Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगापुर सिटी में परिंदे अभियान कुशलगढ़ क्लब की पहल जेल में सामाजिक गतिविधियों ठप होने पर उठे सवाल
Anil Kumar journalist
गंगापुर सिटी में परिंदे अभियान कुशलगढ़ क्लब की पहल जेल में सामाजिक गतिविधियों ठप होने पर उठे सवाल
More news from राजस्थान and nearby areas
- एसडीएम नादोती व रीडर एवं अन्य यूडीसी उपखण्ड नादोती जिला करोली को 60,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा व 4,00,000/- रूपये (चार लाख संदिग्ध राशि) भी जप्त की गई जयपुर, 16 अप्रेल 2026। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सवाई माधोपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सुश्री काजल मीना, उप खण्ड अधिकारी, उपखण्ड नादोती जिला ने अपने रीडर श्री दिनेश कुमार सैनी,प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक के मार्फत परिवादी से उसकी भूमि की तकाशनामें की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में 60000 की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी से उसकी भूमि की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में एसडीएम सुश्री काजल मीना अपने रीडर दिनेश सैनी के मार्फत 50,000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। परिवादी ने यह भी बताया पूर्व में एक लाख रूपये रिश्वत की मांग कर 50,000/- रूपये रिश्वत राशि लेने पर सहमत हुये, जिस पर परिवादी द्वारा आज दिनांक 16.04.2026 को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया तो सुश्री काजल मीना एसडीएम के रीडर द्वारा परिवादी की भूमि की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में 50,000/- रूपये एसडीएम सुश्री काजल मीना व 10,000/- रूपये स्वंय के लिये मांग की गई। उक्त मांग के अनुसरण में रिश्वती राशि 60,000 रूपये आज दिनांक 16.04.2026 को परिवादी से कार्यालय उपखण्ड अधिकारी नादोती में बुलाकर प्राप्त करना एवं रिश्वत राशि 60,000/- रूपये प्राप्त कर श्री प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को देकर रवाना करना एवं वक्त कार्यवाही आरोपी रीडर दिनेश सैनी रिश्वत राशि एसडीएम काजल मीना के लिये लेना बताने पर जरिये मोबाईल सुश्री काजल मीना की रीडर दिनेश सैनी से वार्ता करवाई गई तो रिश्वत राशि की सहमती देना एवं रीडर दिनेश सैनी से जरिये मोबाईल प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को जरिये मोबाईल सूचित कर रिश्वत राशि सहित कार्यालय में उपस्थित होने की कहने पर प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक एसडीएम कार्यालय मय बैग के उपस्थित हुआ। उक्त बैग में रिश्वत राशि 60,000 रुपये बरामद होना एवं उक्त बैग में संदिग्ध राशि 4,00,000/- रूपये बरामद होने पर उक्त सुश्री काजल मीना एसडीएम, दिनेश सैनी रीडर, प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को रंगे हाथों डिटेन किया है। जिस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में श्री ज्ञान सिंह चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी सवाई माधोपुर द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सुश्री काजल मीना एसडीएम, दिनेश सैनी रीडर, प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को परिवादी से 60,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों डिटेन किया गया है व अन्य संदिग्ध राशि 4,00,000/- रूपये भी बरामद हुये है। उक्त संदिग्ध राशि के सम्बन्ध में भी पूछताछ जारी है। ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं श्रीमति एस परिमला महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।7
- Post by Anil Kumar gurjar1
- गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी जयपुर हाइवे पर बुधवार को गंगापुर से मंडावरी की ओर जा रही एक कार सीतोड़ समाधि के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनिमत यह रही कि कोई हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार कार गंगापुर सिटी से मंडावरी की ओर जा रही थी और कार में बच्चे सहित करीब 7-8 लोग सवार थे। कार सभी लोग मंडावरी निवासी बताए जा रहे हैं। गंगापुर सिटी जयपुर रोड पर सीतौड के पास अचानक कार से चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के पलटने से आसपास के एक बार तो अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क से गुजरते वाहन भी ठहर गए, जिससे तमाशगीनों का मजमा लग गया। घटना के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू किया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार में सवार सभी को आसपास मौज्ूद लोगों ने बाहर निकाला। हालांकि दुर्घटना में कार में सवार लोगों के मामूली चोटें आई, कोई जनहानि नहीं हुई और बडा हादसा होने से टल गया।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- बामनवास l उपखण्ड क्षेत्र के ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल पिपलाई और वर्धमान कोचिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में ऋषभ पखवाड़े के तहत संस्थान के निदेशक अखलेश गुर्जर और कोचिंग निदेशक एकता जैन एवं योग शिक्षक रीना गुर्जर के निर्देशन में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस अवसर विद्यार्थियों ने भगवान ऋषभ देव के जीवन चरित्र से सम्बन्धित चित्रों और रंगोली का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया l जिसका निरीक्षण प्रधानाचार्य कृपा गुर्जर ने करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की बहुत प्रशंसा की इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को अपने रुचि के क्षेत्र में कार्य करने के प्रेरित किया जिससे विद्यार्थी अपने हुनर का उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर सके l चित्रकला प्रतियोगिता में रितिका गौड़,सिमरन नामा,तानिया नामा, अलशिफा बानो,अभय लोदवाल, आदित्य वैष्णव,अमन खांन,असद खांन,सागर महावर,पवन योगी, अजय लोदवाल,कृष्णा गुर्जर, नीलेश कंडेरा,आलिया बानो, आराध्या बैष्णव,खुशबू योगी ने भाग लिया और रंगोली प्रतियोगिता में अजय लोदवाल,सूरज गौड़,कृष्णा गुर्जर,सागर महावर,असद खांन,लखन गुर्जर,कृष्णा महावर,सिमरन नामा,रितिका गौड,आलिया बानो,तानिया नामा,आरती गुर्जर,अलशिफा बानो,गुंजन गौड़,आराध्या वैष्णव,तेजस्वनी सिसोदिया,खुशी योगी आदि ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया l इस अवसर पर शिक्षक गणेश योगी,शिवानी मीणा एवं विद्यालय सहायक सीमा राय आदि उपस्थित थे l6
- प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशानुरूप जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए त्रि-स्तरीय व्यवस्था के तहत तृतीय गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि वे जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल सहित संपर्क पोर्टल आदि पर प्राप्त प्रकरणों का संवेदनशील होकर निस्तारण करें। जिससे जमीनी स्तर पर परिवादीयों को लाभ प्राप्त हो सके व उन्हें बेवजह सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पडे़। उन्होंने कहा कि रास्ते व भूमि संबंधी विवादों को आपसी सहमति से सुलझवाने का प्रयास करें ताकि परिवादीयों को कार्ट कचहरी के चक्कर न काटने पडे़ जिससे उन्हें होने वाली आर्थिक हानि से बचाया जा सके। जिला कलेक्टर ने कहा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर 90 से 180 दिन के प्रकरण, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरण, संभाग कार्यालय, मानवाधिकार आयोग से प्राप्त प्रकरणों का अधिकारी 7 दिन मे निस्तारण करना सुनिश्चित करें। ताकि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन को त्वरित गुणवत्तापूर्ण राहत मिले। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों को संपर्क पोर्टल पर भी अपलोड करें एवं लंबित चल रहे दर्ज प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करते हुए तय समय में रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर भिजवाना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने परिवादियों की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। विभिन्न प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करते हुए परिवादियों को राहत दिलाई। लम्बित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने औसत निस्तारण समय में कमी लाने, परिवादियों के संतुष्टि स्तर में सुधार लाने, परिवादों के संबंध में सही तथ्यात्मक रिपोर्ट सक्षम स्तर पर प्रेषित करने के निर्देश प्रदान किए गए। वहीं उन्होंने अब तक लम्बित परिवादों की वस्तुस्थिति का जायजा भी लिया। बैठक में इससे पूर्व सतर्कता समिति के प्रकरणों की भी समीक्षा की गई एवं उनका निस्तारण कर रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 31 परिवाद प्राप्त हुए जिनमें 6 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर परिवादियों को राहत प्रदान की गयी। जनसुनवाई के दौरान अतिक्रमण हटवाने, सिलीकोसिस पेंशन दिलवाने, पत्थरगढी, सीमाज्ञान, पीएम आवास, तकास्मा, बिल्डिंग प्लान अनुमति, पालनहार, ईमित्रो का भुगतान, आम रास्ते के प्रकरण सहित राजस्व, पंचायती राज, चिकित्सा, पुलिस, समाज कल्याण, नगर परिषद के विभिन्न प्रकरण शामिल है। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी लखन सिंह, पीएचईडी के अधीक्षण अभियन्ता प्रकाश चन्द मीणा, कृषि विभाग के उप निदेशक धर्मसिंह मीणा, कोषाधिकारी अवधेश शर्मा, उप जिला कलेक्टर प्रेमराज मीणा, सूचना एवं जनसंपर्क के सहायक निदेशक धर्मेन्द्र कुमार मीणा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।4
- करौली में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष में जिला पुलिस लाइन में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुवार दोपहर 1:00 बजे मेरी जानकारी के मुताबिक पुलिस परेड, सम्मान समारोह, रक्तदान शिविर, पौधारोपण, क्विज प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।पुलिस लाइन में एक आधुनिक जिम और पुलिसकर्मियों के लिए लाइब्रेरी का उद्घाटन एसपी लोकेश सोनवाल ने किया।भारत विकास परिषद और जीवन ज्योति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों और आमजन ने भाग लिया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिंडौन सत्येन्द्र पाल सिंह, करौली डीएसपी अनुज शुभम, हिंडौन डीएसपी मुनेश कुमार, टोडाभीम डीएसपी मुरारी लाल सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।1
- Post by Anil Kumar gurjar1