हाईवे पर चलते ऑटो में बुजुर्ग दंपत्ति में विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल। जसवंतनगर/इटावा। हाईवे पर इकदिल कस्बे की ओर जा रहे एक ऑटो में सवार बुजुर्ग दंपत्ति के बीच आपसी विवाद अचानक उग्र हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य, पीएलवी अधिकार मित्र रामसुंदर दुबे व लालमन बाथम लखना कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज गति से जा रहे ऑटो में बुजुर्ग दंपत्ति के बीच झगड़ा और मारपीट होती दिखाई दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीनों ने तत्परता दिखाते हुए आगे जाकर ऑटो को इकदिल से पहले ही रुकवाया और दोनों को शांत कराने का प्रयास किया। पूछताछ में बुजुर्ग पुरुष ने बताया कि वह अपनी पत्नी को इंगुर्री गांव अपने घर लेकर जा रहे हैं, जबकि महिला ने आरोप लगाया कि उसे जबरन व धोखे से ले जाया जा रहा है। बुजुर्ग पुरुष ने बताया कि वकील साहब के यहां बातचीत के बाद अपने घर ले जा रहे हैं। मामले की सत्यता जानने के लिए संबंधित वकील से फोन पर बातचीत की गई, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हुई। तीनों लोगों ने दंपत्ति को समझाया-बुझाया और आपसी सहमति से आगे के लिए रवाना किया। इस दौरान बुजुर्ग महिला को सुरक्षा के मद्देनज़र हेल्पलाइन नंबर 1098, 112 व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। वहीं बुजुर्ग पुरुष को भविष्य में किसी भी प्रकार की मारपीट न करने की सख्त हिदायत दी गई। समय रहते हस्तक्षेप होने से संभावित बड़ी घटना टल गई और स्थिति शांतिपूर्वक नियंत्रित कर ली गई।

- Post by Rohit Kumar2
- “Ab apni daily spending ko banao aur bhi smart! Is Credit Card ke saath pao lifetime free service, har ₹100 par reward points, fuel par surcharge waiver aur free airport lounge access jaise premium benefits. Chahe shopping ho, bill payment ya travel – har jagah milega extra fayda. Aaj hi apply karein aur apni lifestyle ko upgrade karein!”1
- सरकारी अस्पताल में रिश्वत का खुला खेल, नर्स का पैसे मांगते वीडियो वायरल, -प्रदेश सरकार जहां एक ओर सरकारी अस्पतालों में बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावा कर रही है, वहीं मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल से भ्रष्टाचार की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो सिस्टम की पोल खोलती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अस्पताल की एक नर्स मरीज के तीमारदारों से खुलेआम पैसे मांगते और ऊपर तक बंदरबांट की बात स्वीकार करते हुए दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला जिला अस्पताल की इमरजेंसी के ऊपर बने वार्ड का बताया जा रहा है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि स्टाफ रूम में मौजूद एक महिला स्वास्थ्य कर्मी (नर्स) मरीज को भर्ती करने और अन्य सुविधाओं के नाम पर तीमारदारों से मोलभाव कर रही है। वीडियो की सबसे हैरान करने वाली बात नर्स की बेबाकी है। जब तीमारदार पैसे देने की बात करते हैं, तो नर्स कहती है कि यह 200-300 रुपये अकेले मेरे नहीं हैं, यह सुबह से शाम तक की ड्यूटी वाले स्टाफ में बराबर बंटते हैं। किसी को 10 तो किसी को 20 रुपये मिलते हैं। यही नहीं, नर्स वीडियो में यह भी कहती सुनाई दे रही है कि उसने तो स्टाफ का मान रखते हुए सिर्फ 300 रुपये मांगे हैं, वरना वह सीधे 500 रुपये की मांग करती। स्थानीय लोगों और तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल के ऊपरी वार्डों में बेड दिलाने और मरीज की देखभाल के नाम पर यह वसूली आम बात हो गई है। गरीब मरीज, जो निजी अस्पतालों का खर्च नहीं उठा सकते, वे सरकारी अस्पताल में आकर भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि, अभी तक अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान या नर्स के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।1
- Post by Kanhaiya lal1
- इटावा जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बकेवर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस टीम ने एक अंतर्राज्यीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट कार, एक अवैध चाकू और मोबाइल फोन बरामद किया। घटना 15/16 अप्रैल 2026 की रात की है, जब पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पूर्वी तिराहे पर एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, जिसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान आदित्य रावत (24) निवासी ग्वालियर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी सौरभ तोमर के साथ भोपाल रेलवे स्टेशन से कार बुक कर चालक पर हमला कर वाहन लूट लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।2
- Post by कुमार सुनील1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- *मध्य प्रदेश* दतिया में भागवत कथा में पहुंचे BJP विधायक प्रदीप अग्रवाल ने बाबा को माला पहनाई। बाबा ने विधायक को कई घूसे मारे, धक्का दिया और माला उतारकर फेंक दी। कुछ लोग इसे बाबा का "विशेष आशीर्वाद" बता रहे हैं !!1