सलाईबनवा डम-डम गुफा: सफाई व पेयजल व्यवस्था तो दुरुस्त, पर जर्जर सड़क बनी श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत ओबरा / डाला (सोनभद्र)। प्राकृतिक सुंदरता और अटूट धार्मिक आस्था के केंद्र ओबरा व डाला के मध्य स्थित सलाईबनवा डम-डम गुफा धाम में सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। पहाड़ों के बीच प्राकृतिक गुफा में स्थापित बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए प्रतिदिन हजारों भक्त पहुंच रहे हैं। विशेषकर सावन के रविवार व सोमवार को चोपन स्थित अघोरी घाट से पवित्र सोन नदी का जल भरकर नंगे पांव पदयात्रा करते हुए कांवड़िए व शिवभक्त अलसुबह जलाभिषेक के लिए धाम पहुंचते हैं। पूरा परिसर "हर-हर महादेव" के जयकारों से गुंजायमान है। साफ-सफाई, पेयजल और विश्राम व्यवस्था बेहतर धरातल पर स्थिति का जायजा लेने पर पाया गया कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में प्रशासन व प्रबंधन की ओर से साफ-सफाई की व्यवस्था काफी सुदृढ़ है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल (पीने के पानी) और विश्राम (छाया व बैठने) के पुख्ता इंतजाम मौके पर उपलब्ध हैं, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है। सड़क की बदहाली ने फेरा व्यवस्थाओं पर पानी एक तरफ जहाँ पेयजल और सफाई व्यवस्था संतोषजनक है, वहीं दूसरी तरफ धाम तक पहुँचाने वाली मुख्य सड़क की बदहाली श्रद्धालुओं के लिए सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'मार्ग दुरुस्त व गड्ढा मुक्त' करने के सख्त निर्देशों के बावजूद सलाईबनवा डम-डम गुफा मार्ग बदहाली के आंसू बहा रहा है। क्षत-विक्षत मार्ग और गड्ढे: बारिश और रखरखाव के अभाव में सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे रास्ते पर गहरे कटान और नुकीले पत्थर उभर आए हैं। कांवड़ियों की फजीहत: अघोरी से मीलों पैदल नंगे पांव जल लेकर आ रहे शिवभक्तों को इस जर्जर व उबड़-खाबड़ सड़क पर चलने में अत्यधिक कठिनाई और शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना का अंदेशा: ढलान वाले इस बदहाल मार्ग पर बारिश के दौरान जलजमाव और फिसलन से श्रद्धालुओं के चोटिल होने का खतरा लगातार बना रहता है। प्रशासन से तत्काल सड़क मरम्मत की मांग स्थानीय ग्रामीणों और दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि प्रशासन इस मुख्य पहुंच मार्ग की तत्काल मरम्मत करवा दे या समतलीकरण (रोलिंग) करा दे, तो कांवड़ियों और अन्य भक्तों की यात्रा पूरी तरह सुलभ हो जाएगी। श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य प्राथमिकता पर कराया जाए।

- *➤ थाना बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम को मिली बड़ी सफलता* *➤ 50 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार* *➤ तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन बरामद* *प्रेस नोट* *जनपद : सोनभद्र* *दिनांक : 0* *➤ थाना बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम को मिली बड़ी सफलता* *➤ 50 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार* *➤ तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन बरामद* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा तस्करों एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन *श्री ऋषभ रुणवाल* के कुशल निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री विनय प्रभाकर साहनी* के पर्यवेक्षण में थाना बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम की संयुक्त टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त टीम द्वारा एक अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन बरामद किया गया है। *• घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 02.08.2026 को थाना बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि अवैध गांजा तस्करी से संबंधित अभियुक्त क्षेत्र में आने वाला है। सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा थाना बभनी क्षेत्रान्तर्गत *आदिवासी आश्रम के पास चेकिंग* की जा रही थी। इसी दौरान समय करीब 18.39 बजे एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से *50 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा* बरामद हुआ। मौके से वाहन चालक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। *• कृत कार्यवाही-* बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना बभनी पर मु0अ0सं0-174/2026, धारा- 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन को कब्जे पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *• पूछताछ का विवरण-* पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम पवन पाल पुत्र अवध नारायण पाल, निवासी गोहानी कलां, थाना चरवां, जनपद कौशाम्बी, उम्र करीब 28 वर्ष बताया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह उड़ीसा से अवैध गांजा लाकर प्रयागराज एवं कौशाम्बी सहित अन्य स्थानों पर सप्लाई करता था। तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। *• गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* पवन पाल पुत्र अवध नारायण पाल निवासी- गोहानी कलां, थाना चरवां, जनपद कौशाम्बी। उम्र- करीब 28 वर्ष। *• बरामदगी का विवरण-* 50 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा। एक अदद पीकअप वाहन संख्या- UP73AT0265। *• गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 आदित्य नारायण सिंह – प्रभारी एएनटीएफ गाजीपुर मय टीम। 2. उ0नि0 मक्खन लाल – थाना बभनी, जनपद सोनभद्र मय टीम। *सोनभद्र पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।*1
- सलाईबनवा डम-डम गुफा: सफाई व पेयजल व्यवस्था तो दुरुस्त, पर जर्जर सड़क बनी श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत ओबरा / डाला (सोनभद्र)। प्राकृतिक सुंदरता और अटूट धार्मिक आस्था के केंद्र ओबरा व डाला के मध्य स्थित सलाईबनवा डम-डम गुफा धाम में सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। पहाड़ों के बीच प्राकृतिक गुफा में स्थापित बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए प्रतिदिन हजारों भक्त पहुंच रहे हैं। विशेषकर सावन के रविवार व सोमवार को चोपन स्थित अघोरी घाट से पवित्र सोन नदी का जल भरकर नंगे पांव पदयात्रा करते हुए कांवड़िए व शिवभक्त अलसुबह जलाभिषेक के लिए धाम पहुंचते हैं। पूरा परिसर "हर-हर महादेव" के जयकारों से गुंजायमान है। साफ-सफाई, पेयजल और विश्राम व्यवस्था बेहतर धरातल पर स्थिति का जायजा लेने पर पाया गया कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में प्रशासन व प्रबंधन की ओर से साफ-सफाई की व्यवस्था काफी सुदृढ़ है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल (पीने के पानी) और विश्राम (छाया व बैठने) के पुख्ता इंतजाम मौके पर उपलब्ध हैं, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है। सड़क की बदहाली ने फेरा व्यवस्थाओं पर पानी एक तरफ जहाँ पेयजल और सफाई व्यवस्था संतोषजनक है, वहीं दूसरी तरफ धाम तक पहुँचाने वाली मुख्य सड़क की बदहाली श्रद्धालुओं के लिए सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'मार्ग दुरुस्त व गड्ढा मुक्त' करने के सख्त निर्देशों के बावजूद सलाईबनवा डम-डम गुफा मार्ग बदहाली के आंसू बहा रहा है। क्षत-विक्षत मार्ग और गड्ढे: बारिश और रखरखाव के अभाव में सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे रास्ते पर गहरे कटान और नुकीले पत्थर उभर आए हैं। कांवड़ियों की फजीहत: अघोरी से मीलों पैदल नंगे पांव जल लेकर आ रहे शिवभक्तों को इस जर्जर व उबड़-खाबड़ सड़क पर चलने में अत्यधिक कठिनाई और शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना का अंदेशा: ढलान वाले इस बदहाल मार्ग पर बारिश के दौरान जलजमाव और फिसलन से श्रद्धालुओं के चोटिल होने का खतरा लगातार बना रहता है। प्रशासन से तत्काल सड़क मरम्मत की मांग स्थानीय ग्रामीणों और दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि प्रशासन इस मुख्य पहुंच मार्ग की तत्काल मरम्मत करवा दे या समतलीकरण (रोलिंग) करा दे, तो कांवड़ियों और अन्य भक्तों की यात्रा पूरी तरह सुलभ हो जाएगी। श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य प्राथमिकता पर कराया जाए।1
- जनपद सोनभद्र के घोरावल स्थित शिवद्वार मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने महादेव के अद्भुत स्वरूप के दर्शन करते हुए उन पर जल अर्पित किया और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की जनपद सोनभद्र के घोरावल स्थित शिवद्वार मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने महादेव के अद्भुत स्वरूप के दर्शन करते हुए उन पर जल अर्पित किया और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की4
- Neet प्रर्दशन के मामले में अदालत सकत पुलिस को cctv फुटेज सूचित रखे1
- एक छोटी मुलाकात भोजपुरी सिंगर सुरेश चौधरी से1
- सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर दुद्धी सोनभद्र।सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार पर आज पूरा नगर शिव भक्ति में लीन नजर आया। तड़के से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। नगर के प्राचीन शिवालय मंदिर,श्री कन्हरेश्वर महादेव मंदिर, श्री हीरेश्वर नाथ शिव मंदिर लौवा नदी,कैलाश कुंज द्वारा मल्देवा और प्राचीन शिवाजी तालाब स्थित शिवालय सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शिव मंदिरों के बाहर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया।साथ ही भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, फूल और फल अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। 'हर-हर महादेव' और 'जय भोलेनाथ' के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से शिवजी का जलाभिषेक करने और बेलपत्र चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विशेष रूप से प्राचीन शिवाला , श्री कन्हरेश्वर महादेव मंदिर,श्री हीरेश्वर नाथ शिव मंदिर लौवा नदी,कैलाश कुंज द्वारा मल्देवा और शिवाजी तालाब स्थित शिवाला पर सुबह से ही पूजा अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालुओं भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दिनभर चले इस पूजा अर्चना के क्रम से पूरा नगर शिवमय और भक्तिमय बना रहा।3
- घायल, निराश्रित गाय, बछड़ा, गौ बंश, की अब जगह गौशाला में होगी , रजखड़ दूधी गोवंश सदानंद सोनी के अध्यक्ष प्रयास से रेणुकूट पिपरी घायल गोवंश को पहुंचाया जा रहा है गौशाला में आपको भी ऐसी अवस्था में अगर गोवंश दिखाई देते हैं तो स्क्रीन पर चल रहे नंबर पर संपर्क जरूर करें धन्यवाद1
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र 🔱 सावन के पहले सोमवार पर गुप्त काशी शिवद्वार धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब। 🙏 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान उमामहेश्वर का किया जलाभिषेक, 5 हजार से ज्यादा कांवड़िए पवित्र जल लेकर पहुंचे। 🔱 हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा शिवद्वार धाम। पूरे सावन माह भव्य धार्मिक मेला। #Sonbhadra #ShivdwarDham #Sawan #HarHarMahadev1