बलिया पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग से जुड़े मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सुखपुरा थाना पुलिस ने नाबालिग से जुड़े एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में नाबालिग को पूर्व में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सूरज राजभर (21 वर्ष), निवासी भरटोलिया छाता, थाना बांसडीह रोड को हनुमानगंज-शंकरपुर मार्ग स्थित मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी है।
बलिया पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग से जुड़े मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सुखपुरा थाना पुलिस ने नाबालिग से जुड़े एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में नाबालिग को पूर्व में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सूरज राजभर (21 वर्ष), निवासी भरटोलिया छाता, थाना बांसडीह रोड को हनुमानगंज-शंकरपुर मार्ग स्थित मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी है।
- #alluarjun #मेरा #उधार कब #देगा लड़ाएगा #comedy #funny #trending #viral #funnymoment #funnyreel #memes #fun #entertainment #followme #sethji5g1
- बिहार राज्य के नगर निकायों में चल रहे अनिश्चित कालीन धरना डुमरांव में तीसरे दिन भी जारी। बक्सर, डुमरांव: शनिवार के दिन पूरे बिहार राज्य के नगर निकायों में चल रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा। विदित हो कि बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पूरे बिहार राज्य में अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर 30 जुलाई से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल जारी है। रोज की तरह आज भी नगर परिषद डुमरांव के सभी सफाईकर्मी पुराना नगर परिषद कार्यालय के प्रांगण में जुटे जहां से मार्च निकालते हुए नया थाना के रास्ते लाला टोली रोड होते हुए जवाहिर मंदिर के रास्ते शीला सिनेमा रोड होते हुए पुनः पुराना नगर परिषद कार्यालय पहुँचा। इस मार्च के दौरान रास्ते में दो जगहों भगवती मंदिर मोड़ और शीला सिनेमा रोड मोड़ पर सभा का भी आयोजन किया गया। आज की सभा को बिहार राज्य स्थानीय नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के सचिव शिव शंकर तिवारी, सीपीआई के वरिष्ठ नेता सह जिला परिषद सदस्य केदार यादव, भाकपा माले नेता सर्वेश कुमार पाण्डेय एवं एटक नेता ओमप्रकाश यादव ने संबोधित किया। वक्ताओं ने आम नगरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की सरकार मजदूरों के हितों की पूर्ण तरीके से विरोधी है, इसके अन्दर की संवेदना पूर्ण तरीके से मर चुकी है। हमारे संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने इस सरकार को करीब डेढ़ माह पूर्व ही लिखित तौर पर मांगों को सौंप दिया था। स्थानीय स्तर पर भी 30 जून को ही नगर परिषद कार्यालय में अपने मांगों का ज्ञापन दिया गया था, एवं साथ ही साथ मांगे नहीं पूरा होने की दशा में 30 जुलाई से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल और कामबंदी के लिए आगाह किया जा चुका था। अगर सरकार इस हड़ताल की सूचना को जरा भी गंभीरता से लिया होता तो सफाईकर्मियों को हड़ताल के स्तर तक उतरने की नौबत भी नहीं आती। सफाईकर्मियों को होने वाली पूरी समस्या की जड़ सरकारी विभागों का निजीकरण ही है, इन मजदूरों को जितनी भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वो इन कार्यों में लगे एनजीओ ही है, इन समस्याओं का ख़ात्मा आउटसोर्सिंग के खात्मे के माध्यम से संभव दिखता है। आज की सभा में भगवान पासवान, कृष्णा जी, राजेश डोम, अर्जुन बास्फोर, करन बास्फोर, रितेश राम, मिथिलेश राम, राजेश राम, महराज मुसहर, गुड्डू प्रसाद, लक्खी नारायण सहित सैकड़ों सफाईकर्मी उपस्थित रहे।3
- महादेवा घाट पर अब विश्वामित्र सेना द्वारा हर पूर्णिमा को भव्य गंगा आरती महादेवा घाट पर अब विश्वामित्र सेना द्वारा हर पूर्णिमा को भव्य गंगा आरती1
- Masoom bacche Gopal pur. br29 84 1235 dharauli bihar1
- बलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मारपीट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक प्रक्रिया शुरू जनपद बलिया की कोतवाली पुलिस ने मारपीट और गंभीर विवाद से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई की रात कदम चौराहा स्थित टोलटैक्स जीप स्टैंड के पास पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें एक युवक घायल हो गया था। इस मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार सुबह जापलिनगंज निवासी गोलू पटेल उर्फ बजरंगी पटेल (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा और क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- *सादर अवगत कराना है कि दिनांक 31.07.2026 को थाना मनियर पर ग्राम दक्षिणी पटखौली के निवासिनी सद्दाम हुसैन की पत्नी ने प्रार्थना पत्र दिया कि उसके गांव का ही जाहिद उसके बच्ची को बहला-फूसला कर उसकी बच्ची की कुछ अश्लील वीडियो बना ली थी, और उसके साथ छेडखानी की इसमें तत्काल थाना मनियर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया, साथ-साथ विवेचना की जा रही थी, इसी क्रम में आज पीड़िता बालिका किसी कारण से सुसाइड कर लिया जिसमें उसको उपचार हेतु भेजा गया था, जहां डॉ0 द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया, स्थानीय पुलिस तत्काल पहुंची, और शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया है साथ ही साथ इस घटना में शामिल जाहिद सहित दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है, पूरी घटना की गहराई से विवेचना की जा रही है व अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है । इस संबंध में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला की वीडियो बाइट👇🏻*1