Shuru
Apke Nagar Ki App…
लालसोट में दिनदहाड़े गोली कांड करने वालो को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ज्ञापन लालसोट में गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एफआईआर 153/2026 के नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। चेतावनी दी गई कि 2 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में बढ़ते अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई।
Girdhari lal Sahu
लालसोट में दिनदहाड़े गोली कांड करने वालो को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ज्ञापन लालसोट में गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एफआईआर 153/2026 के नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। चेतावनी दी गई कि 2 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में बढ़ते अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई।
More news from राजस्थान and nearby areas
- लालसोट उपखंड में मंगलवार को परशुराम सर्किल पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। जिसमे भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।3
- दौसा। बांदीकुई क्षेत्र के गांव दुड़की के पास स्थित नाई की खातली में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पहचान प्रहलाद मीणा पुत्र प्रभाती लाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, युवक का शव गुलर के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृतक का भाई जगदीश भी घटनास्थल पर मौजूद था, जिसने किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता से इनकार किया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांदीकुई अस्पताल में भेजा गया,आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का विषय बना हुआ है।4
- बांदीकुई के आगरा फाटक पर बड़ी लापरवाही! बिजली का पोल हटाया… लेकिन जानलेवा तार छोड़ दिए गए खुले! राहगीर हो रहे थे चोटिल, हादसे का बना था खतरा… खबर चलते ही मचा हड़कंप — सिर्फ 1 घंटे में हरकत में आया बिजली विभाग! अब मौके पर शुरू हुआ सुधार कार्य… 👉 सवाल कायम — पहले क्यों नहीं जागा प्रशासन?2
- मलारना डूंगर, मलारना डूंगर थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक 10 चक्का ट्रक को जब्त किया है। यह कार्रवाई जिले में चल रहे अवैध खनन एवं परिवहन रोकथाम अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीणा एवं वृताधिकारी उदय सिंह मीना के सुपरविजन में यह अभियान लगातार जारी है। थाना अधिकारी राजेश कुमार (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल जयदेव (चौकी प्रभारी, मलारना चौड़) को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में अवैध बजरी भरी हुई है। सूचना पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर कार्रवाई की। सुबह करीब 6:55 बजे संदिग्ध 10 चक्का लकड़ बॉडी ट्रक (नंबर RJ 7 GB 4117) को रोका गया। पुलिस को देखकर चालक ट्रक को बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। जांच के दौरान ट्रक पर लगी तिरपाल हटाकर देखा गया तो ऊपर ड्रम रखे हुए थे, जिनके नीचे पूरी बॉडी में बनास नदी की अवैध बजरी भरी हुई पाई गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक व मालिक के खिलाफ थाना मलारना डूंगर में मुकदमा संख्या 73/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले की जांच जारी है।2
- मलारना डूंगर थाने ने अवैध बजरी से भरे हुए एक 10 चक्का ट्रक को किया जप्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्येष्ठा मैत्रेई आईपीएस के निर्देशन तथा विजय सिंह मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व उदय सिंह मीणा वृताधिकारी शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में अवैध खनन परिवहन रोकथाम हेतु अभियान के मध्य नजर थानाधिकारी थाना मलारना डूंगर राजेश कुमार मीणा पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में श्री जयदेव हेड कांस्टेबल 333 चोकी प्रभारी मलारना चोड व हमराही जाप्ता द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी बनास से भरा हुआ एक दस चक्का ट्रक को मलारना चोड चौकी के सामने नाकाबंदी कर किया जप्त मुखबिर की सूचना मिली कि एक दश चक्का ट्रक लकड़ी बॉडी जिसमें अवैध बजरी भरी हुई है जिसमें त्रिपाल लगा हुआ है जो मलारना चोड चौकी की और आ रहा है उक्त सूचना पर हेड कांस्टेबल जयदेव 333 ने मल्हारना कर चौकी के सामने मय जाप्ता के नाकाबंदी कर दी और भाड़ोती की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को चेक किया गया नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक भाड़ोती की ओर से आया जिस पर मटमेले रंग का तिरपाल लगा हुआ था तिरपाल हटाकर देखा गया तो ट्रक में बाजरी भरी हुई थी और ऊपर से प्लास्टिक के ड्रम रखे हुए थे पुलिस को कार्रवाई करते देखा चालक मौके से फरार हो गया ट्रक में ऊपर बॉडी तक अवैध बजरी भरी हुई थी ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ हाजा थाना मलारना डूंगर में मुकदमा दर्ज कर लिया है मुकदमा नंबर 73/26 धारा 303 (2) बीएनएस व 4/21 एमडीआर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दि है पुलिस टीम में शामिल जयदेव सिंह हेड कांस्टेबल 333 चौकी प्रभारी मलारना चोड,कांस्टेबल रमेश चंद 107, कांस्टेबल मुकेश यादव 990 शामिल थे2
- सवाई माधोपुर एस पी ज्येष्ठा मैत्रेयी द्वारा के निर्देश पर गामीणों से कि गई वार्ता1
- दौसा। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से वर्चुअल रूप से जुड़ा रहा। सांसद मुरारी लाल मीणा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में व्याप्त सामाजिक एवं आर्थिक असमानता तथा छुआछूत को समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने सभी को शिक्षित बनने, आगे बढ़ने और समाज में समानता का भाव स्थापित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के प्रेरणादायक उद्बोधन सुने। मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय समारोह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं पालनहार योजना की राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में स्थानांतरित की तथा बहरावंडा में राजकीय सावित्रीबाई फुले अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास भवन का वर्चुअल शिलान्यास किया। *संविधान की शपथ दिलाई, जनप्रतिनिधियों ने साझा किए विचार* इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने उपस्थित जनों को संविधान की शपथ दिलाई, जबकि अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। महवा विधायक राजेन्द्र मीणा, दौसा विधायक दीन दयाल बैरवा, जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर एवं कमला केशरा ने भी डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। *उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित* समारोह के दौरान जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उत्थान तथा जरूरतमंदों के पुनर्वास में उत्कृष्ट योगदान के लिए अम्बेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार से हीरालाल महावर एवं राजेन्द्र कुमार वर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं महिला कल्याण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए अम्बेडकर महिला कल्याण पुरस्कार से प्रिया मेहरा एवं द्रौपदी देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदीचंद गंगवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (लालसोट) मनमोहन मीणा, नगर विकास न्यास सचिव मूलचंद लूनिया, उपखंड अधिकारी संजू मीणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामराज मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।4
- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी में मंगलवार को सैन समाज द्वारा सैन जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें शाम 6 बजे बैंड बाजे के साथ शहर के प्रमुख बाजारों से शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रामकेश मीणा का समाज के लोगों ने माला-साफा पहनाकर अभिनंदन किया।विधायक रामकेश मीणा ने इस अवसर पर सैन धर्मशाला में हॉल निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। सैन जयंती महोत्सव की शुरुआत सैन धर्मशाला नेहरू पार्क में विनायक स्थापना और हवन पूजन के साथ हुई। शाम 5 बजे सैन महाराज की घोड़ी, माला और चंवर आदि की बोली लगाई गई। प्रथम घोड़ी की बोली विनोद चंदौली ने, द्वितीय घोड़ी की बोली कैलाश जरा ने ली। इसी प्रकार, द्वितीय चंवर की बोली धर्मेंद्र शहर ने, प्रथम चंवर की बोली बजरंग केशियर ने लगाई। सैन महाराज की माला की बोली सत्यनारायण हरसोता ने और रथ के सारथी की बोली पवन अध्यापक ने ली। शाम 6 बजे सैन महाराज की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। यह शोभायात्रा सैन धर्मशाला से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस धर्मशाला पहुंची। शोभायात्रा में रथ, घोड़े और सजीव झांकियां शामिल थीं। इनमें शिव परिवार, राधा-कृष्ण और श्री सैन महाराज की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। रथ में सैन महाराज विराजमान थे।सैन जयंती के अवसर पर सैन समाज ने शहर भर में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। समाज के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा और अल्पाहार कराकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल महिला-पुरुष भजनों पर नाचते-गाते हुए सैन महाराज और नारायणी माता के जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा के समापन पर सभी को प्रसादी वितरित की गई। इस आयोजन में कमेटी सदस्य-पदाधिकारी सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। शोभायात्रा में कलुआराम सैन, राहुल सिरोहिया, गोपाल सैन, विष्णु सैन, लल्लू लिवाली, जगदीश सैन, प्रवीण सैन, रमेश सैन, सुनील सैन, गणेश सिरोहिया, पप्पू सैन, रामचरण सैन, शिब्बा सैन टोकसी, घनश्याम दलपुरा, जगदीश रीडर, बबलू सिसोदिया और गोविंद सहित समाज के कई प्रमुख सदस्य शामिल थे।1