वार्षिक परीक्षा के सफल समापन के उपरांत भव्य पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत स्थित विद्या भारती चिल्ड्रेन एकेडमी में वार्षिक परीक्षा के सफल समापन के उपरांत भव्य पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति रहे वही वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मोo उमर गुल, सिद्धार्थ कुमार, उज्जवल कुमार विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र और उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।विद्यालय के डायरेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनकी मेहनत के प्रति सम्मान देना और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, वही मोके पर शिक्षक मोo अनवारुल, मनोज कुमार, परम आर्य,अनिता कुमारी, सईदुर रहमान,मोo शहाबुद्दीन, अमित कुमार,मोo अब्बास, शिवानी कुमारी, रिया कुमारी, कमलेश नारायण मंडल, प्रवीण मंडल, प्रेमलता कुमारी आदि मौजूद थे।
वार्षिक परीक्षा के सफल समापन के उपरांत भव्य पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत स्थित विद्या भारती चिल्ड्रेन एकेडमी में वार्षिक परीक्षा के सफल समापन के उपरांत भव्य पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति रहे वही वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मोo उमर गुल, सिद्धार्थ कुमार, उज्जवल कुमार विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र और उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।विद्यालय के डायरेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनकी मेहनत के प्रति सम्मान देना और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, वही मोके पर शिक्षक मोo अनवारुल, मनोज कुमार, परम आर्य,अनिता कुमारी, सईदुर रहमान,मोo शहाबुद्दीन, अमित कुमार,मोo अब्बास, शिवानी कुमारी, रिया कुमारी, कमलेश नारायण मंडल, प्रवीण मंडल, प्रेमलता कुमारी आदि मौजूद थे।
- RPIA राष्ट्रीय सचिव बसुकी नाथ साह कनौजिया पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार बिहार भारतीय मानवाधिकार प्रदेश अध्यक्ष बिहार भारतीय सोनार संघ के राष्ट्रीय संरक्षण भारतीय पुलिस इंडिया रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष बिहार भारतीय गो रक्षा संगठन प्रदेश अध्यक्ष बिहार सभी देशवासियों को बिहार वासियों को स्वस्थ रहें व्यस्त रहेंगे में कामना चाहता हूं1
- Post by Mukesh Kumar1
- कटिहार के मनिहारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी एवं वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नवाबगंज निवासी जग्गा यादव (पिता- जाबून यादव) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर 2025 को नवाबगंज निवासी कुंदन कुमार द्वारा मनिहारी थाना में लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया था कि जमीन विवाद को लेकर गांव के ही जग्गा यादव एवं उसके सहयोगी पिछले तीन वर्षों से उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। बताया गया कि 16 नवंबर 2025 को आपसी समझौता वार्ता के दौरान सभी अभियुक्तों ने एकजुट होकर कुंदन कुमार के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायरिंग की, जिससे वे घायल हो गए। इस घटना में उनके चाचा और चाची को भी गंभीर रूप से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में मनिहारी थाना कांड संख्या 284/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मनिहारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए 28 मार्च 2026 को झारखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी जग्गा यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसका आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास पर एक नजर: जग्गा यादव के खिलाफ मनिहारी एवं प्राणपुर थाना में हत्या (धारा 302), हत्या का प्रयास (307), लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में कुल आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।2
- बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा एग्जाम का फाइनल रिजल्ट आने के बाद इस बार बेहतरीन अंक लाकर छात्र एवम छात्राएं ने मचाया धमाल पूर्णिया के धमदाहा क्षेत्र के मीरगंज से मो. साहेब ने 448 अंक लाकर क्षेत्र मैं मचाया धमाल मां बाप का भी नाम रोशन किया1
- जिले के मरंगा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बस चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मरंगा मिल्की निवासी जुगेश यादव के रूप में हुई है। वह कौटिल्य बस का चालक था और पूर्णिया से रुपौली रूट पर बस चलाता था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, जुगेश यादव ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से उनका तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन था। परिजनों का आरोप है कि दिन में उसकी पहली पत्नी और उसका जीजा बस स्टैंड पहुंचकर जुगेश यादव से विवाद किया था तथा उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि ड्यूटी समाप्त कर शाम में जब जुगेश यादव घर लौट रहा था, तभी घर से कुछ दूरी पहले रास्ता रोककर कुछ लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल जुगेश को स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन उठाकर पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद को प्रमुख कारण माना जा रहा है।1
- Post by Aßíf ælæm1
- सालमारी–बारसोई मुख्य सड़क पर महिंद्रा बजाज शोरूम के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार से आ रही एक वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। चिकित्सकों की टीम उसके उपचार में जुटी हुई है। युवक की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।1
- कटिहार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम बच्ची राधिका कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालू लदा एक हाइवा ट्रक मनिया से मधेपुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान चांय टोला के समीप सड़क पार कर रही करीब सात साल की अमर कुमार की पुत्री राधिका कुमारी को ट्रक ने ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवा में सवार एक खलासी और एक मजदूर को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घायल बच्ची की पहचान राधिका के रूप में हुई है, जो मधेपुरा चांय टोला की निवासी बताई जा रही है। उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले कटिहार मेडिकल कॉलेज और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। इस घटना में एक चौंकाने वाला पहलू यह भी सामने आया है कि हाइवा में मौजूद खलासी नाबालिग बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है। इससे सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं स्थानीय लोग बच्ची के समुचित इलाज और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।4