Shuru
Apke Nagar Ki App…
सवाई माधोपुर एस पी ज्येष्ठा मैत्रेयी द्वारा के निर्देश पर गामीणों से कि गई वार्ता सवाई माधोपुर एस पी ज्येष्ठा मैत्रेयी द्वारा के निर्देश पर गामीणों से कि गई वार्ता
Rakhi g News
सवाई माधोपुर एस पी ज्येष्ठा मैत्रेयी द्वारा के निर्देश पर गामीणों से कि गई वार्ता सवाई माधोपुर एस पी ज्येष्ठा मैत्रेयी द्वारा के निर्देश पर गामीणों से कि गई वार्ता
More news from राजस्थान and nearby areas
- सपोटरा की नवगठित ग्राम पंचायत जटवाड़ी में आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हंसराज मीणा शामिल हुए। विधायक के निधि सहायक अभिषेक शुक्ला ने गुरुवार शाम 4:00 बजे बताया कि कार्यक्रम में पहुंचे विधायक हंसराज मीणा का लोगों ने साफा माला पहनकर स्वागत किया है। विधायक हंसराज मीणा ने कहा कि जटवाड़ी ग्राम पंचायत का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आने वाले समय में यहां सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और किसानों के हित में योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।1
- लालसोट की शान बनी साहू जी कुल्फी लालसोट। भीषण गर्मी के बीच ज्योतिबा फूले सर्किल स्थित साहू जी कुल्फी भंडार लोगों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। यहां की शुद्ध दूध से बनी कुल्फी और स्वादिष्ट रबड़ी का जायका दूर-दूर तक मशहूर है। लालसोट विधायक रामविलास डूंगरपुर ने भी यहां कुल्फी का स्वाद लिया और इसे जयपुर जैसा लजीज बताया। शाम 5 से 10 बजे तक खुलने वाली इस दुकान पर रोजाना सैकड़ों लोग कुल्फी का आनंद लेने पहुंचते हैं।2
- करौली,, जिला पुलिस ने मनाया 77 वां स्थापना दिवस1
- हिंडौन सिटी। शहर के बयाना रोड स्थित अभय भारत पेट्रोल पंप के पास चल रहे मेले में लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर आनंद ले रहे हैं। राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर मेले के संचालक रिंकू यादव ने बताया कि शहर वासियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए चकरी, झूला,नाव, ड्रैगन ट्रेन,जंपिंग, मिकी माउस आदि उपकरण स्थापित किए हुए हैं। इसके अलावा महिला पुरुषों के लिए उपयोगी सामान की स्टाल और खानपान के लिए कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराई हुई है। उन्होंने बताया कि मेले में वाहन रखने के लिए पार्किंग एवं रोशनी की व्यवस्था समुचित रूप से की गई है।1
- Post by दैनिक भास्कर संवाददाता1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- करौली जिले बड़ागांव स्थित अटल सेवा केंद्र पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।गुरुवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित शिविर में 132 लोगों की जांच की गई।शिविर के दौरान टीबी, मधुमेह, रक्तचाप, एनीमिया, बलगम जांच, छाती का एक्स-रे और वजन सहित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचें की गईं।चिकित्सा टीम ने मरीजों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया और दवाइयां भी वितरित कीं।इस अवसर पर डॉक्टर सुरेंद्र हरसाना, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर राजीव कुमार गुप्ता, योगेन्द्र कुमार (STLS), उमराव सैनी (सहायक रेडियोग्राफर), अंकित शर्मा (DNM), भाग्य सिंह गुर्जर (CHO), मनीषा गुर्जर (ANM) और निजी फाउंडेशन से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर लवली अग्रवाल सहित चिकित्सा विभाग के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- सेवामें, श्रीमान सम्भागीय आयुक्त भरतपुर। विषय- करौली जिले की हिंडौन सिटी तहसील के गांव सिकरौदा मीना में रेलवे ओवर ब्रिज से आ रही परेशानियों के बाबत, मान्यवर जी, निवेदन है कि हमारे गांव सिकरौदा मीना में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास से जो ओवर ब्रिज गुजर रहा है,उससे सुविधा की जगह असुविधा हो रही है,जो निम्न है। 1. हमारे गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिकरौदा मीना में आस पड़ोस के गांवों और ढाणियों से कम से कम 400-450 लड़के लड़कियां पढ़ने आती है। जिनमें 80%लड़कियां है। इस ओवर ब्रिज के कारण लड़कियों को स्कूल तक आने जाने में कम से कम दस किलोमीटर का फेर खाना पड़ेगा। इस बीच लड़कियों को असामाजिक तत्वों से छेड़खानी की आशंका है। विद्यालय में अध्ययनरत लड़कियों के साथ कोई अनहोनी घटना घटित हो गई तो अभिभावक लड़कियों को पढ़ने नहीं भेजेंगे। जिससे स्कूल में स्टूडेंट संख्या घट जाएगी,और भविष्य में सीनियर स्कूल टूट जाएगा। इसलिए हम समस्त ग्रामीण ओवर ब्रिज के नीचे फाटक के पास एक अंडर पास की मांग करते है। 2. मान्यवर जी हमारे गांव की खेतीहर जमीन कम से कम रेलवे फाटक से पार 2000 से 2500 बीघा है। खेतों तक जाने के लिए किसानों को कम से कम दस किलोमीटर का आने जाने में फेर लगेगा। जिससे हमारा ट्रांसपोर्टेशन काफी महंगा हो जाएगा। खेतों में काम करने वाली लेवर काफी महंगी हो जाएगी। इसके अलावा आवारा पशुओं की रखवाली आदि में परेशानी आएगी। इसलिए हम समस्त ग्रामीण रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे फाटक पर एक अंडर पास की मांग करते है। 3. मान्यवर जी हमारे गांव सहित आस पड़ोस के गांवों की छोटी छोटी ढाणियों से लोग हिंडौन सिटी मजदूरी करने जाते है। उनको भी काफी घूम कर जाना पड़ेगा । सिकरौदा मीना गांव की छोटी छोटी ढाणियों के लोग पहले गांव से रेलवे फाटक के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हुए थे। ओवर ब्रिज के बनने से ये ढाणीया गांवों से जुड़े रहने का अपना अस्तित्व भी खत्म कर चुकी होंगी और आपसी भाईचारा भी खत्म हो जाएगा। मान्यवर जी समस्याओं को देखते हुए सिकरौदा रेलवे फाटक पर अंडर पास की बनवाया जाए। 4. सिकरौदा मीना का दूसरा गांव सिकरौदा जट्ट है जो उनके गांव से चार किलो मीटर दूर है। सिकरौदा जट्ट गांव से होकर लोग श्री महावीरजी को जाते है। सिकरौदा जट्ट के ग्रामीणों की खेतीहर जमीन कम से कम 1500 बीघा के लगभग है। सिकरौदा जट्ट के राजकीय विद्यालय में आसपास की ढाणीयो से काफी संख्या में लड़कियां रेलवे ट्रैक को पार करके पढ़ने जाती है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान नेता मनोज सिंह मीणा, उदय सिंह जाटव,मोहन मिस्त्री सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।1
- आभामंडल की नशा मुक्ति कार्यशाला के माही सैनी बने प्रभारी भगतसिंह आभामंडल द्वारा नशा मुक्ति पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान माही सैनी को “युवा सेतु अभियान” का प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए युवाओं से जागरूक रहने का आह्वान किया।3