कटिहार में 25 हजार का इनामी वांछित अपराधी गिरफ्तार मनिहारी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झारखंड से दबोचा गया आरोपी कटिहार के मनिहारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी एवं वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नवाबगंज निवासी जग्गा यादव (पिता- जाबून यादव) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर 2025 को नवाबगंज निवासी कुंदन कुमार द्वारा मनिहारी थाना में लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया था कि जमीन विवाद को लेकर गांव के ही जग्गा यादव एवं उसके सहयोगी पिछले तीन वर्षों से उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। बताया गया कि 16 नवंबर 2025 को आपसी समझौता वार्ता के दौरान सभी अभियुक्तों ने एकजुट होकर कुंदन कुमार के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायरिंग की, जिससे वे घायल हो गए। इस घटना में उनके चाचा और चाची को भी गंभीर रूप से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में मनिहारी थाना कांड संख्या 284/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मनिहारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए 28 मार्च 2026 को झारखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी जग्गा यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसका आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास पर एक नजर: जग्गा यादव के खिलाफ मनिहारी एवं प्राणपुर थाना में हत्या (धारा 302), हत्या का प्रयास (307), लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में कुल आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
कटिहार में 25 हजार का इनामी वांछित अपराधी गिरफ्तार मनिहारी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झारखंड से दबोचा गया आरोपी कटिहार के मनिहारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी एवं वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नवाबगंज निवासी जग्गा यादव (पिता- जाबून यादव) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर 2025 को नवाबगंज निवासी कुंदन कुमार द्वारा मनिहारी थाना में लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया था कि जमीन विवाद को लेकर गांव के ही जग्गा यादव एवं उसके सहयोगी पिछले तीन वर्षों से उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। बताया गया कि 16 नवंबर 2025 को आपसी समझौता वार्ता के दौरान सभी अभियुक्तों ने एकजुट होकर कुंदन कुमार के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायरिंग की, जिससे वे घायल हो गए। इस घटना में उनके चाचा और चाची को भी गंभीर रूप से पीटा गया
और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में मनिहारी थाना कांड संख्या 284/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मनिहारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए 28 मार्च 2026 को झारखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी जग्गा यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसका आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास पर एक नजर: जग्गा यादव के खिलाफ मनिहारी एवं प्राणपुर थाना में हत्या (धारा 302), हत्या का प्रयास (307), लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में कुल आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
- Post by Mukesh Kumar1
- कटिहार के मनिहारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी एवं वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नवाबगंज निवासी जग्गा यादव (पिता- जाबून यादव) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर 2025 को नवाबगंज निवासी कुंदन कुमार द्वारा मनिहारी थाना में लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया था कि जमीन विवाद को लेकर गांव के ही जग्गा यादव एवं उसके सहयोगी पिछले तीन वर्षों से उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। बताया गया कि 16 नवंबर 2025 को आपसी समझौता वार्ता के दौरान सभी अभियुक्तों ने एकजुट होकर कुंदन कुमार के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायरिंग की, जिससे वे घायल हो गए। इस घटना में उनके चाचा और चाची को भी गंभीर रूप से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में मनिहारी थाना कांड संख्या 284/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मनिहारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए 28 मार्च 2026 को झारखंड के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी जग्गा यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसका आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास पर एक नजर: जग्गा यादव के खिलाफ मनिहारी एवं प्राणपुर थाना में हत्या (धारा 302), हत्या का प्रयास (307), लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में कुल आठ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।2
- rpiA राष्ट्रीय सचिव बासुकीनाथ शाह कनौजिया पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार बिहार भारतीय सोनार संघ के राष्ट्रीय संरक्षक ऑल इंडिया रेलवे सु शाइन वर्कर यूनियन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष1
- Post by Aßíf ælæm1
- मैट्रिक परीक्षा एग्जाम का रिजल्ट आया सामने पूर्णिया के धमदाहा प्रखंड के Rock Instuite कोचिंग सेंटर के जुनैद अंसारी 457 अंक प्राप्त किया हैं आप सभी बधाई जरूर दे1
- जिले के मरंगा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बस चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मरंगा मिल्की निवासी जुगेश यादव के रूप में हुई है। वह कौटिल्य बस का चालक था और पूर्णिया से रुपौली रूट पर बस चलाता था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, जुगेश यादव ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से उनका तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन था। परिजनों का आरोप है कि दिन में उसकी पहली पत्नी और उसका जीजा बस स्टैंड पहुंचकर जुगेश यादव से विवाद किया था तथा उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि ड्यूटी समाप्त कर शाम में जब जुगेश यादव घर लौट रहा था, तभी घर से कुछ दूरी पहले रास्ता रोककर कुछ लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल जुगेश को स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन उठाकर पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद को प्रमुख कारण माना जा रहा है।1
- Post by Usha devi1
- कटिहार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम बच्ची राधिका कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालू लदा एक हाइवा ट्रक मनिया से मधेपुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान चांय टोला के समीप सड़क पार कर रही करीब सात साल की अमर कुमार की पुत्री राधिका कुमारी को ट्रक ने ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवा में सवार एक खलासी और एक मजदूर को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घायल बच्ची की पहचान राधिका के रूप में हुई है, जो मधेपुरा चांय टोला की निवासी बताई जा रही है। उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले कटिहार मेडिकल कॉलेज और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। इस घटना में एक चौंकाने वाला पहलू यह भी सामने आया है कि हाइवा में मौजूद खलासी नाबालिग बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है। इससे सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं स्थानीय लोग बच्ची के समुचित इलाज और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।4