logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगापुर सिटी में भाजपाइयों ने किया अंबेडकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत गंगापुर सिटी। आज भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर अम्बेडकर सेवा समिति द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सभापति शिवरतन अग्रवाल के आवास पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर बाबा साहब को नमन किया तथा पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ आयोजन में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव प्रदान की। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचाने का कार्य किया, जिसे सदैव स्मरण रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर ही हम एक सशक्त, समरस और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में मोर्चा संयोजक जमना लाल वैष्णव, शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, मण्डल महामंत्री कमलेश महावर, गोविन्द SRS, धनेश शर्मा,बलवीर सोनी, मदन मोहन आर्य, सुरेश चन्द गुप्ता, राजेश मावई, चिरंजी लोधा, अतुल मुद्गल, विकास सैनी, मुकेश राजलवाड, नानक चंद, नीलेश जैन सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_Anil Kumar journalist
Anil Kumar journalist
Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
6 hrs ago

गंगापुर सिटी में भाजपाइयों ने किया अंबेडकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत गंगापुर सिटी। आज भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर अम्बेडकर सेवा समिति द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सभापति शिवरतन अग्रवाल के आवास पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर बाबा साहब को नमन किया तथा पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ आयोजन में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव प्रदान की। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचाने का कार्य किया, जिसे सदैव स्मरण रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर ही हम एक सशक्त, समरस और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में मोर्चा संयोजक जमना लाल वैष्णव, शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, मण्डल महामंत्री कमलेश महावर, गोविन्द SRS, धनेश शर्मा,बलवीर सोनी, मदन मोहन आर्य, सुरेश चन्द गुप्ता, राजेश मावई, चिरंजी लोधा, अतुल मुद्गल, विकास सैनी, मुकेश राजलवाड, नानक चंद, नीलेश जैन सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सवाई माधोपुर एस पी ज्येष्ठा मैत्रेयी द्वारा के निर्देश पर गामीणों से कि गई वार्ता
    1
    सवाई माधोपुर एस पी ज्येष्ठा मैत्रेयी द्वारा के निर्देश पर गामीणों से कि गई वार्ता
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    33 min ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    6 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में मंगलवार को सैन समाज द्वारा सैन जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें शाम 6 बजे बैंड बाजे के साथ शहर के प्रमुख बाजारों से शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रामकेश मीणा का समाज के लोगों ने माला-साफा पहनाकर अभिनंदन किया।विधायक रामकेश मीणा ने इस अवसर पर सैन धर्मशाला में हॉल निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। सैन जयंती महोत्सव की शुरुआत सैन धर्मशाला नेहरू पार्क में विनायक स्थापना और हवन पूजन के साथ हुई। शाम 5 बजे सैन महाराज की घोड़ी, माला और चंवर आदि की बोली लगाई गई। प्रथम घोड़ी की बोली विनोद चंदौली ने, द्वितीय घोड़ी की बोली कैलाश जरा ने ली। इसी प्रकार, द्वितीय चंवर की बोली धर्मेंद्र शहर ने, प्रथम चंवर की बोली बजरंग केशियर ने लगाई। सैन महाराज की माला की बोली सत्यनारायण हरसोता ने और रथ के सारथी की बोली पवन अध्यापक ने ली। शाम 6 बजे सैन महाराज की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। यह शोभायात्रा सैन धर्मशाला से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस धर्मशाला पहुंची। शोभायात्रा में रथ, घोड़े और सजीव झांकियां शामिल थीं। इनमें शिव परिवार, राधा-कृष्ण और श्री सैन महाराज की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। रथ में सैन महाराज विराजमान थे।सैन जयंती के अवसर पर सैन समाज ने शहर भर में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। समाज के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा और अल्पाहार कराकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल महिला-पुरुष भजनों पर नाचते-गाते हुए सैन महाराज और नारायणी माता के जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा के समापन पर सभी को प्रसादी वितरित की गई। इस आयोजन में कमेटी सदस्य-पदाधिकारी सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। शोभायात्रा में कलुआराम सैन, राहुल सिरोहिया, गोपाल सैन, विष्णु सैन, लल्लू लिवाली, जगदीश सैन, प्रवीण सैन, रमेश सैन, सुनील सैन, गणेश सिरोहिया, पप्पू सैन, रामचरण सैन, शिब्बा सैन टोकसी, घनश्याम दलपुरा, जगदीश रीडर, बबलू सिसोदिया और गोविंद सहित समाज के कई प्रमुख सदस्य शामिल थे।
    1
    गंगापुर सिटी में मंगलवार को सैन समाज द्वारा सैन जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें शाम 6 बजे बैंड बाजे के साथ शहर के प्रमुख बाजारों से शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रामकेश मीणा का समाज के लोगों ने माला-साफा पहनाकर अभिनंदन किया।विधायक रामकेश मीणा ने इस अवसर पर सैन धर्मशाला में हॉल निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। सैन जयंती महोत्सव की शुरुआत सैन धर्मशाला नेहरू पार्क में विनायक स्थापना और हवन पूजन के साथ हुई।
शाम 5 बजे सैन महाराज की घोड़ी, माला और चंवर आदि की बोली लगाई गई। प्रथम घोड़ी की बोली विनोद चंदौली ने, द्वितीय घोड़ी की बोली कैलाश जरा ने ली। इसी प्रकार, द्वितीय चंवर की बोली धर्मेंद्र शहर ने, प्रथम चंवर की बोली बजरंग केशियर ने लगाई। सैन महाराज की माला की बोली सत्यनारायण हरसोता ने और रथ के सारथी की बोली पवन अध्यापक ने ली।
शाम 6 बजे सैन महाराज की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। यह शोभायात्रा सैन धर्मशाला से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस धर्मशाला पहुंची।
शोभायात्रा में रथ, घोड़े और सजीव झांकियां शामिल थीं। इनमें शिव परिवार, राधा-कृष्ण और श्री सैन महाराज की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। रथ में सैन महाराज विराजमान थे।सैन जयंती के अवसर पर सैन समाज ने शहर भर में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। समाज के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुए।
शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा और अल्पाहार कराकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल महिला-पुरुष भजनों पर नाचते-गाते हुए सैन महाराज और नारायणी माता के जयकारे लगा रहे थे।
शोभायात्रा के समापन पर सभी को प्रसादी वितरित की गई। इस आयोजन में कमेटी सदस्य-पदाधिकारी सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
शोभायात्रा में कलुआराम सैन, राहुल सिरोहिया, गोपाल सैन, विष्णु सैन, लल्लू लिवाली, जगदीश सैन, प्रवीण सैन, रमेश सैन, सुनील सैन, गणेश सिरोहिया, पप्पू सैन, रामचरण सैन, शिब्बा सैन टोकसी, घनश्याम दलपुरा, जगदीश रीडर, बबलू सिसोदिया और गोविंद सहित समाज के कई प्रमुख सदस्य शामिल थे।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • अंबेडकर जयंती पर निकाली शोभायात्रा रैली जगह-जगह हुए कई कार्यक्रम धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती गंगापुर सिटी। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से मनाई गई। यहां डॉ. बीआर अंबेडकर महासभा की ओर से शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होकर निकल गई। गंगापुर सिटी में डॉ बी आर अंबेडकर महासभा की ओर से अंबेडकर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा मिर्जापुर से अंबेडकर धर्मशाला, ईदगाह, ट्रक यूनियन, कैलाश टॉकीज, बालाजी चौक, खारी बाजार, देवी स्टोर चौराहा से व्यापार मंडल, पुरानी अनाज मंडी, कोर्ट सर्किल, कोतवाली थाना सनी बाबा चौराहा से बजरिया, रैगर मोहल्ला पहुंची। कार्यकर्ता हाथों में झंडा लिए और डॉक्टर अंबेडकर के जयकारे लगाते हुए रैली में शामिल हुए। शोभा यात्रा में डॉ बी आर अंबेडकर , संविधान, बौद्ध आदि की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा का मार्ग में जगह जगह पुष्प वर्षा कर, जलपान, अल्पाहार से स्वागत किया गया। उत्साही युवक भजनों और नारों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। कोतवाली थाना अधिकारी करण सिंह सहित पुलिस जवान शोभायात्रा में साथ चल रहे थे। इस दौरान डॉक्टर बीआर अंबेडकर महासभा के अध्यक्ष सतीश धामोनिया, उपाध्यक्ष प्रकाशचंद ठेकेदार, संगठन मंत्री हरिलाल पेंटर, रामजीलाल अधिकारी, गिर्राज प्रसाद बेरवा, मुरारी लाल बेरवा, भारत लाल बेरवा, बाबूलाल जाटव, गोपाल धामोनिया, शिवचरण जाट, नवल किशोर, चोखे लाल कोली, रवि गेचंद, रवि वर्मा, दिनेश मारुति, हेमराज महावर, हरीश महावर, सुरेश रेगर सहित हजारों लोग शामिल थे।
    1
    अंबेडकर जयंती पर निकाली शोभायात्रा रैली जगह-जगह हुए कई कार्यक्रम धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती 
गंगापुर सिटी।
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से मनाई गई। यहां डॉ. बीआर अंबेडकर महासभा की ओर से शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होकर निकल गई। 
गंगापुर सिटी में डॉ बी आर अंबेडकर महासभा की ओर से अंबेडकर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा मिर्जापुर से अंबेडकर धर्मशाला, ईदगाह, ट्रक यूनियन, कैलाश टॉकीज, बालाजी चौक, खारी बाजार, देवी स्टोर चौराहा से व्यापार मंडल, पुरानी अनाज मंडी, कोर्ट सर्किल, कोतवाली थाना सनी बाबा चौराहा से बजरिया, रैगर मोहल्ला पहुंची। कार्यकर्ता हाथों में झंडा लिए और डॉक्टर अंबेडकर के जयकारे लगाते हुए रैली में शामिल हुए।
शोभा यात्रा में डॉ बी आर अंबेडकर , संविधान, बौद्ध आदि की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा का मार्ग में जगह जगह पुष्प वर्षा कर, जलपान, अल्पाहार से स्वागत किया गया। उत्साही युवक भजनों और नारों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे। कोतवाली थाना अधिकारी करण सिंह सहित पुलिस जवान शोभायात्रा में साथ चल रहे थे।
इस दौरान डॉक्टर बीआर अंबेडकर महासभा के अध्यक्ष सतीश धामोनिया, उपाध्यक्ष प्रकाशचंद ठेकेदार, संगठन मंत्री हरिलाल पेंटर, रामजीलाल अधिकारी, गिर्राज प्रसाद बेरवा, मुरारी लाल बेरवा, भारत लाल बेरवा, बाबूलाल जाटव, गोपाल धामोनिया, शिवचरण जाट, नवल किशोर, चोखे लाल कोली, रवि गेचंद, रवि वर्मा, दिनेश मारुति, हेमराज महावर, हरीश महावर, सुरेश रेगर सहित हजारों लोग शामिल थे।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • वजीरपुर में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, रैली में उमड़ा जनसैलाब वजीरपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को वजीरपुर कस्बे में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। विभिन्न समाजों और संगठनों के लोगों ने मिलकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जाटव मोहल्ला मस्जिद से भव्य रैली के रूप में हुई। रैली में बड़ी संख्या में युवक, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हुईं, जो हाथों में झंडे और बाबा साहब के चित्र लेकर चल रहे थे। रैली जाटव मोहल्ला से निकलकर बैरवा बस्ती पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद रैली बैरवा बस्ती से होते हुए पावर हाउस स्थित आरके क्लीनिक परिसर पहुंची, जहां रैली की विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां से रैली पुनः आगे बढ़ी और मुख्य बाजार मार्ग से गुजरते हुए बस स्टैंड पहुंची। बस स्टैंड पर सर्व समाज के लोगों ने एकत्र होकर रैली का भव्य स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मार्केट से होते हुए रैली जाट पट्टी के रास्ते वापस जाटव बस्ती पहुंची। रैली के समापन अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता, शिक्षा और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया और उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, युवा कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान "जय भीम" और "बाबा साहब अमर रहें" के नारों से वातावरण गूंजता रहा। वजीरपुर में आयोजित यह जयंती समारोह सामाजिक एकता और भाईचारे का अनूठा उदाहरण बनकर सामने आया। #prakritikhabar ##DrBhimraoAmbedkar #AmbedkarJayanti #JaiBhim #Wazirpur #GangapurCity #RajasthanNews #AmbedkarRally #SocialUnity #SamajikEkta #BharatRatna #DalitPride #BhimArmy #AmbedkarThoughts #EqualityForAll #BreakingNews #LocalNews #ViralNews #NewsUpdate #PublicSupport #samajseva
    1
    वजीरपुर में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, रैली में उमड़ा जनसैलाब
वजीरपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को वजीरपुर कस्बे में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। विभिन्न समाजों और संगठनों के लोगों ने मिलकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत जाटव मोहल्ला मस्जिद से भव्य रैली के रूप में हुई। रैली में बड़ी संख्या में युवक, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हुईं, जो हाथों में झंडे और बाबा साहब के चित्र लेकर चल रहे थे। रैली जाटव मोहल्ला से निकलकर बैरवा बस्ती पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद रैली बैरवा बस्ती से होते हुए पावर हाउस स्थित आरके क्लीनिक परिसर पहुंची, जहां रैली की विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां से रैली पुनः आगे बढ़ी और मुख्य बाजार मार्ग से गुजरते हुए बस स्टैंड पहुंची। बस स्टैंड पर सर्व समाज के लोगों ने एकत्र होकर रैली का भव्य स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
मार्केट से होते हुए रैली जाट पट्टी के रास्ते वापस जाटव बस्ती पहुंची। रैली के समापन अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता, शिक्षा और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया और उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, युवा कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान "जय भीम" और "बाबा साहब अमर रहें" के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
वजीरपुर में आयोजित यह जयंती समारोह सामाजिक एकता और भाईचारे का अनूठा उदाहरण बनकर सामने आया।
#prakritikhabar ##DrBhimraoAmbedkar #AmbedkarJayanti #JaiBhim #Wazirpur #GangapurCity #RajasthanNews #AmbedkarRally #SocialUnity #SamajikEkta #BharatRatna #DalitPride #BhimArmy #AmbedkarThoughts #EqualityForAll #BreakingNews #LocalNews #ViralNews #NewsUpdate #PublicSupport #samajseva
    user_Prakriti khabar
    Prakriti khabar
    Newspaper publisher वज़ीरपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    11 min ago
  • बामनवास l उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोयला में विद्यालयी शिक्षा विभाग के आदेश की अनुपलना में नवीन शिक्षण सत्र में शुभारम्भ ऋषभ पखवाड़े के तहत परम पूज्य आचार्य श्री 108 सन्मति महाराज और परम पूज्य बुंदेलखण्ड केसरी आचार्य श्री 108 सिद्धान्त सागर जी महाराज की परम शिष्या परम पूज्य गणिनी आर्यिकारत्न णमोकार जिनशासन प्रभाविक गुरु मां 105 श्री संगममति माताजी ने विद्यार्थियों को प्रवचन के माध्यम से देवाधिदेव भगवान ऋषभदेव के जीवन के बारे में बताते हुए उनके सिद्धांतों को जीवन में उतरने की सीख दी l कार्यक्रम का शुभारम्भ राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्य अनिता मीणा ने देवाधिदेव ऋषभदेव भगवान और मां सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करने के साथ हुआ l इसके बाद विद्यार्थियों ने ऋषभ देव की स्तुति की जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक उर्जा एवं सकारात्मकता से ओत प्रोत हो गया l इस अवसर पर वर्धमान कोचिंग की निदेशक एकता जैन ने प्रधानाचार्य अनिता मीणा का दुपट्टा पहनाते हुए जय जिनेन्द्र का बैज लगाकर उनका स्वागत सम्मान किया l विद्यालय के शिक्षक बाबूलाल जैन ने देवाधिदेव ऋषभदेव भगवान के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की l प्रधानाचार्य अनिता मीणा ने बताया कि शिक्षा विभाग अभिनव पहल पर आयोजित किया जा रहा ऋषभदेव पखवाड़ा विद्यार्थियों के अन्दर छुपी हुई प्रतिभा को सामने ला रहा है l विधार्थी की आयु के अनुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन करने से बालक सहज रूप से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है l वर्तमान परिपेक्ष्य में भगवान ऋषभदेव भगवान के संदेश जियो और जीने दो,शान्ति से रहने दो के सिद्धान्त ही विश्व को शान्ति की ओर ले जा सकते हैं l *विधार्थियों को आर्यिकाओं का विशेष प्रवचन* आर्यिकारत्न गुरु मां 105 श्री संगममति माताजी ने विद्यार्थियों को प्रवचन देते हुए बताया कि भगवान ऋषभदेव युग के शुरुआत जब हुई जब योगभूमि समाप्त हो रही थी तब अयोध्या की पावन धरा पर ऋषभदेव का जन्म हुआ वे बचपन से ही अत्यन्त शांत, तेजस्वी और मानवीय गुणों से भरपूर था l उन्होंने संसार को जीवन जीने की कला सिखाई l समाज को व्यवस्थित करने के लिए वर्णों की स्थापना कि जिससे मनुष्य अनुशासन के साथ रह सके l आर्यिका 105 संयोमती माताजी ने बताया कि ऋषभदेव के 100 पुत्र थे,जिनमें चक्रवर्ती सम्राट भरत के नाम से अपने देश का नाम भारत पड़ा l उनकी पुत्रीयों ब्राह्मी और सुन्दरी ने लिपि और अंक विद्या का ज्ञान दिया l जिसके कारण आज हम लिख पढ़ पा रहे है l क्षुल्लिका 105 सम्पर्कमति माताजी,सानिध्यमति माताजी और समर्पितमति माताजी ने बताया कि भगवान ऋषभदेव भगवान के बताए सिद्धांतों को अपने जीवन उतारते हुए सभी बच्चे उन्नति के पथ पर अग्रसर हो और अपने माता -पिता और गुरुओं का सदा सम्मान करे l इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार मीणा,राधेश्याम मीणा,धर्मसिंह मीणा,निलमणि मीणा,पूनम सैनी, नेमीचन्द मीणा,नेतराम मीणा मीणा,गंगाराम मीणा,घनश्याम मीणा,बाबूलाल जैन,अमित कुमार,कमरुद्दीन खांन,मीरा गुप्ता, मोहसिन खांन,बनवारी लाल जांगिड़,नीलम सैनी,समयराज गुर्जर और वर्धमान दिगम्बर जैन विकास समिति के सदस्य सुनील कुमार जैन,सुमनलता जैन एवं संयोमति माताजी के संघ के साथ पैदल विहार में सहयोग प्रदान करने वाले विजय जैन,प्रदीप जैन,ममता जैन,मोनिका जैन,अरविन्द कुमार, शुभम कुमार,अनिकेत कुमार, लक्ष्मण कुमार आदि उपस्थित थे l
    3
    बामनवास l उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोयला में विद्यालयी शिक्षा विभाग के आदेश की अनुपलना में नवीन शिक्षण सत्र में शुभारम्भ ऋषभ पखवाड़े के तहत परम पूज्य आचार्य श्री 108 सन्मति महाराज और परम पूज्य बुंदेलखण्ड केसरी आचार्य श्री 108 सिद्धान्त सागर जी महाराज की परम शिष्या परम पूज्य गणिनी आर्यिकारत्न णमोकार जिनशासन प्रभाविक गुरु मां 105 श्री संगममति माताजी ने विद्यार्थियों को प्रवचन के माध्यम से देवाधिदेव भगवान ऋषभदेव के जीवन के बारे में बताते हुए उनके सिद्धांतों को जीवन में उतरने की सीख दी l
कार्यक्रम का शुभारम्भ राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्य अनिता मीणा ने देवाधिदेव ऋषभदेव भगवान और मां सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करने के साथ हुआ l इसके बाद विद्यार्थियों ने ऋषभ देव की स्तुति की जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक उर्जा एवं सकारात्मकता से ओत प्रोत हो गया l इस अवसर पर वर्धमान कोचिंग की निदेशक एकता जैन ने प्रधानाचार्य अनिता मीणा का दुपट्टा पहनाते हुए जय जिनेन्द्र का बैज लगाकर उनका स्वागत सम्मान किया l विद्यालय के शिक्षक बाबूलाल जैन ने देवाधिदेव ऋषभदेव भगवान के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की l
प्रधानाचार्य अनिता मीणा ने बताया कि शिक्षा विभाग अभिनव पहल पर आयोजित किया जा रहा ऋषभदेव पखवाड़ा विद्यार्थियों के अन्दर छुपी हुई प्रतिभा को सामने ला रहा है l विधार्थी की आयु के अनुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन करने से बालक सहज रूप से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है l वर्तमान परिपेक्ष्य में भगवान ऋषभदेव भगवान के संदेश जियो और जीने दो,शान्ति से रहने दो के सिद्धान्त ही विश्व को शान्ति की ओर ले जा सकते हैं l 
*विधार्थियों को आर्यिकाओं का विशेष प्रवचन*
आर्यिकारत्न गुरु मां 105 श्री संगममति माताजी ने विद्यार्थियों को प्रवचन देते हुए बताया कि भगवान ऋषभदेव युग के शुरुआत जब हुई जब योगभूमि समाप्त हो रही थी तब अयोध्या की पावन धरा पर ऋषभदेव का जन्म हुआ वे बचपन से ही अत्यन्त शांत, तेजस्वी और मानवीय गुणों से भरपूर था l उन्होंने संसार को जीवन जीने की कला सिखाई l समाज को व्यवस्थित करने के लिए वर्णों की स्थापना कि जिससे मनुष्य अनुशासन के साथ रह सके l आर्यिका 105 संयोमती माताजी ने बताया कि ऋषभदेव के 100 पुत्र थे,जिनमें चक्रवर्ती सम्राट भरत के नाम से अपने देश का नाम भारत पड़ा l उनकी पुत्रीयों ब्राह्मी और सुन्दरी ने लिपि और अंक विद्या का  ज्ञान दिया l जिसके कारण आज हम लिख पढ़ पा रहे है l क्षुल्लिका 105 सम्पर्कमति माताजी,सानिध्यमति माताजी और समर्पितमति माताजी ने बताया कि भगवान ऋषभदेव भगवान के बताए सिद्धांतों को अपने जीवन उतारते हुए सभी बच्चे उन्नति के पथ पर अग्रसर हो और अपने माता -पिता और गुरुओं का सदा सम्मान करे l
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार मीणा,राधेश्याम मीणा,धर्मसिंह मीणा,निलमणि मीणा,पूनम सैनी, नेमीचन्द मीणा,नेतराम मीणा मीणा,गंगाराम मीणा,घनश्याम मीणा,बाबूलाल जैन,अमित कुमार,कमरुद्दीन खांन,मीरा गुप्ता, मोहसिन खांन,बनवारी लाल जांगिड़,नीलम सैनी,समयराज गुर्जर और वर्धमान दिगम्बर जैन विकास समिति के सदस्य सुनील कुमार जैन,सुमनलता जैन एवं संयोमति माताजी के संघ के साथ पैदल विहार में सहयोग प्रदान करने वाले विजय जैन,प्रदीप जैन,ममता जैन,मोनिका जैन,अरविन्द कुमार, शुभम कुमार,अनिकेत कुमार, लक्ष्मण कुमार आदि उपस्थित थे l
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • हिंडौन सूरौठ थाना क्षेत्र के भुकरावली गांव में रामवीर जाटव की हत्या के मामले में प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने से नाराज जाटव समाज ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे उपखंड अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिन में सभी 12 मांगें पूरी नहीं की गईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। जिला जाटव समाज सुधार समिति, हिंडौन के अध्यक्ष छट्टूराम ठेकेदार द्वारा SDM को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि 6 मार्च 2026 जाटव समाज ने जिला कलेक्टर, करौली को 12-सूत्री मांग पत्र सौंपकर 24 घंटे में कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया था। प्रमुख मांगों में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी, 300 बीघा चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाना और स्थानीय नेता शिवराज मीणा को आरोपी बनाने की मांग शामिल थी।जिला पुलिस अधीक्षक, करौली लोकेश सोनवाल ने आदेश जारी कर 10 वांछित आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। सभी आरोपी भुकरावली के निवासी हैं।समाज का दावा इनाम घोषित होने के डेढ़ महीने बाद भी पुलिस केवल *चार आरोपियों को ही गिरफ्तार* कर पाई है। 6 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। साथ ही 12 में से अधिकांश मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।इस मौके पर अध्यक्ष हट्टीराम ठेकेदार, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरसिंह ठेकेदार, सूरौठ तहसील अध्यक्ष परसादी लाल, हिंडौन तहसील अध्यक्ष बबलू ठेकेदार, महावीर तहसील अध्यक्ष धर्मसिंह गांवड़ी, पीड़ित परिवार चंद्रभान ठेकेदार, दरब सिंह ठेकेदार, सतेंद्र सुरौठ, मीणा जाटव, रमेश सरपंच रेवै, सतवीर सुमन रेवै, अमर सिंह बाबा, करण सिंह ठेकेदार, और जाटव समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
    1
    हिंडौन सूरौठ थाना क्षेत्र के भुकरावली गांव में रामवीर जाटव की हत्या के मामले में प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने से नाराज जाटव समाज ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे उपखंड अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिन में सभी 12 मांगें पूरी नहीं की गईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
जिला जाटव समाज सुधार समिति, हिंडौन के अध्यक्ष छट्टूराम ठेकेदार द्वारा SDM को दिए गए ज्ञापन में बताया गया  कि 6 मार्च 2026 जाटव समाज ने जिला कलेक्टर, करौली को 12-सूत्री मांग पत्र सौंपकर 24 घंटे में कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया था। प्रमुख मांगों में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी, 300 बीघा चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाना और स्थानीय नेता शिवराज मीणा को आरोपी बनाने की मांग शामिल थी।जिला पुलिस अधीक्षक, करौली लोकेश सोनवाल ने आदेश जारी कर 10 वांछित आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। सभी आरोपी भुकरावली के निवासी हैं।समाज का दावा इनाम घोषित होने के डेढ़ महीने बाद भी पुलिस केवल *चार आरोपियों को ही गिरफ्तार* कर पाई है। 6 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। साथ ही 12 में से अधिकांश मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।इस मौके पर अध्यक्ष हट्टीराम ठेकेदार, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरसिंह ठेकेदार, सूरौठ तहसील अध्यक्ष परसादी लाल, हिंडौन तहसील अध्यक्ष बबलू ठेकेदार, महावीर तहसील अध्यक्ष धर्मसिंह गांवड़ी, पीड़ित परिवार चंद्रभान ठेकेदार, दरब सिंह ठेकेदार, सतेंद्र सुरौठ, मीणा जाटव, रमेश सरपंच रेवै, सतवीर सुमन रेवै, अमर सिंह बाबा, करण सिंह ठेकेदार, और जाटव समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    22 min ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.