*विश्व नदी दिवस पर माँ केन नदी को बचाने के लिए गंगा समग्र ने किया विरोध प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन* *विश्व नदी दिवस पर माँ केन नदी को बचाने के लिए गंगा समग्र ने किया विरोध प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन* *बांदा।* आज दिनांक 27 सितंबर 2026, विश्व नदी दिवस के अवसर पर बुंदेलखंड की जीवनदायिनी माँ केन नदी को बचाने के लिए *गंगा समग्र, कानपुर प्रांत, जिला बांदा* के नेतृत्व में केन नदी किनारे (बांध के ऊपर, जहां निमनी नाला नदी में गिरता है) पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से शहर के *निमनी नाला और करिया नाले* का जहरीला व गंदा पानी सीधे केन नदी में गिराया जा रहा है। इस गंदे पानी को रोकने के लिए करोड़ों की लागत से बने *सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट* कागजों में तो बन गए लेकिन जमीन पर अधूरे और बंद पड़े हैं। कनवारा के पास बना STP प्लांट तैयार होने के बाद भी वर्षों से बंद है और उसके नाम पर हर साल लाखों रुपए निकाले जा रहे हैं। इस प्रदूषित पानी के कारण शहर के लोग बीमार हो रहे हैं। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी महोदय को कड़े शब्दों में ज्ञापन सौंपकर तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की गई। *इस अवसर पर नेताओं ने कहा -* *श्री महेश कुमार प्रजापति, जिला संयोजक, गंगा समग्र, कानपुर प्रांत, बांदा का उद्बोधन -* _"जय माँ केन! आज विश्व नदी दिवस है लेकिन बड़ी शर्म की बात है कि हमारी माँ केन नदी आज नाला बनकर रह गई है। प्रशासन की लापरवाही से निमनी और करिया नाले का गटर का पानी सीधे नदी में जा रहा है। करोड़ों का STP प्लांट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। अगर 7 दिन में नाले का पानी बंद नहीं हुआ और दोषियों पर FIR नहीं हुई तो गंगा समग्र पूरे बांदा को लेकर DM कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देगा। *श्री प्रेम गुप्ता, जिला अध्यक्ष, युवा व्यापार मंडल का उद्बोधन _"व्यापारी समाज भी आज बहुत परेशान है। गंदे पानी के कारण पूरा शहर बीमार हो रहा है। ग्राहक और व्यापारी दोनों इस प्रदूषण की चपेट में हैं। शासन ने व्यापारियों से टैक्स तो पूरा लिया लेकिन नदी को शुद्ध करने के नाम पर केवल घोटाला किया। युवा व्यापार मंडल गंगा समग्र के इस अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर साथ है। *श्री राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला महामंत्री, गौ रक्षा समिति का उद्बोधन _"जहाँ गंदा पानी होगा, वहाँ गौ माता कैसे पानी पिएगी? केन नदी का यही पानी गौशालाओं और खेतों में जाता है। इस जहरीले पानी से गौवंश बीमार होकर मर रहे हैं। यह केवल नदी का नहीं, बल्कि गौ माता पर भी अत्याचार है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं। श्री महेश कुमार धुरीया, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष का उद्बोधन कनवारा और निमनी नाले के नाम पर जो करोड़ों का घोटाला हुआ है, उसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। कागजों में पैसा निकल रहा है और जमीन पर नाला सीधा नदी में गिर रहा है। यह जनता के साथ धोखा है। प्रशासन को तत्काल प्लांट चालू कराना होगा। *मुख्य मांगें -* 1. निमनी और करिया नाले के पानी को तत्काल प्रभाव से केन नदी में गिरने से रोका जाए। 2. दोनों STP प्लांटों के अधूरे निर्माण और बंद पड़े रहने की जांच कराकर दोषी ठेकेदार व अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज हो। 3. जब तक प्लांट चालू न हो, वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लोहा सिंह रोहित नंदकिशोर अंकित राजकुमार विकास सिंह सरवन सिंह विनय और आम नागरिक मौजूद रहे।

- बारिश से जर्जर कच्चा मकान ढहा,मलबे में दबकर वृद्ध की मौत बारिश से जर्जर कच्चा मकान ढहा,मलबे में दबकर वृद्ध की मौत दो दिन से लगातार हो रही बारिश बनी काल,घर में सो रहे 70 वर्षीय चुन्नी वर्मा की गई जान;परिवार में मचा कोहराम पैलानी।चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते शनिवार की रात एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया।मलबे में दबकर घर में सो रहे 70 वर्षीय वृद्ध चुन्नी वर्मा की मौत हो गई।हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने मलबा हटाकर वृद्ध को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।पपरेंदा गांव निवासी चुन्नी वर्मा पुत्र स्वर्गीय सुखारी वर्मा शनिवार की रात करीब 1:30 बजे अपने कच्चे मकान में सो रहे थे।पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मकान कमजोर हो गया था।देर रात अचानक मकान भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा।हादसे की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। हालांकि,तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे।उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में छह बेटे हैं,जो गांव में रहकर मजदूरी करते हैं।मृतक के नाम मात्र एक बीघा जमीन है।परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई गई है।वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव में भी शोक का माहौल है।परिजनों ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।1
- बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव में शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे जर्जर कच्चा मकान अचानक भर भराकर ढहा,बुजुर्ग की मौत। बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव में शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे जर्जर कच्चा मकान अचानक भर भराकर ढहा,बुजुर्ग की मौत।1
- हमीरपुर :जिलाधिकारी ने ₹302 करोड़ की बाईपास परियोजना के निर्माणाधीन बेतवा एवं यमुना पुलों का किया स्थलीय निरीक्षण हमीरपुर। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा शहर को भारी वाहनों के जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सेतु निगम द्वारा संचालित ₹302 करोड़ की बेतवा एवं यमुना नदी पुल निर्माण परियोजना का जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अशोक कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति, स्पैन निर्माण, पीडब्ल्यूडी से संबंधित कार्यों तथा गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए परियोजना को न्यूनतम समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि बेतवा एवं यमुना नदी पर निर्माणाधीन सेतु एवं बाईपास परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹302 करोड़ है। बेतवा नदी पर दोनों लेन में कुल 26 स्पैन बनाए जाने हैं, जिनमें 13-13 स्पैन प्रत्येक लेन में हैं। वर्तमान में एक लेन के सभी 13 स्पैन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। पीडब्ल्यूडी से संबंधित लगभग एक माह के अवशेष कार्य को तेजी से पूर्ण कराया जाए तो एक माह के भीतर बेतवा पुल की एक लेन पर यातायात प्रारंभ किए जाने की स्थिति बन सकती है। यमुना नदी पर दोनों तरफ 16-16, कुल 32 स्पैन बनाए जाने हैं। वर्तमान में एक तरफ के 5 स्पैन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने शेष स्पैन के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परियोजना को निर्धारित समयसीमा के अनुरूप पूर्ण कराने के लिए उपलब्ध संसाधनों एवं मैनपावर का प्रभावी उपयोग किया जाए। सेतु निगम द्वारा परियोजना को दिसंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, किंतु कार्य में विलंब को देखते हुए अब शेष कार्य को न्यूनतम संभव समय में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सेफ्टी इंजीनियर्स की नियमित निगरानी, सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य प्रयोग तथा निर्माण स्थल पर सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की नियमानुसार जांच कराने तथा समय-समय पर थर्ड-पार्टी क्वालिटी जांच भी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बेतवा एवं यमुना पुलों के शेष स्पैन तथा समानांतर लेन के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना पूर्ण होने पर शहर में भारी वाहनों का दबाव कम हो और आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। साथ ही निर्माण स्थल के एप्रोच रोड को व्यवस्थित रखने, अनावश्यक अवरोध एवं निर्माण सामग्री को हटाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एनएच-34 तथा यमुना पुल के पहुंच मार्गों पर गड्ढों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि सड़कों पर गड्ढों के चिह्नीकरण का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि चिह्नित सभी गड्ढों को एक माह के भीतर पूर्ण रूप से ठीक कराया जाए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना से संबंधित सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्माण की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जनपद की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं उप परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) श्री दिलीप कुमार, सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।3
- फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर ट्रक चालकों से वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा कोतवाली नगर पुलिस ने 4 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से फर्जी GST पहचान पत्र और मोबाइल बरामद। पूछताछ में ट्रक रोककर 50 हजार रुपये की अवैध वसूली मांगने का खुलासा। गिरोह के कृष्ण और सागर फरार, पुलिस तलाश में जुटी। (मोहम्मद इस्लाम, मौदहा–हमीरपुर ब्यूरो)1
- पर्यूषण पर्व के समापन अवसर पर निकली श्रीजी की भव्य शोभायात्रा, भक्ति और श्रद्धा से गूंजा चंदला चंदला। पर्यूषण पर्व के समापन अवसर पर श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर रेस्ट हाउस चौराहे तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने धार्मिक उत्साह के साथ भाग लिया। शोभायात्रा में समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालुओं की मौजूदगी और धार्मिक ध्वजों के साथ निकली शोभायात्रा से नगर का वातावरण भक्तिमय नजर आया। शोभायात्रा के पश्चात श्रीजी को पुनः मंदिर परिसर में विराजमान कराया गया। इसके बाद श्रीजी का अभिषेक, पूजन एवं शांतिधारा का धार्मिक कार्यक्रम विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान जैन समाज के सभी लोग अपने बच्चों सहित एकत्रित रहे और धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की। शोभायात्रा में जैन समाज के अध्यक्ष विनय जैन सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। 🙏 भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के बीच संपन्न हुआ आयोजन पर्यूषण पर्व के समापन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जैन समाज की एकजुटता और धार्मिक आस्था का सुंदर दृश्य देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का भाव दिखाई दिया। रिपोर्टर – जीतेन्द्र कुमार जैन AIMA Media, चंदला2
- महिलाओं ने तहस नहस की शराब की दुकान फिर गांव केब्युवों की हुई बल्ले बल्ले, जेबों में भर भर के ले गए शराब महिलाओं ने तहस नहस की शराब की दुकान फिर गांव केब्युवों की हुई बल्ले बल्ले, जेबों में भर भर के ले गए शराब1
- आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार ने मौके का जायजा लेकर अधिकारियों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार ने मौके का जायजा लेकर अधिकारियों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।1
- हमीरपुर :भारी बारिश से मौदहा-कपसा मार्ग जलमग्न, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा श्यामला नाला पुल के नीचे ट्रक फंसा, पढ़ोरी में रपटा के ऊपर बह रहा चंद्रावल नदी का पानी; रविवार को बारिश थमने से लोगों ने ली राहत की सांस मौदहा (हमीरपुर)। लगातार हुई मूसलाधार बारिश से मौदहा तहसील क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मौदहा-कपसा मार्ग पर श्यामला नाला पुल के निचले हिस्से में सड़क जलमग्न होने से मौदहा की तरफ से बांदा जा रहा एक ट्रक पानी में फंस गया। ट्रक फंसने के कारण मार्ग पर कई घंटों तक आवागमन ठप रहा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उधर पढ़ोरी गांव में रपटा के ऊपर से चंद्रावल नदी का पानी बह रहा है। लगातार बारिश के चलते गांव के अंदर भी पानी घुसने लगा है। पंचायत सचिवालय परिसर में भी पानी भर गया है। जलभराव और नदी के तेज बहाव के कारण ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश और नदियों-नालों के उफान के चलते मौदहा तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। कई ग्रामीण मार्गों पर पानी भरने से आवागमन बाधित है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रविवार को बारिश थमने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। बारिश बंद होने के बाद जलस्तर और जलभराव कम होने की उम्मीद जगी है, लेकिन कई इलाकों में अभी भी पानी भरा होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बरकरार हैं।2
- हमीरपुर 302 करोड़ की बाईपास परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण 📍 बेतवा पुल की एक लेन का निर्माण लगभग पूरा, जल्द शुरू हो सकता है यातायात। 📍 यमुना पुल के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश। 📍 डीएम अशोक कुमार ने गुणवत्ता, सुरक्षा और थर्ड पार्टी जांच सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। 📍 एनएच-34 व पहुंच मार्गों के गड्ढे एक माह में ठीक कराने के निर्देश।1