Shuru
Apke Nagar Ki App…
धौरहरा खीरी में ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, बीच-बचाव करने वाले युवक पर हमला लखीमपुर खीरी। नगर पंचायत व तहसील धौरहरा के अमेठी रोड स्थित काशीराम कॉलोनी के पास एक ई-रिक्शा चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर बाइक सवार लोगों ने हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
जनकल्याण न्यूज JK NEWS
धौरहरा खीरी में ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, बीच-बचाव करने वाले युवक पर हमला लखीमपुर खीरी। नगर पंचायत व तहसील धौरहरा के अमेठी रोड स्थित काशीराम कॉलोनी के पास एक ई-रिक्शा चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर बाइक सवार लोगों ने हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by जनकल्याण न्यूज JK NEWS1
- यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल | तहसील रिपोर्टर यज्ञराज मौर्य की खास रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रेप केस की विवेचना से जुड़ी कार्रवाई के बदले एक इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि इंस्पेक्टर (क्राइम) नरेश मलिक ने पीड़िता से अकेले में मिलने का दबाव बनाया और चार्जशीट लगाने के बदले आर्थिक प्रलोभन देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि पीड़िता को 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक देने की पेशकश की गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच उच्च अधिकारियों द्वारा की जा रही है और पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल तहसील रिपोर्टर: यज्ञराज मौर्य1
- Post by Dinesh Yadav1
- जिले के रामपुर धोबिया हार में मंगलवार की देर शाम गांव निवासी किसान पन्ने लाल पुत्र सुकई पाल उम्र करीब 40 वर्ष जो अपनी एक मवेशी लेकर गांव के बाहर चराने के लिए गया हुआ था। मवेशी चराकर घर वापस आते समय गांव के बाहर रक्खा ट्रांसफार्मर में मवेशी चरते पहुंच गई और हाइटेंशन की लाइन के चपेट में आ गई जिससे मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना बिजली विभाग सहित राजस्व विभाग को दिया गया। सूचना के बाद मौके पर हल्का लेखपाल अमरेंद्र गौतम ने पहुंचकर रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है उन्होंने बताया कि जो सरकारी सहायता मिलती हैं उसे दिलवाया जाएगा। वही पशु चिकित्साधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को मै आऊंगा और मवेशी का पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट आगे भेजूंगा। वही गांव के लोगों ने ट्रांसफार्मर के आस पास बैरिकेडिंग की मांग बिजली विभाग से की है। इस दौरान गांव निवासी रामप्रसाद वर्मा, राम नाथ वर्मा, खटाली गिरी, संदीप वर्मा, राकेश वर्मा,अरविन्द वर्मा, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- Post by Manoj kumar chursya1
- लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में भीषण आग लगने से दर्जनों झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने, घायलों के बेहतर इलाज और पीड़ित परिवारों के लिए भोजन व रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए2
- लखीमपुर-खीरी। शहर के खीरी रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पानी और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जुट गए। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। इस पूरी घटना का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक धू-धू कर जल रही है और आसपास लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- Post by जनकल्याण न्यूज JK NEWS1