Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुल्तानपुर एन एच 45 ग्राम बम्होरी काले झोरे के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक चालक की हुई मौत
Khbar ki teh tak
सुल्तानपुर एन एच 45 ग्राम बम्होरी काले झोरे के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक चालक की हुई मौत
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रायसेन। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा देने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में एसडीएम कार्यालय रायसेन में एसडीएम मनीष शर्मा की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें आमजन से डिजिटल माध्यम का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की गई। प्रेस वार्ता में बताया गया कि 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना के लिए पोर्टल पर विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा के जरिए लोग अपने घर बैठे ही मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। एसडीएम मनीष शर्मा ने कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया न केवल समय की बचत करती है, बल्कि आंकड़ों की सटीकता भी सुनिश्चित करती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाकर जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना के आंकड़े सरकार की योजनाओं और नीतियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है। प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें और स्व-गणना प्रक्रिया को सफल बना सकें।1
- 👉कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा नर्मदापुरम के प्रसिद्ध सेठानी घाट एवं आसपास के क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट क्षेत्र में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) को निर्देशित किया कि घाट क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने घाट पहुंच मार्ग एवं घाटों पर भिक्षावृत्ति की प्रवृत्ति को समाप्त करने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने घाट पहुंच मार्ग पर सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित करने तथा आवारा पशुओं को गौशाला अथवा कांजी हाउस में स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि घाट क्षेत्र के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित कर व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सेठानी घाट से लेकर मोरछली चौक तक पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मार्ग पर संचालित दुकानों को व्यवस्थित रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए, ताकि यातायात में बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि घाट पहुंच मार्ग के समीप प्रमुख चौराहे पर यातायात पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। साथ ही उन्होंने मुख्य मार्गों पर “रोको-टोको हेलमेट अभियान” प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएमओ को निर्देश दिए कि राजस्व एवं यातायात विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सभी बिंदुओं पर एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाए तथा उसका शीघ्र क्रियान्वयन प्रारंभ किया जाए।1
- सोहागपुर में कानून व्यवस्था को लेकर विधायक की सख्ती, समर्थकों संग पहुंचे थाने — प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी चेतावनी सोहागपुर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह बुधवार शाम करीब 4 बजे अपने समर्थकों के साथ पुलिस थाने पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीओपी संजू चौहान और थाना प्रभारी राहुल रैकवार के साथ नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के बाद विधायक ने लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि नगर में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने विशेष रूप से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, जुआ-सट्टा जैसे अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को मजबूत करने की बात कही। विधायक विजयपाल सिंह ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने नगर व आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण और गौशालाओं की बदहाल स्थिति का मुद्दा भी उठाया। इस पर विधायक ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में लाया गया है और जल्द ही इस दिशा में भी उचित कदम उठाए जाएंगे।1
- Post by PS24NEWS1
- Box Office Ka King Ab 2 Bachchon Ke Papa Banne Wale Hain रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर जल्द ही दूसरी बार खुशियां आने वाली हैं।1
- भोपाल: भोपाल में महिला आरक्षण को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच बीजेपी और कांग्रेस अब सड़क पर आमने-सामने आ गए हैं। बीजेपी की आक्रोश रैली के जवाब में आज महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी से बीजेपी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान पुलिस और जिला प्रशासन ने बीच रास्ते में बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लॉलीपॉप और झुनझुना जैसे प्रतीकात्मक पोस्टर और तख्तियां लहराईं। विरोध प्रदर्शन के दौरान पीसीसी कार्यालय के बाहर सरकार का पुतला भी दहन किया गया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह के प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने बीजेपी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल के समर्थन में है और इसे तुरंत लागू किया जाना चाहिए। उनके अनुसार विरोध परिसीमन बिल को लेकर है, और यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।1
- हाल के समय में देश के अलग-अलग हिस्सों से इस तरह की कई घटनाओं के वीडियो सामने आए हैं। इससे यह धारणा बन रही है कि ऐसी क्रूर हरकतें बढ़ती जा रही हैं—हालांकि हर मामले की सच्चाई की पुष्टि जांच के बाद ही होती है। फिर भी, बार-बार सामने आती ऐसी खबरें कानून-व्यवस्था और सामाजिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। रायसेन के इस मामले में भी आरोप है कि कुछ युवकों ने बुजुर्ग को जबरन ले जाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया और अपमानित किया। वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा और बर्ताव इतना आपत्तिजनक है कि उसे दिखाना संभव नहीं। सबसे बड़ा सवाल अब यही है—आखिर ऐसी घटनाएं क्यों दोहराई जा रही हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई कब होगी? इंसाफ दिलाने के लिए ऐसे मामलों को सामने लाना जरूरी है, ताकि कानून अपना काम करे और समाज में इंसानियत जिंदा रह सके।1
- रायसेन आबकारी नीति 2026-27 पर सवाल | ठेकेदार बेलगाम, जिम्मेदार खामोश | जनता से खुली लूट के आरोप रितिक जैन रायसेन। जिले में शराब दुकानों पर ओवररेटिंग का खेल अब खुलेआम चर्चा का विषय बन चुका है। बोतलों पर छपे अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) को धता बताते हुए ग्राहकों से मनमानी रकम वसूली जा रही है। हैरानी की बात यह है कि यह सब कुछ प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मानो गहरी “खामोशी” में डूबे हैं। आबकारी नीति 2026-27 लागू होने के बाद उम्मीद थी कि व्यवस्था पारदर्शी होगी, लेकिन ज़मीनी हकीकत इसके उलट नजर आ रही है। जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर तक कई दुकानों पर निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। ग्राहकों का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें या तो टाल दिया जाता है या फिर साफ कह दिया जाता है — “यही रेट है, लेना हो तो लो।” सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर यह अतिरिक्त वसूली किसकी जानकारी में हो रही है? क्या यह सिर्फ ठेकेदारों की मनमानी है, या फिर इसके पीछे कोई बड़ा ‘सिस्टम’ काम कर रहा है? स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि इस ओवररेटिंग के पैसों का बंटवारा ऊपर तक होता है, तभी तो कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं ही नजर आती हैं। विभाग के ही सूत्र बताते हैं कि कई बार शिकायतें संबंधित विभाग तक पहुंचती हैं, लेकिन कार्रवाई या तो ठंडी पड़ जाती है या फिर सिर्फ दिखावे के लिए मामूली चालान काटकर मामला रफा-दफा कर दिया जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आबकारी विभाग की जिम्मेदारी सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है? जनता का कहना है कि अगर सरकार ने शराब बिक्री के लिए स्पष्ट दरें तय की हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित कराना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। लेकिन जब निगरानी करने वाले ही चुप्पी साध लें, तो फिर “ओवररेटिंग” जैसे खेल को कौन रोकेगा? अब जरूरत है कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले पर सख्ती से संज्ञान ले, दुकानों की औचक जांच करे और दोषियों पर ठोस कार्रवाई करे। वरना यह “बोतल का खेल” यूं ही चलता रहेगा और आम आदमी हर घूंट के साथ ठगा जाता रहेगा।1
- सोहागपुर में एक युवक की लापरवाही ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा दिया। मिली जानकारी के अनुसार, घोघरी निवासी 22 वर्षीय अरुण उईके खेत में मूंग की फसल में पानी देने और दवा छिड़कने गया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह अपने साथ कच्ची शराब की दो बोतल भी ले गया था। नशे की हालत में युवक ने गलती से शराब की बोतल समझकर खेत में छिड़कने वाली जहरीली कीटनाशक दवा पी ली। जैसे ही उसे अपनी गलती का एहसास हुआ, उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। युवक ने तुरंत परिवार वालों को आवाज लगाई। परिजन उसे आनन-फानन में शासकीय अस्पताल सोहागपुर लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1