बिहार राज्य के नगर निकायों में चल रहे अनिश्चित कालीन धरना डुमरांव में तीसरे दिन भी जारी। बक्सर, डुमरांव: शनिवार के दिन पूरे बिहार राज्य के नगर निकायों में चल रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा। विदित हो कि बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पूरे बिहार राज्य में अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर 30 जुलाई से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल जारी है। रोज की तरह आज भी नगर परिषद डुमरांव के सभी सफाईकर्मी पुराना नगर परिषद कार्यालय के प्रांगण में जुटे जहां से मार्च निकालते हुए नया थाना के रास्ते लाला टोली रोड होते हुए जवाहिर मंदिर के रास्ते शीला सिनेमा रोड होते हुए पुनः पुराना नगर परिषद कार्यालय पहुँचा। इस मार्च के दौरान रास्ते में दो जगहों भगवती मंदिर मोड़ और शीला सिनेमा रोड मोड़ पर सभा का भी आयोजन किया गया। आज की सभा को बिहार राज्य स्थानीय नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के सचिव शिव शंकर तिवारी, सीपीआई के वरिष्ठ नेता सह जिला परिषद सदस्य केदार यादव, भाकपा माले नेता सर्वेश कुमार पाण्डेय एवं एटक नेता ओमप्रकाश यादव ने संबोधित किया। वक्ताओं ने आम नगरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की सरकार मजदूरों के हितों की पूर्ण तरीके से विरोधी है, इसके अन्दर की संवेदना पूर्ण तरीके से मर चुकी है। हमारे संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने इस सरकार को करीब डेढ़ माह पूर्व ही लिखित तौर पर मांगों को सौंप दिया था। स्थानीय स्तर पर भी 30 जून को ही नगर परिषद कार्यालय में अपने मांगों का ज्ञापन दिया गया था, एवं साथ ही साथ मांगे नहीं पूरा होने की दशा में 30 जुलाई से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल और कामबंदी के लिए आगाह किया जा चुका था। अगर सरकार इस हड़ताल की सूचना को जरा भी गंभीरता से लिया होता तो सफाईकर्मियों को हड़ताल के स्तर तक उतरने की नौबत भी नहीं आती। सफाईकर्मियों को होने वाली पूरी समस्या की जड़ सरकारी विभागों का निजीकरण ही है, इन मजदूरों को जितनी भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वो इन कार्यों में लगे एनजीओ ही है, इन समस्याओं का ख़ात्मा आउटसोर्सिंग के खात्मे के माध्यम से संभव दिखता है। आज की सभा में भगवान पासवान, कृष्णा जी, राजेश डोम, अर्जुन बास्फोर, करन बास्फोर, रितेश राम, मिथिलेश राम, राजेश राम, महराज मुसहर, गुड्डू प्रसाद, लक्खी नारायण सहित सैकड़ों सफाईकर्मी उपस्थित रहे।
बिहार राज्य के नगर निकायों में चल रहे अनिश्चित कालीन धरना डुमरांव में तीसरे दिन भी जारी। बक्सर, डुमरांव: शनिवार के दिन पूरे बिहार राज्य के नगर निकायों में चल रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा। विदित हो कि बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पूरे बिहार राज्य में अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर 30 जुलाई से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल जारी है। रोज की तरह आज भी नगर परिषद डुमरांव के सभी सफाईकर्मी पुराना नगर परिषद कार्यालय के प्रांगण में जुटे जहां से मार्च निकालते हुए नया थाना के रास्ते लाला टोली रोड होते हुए जवाहिर मंदिर के रास्ते शीला सिनेमा रोड होते हुए पुनः पुराना नगर परिषद कार्यालय पहुँचा। इस मार्च के दौरान रास्ते
में दो जगहों भगवती मंदिर मोड़ और शीला सिनेमा रोड मोड़ पर सभा का भी आयोजन किया गया। आज की सभा को बिहार राज्य स्थानीय नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के सचिव शिव शंकर तिवारी, सीपीआई के वरिष्ठ नेता सह जिला परिषद सदस्य केदार यादव, भाकपा माले नेता सर्वेश कुमार पाण्डेय एवं एटक नेता ओमप्रकाश यादव ने संबोधित किया। वक्ताओं ने आम नगरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की सरकार मजदूरों के हितों की पूर्ण तरीके से विरोधी है, इसके अन्दर की संवेदना पूर्ण तरीके से मर चुकी है। हमारे संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने इस सरकार को करीब डेढ़ माह पूर्व ही लिखित तौर पर मांगों को सौंप दिया था। स्थानीय स्तर पर भी 30 जून को ही नगर परिषद कार्यालय में अपने मांगों का ज्ञापन दिया गया था, एवं
साथ ही साथ मांगे नहीं पूरा होने की दशा में 30 जुलाई से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल और कामबंदी के लिए आगाह किया जा चुका था। अगर सरकार इस हड़ताल की सूचना को जरा भी गंभीरता से लिया होता तो सफाईकर्मियों को हड़ताल के स्तर तक उतरने की नौबत भी नहीं आती। सफाईकर्मियों को होने वाली पूरी समस्या की जड़ सरकारी विभागों का निजीकरण ही है, इन मजदूरों को जितनी भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वो इन कार्यों में लगे एनजीओ ही है, इन समस्याओं का ख़ात्मा आउटसोर्सिंग के खात्मे के माध्यम से संभव दिखता है। आज की सभा में भगवान पासवान, कृष्णा जी, राजेश डोम, अर्जुन बास्फोर, करन बास्फोर, रितेश राम, मिथिलेश राम, राजेश राम, महराज मुसहर, गुड्डू प्रसाद, लक्खी नारायण सहित सैकड़ों सफाईकर्मी उपस्थित रहे।
- बलिया ➡थाली में नहीं हाथ में रोटी सब्जी लेकर खा रहे बच्चे ➡मिड डे मील के दौरान स्कूल परिसर का नजारा ➡हाथों में रोटी सब्जी लेकर खाते बच्चों का वीडियो ➡BSA ने अध्यापक, रसोईया, अनुदेशक को किया तलब ➡बेल्थरा रोड कंपोजिट विद्यालय पलिया सियर का मामला #Ballia #UttarPradesh #NewsUpdate @thisissanjubjp @dmballia @UPGovt1
- मौसमी बीमारी एवं विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा के डॉक्टर एस किशुन सर ने क्या कुछ कहा सुनिए -1
- महिलाओं की सुरक्षा और हो रहे अपराध को लेकर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी महिलाओं की सुरक्षा और हो रहे अपराध को लेकर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी बाल लेकर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर की जागरुक3
- राम मंदिर चंदा चोरी का कोई हिसाब नहीं क्योंकि चौकीदार ही राम मंदिर चंदा चोरी का कोई हिसाब नहीं क्योंकि चौकीदार ही चोर है ? 🤣🤣1
- *लखनऊ एयरपोर्ट पर लेफ्टिनेंट कर्नल का लैपटॉप चोरी:* एयरपोर्ट प्रशासन से शिकायत, पुणे से अपने शहर लौटे, एयरपोर्ट पहुंचते ही लैपटॉप गायब पीड़ित अधिकारी: पुणे में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल सलिल जैन, जो लखनऊ के महानगर इलाके के निवासी हैं।फ्लाइट का विवरण: कर्नल जैन शुक्रवार (31 जुलाई 2026) को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-1618) से पुणे से लखनऊ लौटे थे। यह फ्लाइट अपने तय समय शाम 6:50 बजे के बजाय थोड़ा पहले यानी 6:27 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी।ऐसे गायब हुआ लैपटॉपबैगेज बेल्ट पर लापरवाही: कर्नल जैन ने एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बैगेज बेल्ट नंबर-5 से अपना सामान (बैग) कलेक्ट किया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा1
- मेंहदार में सावन मेले की तैयारी पूर्ण, प्रधान पुजारी ने दी जानकारी मेंहदार में सावन मेले की तैयारी पूर्ण, प्रधान पुजारी ने दी जानकारी1
- बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय मार्ग की मरम्मत की मांग, ग्रामीणों ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत और उसे गड्ढा मुक्त कराने की मांग को लेकर शनिवार को क्षेत्रीय ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत मनोज कुमार गुप्ता के माध्यम से सौंपते हुए जनहित में तत्काल सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग ब्लॉक कार्यालय के अलावा विद्यालय, प्रसव केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पशु चिकित्सालय तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और मरीजों, स्कूली बच्चों तथा आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो ब्लॉक मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान निलकू भाई रौशन, मनोज ठाकुर, सुरेश कनौजिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- रसड़ा: जलजमाव और नाली की समस्या से परेशान महिलाओं का फूटा गुस्सा, SDM से लगाई गुहार रसड़ा (बलिया): ग्राम सभा नगपुरा (परगना लखनेश्वर) स्थित राजभर बस्ती में पिछले दो महीनों से जलजमाव और नाली की गंभीर समस्या बनी हुई है। प्रशासनिक उपेक्षा से आक्रोशित बस्ती की महिलाओं ने रसड़ा तहसील दिवस पर पहुंचकर उपजिला अधिकारी (SDM) को प्रार्थना पत्र सौंपा और समस्या से जल्द राहत दिलाने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि वे बीते दो महीनों से लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बारिश के मौसम में पानी की निकासी का कोई साधन नहीं होने से पूरी बस्ती में जलजमाव हो गया है। सड़ते हुए गंदे पानी से भयंकर बदबू आ रही है और मच्छर पैदा हो रहे हैं, जिससे बस्ती में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। मामले में कई बार आवेदन देने के बाद राजस्व टीम ने सोख्ता (शोक पिट) बनाने के लिए नवीन भूमि चिन्हित की थी। ग्राम प्रधान द्वारा सोख्ता निर्माण का कार्य शुरू कराया गया। महिलाओं का आरोप है कि सोख्ता निर्माण के दौरान बस्ती के ही विपक्षी सुरेश राजभर और रामनाथ राजभर कार्य में जबरन अवरोध पैदा कर रहे हैं और काम नहीं होने दे रहे हैं। "हम लोग मेहनत-मजदूरी करके किसी तरह अपना जीवन यापन करते हैं। बारिश के गंदे पानी के बीच जीना दूभर हो गया है। प्रशासन जल्द से जल्द काम रुकवाने वालों पर कार्रवाई करे और सोख्ता बनवाए।" ग्रामीणों ने उपजिला अधिकारी से मांग की है कि सोख्ता निर्माण में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और निर्माण कार्य पूरा कराकर बस्ती को जलजमाव से मुक्ति दिलाई जाए। #BalliaNews #RasraNews #TehsilDivas #Nagpura #Waterlogging #PublicIssue #UPNews #LocalNews #GroundReport #BalliaPolice1
- पुलिस ने बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ताओं को धक्का दिया, अजय राय धरने पर बैठे बैरिकेडिंग तोड़ना: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए तीन रास्तों पर चार लेयर की बैरिकेडिंग की थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहली बैरिकेडिंग तोड़ दी और करीब 100 मीटर तक आगे बढ़ गए।कार्यकर्ताओं को धक्का देना: जब प्रदर्शनकारी दूसरी बैरिकेडिंग पर चढ़ने लगे, तो पुलिस ने पूर्व एमएलसी दीपक सिंह सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को धक्का देकर पीछे गिरा दिया। “दूसरी बैरिकेडिंग पर चढ़े हुए पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धक्का देकर गिरा दिया.” ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा1