logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक बाइक पेड़ में अटकी अशोकनगर। दो बाइको की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक बाइक पेड़ में जा अटकी। दोनों बाइक सवार हुए घायल गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। मामला अशोकनगर के ईसागढ़ रोड का है जहां पर एक बाइक सवार अशोकनगर की तरफ आ रहा था और दूसरा अशोकनगर से ईसागढ़ की तरफ जा रहा था। तभी इमला के पास दोनों बाईक आमने-सामने भिड़ गई। एक्सीडेंट इतना खतरनाक हुआ कि एक बाइक 7 फुट ऊपर उछलकर बमूल के पेड़ पर जाकर अटक गई। तो वहीं दोनों बाइक सवार घायल हो गए  जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया।  तो वही दिन भर पेड़ पर लटकी रही बाइक चर्चा का विषय बनी रही।

17 hrs ago
user_ADJ,Alim Dyer Journalist
ADJ,Alim Dyer Journalist
Reporter Mungaoli•
17 hrs ago

दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक बाइक पेड़ में अटकी अशोकनगर। दो बाइको की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक बाइक पेड़ में जा अटकी। दोनों बाइक सवार हुए घायल गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। मामला अशोकनगर के ईसागढ़ रोड का है जहां पर एक बाइक सवार अशोकनगर की तरफ आ रहा था और दूसरा अशोकनगर से ईसागढ़ की तरफ जा रहा था। तभी इमला के पास दोनों बाईक आमने-सामने भिड़ गई। एक्सीडेंट इतना खतरनाक हुआ कि एक बाइक 7 फुट ऊपर उछलकर बमूल के पेड़ पर जाकर अटक गई। तो वहीं दोनों बाइक सवार घायल हो गए  जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया।  तो वही दिन भर पेड़ पर लटकी रही बाइक चर्चा का विषय बनी रही।

More news from Mungaoli and nearby areas
  • अशोकनगर। दो बाइको की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक बाइक पेड़ में जा अटकी। दोनों बाइक सवार हुए घायल गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। मामला अशोकनगर के ईसागढ़ रोड का है जहां पर एक बाइक सवार अशोकनगर की तरफ आ रहा था और दूसरा अशोकनगर से ईसागढ़ की तरफ जा रहा था। तभी इमला के पास दोनों बाईक आमने-सामने भिड़ गई। एक्सीडेंट इतना खतरनाक हुआ कि एक बाइक 7 फुट ऊपर उछलकर बमूल के पेड़ पर जाकर अटक गई। तो वहीं दोनों बाइक सवार घायल हो गए  जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया।  तो वही दिन भर पेड़ पर लटकी रही बाइक चर्चा का विषय बनी रही।
    1
    अशोकनगर। दो बाइको की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक बाइक पेड़ में जा अटकी। दोनों बाइक सवार हुए घायल गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई।
मामला अशोकनगर के ईसागढ़ रोड का है जहां पर एक बाइक सवार अशोकनगर की तरफ आ रहा था और दूसरा अशोकनगर से ईसागढ़ की तरफ जा रहा था। तभी इमला के पास दोनों बाईक आमने-सामने भिड़ गई।
एक्सीडेंट इतना खतरनाक हुआ कि एक बाइक 7 फुट ऊपर उछलकर बमूल के पेड़ पर जाकर अटक गई। तो वहीं दोनों बाइक सवार घायल हो गए  जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। 
तो वही दिन भर पेड़ पर लटकी रही बाइक चर्चा का विषय बनी रही।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    17 hrs ago
  • लोकल न्यूज़ संत निरंकारी मंडल के द्वारा बीना मां मोतीचूर नदी पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
    1
    लोकल न्यूज़ 
संत निरंकारी मंडल के द्वारा बीना मां मोतीचूर नदी पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • खबर जिला सागर से। थाना मोतीनगर, जिला सागर दिनांक: 21.02.2026 *थाना मोतीनगर लूट प्रकरण में 2000 रुपये का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार* *तेज कार्रवाई से पुलिस को बड़ी सफलता, लूटा गया सोने का लॉकेट बरामद* सागर। थाना मोतीनगर अंतर्गत लूट के गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे 2000 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने तत्परता एवं सूझबूझ से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। *घटना का विवरण* दिनांक 20.09.2025 को फरियादी खसपाल यादव (उम्र 27 वर्ष), निवासी ग्राम बंडेलखेरा, थाना भगवा जिला छतरपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 16.09.2025 को वह अपने मौसेरे भाई विक्रम यादव के साथ सागर आया था। दिनांक 17.09.2025 की रात्रि करीब 12:45 बजे जब वह जिला अस्पताल सागर के समीप राजीवनगर क्षेत्र में था, तभी काले रंग की मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी पर सवार चार अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका। आरोपियों द्वारा 500 रुपये की मांग की गई। मना करने पर एक आरोपी ने चाकू से हमला कर फरियादी को घायल कर दिया तथा जेब से 5000 रुपये नगद एवं गले से सोने का लॉकेट छीन लिया। फरियादी के भाई विक्रम यादव के साथ भी मारपीट कर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में धारा 309(6) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस कार्रवाई* पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोतीनगर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से पूर्व में तीन आरोपियों – गोरख कोरी राज कोरी ओम कोरी को गिरफ्तार किया जा चुका था। प्रकरण में शेष फरार 2000 रुपये के इनामी आरोपी राम सोनी पिता राजू सोनी, उम्र 21 वर्ष, निवासी सूबेदार वार्ड सागर को सतत तलाश के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर लगभग 25,000 रुपये मूल्य का सोने का लॉकेट बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। *सराहनीय भूमिका* प्रकरण के सफल निराकरण में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही — निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर सउनि राकेश भट्ट आरक्षक पवन सिंह आरक्षक लखन सिंह आरक्षक चंदन बिल्थरे 🔵 जिला पुलिस सागर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    1
    खबर जिला सागर से।
थाना मोतीनगर, जिला सागर
दिनांक: 21.02.2026
*थाना मोतीनगर लूट प्रकरण में 2000 रुपये का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार*
*तेज कार्रवाई से पुलिस को बड़ी सफलता, लूटा गया सोने का लॉकेट बरामद*
सागर। थाना मोतीनगर अंतर्गत लूट के गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे 2000 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने तत्परता एवं सूझबूझ से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 20.09.2025 को फरियादी खसपाल यादव (उम्र 27 वर्ष), निवासी ग्राम बंडेलखेरा, थाना भगवा जिला छतरपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 16.09.2025 को वह अपने मौसेरे भाई विक्रम यादव के साथ सागर आया था। दिनांक 17.09.2025 की रात्रि करीब 12:45 बजे जब वह जिला अस्पताल सागर के समीप राजीवनगर क्षेत्र में था, तभी काले रंग की मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी पर सवार चार अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका।
आरोपियों द्वारा 500 रुपये की मांग की गई। मना करने पर एक आरोपी ने चाकू से हमला कर फरियादी को घायल कर दिया तथा जेब से 5000 रुपये नगद एवं गले से सोने का लॉकेट छीन लिया। फरियादी के भाई विक्रम यादव के साथ भी मारपीट कर आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में धारा 309(6) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस कार्रवाई*
पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोतीनगर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से पूर्व में तीन आरोपियों –
गोरख कोरी
राज कोरी
ओम कोरी
को गिरफ्तार किया जा चुका था।
प्रकरण में शेष फरार 2000 रुपये के इनामी आरोपी राम सोनी पिता राजू सोनी, उम्र 21 वर्ष, निवासी सूबेदार वार्ड सागर को सतत तलाश के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
आरोपी की निशानदेही पर लगभग 25,000 रुपये मूल्य का सोने का लॉकेट बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*सराहनीय भूमिका*
प्रकरण के सफल निराकरण में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही —
निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर
सउनि राकेश भट्ट
आरक्षक पवन सिंह
आरक्षक लखन सिंह
आरक्षक चंदन बिल्थरे
🔵 जिला पुलिस सागर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बीना सिविल अस्पताल की गंदगी पर फूटा गुस्सा ? वार्ड पार्षद बी.डी. रजक बैठे उपवास पर, प्रशासन से सीधी टक्कर बीना (सागर) Civil Hospital Bina में फैली गंदगी और लगातार सामने आ रही अनियमितताओं को लेकर विरोध तेज हो गया है। नानक वार्ड के पार्षद बी.डी. रजक ने अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक दिन का उपवास शुरू कर दिया है।
    1
    बीना सिविल अस्पताल की गंदगी पर फूटा गुस्सा ? वार्ड पार्षद बी.डी. रजक बैठे उपवास पर, प्रशासन से सीधी टक्कर
बीना (सागर) Civil Hospital Bina में फैली गंदगी और लगातार सामने आ रही अनियमितताओं को लेकर विरोध तेज हो गया है। नानक वार्ड के पार्षद बी.डी. रजक ने अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक दिन का उपवास शुरू कर दिया है।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by राजन सिंह
    2
    Post by राजन सिंह
    user_राजन सिंह
    राजन सिंह
    कुरवाई, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • इंद्रकुमार राय को खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने खुरई कार्यालय का प्रभार सौंपा
    1
    इंद्रकुमार राय को खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने खुरई कार्यालय का  प्रभार सौंपा
    user_प्रफुल्ल बोहरे
    प्रफुल्ल बोहरे
    Khurai, Sagar•
    7 hrs ago
  • जिला ललितपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब रात करीब 10 बजे से गुमशुदा संदीप राजा का शब सुबह शहजाद नदी में पाया गया। घरवालों का कहना है कि संदीप राजा को 2 लोग जिनके नाम सोनू या आनंद हैं, ये लोग उसको रात में 10 बजे बुला के ले गए थे और उसके बाद से ही वो घर नहीं आया परिजनों को जिला थाने में शिकायत दर्ज कराई और सुबह उसका शब शहजाद नदी में पाया गया.. उसके गले पे हाथों के निशान थे और नाक में खून था जिससे आशंका जताई जा रही थी कि जो लोग उसे ले गए थे उन्हें लोगों ने उसकी हत्या की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार संदीप की मौत नदी में डूबने से हुई है जबकी सच कुछ ही है। घरवालों का खाना है पुलिस अपने काम में देरी कर रही है और अपराध खुले आम घूम रहे हैं। घरवालों का खाना है के संदीप रात में नदी में कैसे पहुंचा और जो 2 लोग उसको घर से बुला के ले गए उसके बाद ही उसकी बॉडी नदी में मिली।
    2
    जिला ललितपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब रात करीब 10 बजे से गुमशुदा संदीप राजा का शब सुबह शहजाद नदी में पाया गया। घरवालों का कहना है कि संदीप राजा को 2 लोग जिनके नाम सोनू या आनंद हैं, ये लोग उसको रात में 10 बजे बुला के ले गए थे और उसके बाद से ही वो घर नहीं आया परिजनों को जिला थाने में शिकायत दर्ज कराई और सुबह उसका शब शहजाद नदी में पाया गया.. उसके गले पे हाथों के निशान थे और नाक में खून था जिससे आशंका जताई जा रही थी कि जो लोग उसे ले गए थे उन्हें लोगों ने उसकी हत्या की।  पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार संदीप की मौत नदी में डूबने से हुई है जबकी सच कुछ ही है। घरवालों का खाना है पुलिस अपने काम में देरी कर रही है और अपराध खुले आम घूम रहे हैं। घरवालों का खाना है के संदीप रात में नदी में कैसे पहुंचा और जो 2 लोग उसको घर से बुला के ले गए उसके बाद ही उसकी बॉडी नदी में मिली।
    user_Priyanka Pradeep nirvhan
    Priyanka Pradeep nirvhan
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • महरौनी, ललितपुर। नगर के सद्भावना मंच पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन पं. कृष्णस्वरूप पटेरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। सम्मेलन का शुभारंभ नगर के अथाईपुरा स्थित बड़ी देवी मंदिर प्रांगण से सैकड़ों मातृशक्ति की सहभागिता में निकाली गई। कलश यात्रा बड़ी देवी मंदिर से प्रारंभ होकर टीकमगढ़ रोड, बगिया वाले हनुमान मंदिर, मुख्य बाजार एवं श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से होती हुई सद्भावना मंच पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मंच पर पहुंचकर मां भारती की सामूहिक आरती की गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रचारक वीर जी उपस्थित रहे। उनके साथ मंचासीन अतिथियों में प्रांतीय मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवा राजे बुंदेला, सामाजिक कार्यकर्ता बृजेंद्र सिंह एवं अध्यक्षता कर रहे कृष्णस्वरूप पटेरिया शामिल रहे। अपने संबोधन में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में संगठित समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता, समरसता एवं राष्ट्रीय चेतना का संचार करते हैं। सम्मेलन में प्रेम शंकर तिवारी (जिला प्रचार प्रमुख), शिव नारायण चौरसिया, रमेश पालिहार, गजेन्द्र बुंदेला, नारायण दास बैरागी, महेंद्र शुक्ला, भाई प्रवीण खटारिया, बृजपाल सिंह, महेश पटेरिया, शिवा जी राजा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रणवीर सिंह सिसोदिया एवं अरविंद सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन एवं उत्साह का विशेष समन्वय देखने को मिला। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन ने क्षेत्र में संगठनात्मक ऊर्जा एवं सांस्कृतिक जागरण का सशक्त संदेश दिया। पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड #mahroni #Timesnowbundelkhand #Ramjitiwarimadawara
    1
    महरौनी, ललितपुर।
नगर के सद्भावना मंच पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन पं. कृष्णस्वरूप पटेरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
सम्मेलन का शुभारंभ नगर के अथाईपुरा स्थित बड़ी देवी मंदिर प्रांगण से सैकड़ों मातृशक्ति की सहभागिता में निकाली गई। कलश यात्रा बड़ी देवी मंदिर से प्रारंभ होकर टीकमगढ़ रोड, बगिया वाले हनुमान मंदिर, मुख्य बाजार एवं श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से होती हुई सद्भावना मंच पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मंच पर पहुंचकर मां भारती की सामूहिक आरती की गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रचारक वीर जी उपस्थित रहे। उनके साथ मंचासीन अतिथियों में प्रांतीय मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवा राजे बुंदेला, सामाजिक कार्यकर्ता बृजेंद्र सिंह एवं अध्यक्षता कर रहे कृष्णस्वरूप पटेरिया शामिल रहे।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में संगठित समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता, समरसता एवं राष्ट्रीय चेतना का संचार करते हैं।
सम्मेलन में प्रेम शंकर तिवारी (जिला प्रचार प्रमुख), शिव नारायण चौरसिया, रमेश पालिहार, गजेन्द्र बुंदेला, नारायण दास बैरागी, महेंद्र शुक्ला, भाई प्रवीण खटारिया, बृजपाल सिंह, महेश पटेरिया, शिवा जी राजा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रणवीर सिंह सिसोदिया एवं अरविंद सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन एवं उत्साह का विशेष समन्वय देखने को मिला। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन ने क्षेत्र में संगठनात्मक ऊर्जा एवं सांस्कृतिक जागरण का सशक्त संदेश दिया।
पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा 
चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड 
#mahroni #Timesnowbundelkhand #Ramjitiwarimadawara
    user_पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.