कल्याणेश्वर शिव धाम में भगवान राम, लक्ष्मण व माता सीता की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर स्थित श्री श्री 108 कल्याणेश्वर शिव धाम में भगवान राम, लक्ष्मण एवं माता सीता की नवनिर्मित मूर्तियों की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। भगवान राम, लक्ष्मण एवं माता सीता की इन मूर्तियों का निर्माण सेवानिवृत्त ग्रामीण पुलिसकर्मी बिंदी पासवान, पुलिस पदाधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया है। मूर्तियों की स्थापना के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक विधि-विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सेवानिवृत्त ग्रामीण पुलिसकर्मी बिंदी पासवान एवं उनकी धर्मपत्नी प्रेमा देवी, थानाध्यक्ष सचिन कुमार तथा आयुष चौधरी ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। महंत इंद्रभूषण तिवारी के मार्गदर्शन में शिवम पांडे, संजीत पांडे, रितेश त्रिवेदी, उमेश त्रिवेदी, गौरव मिश्रा एवं अंकित त्रिवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना एवं प्राण-प्रतिष्ठा की सभी धार्मिक विधियां संपन्न कराईं। प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था।
कल्याणेश्वर शिव धाम में भगवान राम, लक्ष्मण व माता सीता की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर स्थित श्री श्री 108 कल्याणेश्वर शिव धाम में भगवान राम, लक्ष्मण एवं माता सीता की नवनिर्मित मूर्तियों की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। भगवान राम, लक्ष्मण एवं माता सीता की इन मूर्तियों का निर्माण सेवानिवृत्त ग्रामीण पुलिसकर्मी बिंदी पासवान, पुलिस पदाधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया है। मूर्तियों की स्थापना के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक विधि-विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सेवानिवृत्त ग्रामीण पुलिसकर्मी बिंदी पासवान एवं उनकी धर्मपत्नी प्रेमा देवी, थानाध्यक्ष सचिन कुमार तथा आयुष चौधरी ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। महंत इंद्रभूषण तिवारी के मार्गदर्शन में शिवम पांडे, संजीत पांडे, रितेश त्रिवेदी, उमेश त्रिवेदी, गौरव मिश्रा एवं अंकित त्रिवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना एवं प्राण-प्रतिष्ठा की सभी धार्मिक विधियां संपन्न कराईं। प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था।
- मोहिउद्दीन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट वारंटी समेत दो गिरफ्तार। पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप! एक वारंटी और एक प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कोर्ट वारंटी और एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान पतासिया निवासी रामदेव महतो के 50 वर्षीय पुत्र सिपाही महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे डीएजे-2 के एसटी नंबर 524/10 मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं, मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 234/2026, दिनांक 16 अगस्त 2026, धारा 30ए के प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मादीपुर निवासी दिनेश पासवान के 28 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण पासवान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।1
- ट्रैक्टर का डाला पलटने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत रामनगर पंचायत में ट्रैक्टर के डाला पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब ट्रैक्टर चालक गाड़ी को आगे-पीछे कर रहा था। इसी दौरान डाला पर बैठा युवक अचानक पलटे हुए डाला के नीचे दब गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विकी कुमार के रूप में हुई है, जो रामनगर दियारा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि विकी कुमार ईंट-भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था। हादसे की सूचना मिलते ही अथमलगोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।ट्रैक्टर का डाला पलटने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है1
- दोघरा विद्यालय मामले में DEO के आदेश के बाद क्या हुई कार्रवाई? शिकायतकर्ता ने मांगा जांच प्रतिवेदन दोघरा विद्यालय मामले में DEO के आदेशों के अनुपालन पर शिकायतकर्ता ने सहयोग पोर्टल से मांगी कार्रवाई की पूरी जानकारी।1
- उजियारपुर प्रखंड के महेशपट्टी वार्ड 12 के गरीब एवं मजबूर रितो सहनी के पुत्री के शादी में समाजसेवी राजू सहनी ने अपनी ओर से सहयोग के रुप में दिया फर्नीचर सेट.1
- आज बैकटपुर कृष्णौता के बार्ड नंबर 16 में आज ही रोड धलाई हुआ था और बारिश होकर सब रोड खराब हो गया1
- कल्याणेश्वर शिव धाम में भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता की मूर्तियों में दिलाया गया प्राण-प्रतिष्ठा जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर स्थित श्री श्री 108 कल्याणेश्वर शिव धाम में, भगवान राम, लक्ष्मण एवं माँ सीता की नवनिर्मित मूर्तियों की विधिवत पूजा अर्चना कर प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला । आपको बताते चले कि उक्त मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण एवं मां सीता स्वरूप मूर्तियों का निर्माण सेवानिवृत्त ग्रामीण पुलिसकर्मी बिंदी पासवान, पुलिस पदाधिकारियों समेत स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया । प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में थानाध्यक्ष सचिन कुमार पूर्व सेवानिवृत्त ग्रामीण पुलिसकर्मी बिंदी पासवान एवं उनकी धर्मपत्नी प्रेमा देवी, आयुष चौधरी मौजूद थे। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। वही इस कार्यक्रम को लेकर यजमान बने श्री पासवान ने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- मोहिउद्दीन नगर के कल्याणेश्वर शिव धाम में भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता की मूर्तियों में दिलाया गया प्राण-प्रतिष्ठा । कल्याणेश्वर शिव धाम में भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता की मूर्तियों की किया गया प्राण-प्रतिष्ठा जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर स्थित श्री श्री 108 कल्याणेश्वर शिव धाम में, भगवान राम, लक्ष्मण एवं माँ सीता की नवनिर्मित मूर्तियों की विधिवत पूजा अर्चना कर प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला । आपको बताते चले कि उक्त मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण एवं मां सीता स्वरूप मूर्तियों का निर्माण सेवानिवृत्त ग्रामीण पुलिसकर्मी बिंदी पासवान, पुलिस पदाधिकारियों समेत स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया । प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में थानाध्यक्ष सचिन कुमार पूर्व सेवानिवृत्त ग्रामीण पुलिसकर्मी बिंदी पासवान एवं उनकी धर्मपत्नी प्रेमा देवी, आयुष चौधरी मौजूद थे। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं ने भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता एवं भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। वही इस कार्यक्रम को लेकर यजमान बने श्री पासवान ने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- विधायक ने एसडीएम की कार्रवाई पर उठाए सवाल, कड़े शब्दों में बोलकर एसडीएम ने काटा फोन, विभाग पर एफआईआर दर्ज करने की मांग किसी का जान गया है सुनते ही एसडीएम ने फोन काट दिया, विधायक ने एसडीएम पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया है। बख्तियारपुर में तीसरे सोमवारी को लेकर गंगा स्नान करने गई सात बच्ची डूबने लगी जिसमें से तीन को स्थानीय ने बचा लिया, लेकिन चार डूब गई। जिसमें से तीन का शव बाहर निकाला गया है वहीं एक लापता है। मामले को लेकर स्थानीय विधायक अरुण कुमार शाह मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि परिजनों को मुआवजा मिलने से क्या वह बच्ची लौट जाएगी, आगे ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग के एसडीओ से बात की लेकिन वह लखीसराय गए हुए थे, इसके बाद उन्होंने एसडीएम को कॉल किया तो एसडीएम गरिमा लोहिया ने उनसे कड़े शब्द में पूछा क्या बात है, उन्होंने उनके ऐसे लैंग्वेज पर आपत्ति जताई है। जब इन्होंने उन्हें घाट पर आकर वर्तमान स्थिति देखने को कहा तो उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद उन्होंने डीएम को फोन किया और डीएम ने उनकी सराहना की है। गंगा घाट के चैनल में गंगा बालू की कटाई को लेकर उन्होंने कहा कि विभाग पर एफआईआर होनी चाहिए। इसलिए उन्होंने एसडीएम को मौके पर बुलाया है, मामले की जांच होनी चाहिए और दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए।1
- मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो आरोपित को किया गिरफ्तार मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक देशी शराब के साथ एक वारंटी को किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 लीटर देशी शराब के साथ ,एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान पतसिया गांव निवासी रामदेव महतो के 50 वर्षीय पुत्र सिपाही महतो, जबकि दूसरा शराब के आरोपित महम्मदपुर निवासी दिनेश पासवान के 28 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार के रूप में कि गई है। इस बाबत थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वैसे इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी रहेगी ।1