Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस ने बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ताओं को धक्का दिया, अजय राय धरने पर बैठे बैरिकेडिंग तोड़ना: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए तीन रास्तों पर चार लेयर की बैरिकेडिंग की थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहली बैरिकेडिंग तोड़ दी और करीब 100 मीटर तक आगे बढ़ गए।कार्यकर्ताओं को धक्का देना: जब प्रदर्शनकारी दूसरी बैरिकेडिंग पर चढ़ने लगे, तो पुलिस ने पूर्व एमएलसी दीपक सिंह सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को धक्का देकर पीछे गिरा दिया। “दूसरी बैरिकेडिंग पर चढ़े हुए पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धक्का देकर गिरा दिया.” ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा
आशीष मिश्रा
पुलिस ने बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ताओं को धक्का दिया, अजय राय धरने पर बैठे बैरिकेडिंग तोड़ना: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए तीन रास्तों पर चार लेयर की बैरिकेडिंग की थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहली बैरिकेडिंग तोड़ दी और करीब 100 मीटर तक आगे बढ़ गए।कार्यकर्ताओं को धक्का देना: जब प्रदर्शनकारी दूसरी बैरिकेडिंग पर चढ़ने लगे, तो पुलिस ने पूर्व एमएलसी दीपक सिंह सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को धक्का देकर पीछे गिरा दिया। “दूसरी बैरिकेडिंग पर चढ़े हुए पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धक्का देकर गिरा दिया.” ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा
More news from बिहार and nearby areas
- कैमूर/बिहार, नवविवाहिता की हत्या कर शव गायब करने की आशंका, पति, सास और देवर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप थाने में आवेदन देकर निष्पक्ष जांच, बेटी की तलाश और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कैमूर। जिले के बेलांव थाना क्षेत्र से नवविवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर शव गायब किए जाने की आशंका जताते हुए पति, सास और देवर के खिलाफ करमचट थाने में लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि बेलांव थाना क्षेत्र के बिछिया गांव पोस्ट खजुरा निवासी रामाकांत तिवारी द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, उन्होंने अपनी पुत्री सीता कुमारी का विवाह 27 अप्रैल 2026 को विकास कुमार उपाध्याय, पिता कन्हैया उपाध्याय, के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से कराया था। वही आवेदन में आरोप लगाया गया है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उनकी पुत्री को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत के अनुसार, दहेज में स्कॉर्पियो वाहन की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता था। पिता का आरोप है कि पति विकास कुमार उपाध्याय फोन पर गाली-गलौज करता था, जबकि सास आशा देवी और देवर आदर्श उर्फ आशीष मिलकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। वही शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि नवविवाहिता को कई दिनों तक भूखा रखा गया, उसे करंट लगाया गया तथा जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। पीड़िता के पिता ने आशंका व्यक्त की है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति, सास और देवर ने मिलकर उनकी पुत्री की हत्या कर दी तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गायब कर दिया। वही रामाकांत तिवारी ने करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान से मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने, लापता पुत्री की शीघ्र तलाश करने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान या जांच के निष्कर्ष सामने नहीं आए हैं। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच एवं आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है। घटना की वास्तविकता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।3
- मोदी - कुछ शरारती बच्चों में मुझे जंतर मंतर पर भद्दी भद्दी गालियां दी l #modi #modiji #newsupdate #awaazebharat #ViralNews @narendramodi1
- खजरा गाँव मेँ विधायक निधि से बनी सड़क 16 वर्ष में हुई जर्जर धीना। बरहनी विकासखंड के खजरा गांव में लगभग 16 वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक शारदा प्रसाद की विधायक निधि से निर्मित 700 मीटर लंबी सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण गौरीशंकर गुप्ता और दिनेश मिश्रा ने बताया कि इसी सड़क से होकर जल निगम की पानी की टंकी, कंपोजिट विद्यालय तथा राजकीय हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन आवागमन करते हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण हुए लगभग 16 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन समय पर मरम्मत न होने के कारण इसकी हालत बेहद खराब हो गई है। पिछले करीब तीन वर्षों से सड़क पूरी तरह गड्ढायुक्त बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो संबंधित विभाग और न ही जनप्रतिनिधियों द्वारा इसकी मरम्मत कराई गई।2
- 31 लाख 53 हजार 600 रुपए का अंग्रेजी शराब पुलिस ने किया बरामद,वाहन छोड़कर चालक फरार। बक्सर: बक्सर के वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग पुलिस 3153600 मूल्य का अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शक के आधार पर जब एक कंटेनर को रुकने का इशारा किया तो कंटेनर के चालक ने वाहन को चेकपोस्ट से लगभग 50 मीटर की दूरी पर ले जाकर रोका और वाहन छोड़कर फरार हो गया। जब वाहन की जांच की गई तो पुलिस को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस के द्वारा वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन के मालिक की पहचान कर उसे पर कार्रवाई करने की कवायद शुरू कर दी गई है।1
- रोहतास जिले के प्रसिद्ध गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने किया। उद्घाटन के बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया। इस बार गुफा में बेहतर प्रकाश और ऑक्सीजन की विशेष व्यवस्था की गई है।बैरिकेडिंग के जरिए कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई है। गुफा के भीतर श्रद्धालुओं को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए फर्श पर मौजूद नुकीले पत्थरों के ऊपर रबर मैट बिछाया जा रहा है। गुप्ताधाम मार्ग में मौजूद बड़े चट्टानों एवं अवरोधों को जेसीबी मशीन से हटाकर रास्ते को सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया है। वहीं, चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। रोहतास जिले के प्रसिद्ध गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने किया। उद्घाटन के बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया। इस बार गुफा में बेहतर प्रकाश और ऑक्सीजन की विशेष व्यवस्था की गई है।बैरिकेडिंग के जरिए कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई है। गुफा के भीतर श्रद्धालुओं को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए फर्श पर मौजूद नुकीले पत्थरों के ऊपर रबर मैट बिछाया जा रहा है। गुप्ताधाम मार्ग में मौजूद बड़े चट्टानों एवं अवरोधों को जेसीबी मशीन से हटाकर रास्ते को सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया है। वहीं, चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। जबकि हेलमेट के साथ बाइक प्रवेश की अनुमति होगी। डीएम ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक पर प्रतिबंध और बाइकों के अनावश्यक हॉर्न बजाने पर रोक लगाई गई है। इस दौरान डीएफओ फिडल कुमार के०, डीडीसी विजय कुमार पांडेय, सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी, एसडीपीओ विप्लव कुमार, रेंजर अभय कुमार, फॉरेस्टर अमित कुमार, बीडीओ प्रियंका कुमारी, सीओ पुरुषोत्तम कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार व ईओ अभिषेक भारती मौजूद रहे।1
- संसद के विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन #rahulgandhi #pappuyadav #indiagathbandhan #awaazebharat #viralreels संसद के विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन #rahulgandhi #pappuyadav #indiagathbandhan #awaazebharat #viralreels1
- नया भोजपुर ओपी पुलिस ने 1 करोड़ के ब्राउन शूगर के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ हीं साथ तस्करी में प्रयुक्त एक कार और तस्करों के मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस के द्वारा तस्करों के नेटवर्क को खंगालने के साथ हीं उन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जानकारी डुमरांव डीएसपी पोल्सत कुमार ने दी।1
- दहेज में स्कॉर्पियो न देने पर विवाहिता की हत्या की आशंका, शव लापता,पिता ने पति समेत 3 ससुराल वालो पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, थाने में दी तहरीर1