Shuru
Apke Nagar Ki App…
लोग कब होंगे जागरूक! गोल बाजार में क्यों लगता है जाम?,, बिलासपुर के गोल बाजार में आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती है। इसके बावजूद कुछ वाहन चालक सड़क पर अपने वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े कर पार्किंग के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। सड़क किनारे खड़े इन वाहनों के कारण बाजार क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो रहा है और राहगीरों व वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Ziya khan
लोग कब होंगे जागरूक! गोल बाजार में क्यों लगता है जाम?,, बिलासपुर के गोल बाजार में आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती है। इसके बावजूद कुछ वाहन चालक सड़क पर अपने वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े कर पार्किंग के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। सड़क किनारे खड़े इन वाहनों के कारण बाजार क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो रहा है और राहगीरों व वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
More news from Bilaspur and nearby areas
- हिर्री थाना क्षेत्र मे चल रहे अवैध कबाड दुकान के 2 संचालको के विरुद्ध एवं क्षेत् हिर्री थाना क्षेत्र मे चल रहे अवैध कबाड दुकान के 2 संचालको के विरुद्ध एवं क्षेत्र मे अशांति फैलाने वाले 3 लोगो पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही बुधवार की साम 6.00 बजे हिर्री पुलिस से मिली जानकरी अनुसार ’’ थाना हिर्री पुलिस द्वारा 05 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही करते गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपियो के नामः- 1. सरोज कोशले पिता शंकर लाल कोशले उम्र 26 साल साकिन खजुरी थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. 2. भगवान सिंह छेदाम पिता झनकु राम छेदाम उम्र 45 साल साकिन खजुरी थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. 3. सुनील घृतलहरे पिता गिरधारी घृतलहरे उम्र 20 साल साकिन मोहदा थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. 4. युसुफ खान पिता स्व. इस्सा जमान खान उम्र 58 साल साकिन तुलसीनगर बालमुकुंद स्कूल के पास तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग. 5. दीपक चौहान पिता सुरेन्द्र चौहान उम्र 30 साल साकिन परसदा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र मे अवैध कबाड़ दुकान संचालक के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने, अशांति फैलाने वालों पर कार्यवाही करने हेतु श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा निर्देश दिये जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा एवं थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के दिशा निर्देश पर हिर्री पुलिस द्वारा बीट प्र.आरक्षक द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ दुकान एवं शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के खजुरी, मोहदा, व अन्य स्थानो पर सतत चेकिंग के दौरान 05 व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हिदायत देकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर सभी आरोपियों कार्यपालिक दण्डाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि कानून व्यवस्था भंग करने नशाखोरी एवं सार्वजनिक स्थान में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियो की सूचना तत्काल पुलिस को दे जिससे असामाजिक त़त्वों के विरुद्ध आगे भी प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही हिर्री पुलिस द्वारा निरंतर जारी रहेगी।1
- Post by Shubham Mishra1
- SECL की वर्दी में L&R कार्यालय में सरपंच के नाम पर साइन! वीडियो में उपसरपंच भी मौजूद, ‘सरपंच पति’ अजय कंवर पर उठे सवाल 👉🏻नौकरी से जुड़े दस्तावेज पर हस्ताक्षर का आरोप, पंचायत से लेकर SECL तक जांच की मांग कोरबा-कुसमुंडा। परियोजना प्रभावित ग्राम पंचायत खोडरी की सरपंच उमा कंवर के अधिकारों के कथित इस्तेमाल का मामला अब सवालों के घेरे में है। आरोप है कि उनके पति अजय कंवर, जो SECL कुसमुंडा में कार्यरत हैं, ने सरपंच की ओर से उनके नाम पर दस्तावेज में हस्ताक्षर किए। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें अजय कंवर SECL की वर्दी में L&R कार्यालय के भीतर एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ग्राम पंचायत के उपसरपंच सुरेश पटेल भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि दस्तावेज किनार कंपनी में रोजगार/नौकरी से जुड़ी प्रक्रिया का है। 👉🏻सरपंच की जगह पति ने किस अधिकार से किए हस्ताक्षर? मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि दस्तावेज पर सरपंच उमा कंवर के नाम से हस्ताक्षर किए गए हैं तो अजय कंवर को यह अधिकार किसने दिया था? क्या उनके पास सरपंच की ओर से हस्ताक्षर करने का कोई लिखित प्राधिकरण था? इसकी जांच जरूरी है। साथ ही मूल दस्तावेज, हस्ताक्षर, वीडियो की तारीख और समय तथा संबंधित कार्यालय के रिकॉर्ड से यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए कि उस समय सरपंच कहां थीं और दस्तावेज किस उद्देश्य से तैयार किया गया था। 👉🏻SECL की वर्दी में कार्यालय पहुंचने पर भी सवाल अजय कंवर के SECL कर्मचारी होने के कारण उनकी ड्यूटी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि वीडियो की तारीख और समय उनकी ड्यूटी अवधि से मेल खाता है तो SECL प्रबंधन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे उस समय किस ड्यूटी पर थे और L&R कार्यालय में उनकी मौजूदगी किस अनुमति के तहत थी। 👉🏻उपसरपंच की भूमिका भी जांच के दायरे में वीडियो में उपसरपंच सुरेश पटेल की मौजूदगी ने सवाल जरूर खड़े किए हैं, लेकिन सिर्फ मौके पर मौजूद होने से उन्हें दोषी नहीं माना जा सकता। दस्तावेज और उनके बयान के आधार पर उनकी भूमिका स्पष्ट की जानी चाहिए। 👉🏻BNS और पंचायत कानून के तहत जांच की जरूरत यदि जांच में यह साबित होता है कि अजय कंवर ने बिना अधिकार सरपंच के नाम से हस्ताक्षर किए और उसका इस्तेमाल वास्तविक दस्तावेज के रूप में किया गया, तो दस्तावेज की प्रकृति के आधार पर BNS की जालसाजी संबंधी धाराओं में कार्रवाई की संभावना की जांच हो सकती है। वहीं पंचायत पद के अधिकार के दुरुपयोग या कदाचार के तथ्य सामने आने पर छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत कार्रवाई की applicability भी देखी जा सकती है। फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पंचायत प्रशासन और SECL प्रबंधन से मूल दस्तावेज, वीडियो, कार्यालयीन रिकॉर्ड और ड्यूटी रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का रास्ता साफ हो सकता है।1
- तिल्दा-नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा और अवैध शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार तिल्दा-नेवरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ और शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में एफसीआई गोदाम के पास बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रही राखी देवार को पकड़ा गया। उसके पास से 2 किलो 555 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये है, बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेजा गया। दूसरे मामले में वार्ड क्रमांक 15, दलाल तालाब क्षेत्र से चुनिया देवार को अवैध शराब बेचते गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 86 पौवा अवैध शराब और बिक्री की 450 रुपये नगदी बरामद हुई। दोनों मामलों में पुलिस ने 1 लाख 35 हजार रुपये से अधिक की सामग्री जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल तिवारी और एसडीओपी वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई।2
- जर्जर सड़क दे रही हादसों को न्योता, 12 फीट के मार्ग पर जलभराव और गड्ढों से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें बलोदी-रोहांसी मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण हलाकान, स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं को भी परेशानी पलारी। बलौदा बाजार। पलारी विकासखंड के ग्राम बलोदी से होकर गुजरने वाला बलोदी-रोहांसी मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव होने से मार्ग की स्थिति दलदल जैसी हो गई है। बस्ती से लगे इस मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्कूली बच्चे, दोपहिया वाहन चालक और राहगीर आवाजाही करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के चलते यहां कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। *जिला मुख्यालय जाने का प्रमुख मार्ग* ग्रामीणों के मुताबिक यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए जिला मुख्यालय बलौदाबाजार जाने का प्रमुख और सीधा रास्ता है। सड़क खराब होने के बावजूद लोगों को मजबूरी में इसी मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्ग से जाने पर करीब 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। इससे रोजाना आने-जाने वाले ग्रामीणों के साथ मरीजों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को समय और ईंधन की अतिरिक्त खपत उठानी पड़ रही है। *महज 12 फीट चौड़ी सड़क, सामने से वाहन आने पर बढ़ता खतरा* ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की चौड़ाई लगभग 12 फीट ही है। ऐसे में दो बड़े वाहनों अथवा कार और दोपहिया वाहन के एक साथ निकलने में काफी परेशानी होती है। सड़क के दोनों ओर गड्ढे और कीचड़ होने के कारण स्थिति और जोखिमपूर्ण हो जाती है। सामने से ट्रैक्टर, पिकअप या कार जैसे बड़े वाहन आने पर दोपहिया चालकों को सड़क से नीचे कीचड़ और गड्ढों वाली पटरी पर उतरना पड़ता है। इससे वाहन फिसलने और दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। *स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें* इस मार्ग से महज करीब 200 मीटर की दूरी पर स्कूल स्थित है। रोजाना छोटे-छोटे स्कूली बच्चे इसी रास्ते से होकर स्कूल पहुंचते हैं। सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के बीच से गुजरने के कारण बच्चों के कपड़े खराब होने के साथ ही उनके फिसलकर गिरने और दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। वहीं, रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में भरे पानी के कारण उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे वाहन अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने सड़क की स्थिति को लेकर चिंता जताई है। *धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है मार्ग* बलोदी-रोहांसी मार्ग केवल स्थानीय आवागमन के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से भी इसका महत्व है। पलारी से रोहांसी-अमेठी होते हुए महर्षि वाल्मीकि आश्रम, लव-कुश जन्मभूमि एवं प्रसिद्ध तीर्थ स्थल माता तुरतुरिया जाने वाले श्रद्धालु भी इस मार्ग का उपयोग करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। *गड्ढे में गिरकर बाइक सवार हुआ दुर्घटनाग्रस्त* स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले सड़क पर बने बड़े गड्ढे और जलभराव के कारण एक मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिर गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बावजूद अब तक सड़क की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? *मरम्मत के साथ चौड़ीकरण की मांग* ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत, जल निकासी की व्यवस्था तथा मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल अस्थायी रूप से गड्ढे भरने से समस्या का समाधान नहीं होगा। मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण किया जाना जरूरी है, ताकि क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।2
- हसदेव नदी के बीच में फंसा बैल, गौसेवको ने किया सुरक्षित रेस्क्यू1
- सोहेल खान उसके साथियों का निकाला जुलूस,,मुंह छुपाते रहे आरोपी सोहेल खान उसके साथियों का निकाला जुलूस,,मुंह छुपाते रहे आरोपी1
- आम जगह पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस न आम जगह पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने भेजा जेल मंगलवार की रात 9. 30 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार **आरोपी का विवरण:** * विष्णु सूर्यवंशी पिता बलदाऊ सूर्यवंशी उम्र 21 वर्ष निवासी बोदरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर **मामले का विवरण:** *श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चकरभाठा पुलिस के द्वारा अपराध पतासाजी भ्रमण के दौरान पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि बोदरी चौक में एक व्यक्ति हाथ में तेज धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले आम लोगों को डरा-धमका रहा है कि सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा व हिरासत में लिया। पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम विष्णु सूर्यवंशी पिता बलदाऊ सूर्यवंशी उम्र 21 वर्ष निवासी बोदरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर बताया एवं उसके कब्जे से **01 नग लोहे का चाकू** विधिवत जप्त किया गया। आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से धारदार चाकू लहराकर आम जन को डराने-धमकाने पर तथा चाकू के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है एवं माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमाण्ड में जेल भेजा गया। 🚨 पुलिस जन अपील अपराध/गलत गतिविधियों की सूचना तत्काल डायल 112 /थाना चकरभाठा में देकर सहयोग प्रदान करे।1
- कोरबा : कटघोरा बाईपास में डीजल चोरों का आतंक! ट्रेलर से डीजल निकाल रहे थे 6-7 बदमाश, चालक ने स्कॉर्पियो में मारी जोरदार टक्कर, सभी आरोपी हुए फरार, CCTV में कैद हुई वारदात1