logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगापुर सिटी में धूमधाम से मनाई सैन जयंती: शोभायात्रा में शामिल हुईं आकर्षक झांकियां, विधायक ने हॉल निर्माण के लिए 5 लाख दिए गंगापुर सिटी में मंगलवार को सैन समाज द्वारा सैन जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें शाम 6 बजे बैंड बाजे के साथ शहर के प्रमुख बाजारों से शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रामकेश मीणा का समाज के लोगों ने माला-साफा पहनाकर अभिनंदन किया।विधायक रामकेश मीणा ने इस अवसर पर सैन धर्मशाला में हॉल निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। सैन जयंती महोत्सव की शुरुआत सैन धर्मशाला नेहरू पार्क में विनायक स्थापना और हवन पूजन के साथ हुई। शाम 5 बजे सैन महाराज की घोड़ी, माला और चंवर आदि की बोली लगाई गई। प्रथम घोड़ी की बोली विनोद चंदौली ने, द्वितीय घोड़ी की बोली कैलाश जरा ने ली। इसी प्रकार, द्वितीय चंवर की बोली धर्मेंद्र शहर ने, प्रथम चंवर की बोली बजरंग केशियर ने लगाई। सैन महाराज की माला की बोली सत्यनारायण हरसोता ने और रथ के सारथी की बोली पवन अध्यापक ने ली। शाम 6 बजे सैन महाराज की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। यह शोभायात्रा सैन धर्मशाला से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस धर्मशाला पहुंची। शोभायात्रा में रथ, घोड़े और सजीव झांकियां शामिल थीं। इनमें शिव परिवार, राधा-कृष्ण और श्री सैन महाराज की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। रथ में सैन महाराज विराजमान थे।सैन जयंती के अवसर पर सैन समाज ने शहर भर में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। समाज के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा और अल्पाहार कराकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल महिला-पुरुष भजनों पर नाचते-गाते हुए सैन महाराज और नारायणी माता के जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा के समापन पर सभी को प्रसादी वितरित की गई। इस आयोजन में कमेटी सदस्य-पदाधिकारी सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। शोभायात्रा में कलुआराम सैन, राहुल सिरोहिया, गोपाल सैन, विष्णु सैन, लल्लू लिवाली, जगदीश सैन, प्रवीण सैन, रमेश सैन, सुनील सैन, गणेश सिरोहिया, पप्पू सैन, रामचरण सैन, शिब्बा सैन टोकसी, घनश्याम दलपुरा, जगदीश रीडर, बबलू सिसोदिया और गोविंद सहित समाज के कई प्रमुख सदस्य शामिल थे।

4 hrs ago
user_Uttam Kumar Meena
Uttam Kumar Meena
Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
4 hrs ago

गंगापुर सिटी में धूमधाम से मनाई सैन जयंती: शोभायात्रा में शामिल हुईं आकर्षक झांकियां, विधायक ने हॉल निर्माण के लिए 5 लाख दिए गंगापुर सिटी में मंगलवार को सैन समाज द्वारा सैन जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें शाम 6 बजे बैंड बाजे के साथ शहर के प्रमुख बाजारों से शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रामकेश मीणा का समाज के लोगों ने माला-साफा पहनाकर अभिनंदन किया।विधायक रामकेश मीणा ने इस अवसर पर सैन धर्मशाला में हॉल निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। सैन जयंती महोत्सव की शुरुआत सैन धर्मशाला नेहरू पार्क में विनायक स्थापना और हवन पूजन के साथ हुई। शाम 5 बजे सैन महाराज की घोड़ी, माला और चंवर आदि की बोली लगाई गई। प्रथम घोड़ी की बोली विनोद चंदौली ने, द्वितीय घोड़ी की बोली कैलाश जरा ने ली। इसी प्रकार, द्वितीय चंवर की बोली धर्मेंद्र शहर ने, प्रथम चंवर की बोली बजरंग केशियर ने लगाई। सैन महाराज की माला की बोली सत्यनारायण हरसोता ने और रथ के सारथी की बोली पवन अध्यापक ने ली। शाम 6 बजे सैन महाराज की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। यह शोभायात्रा सैन धर्मशाला से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस धर्मशाला पहुंची। शोभायात्रा में रथ, घोड़े और सजीव झांकियां शामिल थीं। इनमें शिव परिवार, राधा-कृष्ण और श्री सैन महाराज की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। रथ में सैन महाराज विराजमान थे।सैन जयंती के अवसर पर सैन समाज ने शहर भर में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। समाज के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा और अल्पाहार कराकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल महिला-पुरुष भजनों पर नाचते-गाते हुए सैन महाराज और नारायणी माता के जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा के समापन पर सभी को प्रसादी वितरित की गई। इस आयोजन में कमेटी सदस्य-पदाधिकारी सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। शोभायात्रा में कलुआराम सैन, राहुल सिरोहिया, गोपाल सैन, विष्णु सैन, लल्लू लिवाली, जगदीश सैन, प्रवीण सैन, रमेश सैन, सुनील सैन, गणेश सिरोहिया, पप्पू सैन, रामचरण सैन, शिब्बा सैन टोकसी, घनश्याम दलपुरा, जगदीश रीडर, बबलू सिसोदिया और गोविंद सहित समाज के कई प्रमुख सदस्य शामिल थे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गंगापुर सिटी। आज भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर अम्बेडकर सेवा समिति द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सभापति शिवरतन अग्रवाल के आवास पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर बाबा साहब को नमन किया तथा पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ आयोजन में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव प्रदान की। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचाने का कार्य किया, जिसे सदैव स्मरण रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर ही हम एक सशक्त, समरस और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में मोर्चा संयोजक जमना लाल वैष्णव, शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, मण्डल महामंत्री कमलेश महावर, गोविन्द SRS, धनेश शर्मा,बलवीर सोनी, मदन मोहन आर्य, सुरेश चन्द गुप्ता, राजेश मावई, चिरंजी लोधा, अतुल मुद्गल, विकास सैनी, मुकेश राजलवाड, नानक चंद, नीलेश जैन सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    1
    गंगापुर सिटी।
आज भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर अम्बेडकर सेवा समिति द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सभापति शिवरतन अग्रवाल के आवास पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर बाबा साहब को नमन किया तथा पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ आयोजन में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव प्रदान की। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचाने का कार्य किया, जिसे सदैव स्मरण रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर ही हम एक सशक्त, समरस और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं।
कार्यक्रम में मोर्चा संयोजक जमना लाल वैष्णव, शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, मण्डल महामंत्री कमलेश महावर, गोविन्द SRS, धनेश शर्मा,बलवीर सोनी, मदन मोहन आर्य, सुरेश चन्द गुप्ता, राजेश मावई, चिरंजी लोधा, अतुल मुद्गल, विकास सैनी, मुकेश राजलवाड, नानक चंद, नीलेश जैन सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • bamanwas:आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में युवाओं और आमजन का उत्साह देखते ही बन रहा था। डीजे की धुनों के साथ निकली इस रैली में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। रैली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए समाज में उनके योगदान को सराहा। रैली ने पूरे क्षेत्र में सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया।
    2
    bamanwas:आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में युवाओं और आमजन का उत्साह देखते ही बन रहा था। डीजे की धुनों के साथ निकली इस रैली में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।
रैली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए समाज में उनके योगदान को सराहा।
रैली ने पूरे क्षेत्र में सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में स्थित हर्षा हॉस्पिटल गंगापुर सिटी इन दिनों पाइल्स फिशर और फिस्टुला के मरीजों के लिए पहली पसंद बना हुआ है इतना ही नहीं अस्पताल में इलाज करवाने वाले मरीज इलाज से संतुष्ट होने के बाद खुद अपनी जुबानी अस्पताल की विशेषताओं और इलाज को लेकर प्रशंसा करते हुए नजर आ रहे हैं
    1
    गंगापुर सिटी में स्थित हर्षा हॉस्पिटल गंगापुर सिटी इन दिनों पाइल्स फिशर और फिस्टुला के मरीजों के लिए पहली पसंद बना हुआ है इतना ही नहीं अस्पताल में इलाज करवाने वाले मरीज इलाज से संतुष्ट होने के बाद खुद अपनी जुबानी अस्पताल की विशेषताओं और इलाज को लेकर प्रशंसा करते हुए नजर आ रहे हैं
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • भीषण गर्मी को देखते हुए हिंडौन सिटी के गांव करई के सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र गारूवाल ने अनोखी पहल शुरू की है गारूवाल ने बताया कि कचरे में फेंके जाने नारियल के खोल को इकट्ठा कर उन्हें रचनात्मक तरीके से तराशकर प्राकृतिक घोंसलों का रूप दिया। इन घोंसलों को पेड़ो पर स्थापित किया जा रहा है जिससे पक्षियों को गर्मी से राहत मिलने के साथ सुरक्षित निवास मिल रहा है। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है बल्कि कचरे से उपयोगी वस्तु बनाने की प्रेरणा देती है गारूवाल का यह प्रयास समाज के लिए उदहारण बनकर सामने आया है स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया है। पुष्पेन्द्र गारूवाल के द्वारा पहले से ही जिले में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाओ अभियान चल रहा है।
    2
    भीषण गर्मी को देखते हुए हिंडौन सिटी के गांव करई के सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र गारूवाल ने अनोखी पहल शुरू की है 
गारूवाल ने बताया कि कचरे में फेंके जाने नारियल के खोल को इकट्ठा कर उन्हें रचनात्मक तरीके से तराशकर प्राकृतिक घोंसलों का रूप दिया। इन घोंसलों को पेड़ो पर स्थापित किया जा रहा है जिससे पक्षियों को गर्मी से राहत मिलने के साथ सुरक्षित निवास मिल रहा है।
यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है बल्कि कचरे से उपयोगी वस्तु बनाने की प्रेरणा देती है   गारूवाल का यह प्रयास समाज के लिए उदहारण बनकर सामने आया है स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया है। पुष्पेन्द्र गारूवाल के द्वारा पहले से ही जिले में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाओ अभियान चल रहा है।
    user_Abhishek Bhardwaj
    Abhishek Bhardwaj
    श्रीमहावीर जी, करौली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • करौली सदर थाना पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी यदुवीर सिंह ने मंगलवार सुबह 11:00 बजे बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मय जाप्ता मय जरिये मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी शिवराज सिंह पुत्र अर्जुनसिहं गुर्जर निवासी अकोलपुरा को सौरया को जाने वाली आग सडक के पास बिना अनुज्ञा पत्र अपने कब्जे में अधिक मात्रा में अवैध देशी सादा पव्वे रखने पर गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से अवैध शराब के 52 पव्वे जप्त किए गए हैं
    1
    करौली सदर थाना पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी यदुवीर सिंह ने मंगलवार सुबह 11:00 बजे बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मय जाप्ता मय जरिये मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी शिवराज सिंह पुत्र अर्जुनसिहं गुर्जर निवासी अकोलपुरा को सौरया को जाने वाली आग सडक के पास बिना अनुज्ञा पत्र अपने कब्जे में अधिक मात्रा में अवैध देशी सादा पव्वे रखने पर गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से अवैध शराब के 52 पव्वे जप्त किए गए हैं
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by Manoj Manojkumar
    2
    Post by Manoj Manojkumar
    user_Manoj Manojkumar
    Manoj Manojkumar
    टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    13 hrs ago
  • करौली संविधान रचियता एवं भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंति शहर में धूमधाम से मनाई गई।शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रवक्ता गंगाराम प्रजापत,आयोजन समिति के विष्णु मंडल प्रवक्ता ने मंगलवार सुबह 9:00 बजे बताया कि करौली महाविद्यालय में पहुंचकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की,कॉलेज से बाइक रैली के रूप में मुख्य रैली में मुरली पुरा पर सम्मिलित होते हुए,शिकार गंज,फुले चौराहा होते हुए अम्बेडकर पार्क पर पहुंची,जहां लोगो ने अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर शामिल हुए।वक्ताओं ने संविधान रचयिता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवन पर प्रकाश डाला तथा विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवियों,प्रतिभाओं को सम्मानित किया, जिलाध्यक्ष विष्णु मंडल,अमृत लाल छाबड़ा,रूपसिंह मीना,घनश्याम मीना,शैलेन्द्र बागौरिया, गिर्राज मीना,तेजराम मीना,कमल माली,कैलाश चंद मीना,रामस्वरूप जाटव,राम गिलाश मीना,ओमप्रकाश जाटव,सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष सम्मिलित हुए।
    1
    करौली संविधान रचियता एवं भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंति शहर में धूमधाम से मनाई गई।शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रवक्ता गंगाराम प्रजापत,आयोजन समिति के विष्णु मंडल प्रवक्ता ने मंगलवार सुबह 9:00 बजे बताया कि करौली महाविद्यालय में  पहुंचकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की,कॉलेज से बाइक रैली के रूप में मुख्य रैली में मुरली पुरा पर सम्मिलित होते हुए,शिकार गंज,फुले चौराहा होते हुए अम्बेडकर पार्क पर पहुंची,जहां लोगो ने अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर शामिल हुए।वक्ताओं ने संविधान रचयिता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवन पर प्रकाश डाला तथा विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवियों,प्रतिभाओं को सम्मानित किया, जिलाध्यक्ष विष्णु मंडल,अमृत लाल छाबड़ा,रूपसिंह मीना,घनश्याम मीना,शैलेन्द्र बागौरिया, गिर्राज मीना,तेजराम मीना,कमल माली,कैलाश चंद मीना,रामस्वरूप जाटव,राम गिलाश मीना,ओमप्रकाश जाटव,सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष सम्मिलित हुए।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • अटल सेवा केंद्र बझेडा से पुजारियों की ढाणी के मध्य करीब 1800 मीटर कच्चे रास्ते को पक्का बनवाने के लिए विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने पंचायत समिति श्रीमहावीरजी विकास अधिकारी को लिखा पत्र बझेडा पंचायत मुख्यालय पर अटल सेवा केंद्र से पुजारियों की ढाणी के मध्य अधूरे पड़े करीब 1800 मीटर कच्चे रास्ते को पक्का करवाने की लोगों को आवागमन के दौरान भारी असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है कई बार भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने और गांव पंचायत की सरपंच व ग्रामीणों ने ज्ञापन देने के वावजूद कार्य शुरू नहीं हो सका | बारिश के दिनों मे आपातकालीन वाहन घरों तक नहीं पहुंच पाते जिससे डिलीवरी महिलाओं व बीमार बुजुर्ग व बच्चों को चारपाहि के सहारे मुख्य रास्ते तक ले जाना पड़ता है| विधायक दर्शन सिंह गुर्जर से अटल सेवा केंद्र से पुजारियों की ढाणी के मध्य अधूरे रास्ते को शीघ्र पूरा करवाए जाने की लोकेश मीणा, जगदीश मीणा,कुंवर सिंह सिंघान, खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता देवी जाट और भाजपा नेता मनोज तिवाड़ी ने रास्ता बनवाने के लिए विधायक दर्शन सिंह से कहा था विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने महावीर जी पंचायत समिति विकास अधिकारी को लेटर लिखा है जल्दी शुरू होगा रास्ते का काम लोगों को मिलेगी राहत
    3
    अटल सेवा केंद्र बझेडा से पुजारियों की ढाणी के मध्य करीब 1800 मीटर कच्चे रास्ते को पक्का बनवाने के लिए विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने पंचायत समिति श्रीमहावीरजी विकास अधिकारी को लिखा पत्र 
बझेडा पंचायत मुख्यालय पर अटल सेवा केंद्र से पुजारियों की ढाणी के मध्य अधूरे पड़े करीब 1800 मीटर कच्चे रास्ते को पक्का करवाने की  लोगों को आवागमन के दौरान भारी असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है कई बार भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने और गांव पंचायत की सरपंच व ग्रामीणों ने ज्ञापन देने के वावजूद कार्य शुरू नहीं हो सका | बारिश के दिनों मे आपातकालीन वाहन घरों तक नहीं पहुंच पाते जिससे डिलीवरी महिलाओं व बीमार बुजुर्ग व बच्चों को चारपाहि के सहारे मुख्य रास्ते तक ले जाना पड़ता है| 
विधायक दर्शन सिंह गुर्जर से अटल सेवा केंद्र से पुजारियों की ढाणी के मध्य अधूरे रास्ते को शीघ्र पूरा करवाए जाने की लोकेश मीणा, जगदीश मीणा,कुंवर सिंह सिंघान, खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता देवी जाट और भाजपा नेता मनोज तिवाड़ी ने रास्ता बनवाने के लिए विधायक दर्शन सिंह से कहा था विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने  महावीर जी पंचायत समिति विकास अधिकारी को लेटर लिखा है जल्दी शुरू होगा रास्ते का काम लोगों को मिलेगी राहत
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.