Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाबा बैजनाथ पर भारी बारिश लेकिन उत्साह बहुत अधिक बाबा के भक्तों का।
आशीष श्रीवास्तव सभासद BJP
बाबा बैजनाथ पर भारी बारिश लेकिन उत्साह बहुत अधिक बाबा के भक्तों का।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के थाना पूरा कलंदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टोनिया के मजरा चौधरी का पुरवा में पानी निकासी को लेकर हुए विवाद ने हिं*सक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव की रहने वाली शशि यादव नामक युवती को पड़ोसी हरिनाथ, प्रिंस समेत चार-पांच लोगों ने मिलकर बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने युवती को लाठी-डंडों व हाथ-पैरों से पीटते हुए ल*हूलु*हान कर दिया तथा उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है। गंभीर हालत में घायल शशि यादव को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना पर थाना पूरा कलंदर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर रामकरण रावत ने बताया कि मामला संज्ञान में है और मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर सूरज द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस स्वयं मौके पर पहुंची थी और दो आरोपियों को पकड़कर ला रही थी, लेकिन भीड़भाड़ व अफरातफरी का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई व विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 👉 फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।1
- 25 वीं प्रादेशिक न्यायिक अधिकारी क्रीड़ा प्रतियोगिता में अयोध्या के न्यायिक अधिकारियों का दबदबा, जीते 12 पदक । अयोध्या 30 मार्च 2026 -25वीं प्रादेशिक न्यायिक अधिकारी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ में किया गया, जिसमें अयोध्या के न्यायिक अधिकारियों ने 12 पदक जीतकर दबदबा कायम किया। प्रतियोगिता में जिला जज श्री रणंजय कुमार वर्मा ने बैडमिंटन सिंगल के सेमीफाइनल में तथा बैडमिंटन डबल में क्वार्टर फाइनल में, प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट श्री राहुल कात्यायन ने 4x100 मीटर रिले रेस में रजत तथा न्यायाधीश लारा कोर्ट श्रीमती शिवानी जायसवाल ने कैरम डबल्स में सेमीफाइनल, अपर जिला जज एस०सी०/एस०टी० कोर्ट) श्री दीपक यादव ने 100 मीटर में स्वर्ण, 200 मीटर 400 मीटर तथा डिस्क ब्रो में स्वर्ण पदक एवं शॉट पुट थ्रो व 4x100 मीटर में रजत, अपर जिला जज-8 श्री रवि कुमार गुप्ता कैरम के सेमीफाइनल में, अपर सिविल जज/सी०डि०-प्रथम श्रीमती योगिता कुमार ने वीमेन सिंगल बैडमिंटन के सेमीफाइनल में, अपर सिविल जज/जू०डि० श्री आशुतोष सिंह ने क्रिकेट पुरूष के सेमीफाइनल में अपना-अपना स्थान बनाया। इस प्रतियोगिता में अतिरिक्त एडीजे श्री दीपक यादव ने सर्वाधिक छह पदक जीतकर न्यायिक अधिष्ठान का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा श्री रवि कुमार गुप्ता द्वारा कैरम (सिंगल) में क्वार्टर फाइनल में, श्रीमती प्रिया सक्सेना, सचिव-डी०एल०एस०ए० ने महिला क्रिकेट में क्वार्टर फाइनल में एवं सुश्री गीतिका सिंह द्वारा महिला टेबल टेनिस में सिंगल व डबल्स में क्वार्टर फाइनल में सफलता हासिल की है।3
- खेलेगा भारत मजबूत होगा मेरा भारत आज कल छोटे छोटे बच्चों को हौसला खेल म आगे बढ़ रही है हम सभी बच्चों को कुछ समय के लिए खेल के मैदान अवश्य आना चाहिए डॉ राजेश गुप्ता1
- सब के सीनो मे दिल नही होता खून से खत लिखा जाता है :कव्वाल अनिस नबाब सोहावल / अयोध्या एक बार फिर तीन दिवसीय रौनाही मे हो रहे उर्स ने मचाई धूम रौनाही थाना क्षेत्र रौनाही मे उर्स के दुसरे दिन भी सपा नेता फिरोज खां गब्बर की अगुवाई मे सलाना उर्स के मौके पर जबाबी कव्वाली ने मौजूद मेले के हजारो लोगो का मनमोह लिया.। नाट्य कव्वालो मे राजस्थान से आए अनिस नबाब तथा मुबंई आमिल आरिफ ने आजकल के नव युवको को सीख दी। अनीस नबाब के साथियो ने प्यार मोहब्बत के हो रहे खेल को संगीत मे संजोया। सबके सीनो मे दिल नही होता फिर भी खून से खत लिखने तथा जिसको हाथ पकडकर मदद करो वही सीने मे खंजर भोकने जैसी कव्वाली से वाह वाही के आवाजो ने शमां बाधने का काम किया* *इस मौके पर बीकापुर रनर रहे सपा विधायक प्रत्याशी फिरोज खां गब्बर सोहेब खान एजाज अहमद एन यू जे आई पत्रकार सोहावल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व प्रधान पति नरेंद्र यादव, सोहराब खान, अफरोज अहमद, फहीम अहमद, संजीव कुमार सिंह,सहित भारी संख्या मे नाट्य कव्वाली सुनने वाले मेलार्थी मौजूद रहे |1
- अखंडनगर, सुल्तानपुर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विगत दिनों सड़क दुर्घटना का शिकार हुए पीआरवी जवान की आत्मा की शांति हेतु आयोजित तेरहवीं संस्कार में आज भारी संख्या में लोगों ने पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।विदित हो कि कर्तव्य पथ पर तैनात उक्त जवान की कुछ दिनों पूर्व एक दुखद सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। आज उनके पैतृक निवास पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों सहित पत्रकार जगत से जुड़े लोगों ने भी शिरकत की। मौके पर उपस्थित रिपोर्टर दुर्गा सिंह ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था, जिन्हें उपस्थित लोगों ने संबल प्रदान किया।1
- बृज भूषण शरण सिंह ने किसको दी सीधी चुनौती1
- बाबा बैजनाथ पर भारी बारिश लेकिन उत्साह बहुत अधिक बाबा के भक्तों का।1
- वरिष्ठ पत्रकार से अभद्रता को लेकर इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस अयोध्या इकाई द्वारा सौंपा गया ज्ञापन कार्यवाही न होने पर संगठन ने धरना देने की दी चेतावनी अयोध्या पत्रकार के साथ अमर्यादित व्यवहार के विरोध में इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस से जुड़े पत्रकारों ने सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में एकत्र होकर जोरदार विरोध जताया। इसके बाद मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए दोषी चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि संगठन के संरक्षक व दैनिक भास्कर के पत्रकार कुशल चन्द्र मिश्र को 29 अप्रैल 2026 को राजर्षि दशरथ स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने फोन पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए दलाल कहा और देख लेने की धमकी दी। आरोप है कि पत्रकार ने एक खबर के संबंध में जानकारी लेने के लिए चिकित्सक से संपर्क किया था। फोन न उठने पर उन्होंने प्राचार्य से बयान ले लिया, जिसके बाद चिकित्सक ने कॉल कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पत्रकार कुशल चन्द्र मिश्र के अनुसार, जब उन्होंने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही तो चिकित्सक ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि डीएम या मुख्यमंत्री से शिकायत कर लो मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। पीड़ित पत्रकार ने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग किया है। इस घटना से आक्रोशित पत्रकारों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की, कार्यवाही न होने पर संगठन ने धरना देने की दी चेतावनी । ज्ञापन सौंपने वालों में कुशल चन्द्र मिश्र, सुबोध श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव अज्जू,आकाश सोनी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, रुपेश श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार दूबे, खालिद रशीद, बिस्मिल्लाह खान बिस्मिल, राहुल मिश्रा,महेंद्र, प्रशांत, नरेंद्र मिश्रा, क्षितिज साधवानी, आशु श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, ,नरेंद्र मिश्रा,मनोज शर्मा, लव कुमार पांडेय, अंबिका नंदन त्रिपाठी ,संदीप श्रीवास्तव, विपिन पांडेय, राकेश सिंह, महेश शंकर,, गुलजार खान,डॉ अंशुमान मित्रा समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।1
- बुद्ध पूर्णिमा पर सरयू में आस्था की डुबकी, अयोध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब अयोध्या। वैशाख माह की पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। तड़के सुबह करीब 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू नदी में स्नान करना शुरू कर दिया। मान्यता है कि इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है, जिससे पुण्य की प्राप्ति होती है। दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और सरयू में आस्था की डुबकी लगाकर मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और पूरे दिन धार्मिक गतिविधियों का क्रम जारी रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सरयू घाटों पर गहरे पानी वाले स्थानों पर अस्थायी पुल और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि स्नान के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर न केवल भारत बल्कि नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। सरयू स्नान के बाद श्रद्धालु विभिन्न मठ-मंदिरों में जाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। व्यवस्थाओं से संतुष्ट श्रद्धालु रामनगरी में मिली सुविधाओं की सराहना कर रहे हैं।1