ढाढा ओवरब्रिज से पहले दर्दनाक टक्कर: अचानक ब्रेक बना हादसे की वजह, जीजा-साला गंभीर घायल नेशनल हाईवे-28 पर ढाढा ओवरब्रिज के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने राहगीरों के रोंगटे खड़े कर दिए। सुकरौली से हाटा की ओर जा रही दो मोटरसाइकिलों के बीच अचानक हुई जोरदार भिड़ंत में एक महिला समेत कई लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आगे चल रही मोटरसाइकिल पर एक महिला सवार थी। अचानक चालक द्वारा ब्रेक लगाने से पीछे आ रही दूसरी बाइक संभल नहीं सकी और तेज रफ्तार में सीधे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग उछलकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद शुरू की। हादसे में महिला को जहां हल्की चोटें आईं, वहीं दूसरी बाइक पर सवार जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रविंद्र सिंह (35) पुत्र प्रभु सिंह, निवासी सोनबरसा बाजार, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। रविंद्र सिंह ने बताया कि हाल ही में उनके पैर का ऑपरेशन हुआ था और वह पट्टी बदलवाकर अपने ससुराल जा रहे थे। वहीं, गणेश सिंह (32) पुत्र रामाशीष सिंह, निवासी पड़ौली हेतिमपुर की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और यातायात को सुचारू कराया।

- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- कुशीनगर के हाटा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 12 साल का मासूम राजवीर अचानक लापता हुआ… लेकिन 24 घंटे में ही मामला हत्या में बदल गया। पुलिस ने आरोपी डब्लू गौड़ को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का बच्चे की मां से अवैध संबंध था… और राज खुलने के डर से उसने मासूम का अपहरण कर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस कार्रवाई जारी है। एक मासूम… और एक खौफनाक साजिश… जिसने सबको झकझोर दिया।1
- कुशीनगर सीएचसी रामकोला के डाक्टरों पर बाहरी जांच का आरोप , हंगामा अंदर के जांच को गलत कहने का आरोप पहले भी सीएचसी के डाक्टरों पर इस तरह के लगते रहे है आरोप कुसमहा गांव के टोला पड़वलिया के मरीज को डॉक्टर ने लिखा था बाहरी जांच रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला।4
- विकास खंड विशुनपुरा के किंदर पट्टी बाजार स्थित शिव मंदिर पर शिवरात्रि के दिन मेला लगता है। सावन में यहां श्रद्धालू बाबा का जलाभिशेष करते है।1
- Post by भगवन्त यादव1
- Post by धर्मेंद्र गुप्ता1
- कुशीनगर। जनपद के जटहां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कटाई भरपुरवा बांध पर अवैध बालू खनन का बड़ा खेल उजागर हुआ है। मंगलवार सुबह खैरा टोला के पास केबी बांध के ठोकर नंबर-4 पर स्थानीय दबंग बालू माफियाओं द्वारा खुलेआम खनन कर बालू की तस्करी की जा रही है। जीरो ग्राउंड रिपोर्ट में साफ देखा गया कि करीब तीन ट्रैक्टरों में बालू की लोडिंग की जा रही थी, जिसे मुंहमांगी कीमत पर बेचा जा रहा है। गौरतलब है कि गांवों को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए केबी बांध पर हर साल सरकार लाखों रुपये खर्च करती है, लेकिन उसी बांध को बालू माफिया खोखला करने में जुटे हैं। वर्षों से चल रहे इस अवैध कारोबार के बावजूद स्थानीय प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। इलाके में शांति और सुरक्षा के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत में संगठित तरीके से हो रहा यह अवैध खनन न सिर्फ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि भविष्य में बांध की मजबूती पर भी खतरा पैदा कर रहा है। अनुमान है कि इस अवैध कारोबार से हर साल राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। मामले में तहसील खड्डा प्रशासन की निष्क्रियता भी सामने आई है। जब इस संबंध में जिला खनन अधिकारी अभिषेक सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक बालू माफियाओं का यह खेल यूं ही चलता रहेगा और प्रशासन कब सख्त कदम उठाएगा।1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1