logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गरोठ में स्व गणना के लिए की गई अनूठी पहल भारत के मानचित्र की मानव श्रृंखला बनाकर 1 हजार से अधिक लोगों ने किया स्व-गणना पंजीयन मंदसौर 25 अप्रैल 26/ गरोठ में जनगणना कार्य को लेकर एक अभिनव एवं प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्री राहुल चौहान के मार्गदर्शन में गरोठ स्टेडियम में एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारत के मानचित्र के आकार में मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। इस अनूठे आयोजन में 1 हजार से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मौके पर ही स्व-गणना (Self Enumeration) के तहत अपने-अपने फॉर्म भरे। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को जनगणना प्रक्रिया से जोड़ना तथा स्व-गणना के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। राजस्व विभाग, नगर परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, कृषि विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समन्वित रूप से इस आयोजन को सफल बनाया। जनगणना प्रशिक्षणार्थियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान नागरिकों को बताया गया कि स्व-गणना से समय की बचत होती है तथा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं सटीक बनती है। एसडीएम श्री राहुल चौहान ने बताया कि इस प्रकार के नवाचारों के माध्यम से जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में जनसहभागिता बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लें और शासन के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाएं। यह कार्यक्रम न केवल जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि सामूहिक सहभागिता और प्रशासन-जन सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

1 hr ago
user_Rahul Mehar Patrkar
Rahul Mehar Patrkar
पत्रकार मंदसौर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

गरोठ में स्व गणना के लिए की गई अनूठी पहल भारत के मानचित्र की मानव श्रृंखला बनाकर 1 हजार से अधिक लोगों ने किया स्व-गणना पंजीयन मंदसौर 25 अप्रैल 26/ गरोठ में जनगणना कार्य को लेकर एक अभिनव एवं प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्री राहुल चौहान के मार्गदर्शन में गरोठ स्टेडियम में एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारत के मानचित्र के आकार में मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। इस अनूठे आयोजन में 1 हजार से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मौके पर ही स्व-गणना (Self Enumeration) के तहत अपने-अपने फॉर्म भरे। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को जनगणना प्रक्रिया से जोड़ना तथा स्व-गणना के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। राजस्व विभाग, नगर परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, कृषि विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समन्वित रूप से इस आयोजन को सफल बनाया। जनगणना प्रशिक्षणार्थियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान नागरिकों को बताया गया कि स्व-गणना से समय की बचत होती है तथा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं सटीक बनती है। एसडीएम श्री राहुल चौहान ने बताया कि इस प्रकार के नवाचारों के माध्यम से जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में जनसहभागिता बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लें और शासन के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाएं। यह कार्यक्रम न केवल जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि सामूहिक सहभागिता और प्रशासन-जन सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गरोठ में स्व गणना के लिए की गई अनूठी पहल भारत के मानचित्र की मानव श्रृंखला बनाकर 1 हजार से अधिक लोगों ने किया स्व-गणना पंजीयन मंदसौर 25 अप्रैल 26/ गरोठ में जनगणना कार्य को लेकर एक अभिनव एवं प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्री राहुल चौहान के मार्गदर्शन में गरोठ स्टेडियम में एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारत के मानचित्र के आकार में मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। इस अनूठे आयोजन में 1 हजार से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मौके पर ही स्व-गणना (Self Enumeration) के तहत अपने-अपने फॉर्म भरे। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को जनगणना प्रक्रिया से जोड़ना तथा स्व-गणना के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। राजस्व विभाग, नगर परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, कृषि विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समन्वित रूप से इस आयोजन को सफल बनाया। जनगणना प्रशिक्षणार्थियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान नागरिकों को बताया गया कि स्व-गणना से समय की बचत होती है तथा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं सटीक बनती है। एसडीएम श्री राहुल चौहान ने बताया कि इस प्रकार के नवाचारों के माध्यम से जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में जनसहभागिता बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लें और शासन के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाएं। यह कार्यक्रम न केवल जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि सामूहिक सहभागिता और प्रशासन-जन सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया।
    1
    गरोठ में स्व गणना के लिए की गई अनूठी पहल
भारत के मानचित्र की मानव श्रृंखला बनाकर 1 हजार से अधिक लोगों ने किया स्व-गणना पंजीयन
मंदसौर 25 अप्रैल 26/ गरोठ में जनगणना कार्य को लेकर एक अभिनव एवं प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्री राहुल चौहान के मार्गदर्शन में गरोठ स्टेडियम में एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारत के मानचित्र के आकार में मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया।
इस अनूठे आयोजन में 1 हजार से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मौके पर ही स्व-गणना (Self Enumeration) के तहत अपने-अपने फॉर्म भरे। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को जनगणना प्रक्रिया से जोड़ना तथा स्व-गणना के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। राजस्व विभाग, नगर परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, कृषि विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समन्वित रूप से इस आयोजन को सफल बनाया।
जनगणना प्रशिक्षणार्थियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान नागरिकों को बताया गया कि स्व-गणना से समय की बचत होती है तथा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं सटीक बनती है।
एसडीएम श्री राहुल चौहान ने बताया कि इस प्रकार के नवाचारों के माध्यम से जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में जनसहभागिता बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लें और शासन के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाएं।
यह कार्यक्रम न केवल जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि सामूहिक सहभागिता और प्रशासन-जन सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया।
    user_Rahul Mehar Patrkar
    Rahul Mehar Patrkar
    पत्रकार मंदसौर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • साथी से बदसलूकी पर भीम आर्मी का हल्ला बोल, अजाक्स थाने में FIR दर्ज मंदसौर, 25 अप्रैल 2026 मंदसौर। साथी के साथ हुई बदसलूकी को लेकर भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी ने शुक्रवार को मंदसौर में कड़ा रुख अपनाया। दोनों संगठनों की पूरी टीम ने एकजुट होकर अजाक्स थाने में FIR दर्ज करवाई। जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष फिरोज मंसूरी और भीम आर्मी जिला अध्यक्ष राकेश सूर्यवंशी समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस दौरान थाने पर मौजूद रहे। संगठन ने साफ चेतावनी दी कि उनके किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले को कानून के तहत सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। कार्रवाई में देरी पर गांधी चौराहे पर धरना, फिर दर्ज हुई FIR संगठन के अनुसार घटना के बाद अगली सुबह तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद टीम दोपहर 12 बजे मंदसौर रवाना हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा, "साथी के साथ हुई बदसलूकी कोई छोटी घटना नहीं है। हम चुप बैठने वालों में से नहीं हैं, और हर अन्याय का जवाब कानूनी तरीके से मजबूती के साथ देंगे।" प्रदर्शन के समापन पर कार्यकर्ताओं ने ‘जय भीम, जय भारत, जय संविधान’ के नारे लगाए।
    1
    साथी से बदसलूकी पर भीम आर्मी का हल्ला बोल, अजाक्स थाने में FIR दर्ज  
मंदसौर, 25 अप्रैल 2026
मंदसौर। साथी के साथ हुई बदसलूकी को लेकर भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी ने शुक्रवार को मंदसौर में कड़ा रुख अपनाया। दोनों संगठनों की पूरी टीम ने एकजुट होकर अजाक्स थाने में FIR दर्ज करवाई। 
जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष फिरोज मंसूरी और भीम आर्मी जिला अध्यक्ष राकेश सूर्यवंशी समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस दौरान थाने पर मौजूद रहे। संगठन ने साफ चेतावनी दी कि उनके किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले को कानून के तहत सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
कार्रवाई में देरी पर गांधी चौराहे पर धरना, फिर दर्ज हुई FIR  
संगठन के अनुसार घटना के बाद अगली सुबह तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद टीम दोपहर 12 बजे मंदसौर रवाना हुई। 
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा, "साथी के साथ हुई बदसलूकी कोई छोटी घटना नहीं है। हम चुप बैठने वालों में से नहीं हैं, और हर अन्याय का जवाब कानूनी तरीके से मजबूती के साथ देंगे।" 
प्रदर्शन के समापन पर कार्यकर्ताओं ने ‘जय भीम, जय भारत, जय संविधान’ के नारे लगाए।
    user_Nandkishor Suryawanshi
    Nandkishor Suryawanshi
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Mangal Dev rathore
    1
    Post by Mangal Dev rathore
    user_Mangal Dev rathore
    Mangal Dev rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *सड़कें बनीं विकास और सपनों को साकार करने का मजबूत माध्यम : केबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह* *गरोठ विधानसभा क्षेत्र को बजट में 220 करोड़ रुपए की कार्य स्वीकृति मिली* *भानपुरा में कैबिनेट मंत्री द्वारा 40 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया* मंदसौर 24 अप्रैल 2026/ मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री राकेश सिंह द्वारा भानपुरा में लगभग 41 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास को गति देने हेतु कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात दी गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से 4 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से गरोठ रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग, 7 करोड़ 16 लाख रुपए का सानडा-संधारा मार्ग, 4 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से गरोठ-खडावदा मार्ग पर पुल निर्माण, 6 करोड़ 97 लाख रुपए का विश्निया से खजुरीपंथ मार्ग, 2 करोड़ 12 लाख रुपए का संधारा बालिका हाई सेकेंडरी स्कूल एवं 3 करोड़ रुपए की लागत से दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में भक्त निवास निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल रहा। इसके अतिरिक्त 2 करोड़ 58 लाख रुपए का दुधाखेड़ी माताजी से टुंगनी मार्ग, 4 करोड़ 44 लाख रुपए का गरोठ-बोलिया मार्ग से गौशाला से रावटी मार्ग, 1 करोड़ 98 लाख रुपए का रतनपुरा से सुठलीखेड़ा मार्ग, 3 करोड़ 14 लाख रुपए का भरत्याखेड़ी से कल्याणपुरा मार्ग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 50-50 लाख रुपए की लागत से गरोठ एवं भानपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि गरोठ विधानसभा क्षेत्र को बजट में 220 करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सड़कें केवल मिट्टी की संरचना नहीं बल्कि विकास और सपनों को साकार करने का माध्यम हैं। अच्छी सड़कों से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर लोगों के द्वार तक पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि ‘लोकपथ एप’ के माध्यम से नागरिक सड़क के गड्ढों की शिकायत फोटो अपलोड कर दर्ज कर सकते हैं, जिन्हें 7 दिनों के भीतर ठीक किया जाता है। वहीं ‘लोकपथ एप 2’ के जरिए 4 दिनों में ही मरम्मत कार्य पूर्ण किया जा रहा है। सभी निर्माण कार्य पर्यावरणीय मानकों को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं। कार्यक्रम को सांसद श्री सुधीर गुप्ता एवं गरोठ विधायक श्री चंदर सिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व विधायक श्री देवीलाल धाकड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनुप्रिया विनीत यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।
    1
    *सड़कें बनीं विकास और सपनों को साकार करने का मजबूत माध्यम : केबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह*
*गरोठ विधानसभा क्षेत्र को बजट में 220 करोड़ रुपए की कार्य स्वीकृति मिली*
*भानपुरा में कैबिनेट मंत्री द्वारा 40 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया*
मंदसौर 24 अप्रैल 2026/ मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री राकेश सिंह द्वारा भानपुरा में लगभग 41 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास को गति देने हेतु कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात दी गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से 4 करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से गरोठ रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग, 7 करोड़ 16 लाख रुपए का सानडा-संधारा मार्ग, 4 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से गरोठ-खडावदा मार्ग पर पुल निर्माण, 6 करोड़ 97 लाख रुपए का विश्निया से खजुरीपंथ मार्ग, 2 करोड़ 12 लाख रुपए का संधारा बालिका हाई सेकेंडरी स्कूल एवं 3 करोड़ रुपए की लागत से दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में भक्त निवास निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल रहा।
इसके अतिरिक्त 2 करोड़ 58 लाख रुपए का दुधाखेड़ी माताजी से टुंगनी मार्ग, 4 करोड़ 44 लाख रुपए का गरोठ-बोलिया मार्ग से गौशाला से रावटी मार्ग, 1 करोड़ 98 लाख रुपए का रतनपुरा से सुठलीखेड़ा मार्ग, 3 करोड़ 14 लाख रुपए का भरत्याखेड़ी से कल्याणपुरा मार्ग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 50-50 लाख रुपए की लागत से गरोठ एवं भानपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि गरोठ विधानसभा क्षेत्र को बजट में 220 करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सड़कें केवल मिट्टी की संरचना नहीं बल्कि विकास और सपनों को साकार करने का माध्यम हैं। अच्छी सड़कों से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर लोगों के द्वार तक पहुंचते हैं।
उन्होंने बताया कि ‘लोकपथ एप’ के माध्यम से नागरिक सड़क के गड्ढों की शिकायत फोटो अपलोड कर दर्ज कर सकते हैं, जिन्हें 7 दिनों के भीतर ठीक किया जाता है। वहीं ‘लोकपथ एप 2’ के जरिए 4 दिनों में ही मरम्मत कार्य पूर्ण किया जा रहा है। सभी निर्माण कार्य पर्यावरणीय मानकों को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम को सांसद श्री सुधीर गुप्ता एवं गरोठ विधायक श्री चंदर सिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व विधायक श्री देवीलाल धाकड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनुप्रिया विनीत यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Shamshuddin Sheikh
    1
    Post by Shamshuddin Sheikh
    user_Shamshuddin Sheikh
    Shamshuddin Sheikh
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • पोक्सो एक्ट कोर्ट के विशिष्ट न्यायाधीश डॉ. प्रभात अग्रवाल ने चार आरोपियों को दोषी मानते हुए 20 साल तक के कठोर कारावास और कुल 76 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। मामला अक्टूबर 2023 का है, जब नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के बाद उन्होंने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली थी। अभियोजन पक्ष ने 43 गवाह और 123 दस्तावेज पेश कर केस को मजबूत बनाया।
    3
    पोक्सो एक्ट कोर्ट के विशिष्ट न्यायाधीश डॉ. प्रभात अग्रवाल ने चार आरोपियों को दोषी मानते हुए 20 साल तक के कठोर कारावास और कुल 76 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
मामला अक्टूबर 2023 का है, जब नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के बाद उन्होंने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली थी।
अभियोजन पक्ष ने 43 गवाह और 123 दस्तावेज पेश कर केस को मजबूत बनाया।
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer Pratapgarh, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • *सब जीवदया प्रेमी से ये नम्र निवेदन है कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, आपके स्टेटस पे रखे, लाइक करे*☝️
    1
    *सब जीवदया प्रेमी से ये नम्र निवेदन है कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, आपके स्टेटस पे रखे, लाइक करे*☝️
    user_दीपक प्रजापति
    दीपक प्रजापति
    मल्हारगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • साथी के साथ हुई बदसलूकी को लेकर भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी ने शुक्रवार को मंदसौर में कड़ा रुख अपनाया। दोनों संगठनों की पूरी टीम ने एकजुट होकर अजाक्स थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष फिरोज मंसूरी और भीम आर्मी जिला अध्यक्ष राकेश सूर्यवंशी समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस दौरान थाने पर मौजूद रहे। संगठन ने साफ चेतावनी दी कि उनके किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले को कानून के तहत सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा, "साथी के साथ हुई बदसलूकी कोई छोटी घटना नहीं है। हम चुप बैठने वालों में से नहीं हैं, और हर अन्याय का जवाब कानूनी तरीके से मजबूती के साथ देंगे।" प्रदर्शन के समापन पर कार्यकर्ताओं ने ‘जय भीम, जय भारत, जय संविधान’ के नारे लगाए।
    1
    साथी के साथ हुई बदसलूकी को लेकर भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी ने शुक्रवार को मंदसौर में कड़ा रुख अपनाया। दोनों संगठनों की पूरी टीम ने एकजुट होकर अजाक्स थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। 
जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष फिरोज मंसूरी और भीम आर्मी जिला अध्यक्ष राकेश सूर्यवंशी समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस दौरान थाने पर मौजूद रहे। संगठन ने साफ चेतावनी दी कि उनके किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले को कानून के तहत सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा, "साथी के साथ हुई बदसलूकी कोई छोटी घटना नहीं है। हम चुप बैठने वालों में से नहीं हैं, और हर अन्याय का जवाब कानूनी तरीके से मजबूती के साथ देंगे।" 
प्रदर्शन के समापन पर कार्यकर्ताओं ने ‘जय भीम, जय भारत, जय संविधान’ के नारे लगाए।
    user_Nandkishor Suryawanshi
    Nandkishor Suryawanshi
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.