logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर में ऐतिहासिक भीड़ के साथ निकली डॉ.अम्बेडकर शोभायात्रा,कई जगह हुआ स्वागत,लोगों ने कराया जलपान किशनी- भारत रत्न,संविधान निर्माण डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर नगर में जोरदार तरीके से शोभायात्रा का आयोजन किया गया।शोभायात्रा में अपार भीड़ जुटी जिसने बाबासाहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मंगलवार सांय नगर के बाईपास पर अम्बेडकर स्थल पर बाबासाहेब के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला गया।बौद्ध गायकों ने बेहतरीन गायन के माध्यम से लोगों को डॉ.अम्बेडकर के दर्शन के बारे में बताया।सांय पांच बजे स्थल से अम्बेडकर शोभायात्रा की शुरुआत हुई।शोभायात्रा का प्राइवेट बस स्टैंड तिराहा,रोडवेज बस स्टैंड,सदर बाजार,गढ़ी,हवेली,रामनगर तिराहा होते हुए अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर समापन हुआ।शोभायात्रा में मौजूद भीड़ ने बाबासाहेब अमर रहे व जय भीम के नारे जमकर लगाए।शोभायात्रा में शामिल भारी संख्या में युवाओं व महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।शोभायात्रा का नगर के एक दर्जन स्थानों पर स्वागत हुआ और जलपान कराया गया।कार्यक्रम में शांति व्यवस्था के लिये थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

4 hrs ago
user_Rachit pandey journalist
Rachit pandey journalist
Media company किशनी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

नगर में ऐतिहासिक भीड़ के साथ निकली डॉ.अम्बेडकर शोभायात्रा,कई जगह हुआ स्वागत,लोगों ने कराया जलपान किशनी- भारत रत्न,संविधान निर्माण डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर नगर में जोरदार तरीके से शोभायात्रा का आयोजन किया गया।शोभायात्रा में अपार भीड़ जुटी जिसने बाबासाहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मंगलवार सांय नगर के बाईपास पर अम्बेडकर स्थल पर बाबासाहेब के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला गया।बौद्ध गायकों ने बेहतरीन गायन के माध्यम से लोगों को डॉ.अम्बेडकर के दर्शन के बारे में बताया।सांय पांच बजे स्थल से अम्बेडकर शोभायात्रा की शुरुआत हुई।शोभायात्रा का प्राइवेट बस स्टैंड तिराहा,रोडवेज बस स्टैंड,सदर बाजार,गढ़ी,हवेली,रामनगर तिराहा होते हुए अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर समापन हुआ।शोभायात्रा में मौजूद भीड़ ने बाबासाहेब अमर रहे व जय भीम के नारे जमकर लगाए।शोभायात्रा में शामिल भारी संख्या में युवाओं व महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।शोभायात्रा का नगर के एक दर्जन स्थानों पर स्वागत हुआ और जलपान कराया गया।कार्यक्रम में शांति व्यवस्था के लिये थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शिवपाल यादव ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि: संविधान की रक्षा और एकजुट संघर्ष का किया आह्वान जसवंतनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और स्थानीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार दोपहर को डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम नगर के मोहल्ला कोठी कैस्त में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने विभिन्न देशों के संविधानों का अध्ययन कर भारत को एक सशक्त संविधान दिया है, जिसके कारण आज प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने बाबा साहेब के सपनों को साकार करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। यादव ने संविधान की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में एकजुट होकर संघर्ष करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी, और यदि ऐसा होता है तो सभी को सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करना होगा। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की कथित बेईमानी के कारण समाजवादी पार्टी को कम सीटें मिलीं। राजनीतिक संदर्भ में, शिवपाल सिंह यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का जिक्र किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने वर्तमान सरकार पर विकास के नाम पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार शाक्य, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, सांसद प्रतिनिधि हाजी मो.शमीम, सपा कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप सिंह यादव, जीतेन्द्र मोना यस्दव, सत्यवती यादव, हाजी अहसान पेंटर, राशिद सिद्दीकी, डा. धर्मेंद्र जाटव, मो. जहीर, रामवीर यादव, डीलर शिव प्रकाश, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    1
    शिवपाल यादव ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि: संविधान की रक्षा और एकजुट संघर्ष का किया आह्वान
जसवंतनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और स्थानीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार दोपहर को डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम नगर के मोहल्ला कोठी कैस्त में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने विभिन्न देशों के संविधानों का अध्ययन कर भारत को एक सशक्त संविधान दिया है, जिसके कारण आज प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने बाबा साहेब के सपनों को साकार करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
यादव ने संविधान की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में एकजुट होकर संघर्ष करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी, और यदि ऐसा होता है तो सभी को सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करना होगा। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की कथित बेईमानी के कारण समाजवादी पार्टी को कम सीटें मिलीं।
राजनीतिक संदर्भ में, शिवपाल सिंह यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का जिक्र किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने वर्तमान सरकार पर विकास के नाम पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।
इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार शाक्य, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता,  विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, सांसद प्रतिनिधि हाजी मो.शमीम, सपा कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप सिंह यादव, जीतेन्द्र मोना यस्दव, सत्यवती यादव, हाजी अहसान पेंटर, राशिद सिद्दीकी, डा. धर्मेंद्र जाटव, मो. जहीर, रामवीर यादव, डीलर शिव प्रकाश, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी *सपा सांसद डिंपल यादव का बयान* मैनपुरी पहुंची समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनकी जयंती को मनाया वही पत्रकारों से वार्ता करते हुए कई बड़े बयान दिए। *क्या सभी दलों के लिए मजबूरी हो गई हे आंबेडकर बादी पॉलिटिक्स करना जिस पर बोली डिंपल यादव* किस तरीके से आखरी समय पर डिलीटेड वोटरों की लिस्ट ला रहे है। वह कहां जाएंगे जिनका वोट कट गया है। बाइट - डिंपल यादव सपा सांसद मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
    1
    मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ 
पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी 
*सपा सांसद डिंपल यादव का बयान* 
मैनपुरी पहुंची समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनकी जयंती को मनाया वही पत्रकारों से वार्ता करते हुए कई बड़े बयान दिए। 
*क्या सभी दलों के लिए मजबूरी हो गई हे आंबेडकर बादी पॉलिटिक्स करना जिस पर बोली डिंपल यादव* 
किस तरीके से आखरी समय पर डिलीटेड वोटरों की लिस्ट ला रहे है। वह कहां जाएंगे जिनका वोट कट गया है। 
बाइट - डिंपल यादव सपा सांसद
मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
    user_मोहित गुप्ता
    मोहित गुप्ता
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चीफ ब्यूरो पत्रकार सुरजीत,,,,,दो परिवार मे नाली के विवाद को लेकर जिला मथुरा मे हुआ खूनी संघर्ष !!!, अरेहड़ा गांव में लड़ाई के दौरान चले लट्ठ और हुई फायरिंग जिला अस्पताल मथुरा मे भर्ती बताये गए चोटिल लोग !!! थाना बरसाना मे बताया जा रहा है ये गांव.... सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
    1
    चीफ ब्यूरो पत्रकार सुरजीत,,,,,दो परिवार मे नाली के विवाद को लेकर जिला मथुरा मे हुआ खूनी संघर्ष !!!, अरेहड़ा गांव में लड़ाई के दौरान चले लट्ठ और हुई फायरिंग जिला अस्पताल मथुरा मे भर्ती बताये गए चोटिल लोग !!!
थाना बरसाना मे बताया जा रहा है ये गांव.... सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
    user_India TV news reporter surjeet
    India TV news reporter surjeet
    Court reporter मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जसवंतनगर/इटावा जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम नगला केहरी में पत्रकार राहुल यादव के घर पर दबंगों द्वारा गाली-गलौज और जानलेवा हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ने इस संबंध में सीधे थाने न जाकर IGRS (जनसुनवाई पोर्टल) के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को ऑनलाइन शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, 14 अप्रैल मंगलवार सुबह करीब 8 बजे गांव निवासी सुभाष चंद्र की पत्नी ने बिना किसी कारण उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि सुभाष चंद्र का पूरा परिवार—पत्नी, बेटी व दो बेटे—घर पर आकर हमला करने पर उतारू हो गया। इस दौरान आरोपियों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पत्रकार और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना का वीडियो भी पीड़ित के पास मौजूद है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर साझा कर उच्च अधिकारियों को टैग करते हुए न्याय की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और अपने परिवार के साथ अकेले रहते हैं, जिससे उन्हें अपनी, पत्नी और छोटे बच्चे की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। कार्रवाई की मांग: पत्रकार ने IGRS पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    2
    जसवंतनगर/इटावा
जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम नगला केहरी में पत्रकार राहुल यादव के घर पर दबंगों द्वारा गाली-गलौज और जानलेवा हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ने इस संबंध में सीधे थाने न जाकर IGRS (जनसुनवाई पोर्टल) के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को ऑनलाइन शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, 14 अप्रैल मंगलवार सुबह करीब 8 बजे गांव निवासी सुभाष चंद्र की पत्नी ने बिना किसी कारण उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि सुभाष चंद्र का पूरा परिवार—पत्नी, बेटी व दो बेटे—घर पर आकर हमला करने पर उतारू हो गया।
इस दौरान आरोपियों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पत्रकार और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना का वीडियो भी पीड़ित के पास मौजूद है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर साझा कर उच्च अधिकारियों को टैग करते हुए न्याय की मांग की है।
पीड़ित ने बताया कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और अपने परिवार के साथ अकेले रहते हैं, जिससे उन्हें अपनी, पत्नी और छोटे बच्चे की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है।
कार्रवाई की मांग:
पत्रकार ने IGRS पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_Rahul Yadav   jaswant Nagar
    Rahul Yadav jaswant Nagar
    जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सभी देशवासियों को श्री श्री बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    सभी देशवासियों को श्री श्री बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
    user_Vipin Singh Suryavanshi
    Vipin Singh Suryavanshi
    Court reporter हसेरन, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Devendra Kumar
    1
    Post by Devendra Kumar
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दौड़ते डंपर में लगी आग: पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा जसवंतनगर के ग्राम सकौआ के पास कचौरा रोड पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार डंपर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। डंपर (संख्या UP79AT0704) के टायर के पास स्थित डीजल टैंक के समीप एक्सल में आग भड़क उठी। इसी दौरान, मौके से गुजर रहे थानाध्यक्ष कमल भाटी और उपनिरीक्षक शुभम वर्मा की नजर डंपर से उठती लपटों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत चालक को वाहन रोकने का संकेत दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस टीम ने पास के एक पेट्रोल पंप से अग्निशमन सिलेंडर मंगवाया। कांस्टेबल संजय ने डंपर पर चढ़कर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो डीजल टैंक में विस्फोट हो सकता था, जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
    1
    दौड़ते डंपर में लगी आग: पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
जसवंतनगर के ग्राम सकौआ के पास कचौरा रोड पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार डंपर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
डंपर (संख्या UP79AT0704) के टायर के पास स्थित डीजल टैंक के समीप एक्सल में आग भड़क उठी। इसी दौरान, मौके से गुजर रहे थानाध्यक्ष कमल भाटी और उपनिरीक्षक शुभम वर्मा की नजर डंपर से उठती लपटों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत चालक को वाहन रोकने का संकेत दिया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस टीम ने पास के एक पेट्रोल पंप से अग्निशमन सिलेंडर मंगवाया। कांस्टेबल संजय ने डंपर पर चढ़कर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो डीजल टैंक में विस्फोट हो सकता था, जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नोएडा के सेक्टर फेज-2 (Phase-2) में आज वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चल रहा मजदूरों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। लक्स कार (Luxcar) कंपनी के बाहर सुबह से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी उग्र हो गए और पुलिस की गाड़ियों पर जमकर पत्थरबाजी की। इस वीडियो में देखें कैसे नोएडा का होजरी कॉम्प्लेक्स जंग का मैदान बन गया। मजदूरों का आरोप है कि सरकार के वेतन बढ़ाने के आदेश के बावजूद कंपनियां इसे लागू नहीं कर रही हैं। प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है। 📌Key Highlights: नोएडा फेज-2 पत्थरबाजी की ताज़ा खबर। लक्स कार कंपनी सैलरी प्रोटेस्ट अपडेट। पुलिस और मजदूरों के बीच हिंसक झड़प। नोएडा होजरी कॉम्प्लेक्स में तनावपूर्ण माहौल। वीडियो को पूरा देखें और अपनी राय कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। देश और प्रदेश की ऐसी ही खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें!
    1
    नोएडा के सेक्टर फेज-2 (Phase-2) में आज वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चल रहा मजदूरों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। लक्स कार (Luxcar) कंपनी के बाहर सुबह से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी उग्र हो गए और पुलिस की गाड़ियों पर जमकर पत्थरबाजी की।
इस वीडियो में देखें कैसे नोएडा का होजरी कॉम्प्लेक्स जंग का मैदान बन गया। मजदूरों का आरोप है कि सरकार के वेतन बढ़ाने के आदेश के बावजूद कंपनियां इसे लागू नहीं कर रही हैं। प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है।
📌Key Highlights:
नोएडा फेज-2 पत्थरबाजी की ताज़ा खबर।
लक्स कार कंपनी सैलरी प्रोटेस्ट अपडेट।
पुलिस और मजदूरों के बीच हिंसक झड़प।
नोएडा होजरी कॉम्प्लेक्स में तनावपूर्ण माहौल।
वीडियो को पूरा देखें और अपनी राय कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। देश और प्रदेश की ऐसी ही खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें!
    user_GD NEWS NETWORK
    GD NEWS NETWORK
    News Anchor मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by PK Crime Story
    1
    Post by PK Crime Story
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.