logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वजीरपुर में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, रैली में उमड़ा जनसैलाब वजीरपुर में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, रैली में उमड़ा जनसैलाब वजीरपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को वजीरपुर कस्बे में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। विभिन्न समाजों और संगठनों के लोगों ने मिलकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जाटव मोहल्ला मस्जिद से भव्य रैली के रूप में हुई। रैली में बड़ी संख्या में युवक, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हुईं, जो हाथों में झंडे और बाबा साहब के चित्र लेकर चल रहे थे। रैली जाटव मोहल्ला से निकलकर बैरवा बस्ती पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद रैली बैरवा बस्ती से होते हुए पावर हाउस स्थित आरके क्लीनिक परिसर पहुंची, जहां रैली की विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां से रैली पुनः आगे बढ़ी और मुख्य बाजार मार्ग से गुजरते हुए बस स्टैंड पहुंची। बस स्टैंड पर सर्व समाज के लोगों ने एकत्र होकर रैली का भव्य स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मार्केट से होते हुए रैली जाट पट्टी के रास्ते वापस जाटव बस्ती पहुंची। रैली के समापन अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता, शिक्षा और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया और उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, युवा कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान "जय भीम" और "बाबा साहब अमर रहें" के नारों से वातावरण गूंजता रहा। वजीरपुर में आयोजित यह जयंती समारोह सामाजिक एकता और भाईचारे का अनूठा उदाहरण बनकर सामने आया। #prakritikhabar ##DrBhimraoAmbedkar #AmbedkarJayanti #JaiBhim #Wazirpur #GangapurCity #RajasthanNews #AmbedkarRally #SocialUnity #SamajikEkta #BharatRatna #DalitPride #BhimArmy #AmbedkarThoughts #EqualityForAll #BreakingNews #LocalNews #ViralNews #NewsUpdate #PublicSupport #samajseva

1 day ago
user_Prakriti khabar
Prakriti khabar
Newspaper publisher वज़ीरपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
1 day ago

वजीरपुर में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, रैली में उमड़ा जनसैलाब वजीरपुर में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, रैली में उमड़ा जनसैलाब वजीरपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को वजीरपुर कस्बे में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। विभिन्न समाजों और संगठनों के लोगों ने मिलकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जाटव मोहल्ला मस्जिद से भव्य रैली के रूप में हुई। रैली में बड़ी संख्या में युवक, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हुईं, जो हाथों में झंडे और बाबा साहब के चित्र लेकर चल रहे थे। रैली जाटव मोहल्ला से निकलकर बैरवा बस्ती पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद रैली बैरवा बस्ती से होते हुए पावर हाउस स्थित आरके क्लीनिक परिसर पहुंची, जहां रैली की विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां से रैली पुनः आगे बढ़ी और मुख्य बाजार मार्ग से गुजरते हुए बस स्टैंड पहुंची। बस स्टैंड पर सर्व समाज के लोगों ने एकत्र होकर रैली का भव्य स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मार्केट से होते हुए रैली जाट पट्टी के रास्ते वापस जाटव बस्ती पहुंची। रैली के समापन अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता, शिक्षा और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया और उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, युवा कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान "जय भीम" और "बाबा साहब अमर रहें" के नारों से वातावरण गूंजता रहा। वजीरपुर में आयोजित यह जयंती समारोह सामाजिक एकता और भाईचारे का अनूठा उदाहरण बनकर सामने आया। #prakritikhabar ##DrBhimraoAmbedkar #AmbedkarJayanti #JaiBhim #Wazirpur #GangapurCity #RajasthanNews #AmbedkarRally #SocialUnity #SamajikEkta #BharatRatna #DalitPride #BhimArmy #AmbedkarThoughts #EqualityForAll #BreakingNews #LocalNews #ViralNews #NewsUpdate #PublicSupport #samajseva

  • user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Hindaun, Karauli
    जय भीम काचरोली से मनोज तिवाड़ी
    1 day ago
  • user_Jan Suchna Portal News ripoter
    Jan Suchna Portal News ripoter
    बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान
    😤
    1 day ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • एसडीएम नादोती व रीडर एवं अन्य यूडीसी उपखण्ड नादोती जिला करोली को 60,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा व 4,00,000/- रूपये (चार लाख संदिग्ध राशि) भी जप्त की गई जयपुर, 16 अप्रेल 2026। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सवाई माधोपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सुश्री काजल मीना, उप खण्ड अधिकारी, उपखण्ड नादोती जिला ने अपने रीडर श्री दिनेश कुमार सैनी,प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक के मार्फत परिवादी से उसकी भूमि की तकाशनामें की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में 60000 की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी से उसकी भूमि की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में एसडीएम सुश्री काजल मीना अपने रीडर दिनेश सैनी के मार्फत 50,000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। परिवादी ने यह भी बताया पूर्व में एक लाख रूपये रिश्वत की मांग कर 50,000/- रूपये रिश्वत राशि लेने पर सहमत हुये, जिस पर परिवादी द्वारा आज दिनांक 16.04.2026 को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया तो सुश्री काजल मीना एसडीएम के रीडर द्वारा परिवादी की भूमि की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में 50,000/- रूपये एसडीएम सुश्री काजल मीना व 10,000/- रूपये स्वंय के लिये मांग की गई। उक्त मांग के अनुसरण में रिश्वती राशि 60,000 रूपये आज दिनांक 16.04.2026 को परिवादी से कार्यालय उपखण्ड अधिकारी नादोती में बुलाकर प्राप्त करना एवं रिश्वत राशि 60,000/- रूपये प्राप्त कर श्री प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को देकर रवाना करना एवं वक्त कार्यवाही आरोपी रीडर दिनेश सैनी रिश्वत राशि एसडीएम काजल मीना के लिये लेना बताने पर जरिये मोबाईल सुश्री काजल मीना की रीडर दिनेश सैनी से वार्ता करवाई गई तो रिश्वत राशि की सहमती देना एवं रीडर दिनेश सैनी से जरिये मोबाईल प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को जरिये मोबाईल सूचित कर रिश्वत राशि सहित कार्यालय में उपस्थित होने की कहने पर प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक एसडीएम कार्यालय मय बैग के उपस्थित हुआ। उक्त बैग में रिश्वत राशि 60,000 रुपये बरामद होना एवं उक्त बैग में संदिग्ध राशि 4,00,000/- रूपये बरामद होने पर उक्त सुश्री काजल मीना एसडीएम, दिनेश सैनी रीडर, प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को रंगे हाथों डिटेन किया है। जिस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में श्री ज्ञान सिंह चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी सवाई माधोपुर द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सुश्री काजल मीना एसडीएम, दिनेश सैनी रीडर, प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को परिवादी से 60,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों डिटेन किया गया है व अन्य संदिग्ध राशि 4,00,000/- रूपये भी बरामद हुये है। उक्त संदिग्ध राशि के सम्बन्ध में भी पूछताछ जारी है। ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं श्रीमति एस परिमला महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
    7
    एसडीएम नादोती व रीडर एवं अन्य यूडीसी उपखण्ड नादोती जिला करोली को 60,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा व 4,00,000/- रूपये (चार लाख संदिग्ध राशि) भी जप्त की गई 
जयपुर, 16 अप्रेल 2026। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सवाई माधोपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये सुश्री काजल मीना, उप खण्ड अधिकारी, उपखण्ड नादोती जिला ने अपने रीडर श्री दिनेश कुमार सैनी,प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक के मार्फत परिवादी से उसकी भूमि की तकाशनामें की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में 60000 की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी से उसकी भूमि की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में एसडीएम सुश्री काजल मीना अपने रीडर दिनेश सैनी के मार्फत 50,000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। 
परिवादी ने यह भी बताया पूर्व में एक लाख रूपये रिश्वत की
मांग कर 50,000/- रूपये रिश्वत राशि लेने पर सहमत हुये, जिस पर परिवादी द्वारा आज दिनांक 16.04.2026 को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया तो सुश्री काजल मीना एसडीएम के रीडर द्वारा परिवादी की भूमि की फाईनल डिक्री जारी करने की एवज में 50,000/- रूपये एसडीएम सुश्री काजल मीना व 10,000/- रूपये स्वंय के लिये मांग की गई। उक्त मांग के अनुसरण में रिश्वती राशि 60,000 रूपये आज दिनांक 16.04.2026 को परिवादी से कार्यालय उपखण्ड अधिकारी नादोती में बुलाकर प्राप्त करना एवं रिश्वत राशि 60,000/- रूपये प्राप्त कर श्री प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को देकर रवाना करना एवं वक्त कार्यवाही आरोपी रीडर दिनेश सैनी रिश्वत राशि एसडीएम काजल मीना के लिये लेना बताने पर जरिये मोबाईल सुश्री काजल मीना की रीडर दिनेश सैनी से वार्ता करवाई गई तो रिश्वत राशि की सहमती देना एवं रीडर दिनेश सैनी से जरिये मोबाईल प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को जरिये मोबाईल सूचित कर रिश्वत राशि सहित कार्यालय में उपस्थित होने की कहने पर प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक एसडीएम कार्यालय मय बैग के उपस्थित हुआ। उक्त बैग में रिश्वत राशि 60,000 रुपये बरामद होना एवं उक्त बैग में संदिग्ध राशि 4,00,000/- रूपये बरामद होने पर उक्त सुश्री काजल मीना एसडीएम, दिनेश सैनी रीडर, प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को रंगे हाथों डिटेन किया है।
जिस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में श्री ज्ञान सिंह चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी सवाई माधोपुर द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सुश्री काजल मीना एसडीएम, दिनेश सैनी रीडर, प्रवीण धाकड वरिष्ठ सहायक को परिवादी से 60,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों डिटेन किया गया है व अन्य संदिग्ध राशि 4,00,000/- रूपये भी बरामद हुये है। उक्त संदिग्ध राशि के सम्बन्ध में भी पूछताछ जारी है।
ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं श्रीमति एस परिमला महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Anil Kumar gurjar
    1
    Post by Anil Kumar gurjar
    user_Anil Kumar gurjar
    Anil Kumar gurjar
    Farmer गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशानुरूप जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए त्रि-स्तरीय व्यवस्था के तहत तृतीय गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि वे जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल सहित संपर्क पोर्टल आदि पर प्राप्त प्रकरणों का संवेदनशील होकर निस्तारण करें। जिससे जमीनी स्तर पर परिवादीयों को लाभ प्राप्त हो सके व उन्हें बेवजह सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पडे़। उन्होंने कहा कि रास्ते व भूमि संबंधी विवादों को आपसी सहमति से सुलझवाने का प्रयास करें ताकि परिवादीयों को कार्ट कचहरी के चक्कर न काटने पडे़ जिससे उन्हें होने वाली आर्थिक हानि से बचाया जा सके। जिला कलेक्टर ने कहा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर 90 से 180 दिन के प्रकरण, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरण, संभाग कार्यालय, मानवाधिकार आयोग से प्राप्त प्रकरणों का अधिकारी 7 दिन मे निस्तारण करना सुनिश्चित करें। ताकि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन को त्वरित गुणवत्तापूर्ण राहत मिले। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों को संपर्क पोर्टल पर भी अपलोड करें एवं लंबित चल रहे दर्ज प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करते हुए तय समय में रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर भिजवाना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने परिवादियों की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। विभिन्न प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करते हुए परिवादियों को राहत दिलाई। लम्बित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने औसत निस्तारण समय में कमी लाने, परिवादियों के संतुष्टि स्तर में सुधार लाने, परिवादों के संबंध में सही तथ्यात्मक रिपोर्ट सक्षम स्तर पर प्रेषित करने के निर्देश प्रदान किए गए। वहीं उन्होंने अब तक लम्बित परिवादों की वस्तुस्थिति का जायजा भी लिया। बैठक में इससे पूर्व सतर्कता समिति के प्रकरणों की भी समीक्षा की गई एवं उनका निस्तारण कर रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 31 परिवाद प्राप्त हुए जिनमें 6 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर परिवादियों को राहत प्रदान की गयी। जनसुनवाई के दौरान अतिक्रमण हटवाने, सिलीकोसिस पेंशन दिलवाने, पत्थरगढी, सीमाज्ञान, पीएम आवास, तकास्मा, बिल्डिंग प्लान अनुमति, पालनहार, ईमित्रो का भुगतान, आम रास्ते के प्रकरण सहित राजस्व, पंचायती राज, चिकित्सा, पुलिस, समाज कल्याण, नगर परिषद के विभिन्न प्रकरण शामिल है। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी लखन सिंह, पीएचईडी के अधीक्षण अभियन्ता प्रकाश चन्द मीणा, कृषि विभाग के उप निदेशक धर्मसिंह मीणा, कोषाधिकारी अवधेश शर्मा, उप जिला कलेक्टर प्रेमराज मीणा, सूचना एवं जनसंपर्क के सहायक निदेशक धर्मेन्द्र कुमार मीणा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
    4
    प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशानुरूप जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए त्रि-स्तरीय व्यवस्था के तहत तृतीय गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गई।
जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि वे जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल सहित संपर्क पोर्टल आदि पर प्राप्त प्रकरणों का संवेदनशील होकर  निस्तारण करें। जिससे जमीनी स्तर पर परिवादीयों को लाभ प्राप्त हो सके व उन्हें बेवजह सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पडे़। उन्होंने कहा कि रास्ते व भूमि संबंधी विवादों को आपसी सहमति से सुलझवाने का प्रयास करें ताकि परिवादीयों को कार्ट कचहरी के चक्कर न काटने पडे़ जिससे उन्हें होने वाली आर्थिक हानि से बचाया जा सके। जिला कलेक्टर ने कहा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर 90 से 180 दिन के प्रकरण, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरण, संभाग कार्यालय, मानवाधिकार आयोग से प्राप्त प्रकरणों का अधिकारी 7 दिन मे निस्तारण करना सुनिश्चित करें। ताकि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन को त्वरित गुणवत्तापूर्ण राहत मिले। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों को संपर्क पोर्टल पर भी अपलोड करें एवं लंबित चल रहे दर्ज प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करते हुए तय समय में रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर भिजवाना सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने परिवादियों की समस्याएं संवेदनशीलता से सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। विभिन्न प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करते हुए परिवादियों को राहत दिलाई। लम्बित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने औसत निस्तारण समय में कमी लाने, परिवादियों के संतुष्टि स्तर में सुधार लाने, परिवादों के संबंध में सही तथ्यात्मक रिपोर्ट सक्षम स्तर पर प्रेषित करने के निर्देश प्रदान किए गए। वहीं उन्होंने अब तक लम्बित परिवादों की वस्तुस्थिति का जायजा भी लिया। बैठक में इससे पूर्व सतर्कता समिति के प्रकरणों की भी समीक्षा की गई एवं उनका निस्तारण कर रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिये। 
जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 31 परिवाद प्राप्त हुए जिनमें 6 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर परिवादियों को राहत प्रदान की गयी। जनसुनवाई के दौरान अतिक्रमण हटवाने, सिलीकोसिस पेंशन दिलवाने, पत्थरगढी, सीमाज्ञान, पीएम आवास, तकास्मा, बिल्डिंग प्लान अनुमति, पालनहार, ईमित्रो का भुगतान, आम रास्ते के प्रकरण सहित राजस्व, पंचायती राज, चिकित्सा, पुलिस, समाज कल्याण, नगर परिषद के विभिन्न प्रकरण शामिल है। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमराज परिडवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी लखन सिंह, पीएचईडी के अधीक्षण अभियन्ता प्रकाश चन्द मीणा, कृषि विभाग के उप निदेशक धर्मसिंह मीणा, कोषाधिकारी अवधेश शर्मा, उप जिला कलेक्टर प्रेमराज मीणा, सूचना एवं जनसंपर्क के सहायक निदेशक धर्मेन्द्र कुमार मीणा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी जयपुर हाइवे पर बुधवार को गंगापुर से मंडावरी की ओर जा रही एक कार सीतोड़ समाधि के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनिमत यह रही कि कोई हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार कार गंगापुर सिटी से मंडावरी की ओर जा रही थी और कार में बच्चे सहित करीब 7-8 लोग सवार थे। कार सभी लोग मंडावरी निवासी बताए जा रहे हैं। गंगापुर सिटी जयपुर रोड पर सीतौड के पास अचानक कार से चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के पलटने से आसपास के एक बार तो अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क से गुजरते वाहन भी ठहर गए, जिससे तमाशगीनों का मजमा लग गया। घटना के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू किया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार में सवार सभी को आसपास मौज्ूद लोगों ने बाहर निकाला। हालांकि दुर्घटना में कार में सवार लोगों के मामूली चोटें आई, कोई जनहानि नहीं हुई और बडा हादसा होने से टल गया।
    1
    गंगापुर सिटी।
गंगापुर सिटी जयपुर हाइवे पर बुधवार को गंगापुर से मंडावरी की ओर जा रही एक कार सीतोड़ समाधि के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनिमत यह रही कि कोई हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार कार गंगापुर सिटी से मंडावरी की ओर जा रही थी और कार में बच्चे सहित करीब 7-8 लोग सवार थे। कार सभी लोग मंडावरी निवासी बताए जा रहे हैं। गंगापुर सिटी जयपुर रोड पर सीतौड के पास अचानक कार से चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। कार के पलटने से आसपास के एक बार तो अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क से गुजरते वाहन भी ठहर गए, जिससे तमाशगीनों का मजमा लग गया। घटना के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू किया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कार में सवार सभी को आसपास मौज्ूद लोगों ने बाहर निकाला। हालांकि दुर्घटना में कार में सवार लोगों के मामूली चोटें आई, कोई जनहानि नहीं हुई और बडा हादसा होने से टल गया।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • करौली में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष में जिला पुलिस लाइन में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुवार दोपहर 1:00 बजे मेरी जानकारी के मुताबिक पुलिस परेड, सम्मान समारोह, रक्तदान शिविर, पौधारोपण, क्विज प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।पुलिस लाइन में एक आधुनिक जिम और पुलिसकर्मियों के लिए लाइब्रेरी का उद्घाटन एसपी लोकेश सोनवाल ने किया।भारत विकास परिषद और जीवन ज्योति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों और आमजन ने भाग लिया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिंडौन सत्येन्द्र पाल सिंह, करौली डीएसपी अनुज शुभम, हिंडौन डीएसपी मुनेश कुमार, टोडाभीम डीएसपी मुरारी लाल सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    1
    करौली में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष में जिला पुलिस लाइन में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुवार दोपहर 1:00 बजे मेरी जानकारी के मुताबिक पुलिस परेड, सम्मान समारोह, रक्तदान शिविर, पौधारोपण, क्विज प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।पुलिस लाइन में एक आधुनिक जिम और पुलिसकर्मियों के लिए लाइब्रेरी का उद्घाटन एसपी लोकेश सोनवाल ने किया।भारत विकास परिषद और जीवन ज्योति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों और आमजन ने भाग लिया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिंडौन सत्येन्द्र पाल सिंह, करौली डीएसपी अनुज शुभम, हिंडौन डीएसपी मुनेश कुमार, टोडाभीम डीएसपी मुरारी लाल सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    21 hrs ago
  • करौली,, जिला पुलिस ने मनाया 77 वां स्थापना दिवस
    1
    करौली,, जिला पुलिस ने मनाया 77 वां स्थापना दिवस
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    15 hrs ago
  • Post by Anil Kumar gurjar
    1
    Post by Anil Kumar gurjar
    user_Anil Kumar gurjar
    Anil Kumar gurjar
    Farmer गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.