कैमूर/बिहार, नवविवाहिता की हत्या कर शव गायब करने की आशंका, पति, सास और देवर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप थाने में आवेदन देकर निष्पक्ष जांच, बेटी की तलाश और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कैमूर। जिले के बेलांव थाना क्षेत्र से नवविवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर शव गायब किए जाने की आशंका जताते हुए पति, सास और देवर के खिलाफ करमचट थाने में लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि बेलांव थाना क्षेत्र के बिछिया गांव पोस्ट खजुरा निवासी रामाकांत तिवारी द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, उन्होंने अपनी पुत्री सीता कुमारी का विवाह 27 अप्रैल 2026 को विकास कुमार उपाध्याय, पिता कन्हैया उपाध्याय, के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से कराया था। वही आवेदन में आरोप लगाया गया है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उनकी पुत्री को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत के अनुसार, दहेज में स्कॉर्पियो वाहन की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता था। पिता का आरोप है कि पति विकास कुमार उपाध्याय फोन पर गाली-गलौज करता था, जबकि सास आशा देवी और देवर आदर्श उर्फ आशीष मिलकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। वही शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि नवविवाहिता को कई दिनों तक भूखा रखा गया, उसे करंट लगाया गया तथा जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। पीड़िता के पिता ने आशंका व्यक्त की है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति, सास और देवर ने मिलकर उनकी पुत्री की हत्या कर दी तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गायब कर दिया। वही रामाकांत तिवारी ने करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान से मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने, लापता पुत्री की शीघ्र तलाश करने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान या जांच के निष्कर्ष सामने नहीं आए हैं। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच एवं आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है। घटना की वास्तविकता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
कैमूर/बिहार, नवविवाहिता की हत्या कर शव गायब करने की आशंका, पति, सास और देवर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप थाने में आवेदन देकर निष्पक्ष जांच, बेटी की तलाश और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कैमूर। जिले के बेलांव थाना क्षेत्र से नवविवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर शव गायब किए जाने की आशंका जताते हुए पति, सास और देवर के खिलाफ करमचट थाने में लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि बेलांव थाना क्षेत्र के बिछिया गांव पोस्ट खजुरा निवासी रामाकांत तिवारी द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, उन्होंने अपनी पुत्री सीता कुमारी का विवाह 27
अप्रैल 2026 को विकास कुमार उपाध्याय, पिता कन्हैया उपाध्याय, के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से कराया था। वही आवेदन में आरोप लगाया गया है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उनकी पुत्री को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत के अनुसार, दहेज में स्कॉर्पियो वाहन की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता था। पिता का आरोप है कि पति विकास कुमार उपाध्याय फोन पर गाली-गलौज करता था, जबकि सास आशा देवी और देवर आदर्श उर्फ आशीष मिलकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। वही शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि नवविवाहिता को कई दिनों तक भूखा रखा गया, उसे करंट लगाया गया तथा जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं।
पीड़िता के पिता ने आशंका व्यक्त की है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति, सास और देवर ने मिलकर उनकी पुत्री की हत्या कर दी तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गायब कर दिया। वही रामाकांत तिवारी ने करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान से मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने, लापता पुत्री की शीघ्र तलाश करने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान या जांच के निष्कर्ष सामने नहीं आए हैं। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच एवं आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है। घटना की वास्तविकता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
- रील्स के चक्कर में यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी का जमकर किया गया उल्लंघन महराजगंज ब्रेकिंग रील बाज पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, क्षेत्र में कौतूहल का विषय डीजीपी के कड़े निर्देश के बाद भी वर्दीधारियों में नहीं दिख रहा कोई डर, होटल, जंगल, कभी रोड पर बारिश में भीग कर, रील बनाते दिखा पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के पालन को लेकर डीजीपी के तत्वाधान में प्रदेश में चलाया जा रहा विशेष सतर्कता अभियान रील्स के चक्कर में यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी का जमकर किया गया उल्लंघन महराजगंज के फरेन्दा थाने में तैनात हैं वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी.1
- चकिया ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 27 जोड़ों ने लिए सात फेरे जनपद चन्दौली के चकिया ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कुल 27 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया। समारोह में चकिया विकासखंड के 21, नगर पंचायत चकिया के 1 तथा नौगढ़ ब्लॉक के 5 जोड़ों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ चकिया विधायक कैलाश खरवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सभी जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। विवाह संपन्न होने के बाद ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह, खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय, भाजपा नेता उमाशंकर सिंह, प्रदीप मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा नवदंपतियों को आवश्यक घरेलू सामग्री एवं अन्य निर्धारित लाभ भी वितरित किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में परिजन, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट : अंकित सैनी जनपद :चन्दौली मो :6388209336 बाईट :- कैलाश खरवार विधायक चकिया बाईट :- अनील राय बीडीओ विकास खण्ड चकिया4
- चंदौली के सकलडीहा SDM आकांक्षा सिंह जनता की समस्याओं को निदान करते हुए1
- बहुचर्चित कोडीन सिरप मामले में लगातार दूसरी बार हुई बरामदगी के बाद सीओ पीडीडीयू नगर का बयान... बहुचर्चित कोडीन सिरप मामले में लगातार दूसरी बार हुई बरामदगी के बाद सीओ पीडीडीयू नगर का बयान सामने आया है1
- महूजी निषाद बस्ती का रास्ता जर्ज़र,गढ्ढो से भरा,100 परिवारों के लिए आवागमन का एकमात्र साधन चंदौली जिले के धानापुर विकासखंड स्थित महूजी गांव की निषाद बस्ती में आवागमन का एकमात्र रास्ता जर्जर हो गया है। यह रास्ता गड्ढों से भरा है, जिससे लगभग 100 घरों के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह रास्ता चंदौली जिले के अंतिम छोर पर अगहर विर बहुरिया नदी पर बने पुल से कुछ दूरी पर उत्तर दिशा में निषाद बस्ती की ओर जाता है। बरसात के दिनों में इसकी स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। पिछले साल यह रास्ता गंगा कटान का हिस्सा बन गया था, जिसके बाद से गांव में आने-जाने के लिए कोई उपयुक्त मार्ग नहीं है। गंगा कटान को रोकने के लिए बड़े-बड़े पत्थर लगाए जा रहे हैं, लेकिन बस्ती के रास्ते की मरम्मत की ओर किसी का ध्यान नहीं गया है। ग्रामीणों ने इस स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने अपने जनप्रतिनिधियों से रास्ते की मरम्मत कराने की अपील की है, ताकि कीचड़ और गड्ढों से निजात मिल सके। इस दौरान मुखलाल निषाद, पीयूष निषाद, मृत्युंजय, निरहू, विवेक, अंकित, हिमांशु, प्रिंस सहित बस्ती के कई अन्य लोग मौजूद रहे।4
- मंगरवलिया:- चुनावी परिचर्चा के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हरेराम साह से हुई खास बातचीत बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के राजपुर प्रखंड में मंगरवलिया पंचायत के अंतर्गत पैक्स समिति के लिए हो रहे चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हरेराम साह से चुनावी परिचर्चा के दौरान यह जानने का प्रयास किया गया कि आखिर यह चुनाव क्यों महत्वपूर्ण है उनके लिए? क्या है उनका असली एजेंडा और मौका मिला, तो क्या कर पाएंगे किसानों के लिए?1
- कंगना VS Gen Z 😱 Instagram Story से मचा बवाल! पप्पू यादव, CJP और मीडिया पर पलटवार | पूरी कहानी रनौत की एक Instagram Story ने पूरे देश में नई बहस छेड़ दी। जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के वायरल वीडियो देखने के बाद कंगना ने कुछ प्रदर्शनकारियों की भाषा और व्यवहार की आलोचना की। "Generation Gutter" टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर भारी विवाद शुरू हो गया। इसके बाद CJP के प्रवक्ता सौरव दास, सांसद पप्पू यादव और अभिनेत्री राखी सावंत समेत कई लोगों ने कंगना की आलोचना की। विवाद बढ़ने पर कंगना ने Instagram वीडियो जारी कर कहा कि मीडिया ने उनके बयान का गलत मतलब निकाला और उनका निशाना पूरी Gen Z नहीं थी। इस वीडियो में जानिए पूरे विवाद की शुरुआत, Instagram Story, वायरल वीडियो, विरोध, मीडिया की भूमिका, कंगना का जवाब और आखिर सच क्या है। ⚠️ यह वीडियो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध बयानों और रिपोर्टों पर आधारित तथ्यात्मक प्रस्तुति है। Channel: आवाज़-ए-भारत (Awaaz-e-Bharat) #KanganaRanaut #GenerationGutter #GenZ #StudentProtest #CJP #PappuYadav #RakhiSawant #Instagram #TrendingNews #AwaazEBharat1
- पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं नशीली दवाओं (अवैध कोडिन कफ सिरप) की तस्करी के मुकदमे में वांछित 25,000 रुपए के इनामिया अभियुक्त की गिरफ्तारी थाना अलीगर पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं नशीली दवाओं (अवैध कोडिन कफ सिरप) की तस्करी के मुकदमे में वांछित 25,000 रुपए के इनामिया अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर का आधिकारिक वक्तव्य1
- मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करते हुए एमवी एक्ट का पालन कराने वाले टीआई एसपी यादव हुए वायरल चंदौली के यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव द्वारा बाइक सवारो को यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट पहनने की सलाह देने का अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है1