जबलपुर को मिली करोड़ों की सौगात: सीएम डॉ. मोहन यादव ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन जबलपुर | न्यूज़स्टार (कटनी ) जबलपुर के गीता भवन में शनिवार को विभिन्न विकास एवं अधोसंरचनात्मक निर्माण कार्यों का भव्य लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रगति को नई गति देने वाली कई महत्वपूर्ण योजनाओं की आधारशिला रखी गई और पूर्ण हो चुके कार्यों को जनता को समर्पित किया गया। महाकौशल का विकास हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री समारोह में विशाल जनसमूह, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और जन-कल्याण के स्पष्ट संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि: आधारभूत ढांचा: सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और नगरीय विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। महाकौशल का केंद्र: जबलपुर महाकौशल क्षेत्र का मुख्य केंद्र है और इसे आधुनिक विकास के नए आयामों तक पहुँचाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गुणवत्ता और समय-सीमा: मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ। जनता और जन-प्रतिनिधियों ने जताया आभार कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों द्वारा विकास परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों की इस बड़ी सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार की जनहितैषी नीतियों की सराहना की। समारोह का समापन प्रदेश के समग्र विकास और जन-सेवा के अटूट संकल्प के साथ हुआ, जहाँ मुख्यमंत्री ने समृद्ध मध्य प्रदेश के निर्माण में सभी नागरिकों से सहयोग का आह्वान किया।

- ☑️कमिश्नर ने मणिबाग में भगवान आशुतोष के किए दर्शन मणिबाग को पर्यटन एवं इको-टूरिज्म का केंद्र बनाने के दिए निर्देश उमरिया//शहडोल संभाग की कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने उमरिया जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल मणिबाग पहुंचकर प्राचीन शिवलिंग के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का अवलोकन कर मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व तथा यहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। ☑️ निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्रीमती गुप्ता ने मणिबाग क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को इस स्थल के समग्र विकास के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य एवं धार्मिक आस्था से जुड़े ऐसे स्थलों को इको-टूरिज्म के रूप में विकसित कर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। ☑️ कमिश्नर ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं, मार्ग संकेतक, बैठने की व्यवस्था तथा पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में प्राकृतिक वातावरण को संरक्षित रखते हुए इको-फ्रेंडली उपाय अपनाए जाएं, ताकि क्षेत्र की धार्मिक एवं प्राकृतिक पहचान बनी रहे और अधिक से अधिक पर्यटक यहां आकर्षित हो सकें। निरीक्षण के समय कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, अनुविभागीय बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।1
- कई दशक पुरानी सड़क बीच में है खंबा! नादन - मैहर 📍 #sntnewspinch1
- मैहर के अमरपाटन में आपकी पुलिस आपके द्वार, एडिशनल एस पी मैहर डॉ चंचल नागर की अध्यक्षता में लगा जन चौपाल, जहां जनता को महिला अपराधों,साइबर सुरक्षा,सड़क सुरक्षा नशा मुक्ति के विशेष बिंदुओं पर जागरूक किया गया तथा जनता की समस्याओं को सुना और त्वरित निदान प्रदान करने की कार्यवाही अमल की गई1
- बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में खंड वर्षा ने बढ़ाई चिंता: तालाब सूखे, मछली पालन और सिंघाड़ा खेती पर संकट के बादल बहोरीबंद विकासखंड में इस बार मानसून की बेरुखी किसानों के लिए बड़ी चिंता बन गई है। खंड वर्षा के चलते सिंचाई तालाब और छोटे जलाशय नहीं भर पाए हैं, जिससे मछली पालन और सिंघाड़े की खेती पर संकट गहराता जा रहा है। जलभराव नहीं होने से किसान आर्थिक नुकसान की आशंका से परेशान हैं। मानसून सीजन में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण बहोरीबंद क्षेत्र के अधिकांश तालाब खाली पड़े हैं। तालाबों में पानी की कमी का सीधा असर मछली पालन और सिंघाड़े की खेती पर पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि धान और दूसरी फसलें किसी तरह मोटर पंप के सहारे बोई जा सकती हैं, लेकिन मछली पालन और सिंघाड़े की खेती पूरी तरह तालाबों में पर्याप्त पानी पर निर्भर करती है। स्थानीय किसानों ने आज शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बताया कि अगर तालाब नहीं भरेंगे तो मछली पालन और सिंघाड़े की खेती करना संभव नहीं होगा। इससे हमारी आय पर सीधा असर पड़ेगा।" लगातार कम बारिश के कारण इस वर्ष तालाबों में अपेक्षित जलभराव नहीं हो सका है। ऐसे में आने वाले दिनों में यदि अच्छी बारिश नहीं हुई तो मछली उत्पादन और सिंघाड़ा खेती दोनों पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। किसानों की चिंता अब हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती जा रही है। सहायक मत्स्य अधिकारी बरसा सिंह के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से 14 जून तक बहोरीबंद विकासखंड के विभिन्न तालाबों से लगभग 680 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन हुआ। यदि फुटकर बाजार में मछली का औसत मूल्य 200 रुपये प्रति किलोग्राम माना जाए, तो करीब 13 करोड़ 60 लाख रुपये का कारोबार हुआ है। लेकिन यदि तालाबों में पर्याप्त पानी नहीं भरता, तो आने वाले समय में यह उत्पादन और कारोबार दोनों प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि"इस वर्ष अब तक 680 मीट्रिक टन मछली का उत्पादन हुआ है। आगे का उत्पादन पूरी तरह मानसून और तालाबों में होने वाले जलभराव पर निर्भर करेगा।" फिलहाल बहोरीबंद के किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। उम्मीद सिर्फ अच्छी बारिश से है, क्योंकि तालाब भरेंगे तभी मछली पालन और सिंघाड़े की खेती फिर से रफ्तार पकड़ पाएगी। बारिश में देरी ने किसानों के साथ-साथ इस पूरे व्यवसाय के भविष्य पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा खास खबर सतना सिविल लाइन चौराहे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को सघन चेकिंग करते हुए। जिसमें दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, ड्राइविंग लाइसेंस सहित संपूर्ण दस्तावेज जांच किया गया। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी पूनम रावत सहायक उप निरीक्षक लाखन पंडा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।3
- माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 01/08/2026 दिन शनिवार के प्रात: कालीन श्रृंगार के दर्शन अदभुत श्रंगार जय हो माई की2
- सलैया चौकी पुलिस की सख्ती: वाहन चेकिंग अभियान में 6 चालान, 2,600 रुपये का समन शुल्क वसूला कटनी जिले के रीठी थाना अंतर्गत सलैया चौकी पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 2,600 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। सलैया चौकी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान काली फिल्म लगी एक कार, बिना सीट बेल्ट वाहन चला रहे तीन चालकों तथा बिना हेलमेट दो बाइक चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। कुल छह प्रकरणों में 2,600 रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा वाहनों में अवैध काली फिल्म न लगाने की समझाइश भी दी। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। सलैया चौकी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।1