Shuru
Apke Nagar Ki App…
चिरंजी लाल माली
More news from Rajasthan and nearby areas
- "निवाई: मजदूरों ने घेरा सिस्टम! अब नहीं सहेगा कोई शोषण।" मजदूरों की चीख और प्रशासन की खामोशी... देखिए निवाई की ये दहला देने वाली रिपोर्ट।""सावधान निवाई! क्या इस शहर के औद्योगिक क्षेत्रों में कानून और वादों की अहमियत खत्म हो चुकी है? आज निवाई लघु उद्योग संघ (सीटू) से जुड़े सैकड़ों मजदूरों ने प्रशासन की गहरी नींद उड़ाने के लिए फिर से कमर कस ली है। मजदूरों का सीधा और गंभीर आरोप है कि उनके हक को मारा जा रहा है और पूर्व में किए गए लिखित वादों को रद्दी का टुकड़ा समझकर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। ताज्जुब की बात तो यह है कि निवाई के औद्योगिक गलियारों में मजदूरों के शोषण की गूंज इतनी बुलंद है, फिर भी प्रशासनिक अमला कान बंद किए बैठा है। आखिर इस खामोशी का राज क्या है? क्या प्रशासन किसी बड़े दबाव में है या फिर मजदूरों की चीखें सुनने वाला अब कोई नहीं बचा? देखिए सच्चा सागर की इस खास रिपोर्ट में कि कैसे निवाई के मजदूर अब आर-पार की जंग के लिए मैदान में उतर चुके हैं!" PART 1 #Newai #Tonk #Rajasthan #NewsUpdate #BreakingNews #RajasthanNews #TonkNews1
- मान्यवर जी, उपरोक्त विषय में श्रीमान् जी से निवेदन हैं कि दिनांक 10-04-2026 को पांच. नामजद आरोपियो द्वारा एक सामाजिक व मानवीय मूल्यो के साथ जघन्य अपराध कारित करते हुए दिन में सरेआम एक कस्बे व आबादी क्षेत्र में अवैध रूप से हथियार रखकर चेतराम खटाणा, मुनीराम गुर्जर, देशराज गुर्जर, झंडू मीना व राज विनोरा ने सरेआम गोली मारकर धर्मेन्द्र की नृशस हत्या कर दी। जिसे आज 5 दिन का समय निकल जाने के बाद भी अनुसंधान अधिकारी ने उन्हे गिरफ्तार नहीं किया है। एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हथियारो के साथ लालसोट में सरेआम घूम रहे है। जिससे आम जनता व समस्त समाज में आक्रोस व्याप्त है क्योंकि इस तरह के गंभीर हत्या जैसे अपराधो में भी 5-5 दिन तक अभियुक्तगणो को गिरफ्तार नहीं किया गया तो ऐसे गंभीर अपराधो पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता है और आम जनो का समाज में रहना दुस्वार है। ऐसे बाहर से असामाजिक तत्व दूसरे शहर में आकर नृशंस हत्या कर दी गई है। और पीडित पक्ष न्याय की गुहार लगाते फिर रहे है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब आम जनता व आम समाज ने यह निर्णय लिया हैं कि आगामी 2 दिनो के अंदर अंदर अभियुक्तगणो को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सभी जनता आम समाज को आंदोलन के लिए मजबूर होना पडेगा। कोई बडा कदम उठाना भी पड सकता है। जिसके लिए प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा। जबकि अभियुक्तगण गंभीर अपराधी है। प्रशासन द्वारा 2 दिन में अभियुक्तगणो के मकानात पर बुलडोजर चलाकर तोड फोड करना जरूरी है। ताकि पीडित को न्याय मिल सके व अपराधियो में भय पैदा होकर आम जनता विश्वास करती रहे। साथ ही लालसोट में कानूनन व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगडती जा रही हैं। लालसोट में नशे के कारोबार पर पुलिस का कोई अंकुश नहीं होने से अपराध दिन प्रतिदिन बढ रहे है। होटलो में खुलेआम देह व्यापार हो रहा है जिसकी सम्पूर्ण जानकारी स्थानीय पुलिस व उच्च अधिकारीयो को है। लेकिन लालसोट पुलिस ने आंख मूंद रखी है।2
- लालसोट में गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एफआईआर 153/2026 के नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। चेतावनी दी गई कि 2 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में बढ़ते अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई।2
- मलारना डूंगर कस्बे में आज संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर एसडीएम कार्यालय पर लगी बाबा साहब की मूर्ति पर पुष्पमाला पहनाकर उप जिला कलेक्टर संदीप बैरड़ मलारना डूंगर थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा ने शुभारंभ किया शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से शुरू हुई जो बैरवा बस्ती, खटीक मोहल्ला ,इंदिरा कॉलोनी, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, पुराना थाना, बस स्टैंड ,होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची यात्रा में महिला युवा बुजुर्ग सहित दो डीजे और बैंड बाजों के साथ महिलाएं और युवाएं डांस करते हुए नजर आए शोभायात्रा में मलारना डूंगर थाना अधिकारी राजेश मीणा अपने जवानों के साथ समस्त गतिविधियों पर नजर रखते हुए नजर आए शोभायात्रा में जय भीम और नमो बुद्धाय के नारे लगाते दिखे लोग शोभा यात्रा समापन के बाद एसडीएम कार्यालय के बाहर कमान को संभालते हुए कांजीलाल बैरवा व्याख्याता ने बाबा साहब के जीवन और संघर्ष के बारे में लोगों को बताया वही शोभायात्रा में प्रधान देवपाल मीणा, यूथ कांग्रेस प्रत्याशी अशरफ खान भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष श्री चंद सैनी, सरपंच जाहिद खान, खाजूलाल नावरिया, रमेश मेहरा चौहानपुर, रामावतार महावर, पिंटू बैरवा, रामराज सैनी, सुरेंद्र सैनी, उप सरपंच केसंती बेरवा, और कई युवा और महिलाएं मौजूद रही जिन्होंने बाबा साहब के मूर्ति पर माला पहनना कर उसे पर अर्पित किए4
- मलारना डूंगर, मलारना डूंगर थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक 10 चक्का ट्रक को जब्त किया है। यह कार्रवाई जिले में चल रहे अवैध खनन एवं परिवहन रोकथाम अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीणा एवं वृताधिकारी उदय सिंह मीना के सुपरविजन में यह अभियान लगातार जारी है। थाना अधिकारी राजेश कुमार (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल जयदेव (चौकी प्रभारी, मलारना चौड़) को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में अवैध बजरी भरी हुई है। सूचना पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर कार्रवाई की। सुबह करीब 6:55 बजे संदिग्ध 10 चक्का लकड़ बॉडी ट्रक (नंबर RJ 7 GB 4117) को रोका गया। पुलिस को देखकर चालक ट्रक को बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। जांच के दौरान ट्रक पर लगी तिरपाल हटाकर देखा गया तो ऊपर ड्रम रखे हुए थे, जिनके नीचे पूरी बॉडी में बनास नदी की अवैध बजरी भरी हुई पाई गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक व मालिक के खिलाफ थाना मलारना डूंगर में मुकदमा संख्या 73/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले की जांच जारी है।2
- टोंक का रहस्यमयी "हाथी भाटा" | एक ही पत्थर से बनी विशाल हाथी की प्रतिमा! 🐘✨ नमस्कार दोस्तों! आज के इस वीडियो में मैं आपको लेकर आया हूँ राजस्थान के टोंक जिले के एक ऐसे अद्भुत स्थान पर, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। यह है "हाथी भाटा"—एक विशालकाय हाथी की प्रतिमा जो किसी जोड़ से नहीं, बल्कि एक ही अखंड चट्टान (Single Stone) को काटकर बनाई गई है। इस वीडियो में आप देखेंगे: 🏰 हाथी भाटा का गौरवशाली इतिहास। 🎨 पत्थरों पर की गई बारीक और सुंदर नक्काशी। 📍 यहाँ पहुँचने का रास्ता और आसपास का नजारा। 📜 पांडवों और राजा सवाई जयसिंह से जुड़ी पौराणिक कथाएं। अगर आपको भारतीय वास्तुकला और इतिहास पसंद है, तो यह वीडियो अंत तक देखें और कमेंट में बताएं कि क्या आप यहाँ कभी गए हैं? 📍 स्थान: टोंक, राजस्थान (जयपुर से लगभग 100 किमी) 📅 निर्माण: कहा जाता है कि इसे 1200 ईस्वी के आसपास बनाया गया था। वीडियो को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें! 🔔 Follow me on: Instagram: [आपका लिंक] Facebook: [आपका लिंक] Viral Hashtags: #HathiBhata #TonkTourism #RajasthanDiaries #IncredibleIndia #HistoricalPlaces #IndianHistory #TravelVlog #HiddenGems #Archaeology #RajasthanHistory #HathiBhataTonk #ViralVideo #TravelIndia4
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास मौजूद रहे। शाम 7 बजे शुरू हुए इस समारोह में राजस्थान पुलिस के साथ-साथ पंजाब पुलिस और बीएसएफ के बैंड ने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति की धुनों से गूंज उठा, वहीं लाइट शो, सैकड़ों ड्रोनों का आकर्षक शो (जिसमें राजस्थान के सांस्कृतिक प्रतीक जैसे ऊंट की आकृतियाँ शामिल थीं) और सबसे खास भव्य आतिशबाजी ने रात के आसमान को जगमगा दिया। रामनिवास बाग में उमड़ी भारी भीड़ ने इस कार्यक्रम को यादगार बनाया, जो पुलिस की बहादुरी, सेवा भावना और जनता के साथ उनके मजबूत संबंध को समर्पित था। #RajasthanPolice #77thFoundationDay #AlbertHall #Jaipur #RajasthanNews #Jaipur #pinkcity1