Shuru
Apke Nagar Ki App…
इटहिया धाम में कॉस्मेटिक दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान महराजगंज।* इटहिया धाम में एक कॉस्मेटिक की दुकान में भीषण आग लग गई। आग में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग से कॉस्मेटिक सहित अन्य सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। नुकसान का सही आकलन जांच के बाद ही हो सकेगा।
Kartikey pandey
इटहिया धाम में कॉस्मेटिक दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान महराजगंज।* इटहिया धाम में एक कॉस्मेटिक की दुकान में भीषण आग लग गई। आग में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग से कॉस्मेटिक सहित अन्य सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। नुकसान का सही आकलन जांच के बाद ही हो सकेगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- इटहिया धाम में कॉस्मेटिक दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान महराजगंज।* इटहिया धाम में एक कॉस्मेटिक की दुकान में भीषण आग लग गई। आग में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग से कॉस्मेटिक सहित अन्य सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। नुकसान का सही आकलन जांच के बाद ही हो सकेगा।1
- महराजगंज: पुलिस की बड़ी कामयाबी, 115 गुमशुदा मोबाइल बरामद महराजगंज: पुलिस की बड़ी कामयाबी, 115 गुमशुदा मोबाइल बरामद 28 लाख रुपये के मोबाइल बरामद, 7 माह में 743 फोन की बरामदगी महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में महराजगंज पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल और जिले के विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने CEIR पोर्टल एवं तकनीकी संसाधनों की मदद से 27 अक्टूबर 2026 को 115 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। वहीं, पिछले 7 महीनों में कुल 743 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कुल कीमत करीब 2 करोड़ 6 लाख रुपये है। इस कार्रवाई में सर्विलांस सेल के पुलिसकर्मियों के साथ जनपद के विभिन्न थानों पर CEIR पोर्टल का कार्य देख रहे पुलिसकर्मियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। महराजगंज पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और नजदीकी थाने को भी सूचना दें। 📱 मोबाइल गुम हो तो लापरवाही न करें—CEIR पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।1
- मेंहदावल पुलिस ने अवैध पटाखों के भण्डारण पर की कार्रवाई, एक गिरफ्तार लगभग 600 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद मेंहदावल, संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एएसपी सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गयी । मंगलवार को थाना मेंहदावल पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की खास सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी अभिषेक मद्धेशिया पुत्र बैजनाथ मद्धेशिया निवासी मो0 बहबोलिया न0पं0 मेंहदावल थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया व आरोपी के नायक टोला स्थित गोदाम से कुल 600 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 437/2026 धारा 288 बीएनएस एवं धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। इस बाबत गिरफ्तारी करने में पुलिस कर्मी उ0नि0 लीला यादव, हे0का0 कामेश्वर सिंह, हे0का0 मुरली मनोहर, का0 उदयप्रताप सिंह व का0 अनुराग कुमार सिंह शामिल रहे।2
- कुशीनगर में रोडवेज बस का कहर: नशे में धुत चालक ने कई लोगों को कुचला, स्टाफ नर्स की मौत, 17 घायल शहर के छावनी इलाके में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे नशे में धुत रोडवेज बस चालक ने पहले सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मारी। इसके बाद बस लेकर भागने के दौरान कई राहगीरों को कुचल दिया। हादसे में निजी अस्पताल की 24 वर्षीय स्टाफ नर्स नेहा मिश्रा की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर बस को रुकवाया और चालक को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद छावनी इलाके से मेडिकल कॉलेज तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। कसया थाना क्षेत्र के झुंगवा गांव निवासी अजित विश्वकर्मा पडरौना रोडवेज डिपो में चालक है। मंगलवार शाम करीब 7:20 बजे वह बस लेकर कसया जाने के लिए निकला था। छावनी इलाके में पहुंचते ही बस ने सवारियों से भरे एक टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर से टेंपो सड़क किनारे पलट गया। इसके बाद चालक बस लेकर भागने लगा। इसी दौरान सड़क किनारे ठेले से भुजा खरीद रही कसया नगर के वार्ड नंबर 14, गड़ीनाथ नगर निवासी नेहा मिश्रा बस की चपेट में आ गईं। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। नेहा छावनी स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स थीं। हादसे में तिलक चौक निवासी राहुल गुप्ता (22), सुधई निवासी रघुराई सिंह (55) और उनके पुत्र राजा (18), धर्मपुर बुजुर्ग निवासी अरविंद सिंह (35), दुर्गवलिया निवासी सतपाल प्रसाद (50), सोहरौना निवासी अलाउद्दीन (60), परसौना निवासी चुलबली (15) और गिरजा (26), छावनी निवासी हर्षिता (20) और तौफीक (19), देवरिया के भटनी निवासी अमरनाथ यादव (45) और उनकी रिश्तेदार संध्या यादव (40), लक्ष्मीपुर महंथ निवासी अरविंद मिश्रा (45) और अभय प्रताप गिरी (32), नुजहत अंसारी (26) तथा पिपरा मोजरा निवासी बलिस्टर यादव (25) समेत कई लोग घायल हुए। घायल 40 वर्षीय सुभावती देवी को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वह गर्भवती हैं और उनके सिर में गंभीर चोट आई है। टेंपो में सवार पांच लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बैरिकेडिंग कर बस रोकी, चालक हिरासत में बस लेकर भाग रहे चालक को रविंद्रनगर धूस पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को छावनी रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। बाद में पुलिस की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सूचना मिलते ही पडरौना कोतवाली और रविंद्रनगर धूस थाने की पुलिस के साथ एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम पडरौना विवेक मिश्रा और सीओ सिटी रितेश प्रताप सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों के उपचार और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर से चालक की जांच की। एएसपी के मुताबिक, जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। हादसे के बाद छावनी से मेडिकल कॉलेज तक करीब 40 मिनट तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।1
- गोरखपुर अपडेट काउंटिंग के बीच निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव का बयान चर्चा में! निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव अपने एजेंट के समर्थन में उतरे। इस दौरान उन्होंने कहा, “अभी छोड़कर चला जाऊंगा, जिसे जितना हो जीता लेना।” मतगणना के दौरान दिए गए इस बयान को लेकर चर्चा तेज है। अब देखना होगा कि मतगणना के अंतिम परिणाम क्या सामने आते हैं... गोरखपुर अपडेट काउंटिंग के बीच निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव का बयान चर्चा में! निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव अपने एजेंट के समर्थन में उतरे। इस दौरान उन्होंने कहा, “अभी छोड़कर चला जाऊंगा, जिसे जितना हो जीता लेना।” मतगणना के दौरान दिए गए इस बयान को लेकर चर्चा तेज है। अब देखना होगा कि मतगणना के अंतिम परिणाम क्या सामने आते हैं...1
- BSA के आदेश पर SID एकेडमी की जांच शुरू, बिना मान्यता 10वीं तक क्लास चलाने का आरोप, दूसरे पक्ष से भी पड़ी तहरीर महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के माधोनगर में स्थित SID एकेडमी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। ग्राम पंचायत माधोनगर निवासी घिसियावन मौर्य ने विद्यालय प्रबंधक पर अपने नाती को मारने-पीटने और विरोध करने पर धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) महराजगंज और मुजुरी चौकी में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित के अनुसार, उनका नाती शौर्य मौर्य कुआंचाप चौरी स्थित SID एकेडमी में कक्षा 2 में पढ़ता है। कुछ दिन पहले स्कूल की शिक्षिका शोभा ने बच्चे की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे उसके मुंह से खून निकलने लगा। जब परिजनों ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की, तो प्रबंधक अनिल कुमार उनके घर पहुंच गया और पत्नी से गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि मंगलवार सुबह अनिल कुमार और उसका भाई सुनील दोनों मिलकर पीड़ित के घर गए और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने और SC-ST एक्ट में फंसाने की धमकी दी। इस घटना के बाद से परिवार दहशत में है। वहीं दूसरे पक्ष से भी बड़ी तहरीर...... पनियरा के माधोनगर निवासी सुनील कुमार ने थानाध्यक्ष पनियरा को तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया है। प्रार्थी अनुसूचित जाति का है। आरोप है कि कुछ दिन पहले गांव के ही घिसियावन मौर्य व अन्य ने उसके भाई अनिल कुमार को गाली-गलौज किया था, जिसका विरोध फोन पर हुआ था। 27 अक्टूबर सुबह करीब 7:30 बजे वह घर से जा रहा था, तभी घिसियावन, दिनेश, संजय व यश उर्फ कान्हा ने उसे घेर लिया। जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडे से वार करने लगे। शोर पर गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया, तब जान बची। पीड़ित ने उचित कार्रवाई की मांग की है। *बिना मान्यता के स्कूल चलाने का आरोप* पीड़ित ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि SID एकेडमी बिना मान्यता के कक्षा 10 तक संचालित की जा रही है और शिक्षा विभाग की किसी भी शर्त को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने विद्यालय की मान्यता और मानकों की जांच की मांग की है। *BSA ने दिए जांच के आदेश* इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी गठित कर दी गई है। जांच कमेटी स्कूल पर लगे मारपीट, धमकी और बिना मान्यता के कक्षाएं संचालित करने के आरोपों की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मुजुरी चौकी इंचार्ज देवेंद्र दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।2
- *कोठीभार थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या* *महराजगंज -* कोठीभार थाना क्षेत्र के बहद ग्राम शीतलापुर में आज एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। *पुलिस रिपोर्ट के अनुसार -* 📍 *घटना दिनांक:* 26.10.2026 समय करीब 16:00 बजे 📍 *सूचना दिनांक:* 26.10.2026 समय करीब 17:00 बजे 📍 *घटना स्थल:* बहद ग्राम शीतलापुर, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज आज शाम 5 बजे जरिये ग्रामीण सूचना प्राप्त हुई कि शीतलापुर गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही थाना स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान *परमानंद पुत्र बुल्ला, निवासी शीतलापुर, उम्र करीब 55 वर्ष* के रूप में हुई। बताया गया कि किन्हीं अज्ञात कारणों से उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों द्वारा शव को फंदे से उतारकर सीएचसी सिसवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर *पंचायतनामा / पोस्टमार्टम* की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कोठीभार ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।2
- पडरौना में मौत बनकर दौड़ी रोडवेज की अनुबंधित बस, नर्स अंजना मिश्रा की मौत, 17 लोग घायल। टाइम्स ऑफ उत्तर प्रदेश पडरौना, कुशीनगर। मंगलवार की शाम पडरौना शहर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे नगर को दहला दिया। रोडवेज की एक अनुबंधित बस के नशे में धुत चालक ने शहर की सड़कों पर तांडव मचा दिया। अनियंत्रित बस ने कई राहगीरों को रौंदा और कई गाड़ियों को ठोकर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 16-17 राहगीर गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। छावनी से डिपो तक मचाया तांडव - जानकारी के अनुसार, हादसे की शुरुआत छावनी क्षेत्र से हुई। चालक ने पहले छावनी में एक सवारी से भरे टेम्पो को जोरदार ठोकर मारी। टेम्पो को टक्कर मारने के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी और तेज रफ्तार में बस को डिपो की तरफ दौड़ाता रहा। रास्ते में जो भी वाहन और राहगीर मिला, बस उसे ठोकर मारती चली गई। यह सिलसिला पडरौना नगर के पीडी मॉल के पास तक चलता रहा। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागते नजर आए। 18 वर्षीय नर्स की मौत - इस घटना में सबसे दर्दनाक मौत 18 वर्षीय अंजना मिश्रा, निवासी कसया की हुई। वह छावनी स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल में बतौर नर्स कार्य करती थी। हादसे के समय वह ड्यूटी से लौट रही थी। मेडिकल कॉलेज में मची अफरा-तफरी - घायलों के एक साथ पहुंचने से कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा अस्पताल गूंज उठा। डॉक्टरों ने सभी घायलों का तत्काल इलाज शुरू कर दिया है। शराब पीकर चला रहा था बस - प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों का आरोप है कि चालक शराब पीकर बस चला रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस और चालक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।1