*गोण्डा- कर्नलगंज में खड़ी बाइक में लगी आग, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा* *कर्नलगंज (गोण्डा)। कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज अंतर्गत गोंडा-लखनऊ मार्ग पर तहसील कर्नलगंज के निकट मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चौरसिया किराना एवं पूजन भंडार दुकान के सामने खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया और उसकी लपटें दुकान के बरामदे तक पहुंच गईं।* *घटना के बाद मौके पर हल्ला-गुहार मच गई। आसपास के लोग तुरंत एकत्र हो गए और बड़ी मशक्कत करते हुए बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया।* *सूचना मिलने पर कुछ ही देर में दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गया और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया गया।* *गनीमत रही कि आग दुकान और मकान के अंदर तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना से क्षेत्र में कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।* #कर्नलगंज #गोण्डा #Gonda #Karnal
*गोण्डा- कर्नलगंज में खड़ी बाइक में लगी आग, लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा* *कर्नलगंज (गोण्डा)। कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज अंतर्गत गोंडा-लखनऊ मार्ग पर तहसील कर्नलगंज के निकट मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चौरसिया किराना एवं पूजन भंडार दुकान के सामने खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया और उसकी लपटें दुकान के बरामदे तक पहुंच गईं।* *घटना के बाद मौके पर हल्ला-गुहार मच गई। आसपास के लोग तुरंत एकत्र हो गए और बड़ी मशक्कत करते
हुए बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया।* *सूचना मिलने पर कुछ ही देर में दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गया और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया गया।* *गनीमत रही कि आग दुकान और मकान के अंदर तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना से क्षेत्र में कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।* #कर्नलगंज #गोण्डा #Gonda #Karnal
- Post by Devendra Kumar1
- नोएडा के सेक्टर फेज-2 (Phase-2) में आज वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चल रहा मजदूरों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। लक्स कार (Luxcar) कंपनी के बाहर सुबह से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी उग्र हो गए और पुलिस की गाड़ियों पर जमकर पत्थरबाजी की। इस वीडियो में देखें कैसे नोएडा का होजरी कॉम्प्लेक्स जंग का मैदान बन गया। मजदूरों का आरोप है कि सरकार के वेतन बढ़ाने के आदेश के बावजूद कंपनियां इसे लागू नहीं कर रही हैं। प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है। 📌Key Highlights: नोएडा फेज-2 पत्थरबाजी की ताज़ा खबर। लक्स कार कंपनी सैलरी प्रोटेस्ट अपडेट। पुलिस और मजदूरों के बीच हिंसक झड़प। नोएडा होजरी कॉम्प्लेक्स में तनावपूर्ण माहौल। वीडियो को पूरा देखें और अपनी राय कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। देश और प्रदेश की ऐसी ही खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें!1
- आज एटा शहर में तारीख चौदह अप्रेल को बाबासाहेब आंबेडकर जी का मेला बडे़ ही धुमधाम तरीके से शहर में निकाला गया जिसमें राज नेता तथा अधिकारी मोजूद रहे पुलिस प्रशासन ने पूरी मुसतेदी से कायृ किया रौकी पत्रकार एटा शहर से4
- Post by Munendra kumar1
- Post by Shan Mohammad1
- किशनी- भारत रत्न,संविधान निर्माण डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर नगर में जोरदार तरीके से शोभायात्रा का आयोजन किया गया।शोभायात्रा में अपार भीड़ जुटी जिसने बाबासाहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मंगलवार सांय नगर के बाईपास पर अम्बेडकर स्थल पर बाबासाहेब के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला गया।बौद्ध गायकों ने बेहतरीन गायन के माध्यम से लोगों को डॉ.अम्बेडकर के दर्शन के बारे में बताया।सांय पांच बजे स्थल से अम्बेडकर शोभायात्रा की शुरुआत हुई।शोभायात्रा का प्राइवेट बस स्टैंड तिराहा,रोडवेज बस स्टैंड,सदर बाजार,गढ़ी,हवेली,रामनगर तिराहा होते हुए अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर समापन हुआ।शोभायात्रा में मौजूद भीड़ ने बाबासाहेब अमर रहे व जय भीम के नारे जमकर लगाए।शोभायात्रा में शामिल भारी संख्या में युवाओं व महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।शोभायात्रा का नगर के एक दर्जन स्थानों पर स्वागत हुआ और जलपान कराया गया।कार्यक्रम में शांति व्यवस्था के लिये थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।1
- Post by Munendra kumar2
- जनपद एटा के क्षेत्र पिवारी में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने एकत्र होकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा देश को दिए गए योगदानों को याद करते हुए युवाओं को प्रेरित किया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।4
- Post by Shan Mohammad1