Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी में आजाद समाज पार्टी जिला मुख्यालय मंझनपुर डायट मैदान में प्रदर्शन..! जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों को लेकर प्रदर्शन किया। चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने, गोंडा-बाराबंकी-अयोध्या की घटनाओं की निष्पक्ष जांच और 68,500 शिक्षक भर्ती आरक्षण मामले में न्याय की मांग की। मंडल प्रभारी आकिब जफर व जिलाध्यक्ष तनवीरुल हसन के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया..! संपादक आजाद पासी
पत्रकार आजाद पासी
कौशाम्बी में आजाद समाज पार्टी जिला मुख्यालय मंझनपुर डायट मैदान में प्रदर्शन..! जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों को लेकर प्रदर्शन किया। चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने, गोंडा-बाराबंकी-अयोध्या की घटनाओं की निष्पक्ष जांच और 68,500 शिक्षक भर्ती आरक्षण मामले में न्याय की मांग की। मंडल प्रभारी आकिब जफर व जिलाध्यक्ष तनवीरुल हसन के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया..! संपादक आजाद पासी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशाम्बी में आजाद समाज पार्टी जिला मुख्यालय मंझनपुर डायट मैदान में प्रदर्शन..! जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों को लेकर प्रदर्शन किया। चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने, गोंडा-बाराबंकी-अयोध्या की घटनाओं की निष्पक्ष जांच और 68,500 शिक्षक भर्ती आरक्षण मामले में न्याय की मांग की। मंडल प्रभारी आकिब जफर व जिलाध्यक्ष तनवीरुल हसन के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया..! संपादक आजाद पासी1
- कौशांबी। वॉइस की खबर का असर। मनरेगा हाजिरी पर उठे सवालों का CDO-DC मनरेगा ने लिया संज्ञान कौशाम्बी। नेवादा विकासखंड के इच्छना गांव में मनरेगा कार्य में दर्ज हाजिरी को लेकर उठे सवालों के मामले में कौशांबी वॉइस की खबर का असर देखने को मिला है। मामले को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और डीसी मनरेगा ने गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लिया है। डीसी मनरेगा विनय कुमार ने कहा कि इच्छना गांव में मनरेगा हाजिरी से जुड़ा मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि मामले की स्थलीय जांच और सत्यापन कराया जाएगा। जांच के दौरान यदि मनरेगा कार्य में किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब जांच टीम के स्थलीय सत्यापन और जांच रिपोर्ट पर सबकी नजर है। सत्यापन के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मनरेगा में दर्ज की गई हाजिरी वास्तविक श्रमिकों की है या फिर रिकॉर्ड में किसी तरह की गड़बड़ी हुई है। फिलहाल विभागीय जांच के बाद सामने आने वाली रिपोर्ट से ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।1
- लाखों की सड़क या गड्ढों का जाल? भीखागरज पूरवा चौराहे से कनैली लाखों की सड़क या गड्ढों का जाल? भीखागरज पूरवा चौराहे से कनैली-कपूरीपुर तक सड़क बदहाल, राहगीर परेशान कौशांबी। भीखा गरज पूरवा चौराहे से कनैली होते हुए कपूरीपुर तक जाने वाला मार्ग इन दिनों गड्ढों में तब्दील नजर आ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद हालात और खराब हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कनैली की ओर जाने वाले रास्ते के साथ कपूरीपुर होकर कनैली चौकी के पास पहुंचने वाला मार्ग भी बदहाल है। दोनों रास्तों पर आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत और गड्ढों की भराई की मांग की है। वहीं सड़क निर्माण और रखरखाव को लेकर जिम्मेदार विभाग से सवाल उठ रहे हैं कि लाखों की लागत के बावजूद सड़क इतनी जल्दी कैसे ध्वस्त हो गई और मरम्मत के लिए अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? सवाल यही है—क्या जिम्मेदार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं1
- कौशाम्बी: दबंगई के आरोपों से परेशान व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर, मकान की छत तोड़ने का लगाया आरोप बेटे पर हमले के पुराने मामले का भी जिक्र, पीड़ित ने मंझनपुर पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बारातफरीक निवासी इन्द्रकिशोर पुत्र स्वर्गीय शिवशम्भू ने थाना प्रभारी मंझनपुर को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर दबंगई और उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायती पत्र के मुताबिक, प्रार्थी कर्मकांडी ब्राह्मण होने के कारण अक्सर घर से बाहर रहता है। आरोप है कि वर्ष 2022 में उसके पुत्र सोमदत्त पर गांव के दबंग मेवालाल ने जानलेवा हमला किया था। पीड़ित का कहना है कि उसके बेटे की चोटों का मेडिकल प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी अस्पताल से कराया गया था, लेकिन आरोपियों के दबाव के चलते पुलिस ने मामले में अपेक्षाकृत हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करा दिया गया। भूसा रखने के लिए बनाए मकान की छत तोड़ने का आरोप इन्द्रकिशोर के अनुसार, गांव में उसका एक मकान गांव के दूसरे छोर पर स्थित है, जिसमें वह भूसा रखता है। आरोप है कि मकान कच्चा होने के कारण विपक्षी पक्ष के लोगों ने उसकी छत काट दी, जिससे अंदर रखा भूसा खराब हो जाता था। इसके बाद प्रार्थी ने मकान पर सीमेंट की चादरें लगवा दीं। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद विपक्षी पक्ष ने अपने कथित साथी पुष्पराज पुत्र मुन्ना लाल यादव के साथ मिलकर सीमेंट की चादरों को भी पूरी तरह तोड़ दिया। पीड़ित का कहना है कि इस घटना से उसे काफी नुकसान हुआ है और वह विपक्षी पक्ष की कथित दबंगई से परेशान है। पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग पीड़ित ने थाना प्रभारी से विपक्षी पक्ष द्वारा किए जा रहे कथित उत्पीड़न और तोड़फोड़ को रोकने तथा मामले में कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। शिकायती पत्र 16 सितंबर 2026 का है। फिलहाल लगाए गए आरोपों पर पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।1
- श्री स्वर्णकार शिवालय सेवा ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण भगवान का बरहव श्री कृष्ण बरहव भंडारे में बंटा बंटा-कढ़ी और चावल का प्रसाद ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS म्योहर/कौशांबी .....कौशांबी विकास खंड अंतर्गत म्योहर में भगवान श्रीकृष्ण के बरहव के अवसर पर श्री स्वर्णकार शिवालय सेवा ट्रस्ट की ओर से धार्मिक कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। बरहव के अवसर पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को बंटा-कढ़ी और चावल का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। ट्रस्ट के सदस्यों ने सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम किशोर वर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के बरहव जैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत होती है। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को एक साथ आने और धर्म-कर्म के कार्यों में सहभागिता करने का अवसर मिलता है। ट्रस्ट भविष्य में भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करता रहेगा।इस मौके अर्का पुलिस चौंकी प्रभारी रवि मौर्या अरुण विश्वकर्मा नव रत्न अर्कवंशी शुशील मिश्र रमेश सिंह आषीश तिवारी अंजनी पांडेय मनीष द्विवेदी जय करन यादव गौरव सोनी कमलेश कुमार मिश्र संदीप सिंह गौरी सोनी रक्सवारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार गुप्ता आकाश विश्वकर्मा म्योहर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बल राम सिंगरौर विजय कृष्ण वर्मा गोपाल स्वर्णकार नित्या नन्द सोनी आदि बृजभान सिंह ग्रामीण तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- प्रेमिका के बुलाने पर पहुंचे युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से लाठी से पीटा* *एक युवक को पीटने के लिए लाठी लेकर के एकत्रित हो गए सैकड़ो लोग भड़कते विद्रोह पर चाचा ने उगला जहर PRIME 18 NEWS *कौशाम्बी* अपराध के बाद राजनीतिक दखल और कानून के रखवालों के लचर व्यवस्था के चलते जिले में सामंतवाद का खात्मा नहीं हो रहा है मामूली सी बात पर लाठी डंडा कुल्हाड़ी लेकर सैकड़ो लोग एकत्रित होकर अपराध का फैसला कर सजा भी दे देते हैं इसी तरह का एक मामला पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ में मंगलवार की रात मे देखने को मिला है जहां मंगलवार की शाम को एक बालिका ने अपने प्रेमी को फोन कर के मिलने के लिए घर बुलाया था युवक के इंतजार में सैंकड़ो लोग खड़े थे और प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को पकड़ करके खंभे से बांध दिया गया है और सैकड़ो लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा है युवक रोता रहा चिल्लाता रहा दर्द से कराहता रहा जल्लादों की मार से बचाने की गुहार लगाता रहा लेकिन भीड़ के बीच मौजूद लोग रावण बन गए थे और आतंक की पूरी हद पार कर दी इससे युवक को चोट लग गई है किसी व्यक्ति ने मामले की सूचना युवक के परिजनों और थाना पुलिस को दे दी है मौके पर आधी रात को ही भारी फ़ोर्स पहुंची है और परिवार रिश्तेदार के लोग भी पहुंच गए हैं खम्भे में बंधे घायल युवक को खंभे से खोलकर बाहर निकाला गया है युवक को लेकर परिवार के लोग थाना पहुंच गए दूसरे पक्ष के लोग भी थाना पहुंच गए आधी रात को घटना को योजना बद्ध तरीके से अंजाम दिए जाने का वीडियो भी किसी ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है घटना के बाद एक बार फिर सामंतवाद की व्यवस्था ताजा हो गई है घायल युवक के परिवार के लोगों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी है हालांकि घटना को 20 घंटे बीत जाने के बाद अभी तक किसी भी दोषी को पुलिस ने जेल नहीं भेजा है थाने में दोनों पक्ष के सैंकड़ो लोग एकत्रित हो गए हैं मुकदमा ना दर्ज कराने के लिए आरोपियों द्वारा थाने मे पीड़ित परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है और मुकदमा वापस न लेने पर गंभीर परिणाम की धमकी दी जा रही है जानकारी के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ निवासी बिहारी दिवाकर की लड़की सलोनी लगभग 22 वर्ष का जाठी गाँव निवासी आकाश दिवाकर से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था इस बात की जानकारी बालिका के चाचा को लग गई तो बालिका पर चाचा नाजायज दबाव बनाने लगा लेकिन चाचा की बात मानने से बालिका ने इनकार कर दिया जिससे चाचा ने साजिश रचना शुरू कर दिया मंगलवार की शाम को बालिका पर दबाव बनाकर उसके प्रेमी को फोन करवा करके प्रेमी को घर बुलवाया गया और प्रेमी के पहुंचने के पहले सैंकड़ो लोग लाठी लेकर एकत्रित हो गए प्रेमिका के बुलाने पर जैसे आकाश गांव पहुंचा सैंकड़ो लोगों ने लाठी लेकर आकाश को घेर लिया और पकड़ करके खंभे से बांध दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी वह चीखता रहा चिल्लाता रहा लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई आकाश की शेरगढ़ में कुछ रिश्तेदारी पहले से है जिससे हमेशा आना जाना लगा रहता था मामले में ज्यादा दबाव पड़ने के बाद देर शाम को दोनों पक्ष के लोग शादी करने के लिए तैयार हो गए हैं दबाव की शादी कितना सफल होगी यह तो भविष्य बताएगा लेकिन जिस तरह से आधी रात को सामंतवादी व्यवस्था की तरह घटना को अंजाम दिया गया है कि खुद फैसला सुना दिया गया है यह गंभीर सवाल बना हुआ है1
- कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र में आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ा। कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में देख लड़की के घरवालों ने लाठी-डंडों से दोनों को बेरहमी से पीटा।घर से शेरगढ़ जाने की बात कहकर निकला था प्रेमी।मारपीट में हालत बेहद गंभीर अस्पताल में भर्ती। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुटी..!!1
- प्रतापगढ़: प्रयागराज-लखनऊ रेलवे लाइन पर खिदिरपुर के पास ट्रेन की चपेट में आईं कई बकरियां, बाल-बाल बचीं महिलाएं प्रतापगढ़: प्रयागराज-लखनऊ रेलवे लाइन पर खिदिरपुर के पास ट्रेन की चपेट में आईं कई बकरियां, बाल-बाल बचीं महिलाएं1