राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन महरौनी, ललितपुर। नगर के सद्भावना मंच पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन पं. कृष्णस्वरूप पटेरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। सम्मेलन का शुभारंभ नगर के अथाईपुरा स्थित बड़ी देवी मंदिर प्रांगण से सैकड़ों मातृशक्ति की सहभागिता में निकाली गई। कलश यात्रा बड़ी देवी मंदिर से प्रारंभ होकर टीकमगढ़ रोड, बगिया वाले हनुमान मंदिर, मुख्य बाजार एवं श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से होती हुई सद्भावना मंच पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मंच पर पहुंचकर मां भारती की सामूहिक आरती की गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रचारक वीर जी उपस्थित रहे। उनके साथ मंचासीन अतिथियों में प्रांतीय मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवा राजे बुंदेला, सामाजिक कार्यकर्ता बृजेंद्र सिंह एवं अध्यक्षता कर रहे कृष्णस्वरूप पटेरिया शामिल रहे। अपने संबोधन में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में संगठित समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता, समरसता एवं राष्ट्रीय चेतना का संचार करते हैं। सम्मेलन में प्रेम शंकर तिवारी (जिला प्रचार प्रमुख), शिव नारायण चौरसिया, रमेश पालिहार, गजेन्द्र बुंदेला, नारायण दास बैरागी, महेंद्र शुक्ला, भाई प्रवीण खटारिया, बृजपाल सिंह, महेश पटेरिया, शिवा जी राजा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रणवीर सिंह सिसोदिया एवं अरविंद सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन एवं उत्साह का विशेष समन्वय देखने को मिला। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन ने क्षेत्र में संगठनात्मक ऊर्जा एवं सांस्कृतिक जागरण का सशक्त संदेश दिया। पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड #mahroni #Timesnowbundelkhand #Ramjitiwarimadawara

- खबर ललितपुर जाखलौन पंप कैनाल की छियोला माइनर में जरूरत से ज्यादा पानी छोडे जाने से किसानों की फसलों को हो रहा भारी नुकसान #हिन्दी_न्यूज #हिन्दी_खबर #newlalitpur #viralpost @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- Post by Rudraa Pratap Singh1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- मामूली बात पर बवाल: लाठी-डंडों से मारपीट, वीडियो वायरल देहात थाना क्षेत्र के कंचनपुरा कारी गांव से मामला सामने आया है।जहाँ पर पानी को लेकर छोटी सी बात पर विवाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।1
- Ghar banvari Kheda mein ek dukaan khuli hai nai kas Dev Baba ke mandir Ke samne1
- अशोकनगर। दो बाइको की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक बाइक पेड़ में जा अटकी। दोनों बाइक सवार हुए घायल गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। मामला अशोकनगर के ईसागढ़ रोड का है जहां पर एक बाइक सवार अशोकनगर की तरफ आ रहा था और दूसरा अशोकनगर से ईसागढ़ की तरफ जा रहा था। तभी इमला के पास दोनों बाईक आमने-सामने भिड़ गई। एक्सीडेंट इतना खतरनाक हुआ कि एक बाइक 7 फुट ऊपर उछलकर बमूल के पेड़ पर जाकर अटक गई। तो वहीं दोनों बाइक सवार घायल हो गए जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। तो वही दिन भर पेड़ पर लटकी रही बाइक चर्चा का विषय बनी रही।1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- मगनलाल गोयल की पुण्यतिथि पर प्रतिमा स्थल पर मल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। टीकमगढ़।आज स्थानीय महावीर स्कूल प्रांगण में मगनलाल गोयल के पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया, इस दौरान मुख्य रूप से गोयल परिवार से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गोयल उपस्थित रहे।सभी वरिष्ठ जनों ने मगनलाल गोयल अमर रहे के नारे लगाते हुए माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि देने वालों में अभिनंदन गोयल, श्रीमती रश्मि गोयल, पूर्व जिलामहामंत्री भाजपा प्रतेंद्र सिंधई, डॉ धमेंद्र जैन, प्रार्चाय आर के जैन, शीलचंद जैन, मनोज मरवाइया,पवन कुमार जैन ,स्वप्निल तिवारी आदि उपस्थित रहे।अशोक गोयल ने कहा कि दादा गोयल हर किसी के दिल में आज अमर है,हर किसी की जुबान पर उनके द्वारा किए गए तत्काल समस्या के समाधान और आमजन के लिए समर्पित सेवा भाव के उदाहरण स्वरूप किस्से सुनने में आते हैं,वह एक राजनेता से परे एक समाजसेवी व समाज सुधारक भी रहे जिन्होंने सादगी से जीवन व्यतीत करते हुए असाधारण व्यक्तित्व का परिचय रहा, क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा तत्पर रहते हुए अनेक महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्र में करवाएं,आज हम सब के द्वारा उन्हें पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते है।1
- Post by Pradhan ji bamori Khera1