Shuru
Apke Nagar Ki App…
आखिर क्यू नहीं पकड़ पाई हरिद्वार पुलिस शराब के जखीरे को, वहीं दूसरी और हिंदू संगठन व समाजसेवियों ने हरिद्वार हर की पौड़ी के आसपास नशा मुक्त क्षेत्र उठाया बीड़ा के पार्किंग में पकडा शराब का जखीरा।
Dpk Chauhan
आखिर क्यू नहीं पकड़ पाई हरिद्वार पुलिस शराब के जखीरे को, वहीं दूसरी और हिंदू संगठन व समाजसेवियों ने हरिद्वार हर की पौड़ी के आसपास नशा मुक्त क्षेत्र उठाया बीड़ा के पार्किंग में पकडा शराब का जखीरा।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- पश्चिम बंगाल, असम पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में मिली जीत के बाद आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह जगह ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी से अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में आर्य नगर (गाज़ीवाली) चौक पर एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए गए और आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई गई। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर विकास और राष्ट्रवाद को चुना है। भारतीय जनता पार्टी सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का हृदय से आभार व्यक्त करती है और विश्वास दिलाती है कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ बंगाल को प्रगति के नए आयामों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। दर्जाधारी राज्य मंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि बंगाल सहित असम, पुडुचेरी में भाजपा और एनडीए की सरकार बन रही है इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वमान्य नेता है । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्हों ने कहा कि पश्चिम बंगाल के अंदर भाजपा कार्यकर्ता लगातार लगातार पार्टी के विकास के लिए रात और दिन लगा हुआ था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ रैलियां कर भाजपा की नीतियों और सरकार की उपलब्धियां को बताने का कार्य किया उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की जन विरोधी नीतियों का नतीजा है कि आज उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पश्चिम बंगाल में सुशासन स्थापित कर आम जन को साथ लेकर चलने का काम करेगी। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ जयपाल चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ,संजीव चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, सीमा चौहान, तरुण नय्यर, संदीप अग्रवाल रीता चमोली, रंजना चतुर्वेदी, मुनेश पाल ,तेलूराम प्रधान, धर्मेंद्र चौहान, प्रीति गुप्ता, लोकेश पाल ,जसबीर बसेड़ा ,अभिनव चौहान, विवेक चौहान ,मनोज शर्मा राजवीर कश्यप, प्रताप प्रधान, संदीप शर्मा, रेशु चौहान, रितु ठाकुर , तुसांक भट्ट, राजेंद्र कटारिया, प्रशांत शर्मा, विनीत जोली, प्रभात आर्य, नकली राम सैनी रजनीश चौधरी नीतीश चौधरी, विपिन उर्फ काका, आशीष चौधरी, सरवन कुमार, पृथ्वी सिंह राणा, चित्र कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। उधर पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर भी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह किया मीठा किया। पंचायती राज आयुष एवं आपदा मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक दिन है जिस पश्चिम बंगाल की धरती से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर आंदोलन प्रारंभ किया था आज उसी प्रदेश में देश की आजादी के बाद पहली बार भाजपा की सरकार बनने का श्रेय भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। यहां विकास तिवारी पार्षद राजेश शर्मा राजकुमार अरोड़ा सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी पार्षद अनिल कुमार मृदुल शास्त्री सिंघल मंजू रावत सरोज जाखड़ राहुल शर्मा गौरव भाटिया पार्थ दुबे करण वर्मा सुनील सैनी सिद्धार्थ कौशिक निशा नौडियाल गुलशन अरोड़ा ए. वी भारती रविकांत शर्मा मनोज शर्मा निर्मल भट्ट श्याम बाबू शर्मा अशोक गिरी पवन दबोड़ीया मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कटारिया योगेंद्र पाल रवि अंकित रघुवंशी सुभाष जांगिड़ आदि उपस्थित रहे।1
- हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रुड़की क्षेत्र में फायरिंग की सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 3 मई 2026 को वादी गुलशेर निवासी ग्राम बिझौली, कोतवाली मंगलौर ने रुड़की कोतवाली में लिखित तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि चार व्यक्तियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 🎙️ पुलिस एक्शन: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विष्ट के नेतृत्व में कार्रवाई तेज की गई। सक्रिय मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने 4 मई 2026 को कलियर रोड नहर पटरी गुमटी के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 🎙️ गिरफ्तार आरोपी: 👉 आसिफ (उम्र 22 वर्ष) 👉 साकिब (उम्र 20 वर्ष) दोनों आरोपी रुड़की क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। 🎙️ बरामदगी: पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद किया: 🔸 एक तमंचा 315 बोर 🔸 एक जिंदा कारतूस 🔸 एक खोखा कारतूस 🔸 घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल 🎙️ आगे की कार्रवाई: पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। हरिद्वार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर कानून व्यवस्था पर भरोसा मजबूत हुआ है।1
- The Aman Times 📍 विकासनगर में डीएम का बड़ा एक्शन विकासनगर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम सविन बंसल के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। छापे के दौरान 2018, 2024 और 2025 के संदिग्ध मूल विलेख (डीड रजिस्टर) बरामद कर जब्त किए गए। 🔍 जांच में चौंकाने वाले खुलासे: प्रतिबंधित खसरों की जमीनों की अवैध रजिस्ट्री स्टांप ड्यूटी चोरी के 47 मामले उजागर बड़े वित्तीय घोटाले के संकेत ⚠️ डीएम का सख्त रुख: अब वर्तमान ही नहीं, बल्कि पूर्व सब-रजिस्ट्रारों के कार्यकाल की भी होगी जांच। 📑 प्रशासन रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज रहा है—जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई।1
- पुलिस ने विकास नगर क्षेत्र के दो शातिर आदतन अपराधियों को गुंडा एक्ट के तहत 6 महीने के लिए जिला बदर (तड़ीपार) कर दिया है। पुलिस ने इन दोनों अभियुक्तों को ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस की शक्ल में हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब बॉर्डर तक ले जाकर जिले की सीमा से बाहर छोड़ा। अपराधियों के नाम: राहुल कश्यप (निवासी जीवनगढ़) और आसिफ (निवासी मुस्लिम बस्ती, विकासनगर)। आदेश: यह कार्रवाई जिलाधिकारी (DM) देहरादून के आदेश पर की गई है। अपराधिक रिकॉर्ड: ये दोनों अपराधी चोरी, लूट, नकबजनी और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं। पाबंदी: अगले 6 महीनों तक इनका देहरादून जिले की सीमा में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यदि वे इस अवधि के दौरान जिले में पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- जब जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले तंत्र पर ही सवाल उठने लगें, तो यह पूरे सिस्टम के लिए गंभीर चिंतन का विषय बन जाता है। आवश्यक है कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो तथा यदि कहीं भी लापरवाही या दुर्व्यवहार पाया जाए तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आज इस विषय को लेकर सीपीआईएम पार्टी के प्रदेश सचिव इंद्रेश मैखुरी ने लॉयन ऑर्डर से की निष्पक्ष जांच की मांग ।1
- कब होगा इस समस्या का हल1
- निर्माणाधीन मकान में शराब की भट्टी लगाकर कच्ची शराब बनाने के संबंध में दिनांक 05.05 .2026 को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित खानाटीरा गांव में बताए गए मकान पर छापेमारी कर 01 संदिग्ध को गिरफ्तार किया। दो अन्य संदिग्ध मौके से भाग गए जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम ने मौके से 06 लीटर कच्ची शराब, 200 लीटर लाहन, एक भट्टी, कच्ची शराब बनाने के उपकरण, अलग-अलग साइज के लोहे व प्लास्टिक के ड्रम, प्लास्टिक कैन आदि सामान बरामद किया। बरामद लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस टीम से माफी मांगते हुए बताया कि वह पिछले कुछ समय से अपने रिश्तेदारों के साथ कच्ची शराब बनाकर आसपास के गांव में बेचने का काम कर रहा था। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 173/26 धारा 60(2)आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही करते हुए फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। *पकड़ा गया शख्स-* विकास पुत्र सुरेंद्र निवासी घास मंडी ज्वालापुर थाना ज्वालापुर हाल पता ग्राम खालाटीरा थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार। *पुलिस टीम-* 1- थानाध्यक्ष अजय शाह 2- वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत 3- एडिशनल उ.नि. हरिश्चंद्र शाह 4- कांस्टेबल अजय डोबाल 5- कांस्टेबल तनवीर अली 6- कांस्टेबल नरेंद्र चौहान1
- The Aman Times 🚨 हरिद्वार में बड़ा हादसा 🚨 हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र के चिड़ियापुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बस की टक्कर के बाद CNG कार में जोरदार विस्फोट हो गया। 💥 बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर और सवारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार धूं-धूं कर जलने लगी। 🔥 📍 गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हादसे ने लोगों को दहशत में डाल दिया। 👉 मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने स्थिति को संभाला।1
- Post by Zeta News 24x71