विधायक ने एसडीएम की कार्रवाई पर उठाए सवाल, कड़े शब्दों में बोलकर एसडीएम ने काटा फोन, विभाग पर एफआईआर दर्ज करने की मांग किसी का जान गया है सुनते ही एसडीएम ने फोन काट दिया, विधायक ने एसडीएम पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया है। बख्तियारपुर में तीसरे सोमवारी को लेकर गंगा स्नान करने गई सात बच्ची डूबने लगी जिसमें से तीन को स्थानीय ने बचा लिया, लेकिन चार डूब गई। जिसमें से तीन का शव बाहर निकाला गया है वहीं एक लापता है। मामले को लेकर स्थानीय विधायक अरुण कुमार शाह मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि परिजनों को मुआवजा मिलने से क्या वह बच्ची लौट जाएगी, आगे ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग के एसडीओ से बात की लेकिन वह लखीसराय गए हुए थे, इसके बाद उन्होंने एसडीएम को कॉल किया तो एसडीएम गरिमा लोहिया ने उनसे कड़े शब्द में पूछा क्या बात है, उन्होंने उनके ऐसे लैंग्वेज पर आपत्ति जताई है। जब इन्होंने उन्हें घाट पर आकर वर्तमान स्थिति देखने को कहा तो उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद उन्होंने डीएम को फोन किया और डीएम ने उनकी सराहना की है। गंगा घाट के चैनल में गंगा बालू की कटाई को लेकर उन्होंने कहा कि विभाग पर एफआईआर होनी चाहिए। इसलिए उन्होंने एसडीएम को मौके पर बुलाया है, मामले की जांच होनी चाहिए और दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विधायक ने एसडीएम की कार्रवाई पर उठाए सवाल, कड़े शब्दों में बोलकर एसडीएम ने काटा फोन, विभाग पर एफआईआर दर्ज करने की मांग किसी का जान गया है सुनते ही एसडीएम ने फोन काट दिया, विधायक ने एसडीएम पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया है। बख्तियारपुर में तीसरे सोमवारी को लेकर गंगा स्नान करने गई सात बच्ची डूबने लगी जिसमें से तीन को स्थानीय ने बचा लिया, लेकिन चार डूब गई। जिसमें से तीन का शव बाहर निकाला गया है वहीं एक लापता है। मामले को लेकर स्थानीय विधायक अरुण कुमार शाह मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि परिजनों को मुआवजा मिलने से क्या वह बच्ची लौट जाएगी, आगे ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग के एसडीओ से बात की लेकिन वह लखीसराय गए हुए थे, इसके बाद उन्होंने एसडीएम को कॉल किया तो एसडीएम गरिमा लोहिया ने उनसे कड़े शब्द में पूछा क्या बात है, उन्होंने उनके ऐसे लैंग्वेज पर आपत्ति जताई है। जब इन्होंने उन्हें घाट पर आकर वर्तमान स्थिति देखने को कहा तो उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद उन्होंने डीएम को फोन किया और डीएम ने उनकी सराहना की है। गंगा घाट के चैनल में गंगा बालू की कटाई को लेकर उन्होंने कहा कि विभाग पर एफआईआर होनी चाहिए। इसलिए उन्होंने एसडीएम को मौके पर बुलाया है, मामले की जांच होनी चाहिए और दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए।
- विधायक ने एसडीएम की कार्रवाई पर उठाए सवाल, कड़े शब्दों में बोलकर एसडीएम ने काटा फोन, विभाग पर एफआईआर दर्ज करने की मांग किसी का जान गया है सुनते ही एसडीएम ने फोन काट दिया, विधायक ने एसडीएम पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया है। बख्तियारपुर में तीसरे सोमवारी को लेकर गंगा स्नान करने गई सात बच्ची डूबने लगी जिसमें से तीन को स्थानीय ने बचा लिया, लेकिन चार डूब गई। जिसमें से तीन का शव बाहर निकाला गया है वहीं एक लापता है। मामले को लेकर स्थानीय विधायक अरुण कुमार शाह मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि परिजनों को मुआवजा मिलने से क्या वह बच्ची लौट जाएगी, आगे ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग के एसडीओ से बात की लेकिन वह लखीसराय गए हुए थे, इसके बाद उन्होंने एसडीएम को कॉल किया तो एसडीएम गरिमा लोहिया ने उनसे कड़े शब्द में पूछा क्या बात है, उन्होंने उनके ऐसे लैंग्वेज पर आपत्ति जताई है। जब इन्होंने उन्हें घाट पर आकर वर्तमान स्थिति देखने को कहा तो उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद उन्होंने डीएम को फोन किया और डीएम ने उनकी सराहना की है। गंगा घाट के चैनल में गंगा बालू की कटाई को लेकर उन्होंने कहा कि विभाग पर एफआईआर होनी चाहिए। इसलिए उन्होंने एसडीएम को मौके पर बुलाया है, मामले की जांच होनी चाहिए और दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए।1
- जिले में अज्ञात बाईक चोरों के आतंक से दर्जनों बाईक हो रहें गायब, पुलिस प्रशासन सुस्त। जिले में अज्ञात बाईक चोरों के आतंक से दर्जनों बाईक हुए गायब बाइक मालिक परेशान। जी हां यह मामला बीते दिनों 13 अगस्त की बताई जा रही है जहां एक बाइक सवार युवक अपने किसी कार्य को लेकर समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के पूसा रोड स्थित माइक्रो फाइनेंस कंपनी कार्यालय परिसर का है, जहां उक्त बाइक सवार किसी कार्य को लेकर कार्यालय गया हुआ था, उसी दरम्यान किसी अज्ञात चोरों ने बाईक लेकर फरार हो गया जिसका वीडियो CCTV कैमरा में कैद हो गई। उक्त बाइक मालिक जब कार्यकाल से नीचे उतरा तो देखा कि परिसर में खड़ी होंडा SP साइन गायब है, काफी देर तक खोजबीन करने के बाद उन्होंने आनन फानन में स्थानीय थाना वैनी में इस घटना से अवगत कराते हुए आवेदन दे डाला, आज कई दिन बीत जाने के बाद भी गायब हुए बाईक बरामद होने की सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है। बाईक ऑनर की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के मरीचा गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में कि गई है। वैसे इस मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस मामले में पुलिस द्वारा छानबीन जारी है । अब देखना यह होगा कि आने वाले समय के अनुसार यह बाईक कितने दिनों के बाद पुलिस बरामद कर पाती है या नहीं। वही इस घटना से माउश बाइक मालिक ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि चोरी हो चुकी मेरा बाईक होंडा SP साइन है जिसका नम्बर BR 33 AT 6931 है अगर यह बाईक जहां कहीं भी देखें तो दिए गए नंबर सम्पर्क करें या स्थानीय थाना में सूचित करें ताकि वैसे लोगों के ऊपर पुलिस द्वारा दंडात्मक कार्रवाई हो सके। इसी दौरान बाइक मालिक श्री कुमार ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- मोहिउद्दीन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट वारंटी समेत दो गिरफ्तार। पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप! एक वारंटी और एक प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कोर्ट वारंटी और एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान पतासिया निवासी रामदेव महतो के 50 वर्षीय पुत्र सिपाही महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे डीएजे-2 के एसटी नंबर 524/10 मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं, मोहिउद्दीन नगर थाना कांड संख्या 234/2026, दिनांक 16 अगस्त 2026, धारा 30ए के प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मादीपुर निवासी दिनेश पासवान के 28 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण पासवान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।1
- एक-दूसरे का हाथ पकड़कर गंगा में उतरे थे चारों... अचानक गहरे पानी में समा गए! सावन की सोमवारी पर रानीसराय जहाज घाट पर दर्दनाक हादसा, SDRF की तलाश जारी। 🚨 बख्तियारपुर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार, 17 अगस्त की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। रानीसराय जहाज घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के चार लोगों के गहरे पानी में डूबने की सूचना है। बताया जा रहा है कि परिवार के करीब सात लोग स्नान करने पहुंचे थे। इनमें चार लोग एक साथ पानी में उतरे और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से चारों गहरे पानी में चले गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। करीब सुबह साढ़े नौ बजे नंदनी और राधिका को नदी से बाहर निकाले जाने की जानकारी है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। घाट पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।1
- मोहिउद्दीन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट वारंटी समेत दो आरोपी गिरफ्तार मोहिउद्दीन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट वारंटी समेत दो आरोपी गिरफ्तार #मोहिउद्दीननगर #समस्तीपुर #बिहारपुलिस #पुलिसकार्रवाई #आरोपीगिरफ्तार #कोर्टवारंटी #गिरफ्तारी #क्राइम #समस्तीपुरन्यूज #बिहारन्यूज #MohiuddinNagar #Samastipur #BiharNews #PoliceAction #BreakingNews1
- जिले में अज्ञात बाईक चोरों के आतंक से दर्जनों बाईक हुए गायब बाइक मालिक परेशान। जी हां यह मामला बीते दिनों 13 अगस्त की बताई जा रही है जहां एक बाइक सवार युवक अपने किसी कार्य को लेकर समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के पूसा रोड स्थित माइक्रो फाइनेंस कंपनी कार्यालय परिसर का है, जहां उक्त बाइक सवार किसी कार्य को लेकर कार्यालय गया हुआ था, उसी दरम्यान किसी अज्ञात चोरों ने बाईक लेकर फरार हो गया जिसका वीडियो CCTV कैमरा में कैद हो गई। उक्त बाइक मालिक जब कार्यकाल से नीचे उतरा तो देखा कि परिसर में खड़ी होंडा SP साइन गायब है, काफी देर तक खोजबीन करने के बाद उन्होंने आनन फानन में स्थानीय थाना वैनी में इस घटना से अवगत कराते हुए आवेदन दे डाला, आज कई दिन बीत जाने के बाद भी गायब हुए बाईक बरामद होने की सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है। बाईक ऑनर की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के मरीचा गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में कि गई है। वैसे इस मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस मामले में पुलिस द्वारा छानबीन जारी है । अब देखना यह होगा कि आने वाले समय के अनुसार यह बाईक कितने दिनों के बाद पुलिस बरामद कर पाती है या नहीं। वही इस घटना से माउश बाइक मालिक ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि चोरी हो चुकी मेरा बाईक होंडा SP साइन है जिसका नम्बर BR 33 AT 6931 है अगर यह बाईक जहां कहीं भी देखें तो दिए गए नंबर सम्पर्क करें या स्थानीय थाना में सूचित करें ताकि वैसे लोगों के ऊपर पुलिस द्वारा दंडात्मक कार्रवाई हो सके। इसी दौरान बाइक मालिक श्री कुमार ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- रानीसराय जहाज घाट पर बड़ा हादसा: स्नान के दौरान एक ही परिवार के चार लोग गहरे पानी में समाए, SDRF ने दो शव निकाले बख्तियारपुर। सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सोमवार, 17 अगस्त की सुबह बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय जहाज घाट पर स्नान करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक ही परिवार के चार लोग गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक परिवार के कुल सात लोग घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। इनमें तीन लोग अलग स्नान कर रहे थे, जबकि चार लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर साथ में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान चारों लोग धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते पानी में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और लापता लोगों की तलाश शुरू की। SDRF की टीम ने करीब सुबह 9:30 बजे नंदिनी कुमारी और राधिका को पानी से बाहर निकाला। लापता/डूबने वालों की पहचान आरती कुमारी (21 वर्ष), पिता अवधेश चंद्रवंशी; नंदिनी कुमारी (16 वर्ष), पिता अवधेश चंद्रवंशी; राधिका (15 वर्ष), पिता कमलेश चंद्रवंशी; और बबली कुमारी (करीब 12 वर्ष), पिता मंटू चंद्रवंशी के रूप में बताई जा रही है। सभी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के करनौती पंचायत अंतर्गत रानीसराय गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवार के बच्चे मैट्रिक की परीक्षा के बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहे थे। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। मौके पर प्रशासन और SDRF की टीम द्वारा अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है।1
- सावन सोमवारी को लेकर गंगा में स्नान करने गई सात बच्चियां डूबी, तीन को बचाया गया, तीन का मिला शव एक लापता बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत रानी सराय गांव के पास गंगा नदी में स्नान करने गई 7 बच्चियां डूबने लगी, जिसमें से तीन को मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। जबकि दो बच्ची का शव मिला है और दो बच्ची अभी भी लापता है, घटना लगभग सुबह 5:00 बजे की है जब रानी सराय गांव की सात बच्चियां एक साथ सावन सोमवारी को लेकर गंगा में स्नान करने गई थी, स्नान के दौरान सातों डूबने लगी जिनमें से तीन को बचा लिया गया है। स्थानीय थाना मौके पर मौजूद है वह अभी तक स्थानीय गोताखोर भी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। लापता बच्चियों की पहचान रानीसराय निवासी राधिका कुमारी (16) पिता कमलेश चंद्रवंशी, आरती कुमारी (14), नंदनी कुमारी (17) दोनो पिता अवधेश चंद्रवंशी, बबली कुमारी पिता मंटू चंद्रवंशी के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगा में अवैध खनन के कारण वहां गहरा गढा हो गया है, इस कारण स्नान करने गई बच्चियां गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगी, इनमें से तीन को बचा लिया गया लेकिन चार लापता हो गई है। बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि सभी बच्चियां सुबह स्नान करने के लिए गंगा नदी में आई थी, जिनमें से स्नान के दौरान एक बच्ची डूबने लगी, जिसे बचाने का सभी बच्चियां प्रयास करने लगी। इसके बाद एक-एक कर सभी बच्चियां डूबने लगी। स्थानीय लोगों ने सभी को डूबता देख आनन-फानन में तीन को बचा लिया लेकिन चार अभी भी लापता है। मौके पर स्थानीय गोताखोर की टीम खोजबीन में जुटी है, एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच रही है।प्रखंड विकास पदाधिकारी उज्जवलकांत ने कहा कि पीड़ित परिवार को तत्काल 20-20 हजार रुपए आर्थिक मुआवजा राशि दी जाएगी, इसके बाद उन्हें चार लाख रुपए मुआवजा राशि मिलेगी1