भीषण गर्मी को देखते हुए नारियल के खोल से बनाए पक्षियों के लिए ठंडे आशियाने भीषण गर्मी को देखते हुए हिंडौन सिटी के गांव करई के सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र गारूवाल ने अनोखी पहल शुरू की है गारूवाल ने बताया कि कचरे में फेंके जाने नारियल के खोल को इकट्ठा कर उन्हें रचनात्मक तरीके से तराशकर प्राकृतिक घोंसलों का रूप दिया। इन घोंसलों को पेड़ो पर स्थापित किया जा रहा है जिससे पक्षियों को गर्मी से राहत मिलने के साथ सुरक्षित निवास मिल रहा है। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है बल्कि कचरे से उपयोगी वस्तु बनाने की प्रेरणा देती है गारूवाल का यह प्रयास समाज के लिए उदहारण बनकर सामने आया है स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया है। पुष्पेन्द्र गारूवाल के द्वारा पहले से ही जिले में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाओ अभियान चल रहा है।
भीषण गर्मी को देखते हुए नारियल के खोल से बनाए पक्षियों के लिए ठंडे आशियाने भीषण गर्मी को देखते हुए हिंडौन सिटी के गांव करई के सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र गारूवाल ने अनोखी पहल शुरू की है गारूवाल ने बताया कि कचरे में फेंके जाने नारियल के खोल को इकट्ठा कर उन्हें रचनात्मक तरीके से तराशकर प्राकृतिक घोंसलों का रूप दिया। इन घोंसलों को पेड़ो पर स्थापित किया जा रहा है जिससे पक्षियों को गर्मी से राहत मिलने के साथ सुरक्षित निवास मिल रहा है। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है बल्कि कचरे से उपयोगी वस्तु बनाने की प्रेरणा देती है गारूवाल का यह प्रयास समाज के लिए उदहारण बनकर सामने आया है स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया है। पुष्पेन्द्र गारूवाल के द्वारा पहले से ही जिले में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाओ अभियान चल रहा है।
- हिन्डौन सिटी शहर से एक चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आ रही है, जहां नगर परिषद की लापरवाही के चलते शहर कचरे के ढेर में तब्दील होता जा रहा है। रोज़ाना कचरा उठाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। शहर के मुख्य बाजार डैम्प रोड़ सहित कई इलाकों में, कालोनियों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। बदबू और गंदगी के कारण स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई दिनों तक कचरा नहीं उठाया जाता, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।” आमजन का कहना है कि 3-4 दिन तक कोई सफाई नहीं होती, बदबू और गंदगी से बहुत परेशानी हो रही है। हिन्डौन सिटी में सफाई व्यवस्था की ये हालत नगर परिषद के दावों की पोल खोल रही है। सवाल ये है कि आखिर कब तक जनता इस गंदगी के बीच रहने को मजबूर रहेगी?” नगर परिषद प्रशासन इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है जिसके चलते कचरे के ढेर शहर की पहचान बनते रहेंगे।1
- करौली अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की 136 वीं जयंती पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने मूर्ति पर माल्यार्पण अर्पित किए इसी बीच जाटव समाज के रामस्वरूप ठेकेदार व परमोली जाटव ने महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल, जिला महामंत्री कृष्णा चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, जिला मंत्री प्रेम शर्मा का सांल उढाकर, पुष्पगुच्छ देकर स्वागत सम्मान किया। साथ ही भाजपा नेता व पूर्व हिंडौन शहर मंडल उपाध्यक्ष मोहन सिनेमा का साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया।3
- हिंडौन सिटी। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शहर में मंगलवार को बैंड और डीजो के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली। जिसमें जाटव समाज के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ काफी संख्या में भाग लिया। महवा रोड स्थित कबीर मंदिर आश्रम से बैंड और डीजो के साथ शुरू हुई भव्य शोभायात्रा स्टेशन रोड, बयाना मोड,चौपड़ सर्किल, डैंप रोड, दिलसुख की टाल,शीतला चौराहा,मनीराम पार्क, जाट की सराय होते हुए जाटव बस्ती पहुंची। शोभायात्रा में शामिल लोगों का शहर की शिक्षण संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों ने कई जगहों पर स्वागत द्वार, पानी और शरबत की स्टॉल लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में वाहनों पर डॉ बी आर अंबेडकर की होर्डिंग्स सजी हुई थी,वही जीवंत झांकियां के आगे समाज के युवा हाथों में नीले रंग के ध्वज लेकर जय जय जय भीम के नारे लगाते व नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा जाटव बस्ती स्थित अंबेडकर मूर्ति स्थल पहुंचने पर सभा में परिवर्तित हो गई। जहां समाज बंधुओ ने सामाजिक उत्थान को लेकर विचार विमर्श किया।2
- करौली जिले के बजरंगपुरा परीता में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की दशा और दिशा बदलने तथा समाज उत्थान को लेकर एक विशाल आम सभा का आयोजन हुआ जिसमें 8 जिलों के समाज बंधु एकत्रित हुए इस विशाल आमसभा में रामेश्वर जांगिड़ कलसाडा के द्वारा अध्यक्षता की गई वही जांगिड़ समाज तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष सियाराम जांगिड़ परीता के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया इस विशाल आमसभा में समाज को नई दिशा देने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जिनमें प्रमुख रूप से शादी विवाह में बफर सिस्टम पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया वहीं शिक्षा और समाज के विकास को लेकर सबको साथ लेकर आगे बढ़ने पर चर्चा हुई1
- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी। आज भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर अम्बेडकर सेवा समिति द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सभापति शिवरतन अग्रवाल के आवास पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर बाबा साहब को नमन किया तथा पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ आयोजन में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव प्रदान की। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचाने का कार्य किया, जिसे सदैव स्मरण रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर ही हम एक सशक्त, समरस और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में मोर्चा संयोजक जमना लाल वैष्णव, शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, मण्डल महामंत्री कमलेश महावर, गोविन्द SRS, धनेश शर्मा,बलवीर सोनी, मदन मोहन आर्य, सुरेश चन्द गुप्ता, राजेश मावई, चिरंजी लोधा, अतुल मुद्गल, विकास सैनी, मुकेश राजलवाड, नानक चंद, नीलेश जैन सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- करौली सदर थाना पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी यदुवीर सिंह ने मंगलवार सुबह 11:00 बजे बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मय जाप्ता मय जरिये मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी शिवराज सिंह पुत्र अर्जुनसिहं गुर्जर निवासी अकोलपुरा को सौरया को जाने वाली आग सडक के पास बिना अनुज्ञा पत्र अपने कब्जे में अधिक मात्रा में अवैध देशी सादा पव्वे रखने पर गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से अवैध शराब के 52 पव्वे जप्त किए गए हैं1
- भीषण गर्मी को देखते हुए हिंडौन सिटी के गांव करई के सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र गारूवाल ने अनोखी पहल शुरू की है गारूवाल ने बताया कि कचरे में फेंके जाने नारियल के खोल को इकट्ठा कर उन्हें रचनात्मक तरीके से तराशकर प्राकृतिक घोंसलों का रूप दिया। इन घोंसलों को पेड़ो पर स्थापित किया जा रहा है जिससे पक्षियों को गर्मी से राहत मिलने के साथ सुरक्षित निवास मिल रहा है। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है बल्कि कचरे से उपयोगी वस्तु बनाने की प्रेरणा देती है गारूवाल का यह प्रयास समाज के लिए उदहारण बनकर सामने आया है स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया है। पुष्पेन्द्र गारूवाल के द्वारा पहले से ही जिले में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाओ अभियान चल रहा है।2