Shuru
Apke Nagar Ki App…
काटपुर गॉव का बदहाल रास्ता और गन्द तालाब थोड़ी ही बारिस मे रास्ते मे भर जाता है पानी कब होगा इस समस्या का हल
Mohd mahraz
काटपुर गॉव का बदहाल रास्ता और गन्द तालाब थोड़ी ही बारिस मे रास्ते मे भर जाता है पानी कब होगा इस समस्या का हल
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by सबसे तेज खबर उत्तर प्रदेश Sabse Tej Khabar Uttar Pradesh1
- Post by Dpk Chauhan1
- रुड़की के अम्बर तालाब क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नेहरू स्टेडियम के पीछे स्थित एक गिफ्ट सेंटर के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान छूती लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं।जानकारी के अनुसार “विन्नी गिफ्ट सेंटर” के गोदाम से पहले धुआं उठता दिखाई दिया जो कुछ ही मिनटों में भीषण आग में तब्दील हो गया। गोदाम में बड़ी मात्रा में रखे सजावटी और ज्वलनशील सामान के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और पूरा परिसर धू-धू कर जलने लगा। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन संकरी गलियों के कारण दमकल गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालात की गंभीरता को देखते हुए मंगलौर और भगवानपुर से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां भी बुलाई गईं। रिहायशी क्षेत्र में आग लगने से आसपास के मकानों पर खतरा मंडराने लगा जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया।प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।1
- पश्चिम बंगाल, असम पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में मिली जीत के बाद आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह जगह ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी से अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में आर्य नगर (गाज़ीवाली) चौक पर एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए गए और आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई गई। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर विकास और राष्ट्रवाद को चुना है। भारतीय जनता पार्टी सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का हृदय से आभार व्यक्त करती है और विश्वास दिलाती है कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ बंगाल को प्रगति के नए आयामों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। दर्जाधारी राज्य मंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि बंगाल सहित असम, पुडुचेरी में भाजपा और एनडीए की सरकार बन रही है इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वमान्य नेता है । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्हों ने कहा कि पश्चिम बंगाल के अंदर भाजपा कार्यकर्ता लगातार लगातार पार्टी के विकास के लिए रात और दिन लगा हुआ था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ रैलियां कर भाजपा की नीतियों और सरकार की उपलब्धियां को बताने का कार्य किया उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की जन विरोधी नीतियों का नतीजा है कि आज उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पश्चिम बंगाल में सुशासन स्थापित कर आम जन को साथ लेकर चलने का काम करेगी। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ जयपाल चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ,संजीव चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, सीमा चौहान, तरुण नय्यर, संदीप अग्रवाल रीता चमोली, रंजना चतुर्वेदी, मुनेश पाल ,तेलूराम प्रधान, धर्मेंद्र चौहान, प्रीति गुप्ता, लोकेश पाल ,जसबीर बसेड़ा ,अभिनव चौहान, विवेक चौहान ,मनोज शर्मा राजवीर कश्यप, प्रताप प्रधान, संदीप शर्मा, रेशु चौहान, रितु ठाकुर , तुसांक भट्ट, राजेंद्र कटारिया, प्रशांत शर्मा, विनीत जोली, प्रभात आर्य, नकली राम सैनी रजनीश चौधरी नीतीश चौधरी, विपिन उर्फ काका, आशीष चौधरी, सरवन कुमार, पृथ्वी सिंह राणा, चित्र कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। उधर पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर भी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह किया मीठा किया। पंचायती राज आयुष एवं आपदा मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक दिन है जिस पश्चिम बंगाल की धरती से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर आंदोलन प्रारंभ किया था आज उसी प्रदेश में देश की आजादी के बाद पहली बार भाजपा की सरकार बनने का श्रेय भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। यहां विकास तिवारी पार्षद राजेश शर्मा राजकुमार अरोड़ा सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी पार्षद अनिल कुमार मृदुल शास्त्री सिंघल मंजू रावत सरोज जाखड़ राहुल शर्मा गौरव भाटिया पार्थ दुबे करण वर्मा सुनील सैनी सिद्धार्थ कौशिक निशा नौडियाल गुलशन अरोड़ा ए. वी भारती रविकांत शर्मा मनोज शर्मा निर्मल भट्ट श्याम बाबू शर्मा अशोक गिरी पवन दबोड़ीया मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कटारिया योगेंद्र पाल रवि अंकित रघुवंशी सुभाष जांगिड़ आदि उपस्थित रहे।1
- हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रुड़की क्षेत्र में फायरिंग की सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 3 मई 2026 को वादी गुलशेर निवासी ग्राम बिझौली, कोतवाली मंगलौर ने रुड़की कोतवाली में लिखित तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि चार व्यक्तियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 🎙️ पुलिस एक्शन: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विष्ट के नेतृत्व में कार्रवाई तेज की गई। सक्रिय मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने 4 मई 2026 को कलियर रोड नहर पटरी गुमटी के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 🎙️ गिरफ्तार आरोपी: 👉 आसिफ (उम्र 22 वर्ष) 👉 साकिब (उम्र 20 वर्ष) दोनों आरोपी रुड़की क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। 🎙️ बरामदगी: पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद किया: 🔸 एक तमंचा 315 बोर 🔸 एक जिंदा कारतूस 🔸 एक खोखा कारतूस 🔸 घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल 🎙️ आगे की कार्रवाई: पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। हरिद्वार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर कानून व्यवस्था पर भरोसा मजबूत हुआ है।1
- Post by मो फरीद अंसारी1
- Post by सबसे तेज खबर उत्तर प्रदेश Sabse Tej Khabar Uttar Pradesh1
- निर्माणाधीन मकान में शराब की भट्टी लगाकर कच्ची शराब बनाने के संबंध में दिनांक 05.05 .2026 को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित खानाटीरा गांव में बताए गए मकान पर छापेमारी कर 01 संदिग्ध को गिरफ्तार किया। दो अन्य संदिग्ध मौके से भाग गए जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम ने मौके से 06 लीटर कच्ची शराब, 200 लीटर लाहन, एक भट्टी, कच्ची शराब बनाने के उपकरण, अलग-अलग साइज के लोहे व प्लास्टिक के ड्रम, प्लास्टिक कैन आदि सामान बरामद किया। बरामद लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस टीम से माफी मांगते हुए बताया कि वह पिछले कुछ समय से अपने रिश्तेदारों के साथ कच्ची शराब बनाकर आसपास के गांव में बेचने का काम कर रहा था। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 173/26 धारा 60(2)आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही करते हुए फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। *पकड़ा गया शख्स-* विकास पुत्र सुरेंद्र निवासी घास मंडी ज्वालापुर थाना ज्वालापुर हाल पता ग्राम खालाटीरा थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार। *पुलिस टीम-* 1- थानाध्यक्ष अजय शाह 2- वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत 3- एडिशनल उ.नि. हरिश्चंद्र शाह 4- कांस्टेबल अजय डोबाल 5- कांस्टेबल तनवीर अली 6- कांस्टेबल नरेंद्र चौहान1
- Post by Vijay rathi1