बसही में पानी की समस्या को लेकर बड़े ट्यूबवेल का भूमि पूजन सहित तीन वार्डों में विकास कार्यों का नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया लोकार्पण मीरजापुर।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने बसही वार्ड में लोहिया तालाब के पास आगामी भीषण गर्मी और पानी की समस्या को देखते हुए स्थायी समाधान के बड़े ट्यूब वेल का विधिवत पूजनार्चन कर शिलान्यास किया।वही नगर के तीन वार्डों संगमोहाल,इमामगंज और बरौंधा वार्ड में भी विकास कार्यों का लोकार्पण किया।जिसमें संगमोहाल वार्ड के विकलांग गली में सीसी सड़क और छोटी मीरजापुर में नाली कवर,रिटेनिंग वाल और सीसी का निर्माण कराया गया है।इमामगंज वार्ड में आर्यकन्या के पास जहाँ पटरी नीचा होने के कारण राहगीरो ई रिक्शा आदि को आवागमन में कठिनाई होती थी वहाँ नाली मरम्मत,पटरी पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया है और बरौंधा वार्ड में भी इंटरलॉकिंग सहित अन्य कार्यों को नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा कराया गया है।बता दे बसही वार्ड में स्थानीय लोगों को लंबे समय से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था,जिसे दूर करने के लिए यह महत्वपूर्ण पहल की गई है।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा है कि हमारा लक्ष्य है कि हर घर तक पर्याप्त जल पहुंचे।आज बड़े ट्यूबवेल के शिलान्यास से वार्ड के लगभग तीन हजार निवासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा,वार्ड में पानी की समस्या का निदान होगा ,इसके साथ ही तीन वार्डों में सीसी सड़क,रिटेनिंग वाल,नाली कवर सहित अन्य कार्य करवा कर जनता को समर्पित किया गया है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डॉली अग्रहरि,विकास यादव, संदीप तिवारी, सतीश उपाध्याय,ऋषभ जायसवाल, राजकुमार दुबे, धीरज सोनकर, सत्यनारायण केशरी, अभिषेक केशरी,अश्वनी गुप्ता,मनीष विश्वकर्मा, सूरज निषाद,महेंद्र मिश्रा (गप्पू),राकेश मौर्या,राहुल मौर्य,जलकल अभियंता दीपक सिंह पटेल, देवेंद्रबहादुर सिंह, अभिषेक गुप्ता,रमन सिंह, राजकुमार सहित अन्य सम्मानित जन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
बसही में पानी की समस्या को लेकर बड़े ट्यूबवेल का भूमि पूजन सहित तीन वार्डों में विकास कार्यों का नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया लोकार्पण मीरजापुर।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने बसही वार्ड में लोहिया तालाब के पास आगामी भीषण गर्मी और पानी की समस्या को देखते हुए स्थायी समाधान के बड़े ट्यूब वेल का विधिवत पूजनार्चन कर शिलान्यास किया।वही नगर के तीन वार्डों संगमोहाल,इमामगंज और बरौंधा वार्ड में भी विकास कार्यों का लोकार्पण किया।जिसमें संगमोहाल वार्ड के विकलांग गली में सीसी सड़क और छोटी मीरजापुर में नाली कवर,रिटेनिंग वाल और सीसी का निर्माण कराया गया है।इमामगंज वार्ड में आर्यकन्या के पास जहाँ पटरी नीचा होने के कारण राहगीरो ई रिक्शा आदि को आवागमन में कठिनाई होती थी वहाँ नाली मरम्मत,पटरी पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया है और बरौंधा वार्ड में भी इंटरलॉकिंग सहित अन्य कार्यों को नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा
कराया गया है।बता दे बसही वार्ड में स्थानीय लोगों को लंबे समय से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था,जिसे दूर करने के लिए यह महत्वपूर्ण पहल की गई है।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा है कि हमारा लक्ष्य है कि हर घर तक पर्याप्त जल पहुंचे।आज बड़े ट्यूबवेल के शिलान्यास से वार्ड के लगभग तीन हजार निवासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा,वार्ड में पानी की समस्या का निदान होगा ,इसके साथ ही तीन वार्डों में सीसी सड़क,रिटेनिंग वाल,नाली कवर सहित अन्य कार्य करवा कर जनता को समर्पित किया गया है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डॉली अग्रहरि,विकास यादव, संदीप तिवारी, सतीश उपाध्याय,ऋषभ जायसवाल, राजकुमार दुबे, धीरज सोनकर, सत्यनारायण केशरी, अभिषेक केशरी,अश्वनी गुप्ता,मनीष विश्वकर्मा, सूरज निषाद,महेंद्र मिश्रा (गप्पू),राकेश मौर्या,राहुल मौर्य,जलकल अभियंता दीपक सिंह पटेल, देवेंद्रबहादुर सिंह, अभिषेक गुप्ता,रमन सिंह, राजकुमार सहित अन्य सम्मानित जन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
- मिर्जापुर के गणेशगंज बहेलिया की गली में देर रात नशेड़ियों का आतंक देखने को मिला। राजेश अग्रहरी की कबाड़ की दुकान को निशाना बनाते हुए कुछ मनबढ़ युवकों ने कथित रूप से गोडाउन में आग लगा दी। गोडाउन में रखे कबाड़ ने तेजी से आग पकड़ ली, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को खबर दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।3
- मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुर में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 5 वर्षीय मासूम बच्चा, उसकी माँ और चाचा शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार परिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि तीनों ट्रक के नीचे फंस गए और शव कुछ दूर तक घिसटते चले गए। घटनास्थल पर खून और शवों का मंजर देख लोगों की रूह कांप उठी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदयविदारक घटना से मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी गई है।4
- Post by Rakesh Kumar jaago news1
- ज्वाला प्रसाद गौतम भावी विधायक प्रत्याशी विधानसभा 394 औराई भदोही मिशन 20271
- भदोही में कुश्ती को नई दिशा देने की पहल, जिला इकाई का गठन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत गोपीगंज। भदोही जनपद में कुश्ती खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की जिला इकाई का गठन मंगलवार को सारीपुर स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह के फार्म हाउस पर किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कुश्ती महासंघ के महासचिव सुरेशचन्द उपाध्याय ने किया, जिसमें जनपद के अनेक खेलप्रेमी और कुश्ती से जुड़े लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें शिव प्रकाश सिंह ‘मुन्ना’ को अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिंह, शेर बहादुर सिंह, गोपाल सिंह, राम प्रकट दुबे और अब्दुल माबूद खान को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर श्याम धर बटुकनाथ मिश्रा का चयन हुआ। संयुक्त सचिव के रूप में विनोद कुमार मालवीय और जितेंद्र कुमार को चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उत्कर्ष कौशिक को दी गई। कार्यसमिति के सदस्यों में प्रदीप कुमार गुप्ता, जीतू पासवान, जितेंद्र कुमार और अशोक कुमार सिंह को शामिल किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दिनेश सिंह ने कहा कि भदोही जनपद में कुश्ती की समृद्ध परंपरा रही है, जिसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम से अपेक्षा जताई कि वे क्षेत्र के युवाओं और पहलवानों को प्रोत्साहित करें, ताकि वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकें। बैठक में मौजूद लोगों ने भी विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से जनपद में कुश्ती खेल को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में भदोही के पहलवान देश-विदेश में अपनी पहचान बनाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में शीघ्र ही प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे1
- Post by Rajesh Tiwari1
- आज का दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से भरा हुआ है, क्योंकि पूज्य राजन जी महाराज जी का पावन आगमन प्रयागराज की धरती पर हुआ है। संगम नगरी में जैसे ही उनके आगमन की सूचना फैली, श्रद्धालुओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। हर कोई अपने प्रिय गुरु के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए उत्सुक नजर आया। प्रयागराज, जो पहले से ही आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का केंद्र रहा है, आज और भी अधिक दिव्यता से भर गया है। महाराज जी के आगमन से वातावरण में भक्ति रस घुल गया है। जगह-जगह भजन, कीर्तन और जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। भक्तजन फूल-मालाओं के साथ स्वागत के लिए खड़े हैं, और हर चेहरा खुशी और श्रद्धा से दमक रहा है। महाराज जी का जीवन और उनके उपदेश हमेशा लोगों को सच्चाई, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके वचन केवल शब्द नहीं होते, बल्कि जीवन को बदल देने वाली सीख होते हैं। आज जब वे प्रयागराज पहुंचे हैं, तो यह केवल एक आगमन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक उत्सव जैसा महसूस हो रहा है। श्रद्धालु दूर-दूर से उनके दर्शन के लिए पहुंचे हैं। कोई अपने परिवार के साथ आया है, तो कोई अकेले ही अपने गुरु के चरणों में समय बिताने की इच्छा लेकर आया है। हर किसी की यही कामना है कि महाराज जी का आशीर्वाद उन्हें जीवन में शांति, सुख और सही मार्ग प्रदान करे। आज के इस पावन अवसर पर संगम नगरी की महिमा और भी बढ़ गई है। गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर जब महाराज जी के चरण पड़े, तो मानो पूरा वातावरण पवित्रता से भर उठा। भक्तों के मन में एक अलग ही ऊर्जा का संचार हुआ है। महाराज जी के प्रवचन की प्रतीक्षा में सभी लोग उत्साहित हैं। उनके मुख से निकले हर शब्द को सुनने के लिए भक्तगण बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि उनके प्रवचन केवल सुनने के लिए नहीं होते, बल्कि जीवन में उतारने के लिए होते हैं। आज का दिन केवल एक साधारण दिन नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा अवसर है जिसे हर भक्त अपने दिल में हमेशा के लिए संजो कर रखेगा। महाराज जी के दर्शन और उनके आशीर्वाद से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है, और यही विश्वास हर श्रद्धालु के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। प्रयागराज की गलियों में आज भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है। हर तरफ “जय हो”, “राधे-राधे” और “हर हर गंगे” की गूंज सुनाई दे रही है। ऐसा लग रहा है मानो पूरा शहर एक साथ भक्ति में डूब गया हो। महाराज जी का यह आगमन सभी के लिए एक नई शुरुआत जैसा है। उनके आशीर्वाद से लोग अपने जीवन की परेशानियों से बाहर निकलने की उम्मीद रखते हैं और एक नई दिशा पाने की चाह रखते हैं। आज का यह पावन क्षण हर भक्त के लिए अमूल्य है। जो लोग इस अवसर का हिस्सा बने हैं, वे अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। महाराज जी के चरणों में बैठकर, उनके वचनों को सुनकर और उनका आशीर्वाद पाकर हर किसी का मन संतुष्ट और आनंदित हो रहा है। इस पावन अवसर पर हम सभी यही प्रार्थना करते हैं कि महाराज जी का आशीर्वाद हमेशा हम सभी पर बना रहे, और हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन को सफल और सार्थक बना सकें। जय हो राजन जी महाराज जी की 🙏 प्रयागराज की पावन धरती को कोटि-कोटि नमन 🙏1
- मिर्जापुर/अहरौरा : में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार परिवार को कुचल दिया। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसमें 5 वर्षीय मासूम बच्चा, उसकी मां और चाचा शामिल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि शव ट्रक में फंसकर कुछ दूर तक घसीटते चले गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर खून और शव बिखरे पड़े मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ3