉक के ग्राम तर्रागोंदी मं एके परिवार के 31 सदस्य मन के कथित सामाजिक बहिष्कार के मामला सामने आय हवय। पीड़ित परिवार के आरोप हवय कि करीब दू साल ले गांव मं ओकर हुक्का-पानी बंद हवय। परिवार न्याय के मांग ले कलेक्टर अउ एसपी ले शिकायत करे हवय। पुश्तैनी जमीन मं मकान बनाय ले विवाद धनेश्वर साहू अउ ओकर परिवार के कहना हवय कि वो मन दादा-परदादा के पुश्तैनी जमीन मं मकान बनावत रहिन। ए बीच कुछ ग्रामीण मन जमीन ला सरकारी बताके निर्माण के विरोध करिन। परिवार के आरोप हवय कि ए विवाद के बाद जून 2024 के आसपास सामाजिक बहिष्कार कर दे गे। दुकान ले सामान नइ मिलय के आरोप परिवार के कहना हवय कि बहिष्कार के बाद गांव के दुकानदार मन ले रोजमर्रा के सामान, बच्चा मन के खाय-पीये के चीज अउ दवाई तक ले मं परेशानी होवत हवय। गांव के लोग मन बातचीत, लेन-देन अउ मजदूरी के काम ले घलो दूरी बनाय हवय। ए ले परिवार के रोज के जिनगी प्रभावित होवत हवय। 30 मवेशी चराय मं परेशानी परिवार के मुताबिक ओकर मन के करीब 30 मवेशी हवय। चरवाहा के कथित रूप ले मवेशी चराय ले मना करे के बाद परिवार के सदस्य मन खुदे मवेशी चराय बर मजबूर हवय। परिवार प्रशासन ले मामले के निष्पक्ष जांच के मांग करे हवय। प्रशासन करही जांच प्रशासन के मुताबिक एसडीएम, पुलिस अउ राजस्व विभाग के संयुक्त टीम गांव जाके मामले के जांच करही। जमीन विवाद, सामाजिक बहिष्कार अउ कथित पाबंदी के जांच के बाद तथ्य सामने आही। आरोप सही पाए गे त संबंधित मन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करे जाही।1
- ग्राम मोरखण्ड़ी के जंगल से जिला बल और BSF टीम ने नक्सल डम्प से 4 भारमार बंदूक समेत हथियार व भारी मात्रा में सामग्री बरामद 25 अगस्त दोपहर 12 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में,सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। ग्राम मोरखण्ड़ी के जंगल पहाड़ी इलाके में,सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सल डम्प बरामद कर 4 भारमार बंदूक, 3 बंदूक बैरल, वायरलेस सेट, जीपीएस, सोलर प्लेट, चार्जर और बिजली वायर समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त की। 24 अगस्त को जिला बल व बीएसएफ और बीडीएस टीम द्वारा,संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई। बरामद सामग्री में नक्सल साहित्य भी शामिल है। संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों में,सुरक्षा बलों की सघन सर्चिंग लगातार जारी है। अधिकारियों के अनुसार नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए,संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- कुरूद नगर भाजपा संयोजक भोजराज चंद्राकर ने वीडियो जारी कर पति-पत्नी पर स्कूलों की आड़ में राजनीति चमकाने का लगाया आरोप कुरूद नगर भाजपा संयोजक भोजराज चंद्राकर ने वीडियो जारी कर पति-पत्नी पर स्कूलों की आड़ में अपनी राजनीति चमकाने का आरोप लगाया है। देखिए क्या कुछ कहा है।1
- केशकाल: धनोरा में हल्बा समाज की बड़ी बैठक, युवा प्रभाग का हुआ गठन; नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी धनोरा (केशकाल): बदवर धनोरा में सर्व आदिवासी अखिल भारतीय हल्बा समाज, 18 गढ़ महासभा, 32 गढ़ महासभा एवं 36 गढ़ महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोंडागांव जिले के सभी ब्लॉकों में युवा प्रभाग के गठन और युवाओं की सामाजिक भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में 11 पॉलीग्रामों से युवा, युवतियां और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। सर्वसम्मति से युवा प्रभाग के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में युवा एकता, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, संस्कृति, सेवा कार्य और नशामुक्त समाज निर्माण पर विशेष जोर दिया गया।1
- TET की अनिवार्यता के खिलाफ बालोद जिले मे शिक्षकों ने निकाली TET मुक्ति रैली छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर जिले के सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता जिले में "टेट मुक्ति रैली" निकालकर मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, मुख्य सचिव,शिक्षा सचिव और डीपीआई के नाम से कलेक्टर व डीईओ को ज्ञापन सौंपा। टेट की अनिवार्यता से आक्रोशित जिले के शिक्षकों ने सड़क पर उतर कर मांगों पर बैनर, झंडा, टोपी के साथ प्रदर्शन कर रैली निकाली।1
- 🌾🌾फसल बचने खाद जरुरी हो गया है।🌾🌾किसान खेतो में खाद छिडकाई करते हुए। #राजिम #rajim_gariyaband #kisan #धानकाफसल किसान खेतो में खाद छिडकाई करते हुए, फसल बचने खाद जरुरी हो गया है।1
- कलेक्टर जनदर्शन में सरोना के दिव्यांग को मिली त्वरित राहत कलेक्टर कुंदन कुमार ने सौंपी बैटरी चलित ट्रायसिकल 25 अगस्त दोपहर लगभग 1 बजे कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंचे,नरहरपुर विकासखण्ड के सरोना निवासी दिव्यांग आवेदक, संजय कुमार मरकाम ने यह सोचा नहीं था कि,अर्जी देते ही उसकी मांग तत्काल पूरी होगी। जनदर्शन के दौरान कलेक्टर कुंदन कुमार को दिव्यांग मरकाम ने बैटरी चलित ट्रायसिकल के लिए आवेदन दिया, जिस पर उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए, उप संचालक समाज कल्याण को मौके पर बैटरी चलित ट्रायसिकल प्रदाय करने के निर्देश दिए। फलस्वरूप कलेक्टर ने आवेदक को मौके पर ही निःशुल्क ट्रायसिकल प्रदाय की। इस त्वरित कार्यवाही पर आवेदक ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा, जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कलेक्टर ने स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया है कि दिव्यांगों आवेदकों के प्रति संवेदनशीलता एवं, प्रतिबद्धता दिखाते हुए उनकी मांगों को फौरी तौर पर संज्ञान में लिया जाए।1