Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम
राजू काँकोरिया खण्डार
जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम
More news from राजस्थान and nearby areas
- लोकेशन सवाई माधोपुर रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर चप्पल के सोल में छुपाकर लाया मोबाइल परीक्षार्थी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में नकल का मामला सवाई माधोपुर मानटाऊन थाना क्षेत्र का एक परीक्षा केन्द्र पर आयोजित कृषि भर्ती परीक्षा में सघन जांच के बाद भी एक परीक्षार्थी मोबाइल लेकर परीक्षा केन्द्र के अन्दर पहुंच गया। इतना ही नहीं परीक्षार्थी ने अपने मोबाइल से प्रश्न पत्र की फोटो भी खींची। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मे हडकम्प मच गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा एवं एस ओ जी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी केदार प्रसाद पुत्र मूलचंद मीना निवासी रहीथा कला थाना कुणडेरा है जिसका कक्ष 1 व रोल नम्बर 303253 है को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ केन्द्र अधीक्षक प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाऊन चन्द्रशेखर जोशी ने थाना मानटाऊन में प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- ,,,ye bijli vibgah ki laprvahi se hua he ,,,khet me Transformer ka pool laga hua he hai poal pr se tin tin connection diye huve he ,,,,vo bi single pool pr se to ,ab tak esa tin bar ho chuka he ,,iski complaint me Mr. kanaram parjapat khandr jayan ko tin bar de chuka hu pr unki taraf se koi positive response nhi he ,,,,to ap log support kijiye or mre help kijiye.3
- सवाई माधोपुर रणथंभौर नेशनल पार्क स्थित झूमर बावड़ी क्षेत्र में बाघ आरबीटी - 2407 ओर बाघिन आरबीटी - 2510 के साथ जोड़ा बनाकर धूमता नजर आया। इस दौरान मेटिंग होने की भी संभावना जताई जा रही । वहीं वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर बरकरार है।1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- उनियारा, उपखंड क्षेत्र का में महमूद नगर गांव जहां के किसान ने ढाई बीघा जमीन में खरबूजे की फसल पैदा कर 3 महीने में 7 से 8 लाख रुपए कमा लेते हैं। वह प्रतिदिन उनियारा सब्जी मंडी में 40 थेलिया में खरबूजे लेकर आते हैं जिनसे लगभग 10 से ₹12000 हजार प्रतिदिन घर लेकर जाते हैं। खरबूजे की मिठास ऐसी है कि जिसने खाया एक बार उसका जी ललचाया हर बार। रमेश बताते हैं कि वह मिर्ची काचरा वह अन्य फसल भी करते हैं। उनको यह लक कहीं देख कर लगी इसके बाद में उन्होंने अपने खेत पर भी खरबूजे मिर्ची सहित अन्य फसल सब्जियां पैदा करनी शुरू करी। 35% 40% की लागत में वह इनको तैयार कर लेते हैं और उनियारा सब्जी मंडी में प्रतिदिन खरबूजे बेचने आते हैं और लोग उनका इंतजार करते रहते हैं। जिसने भी खरबूजा खाया वह हर बार उसी का खरबूजे खाने को मजबूत होता है।4
- रिफाइनरी हादसे ने उठाए बड़े सवाल, वीवीआईपी कार्यक्रम से पहले सुरक्षा पर सवालिया निशान राज्य के एक बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट में वीवीआईपी कार्यक्रम से ठीक पहले हुई गंभीर दुर्घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी विशाल और संवेदनशील परियोजना में इस तरह की घटना को सामान्य नहीं माना जा सकता, बल्कि इसे स्पष्ट रूप से बड़ी लापरवाही के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पिछले करीब दस दिनों से सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, मंत्री और सत्ताधारी दल के प्रतिनिधि लगातार रिफाइनरी का दौरा कर रहे थे। इन दौरों के दौरान तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ मीडिया कवरेज और प्रचार-प्रसार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा था। हालांकि, इन सभी गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति पर अब सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते सुरक्षा मानकों की गंभीरता से जांच और पालन किया जाता, तो इस तरह की दुर्घटना से बचा जा सकता था। यह घटना न केवल प्रोजेक्ट की विश्वसनीयता पर असर डालती है, बल्कि आम जनता के बीच भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती है। अब प्रशासन के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी सघन निगरानी और तैयारियों के बावजूद यह चूक कैसे हुई। Prakriti khabar is the fastest emerging and popular News channel which provides all types of Information news, breaking news, sports news, Rajasthan news, Hindi news, business news, education news, etc, Survey reports. प्राकृति ख़बर तेजी से उभरता और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है जो सभी प्रकार की सूचना समाचार, ब्रेकिंग न्यूज, खेल समाचार, राजस्थान समाचार, हिंदी समाचार, व्यापार समाचार, शिक्षा समाचार, आदि, सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रदान करता है। Rajasthan Samachar Rajasthan News राजस्थान समाचार Prakriti khabar प्राकृति ख़बर Prakriti news @prakritinews @prakritikhabar #prakritikhabar #prakritinews #pkwazirpur #trendingnews #virailvideo #trendingnews #trending #viral #rajasthan #BreakingNews #RefineryAccident #VVIPVisit #SafetyLapse #BigNegligence #IndiaNews #IndustrialAccident #Accountability #SystemFailure #NewsUpdate1
- लोकेशन – सवाई माधोपुर रिपोर्टर – बृजेश त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर सवाई माधोपुर जिले में चोरों के हौसले बुलंद आए दिन बोरवेल से मोटर और केबल चोरी की घटनाएं सवाई माधोपुर जिले में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों में चोर किसानों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला जिले के रवाजना चौड़ कस्बे का है, जहां सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो बोरवेल पर धावा बोल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल की रात चोरों ने गांव रवाजना चौड़ में किसानों के खेतों में लगे दो बोरवेल को निशाना बनाया। चोर मोटरों की डोरी निकालकर मोटर व केबल चुरा ले गए। इतना ही नहीं, बोरवेल में पत्थर डालकर उसे बंद भी कर दिया, जिससे किसानों को अतिरिक्त नुकसान उठाना पड़ा। इस घटना में खिजुरी निवासी रामसिंह गुर्जर, भागचंद गुर्जर, रूपनारायण धाबाई और शक्ति गुर्जर के बोरवेल प्रभावित हुए हैं। किसानों के अनुसार, इस चोरी से उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना रवाजना डूंगर थाना क्षेत्र की है। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र के किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है। 👉 किसानों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई, तो इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं, जिससे कृषि कार्य पर सीधा असर पड़ेगा।1