Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज में दलित युवक की पिटाई को लेकर के थाने में कई घंटे चला हंगामा#bhimraoambedkar#jayanti#up#questionsnews#news#latestnews#bjp#hindinews#millionviews#pkcrimestory#trendingshorts#viralreels#millionviews#prayagraj
PK Crime Story
प्रयागराज में दलित युवक की पिटाई को लेकर के थाने में कई घंटे चला हंगामा#bhimraoambedkar#jayanti#up#questionsnews#news#latestnews#bjp#hindinews#millionviews#pkcrimestory#trendingshorts#viralreels#millionviews#prayagraj
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by PK Crime Story1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- शिवपाल यादव ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि: संविधान की रक्षा और एकजुट संघर्ष का किया आह्वान जसवंतनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और स्थानीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार दोपहर को डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम नगर के मोहल्ला कोठी कैस्त में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने विभिन्न देशों के संविधानों का अध्ययन कर भारत को एक सशक्त संविधान दिया है, जिसके कारण आज प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने बाबा साहेब के सपनों को साकार करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। यादव ने संविधान की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में एकजुट होकर संघर्ष करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी, और यदि ऐसा होता है तो सभी को सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करना होगा। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की कथित बेईमानी के कारण समाजवादी पार्टी को कम सीटें मिलीं। राजनीतिक संदर्भ में, शिवपाल सिंह यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का जिक्र किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने वर्तमान सरकार पर विकास के नाम पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार शाक्य, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, सांसद प्रतिनिधि हाजी मो.शमीम, सपा कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप सिंह यादव, जीतेन्द्र मोना यस्दव, सत्यवती यादव, हाजी अहसान पेंटर, राशिद सिद्दीकी, डा. धर्मेंद्र जाटव, मो. जहीर, रामवीर यादव, डीलर शिव प्रकाश, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।1
- जसवंतनगर/इटावा जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम नगला केहरी में पत्रकार राहुल यादव के घर पर दबंगों द्वारा गाली-गलौज और जानलेवा हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ने इस संबंध में सीधे थाने न जाकर IGRS (जनसुनवाई पोर्टल) के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को ऑनलाइन शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, 14 अप्रैल मंगलवार सुबह करीब 8 बजे गांव निवासी सुभाष चंद्र की पत्नी ने बिना किसी कारण उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि सुभाष चंद्र का पूरा परिवार—पत्नी, बेटी व दो बेटे—घर पर आकर हमला करने पर उतारू हो गया। इस दौरान आरोपियों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पत्रकार और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना का वीडियो भी पीड़ित के पास मौजूद है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर साझा कर उच्च अधिकारियों को टैग करते हुए न्याय की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और अपने परिवार के साथ अकेले रहते हैं, जिससे उन्हें अपनी, पत्नी और छोटे बच्चे की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। कार्रवाई की मांग: पत्रकार ने IGRS पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।2
- जसवंतनगर/इटावा। हाईवे पर इकदिल कस्बे की ओर जा रहे एक ऑटो में सवार बुजुर्ग दंपत्ति के बीच आपसी विवाद अचानक उग्र हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य, पीएलवी अधिकार मित्र रामसुंदर दुबे व लालमन बाथम लखना कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज गति से जा रहे ऑटो में बुजुर्ग दंपत्ति के बीच झगड़ा और मारपीट होती दिखाई दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीनों ने तत्परता दिखाते हुए आगे जाकर ऑटो को इकदिल से पहले ही रुकवाया और दोनों को शांत कराने का प्रयास किया। पूछताछ में बुजुर्ग पुरुष ने बताया कि वह अपनी पत्नी को इंगुर्री गांव अपने घर लेकर जा रहे हैं, जबकि महिला ने आरोप लगाया कि उसे जबरन व धोखे से ले जाया जा रहा है। बुजुर्ग पुरुष ने बताया कि वकील साहब के यहां बातचीत के बाद अपने घर ले जा रहे हैं। मामले की सत्यता जानने के लिए संबंधित वकील से फोन पर बातचीत की गई, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हुई। तीनों लोगों ने दंपत्ति को समझाया-बुझाया और आपसी सहमति से आगे के लिए रवाना किया। इस दौरान बुजुर्ग महिला को सुरक्षा के मद्देनज़र हेल्पलाइन नंबर 1098, 112 व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। वहीं बुजुर्ग पुरुष को भविष्य में किसी भी प्रकार की मारपीट न करने की सख्त हिदायत दी गई। समय रहते हस्तक्षेप होने से संभावित बड़ी घटना टल गई और स्थिति शांतिपूर्वक नियंत्रित कर ली गई।1
- किशनी- भारत रत्न,संविधान निर्माण डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर नगर में जोरदार तरीके से शोभायात्रा का आयोजन किया गया।शोभायात्रा में अपार भीड़ जुटी जिसने बाबासाहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मंगलवार सांय नगर के बाईपास पर अम्बेडकर स्थल पर बाबासाहेब के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला गया।बौद्ध गायकों ने बेहतरीन गायन के माध्यम से लोगों को डॉ.अम्बेडकर के दर्शन के बारे में बताया।सांय पांच बजे स्थल से अम्बेडकर शोभायात्रा की शुरुआत हुई।शोभायात्रा का प्राइवेट बस स्टैंड तिराहा,रोडवेज बस स्टैंड,सदर बाजार,गढ़ी,हवेली,रामनगर तिराहा होते हुए अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर समापन हुआ।शोभायात्रा में मौजूद भीड़ ने बाबासाहेब अमर रहे व जय भीम के नारे जमकर लगाए।शोभायात्रा में शामिल भारी संख्या में युवाओं व महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।शोभायात्रा का नगर के एक दर्जन स्थानों पर स्वागत हुआ और जलपान कराया गया।कार्यक्रम में शांति व्यवस्था के लिये थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।1
- Post by PK Crime Story1