logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर ट्रक चालकों से वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा कोतवाली नगर पुलिस ने 4 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से फर्जी GST पहचान पत्र और मोबाइल बरामद। पूछताछ में ट्रक रोककर 50 हजार रुपये की अवैध वसूली मांगने का खुलासा। गिरोह के कृष्ण और सागर फरार, पुलिस तलाश में जुटी। (मोहम्मद इस्लाम, मौदहा–हमीरपुर ब्यूरो)

6 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर ट्रक चालकों से वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा कोतवाली नगर पुलिस ने 4 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से फर्जी GST पहचान पत्र और मोबाइल बरामद। पूछताछ में ट्रक रोककर 50 हजार रुपये की अवैध वसूली मांगने का खुलासा। गिरोह के कृष्ण और सागर फरार, पुलिस तलाश में जुटी। (मोहम्मद इस्लाम, मौदहा–हमीरपुर ब्यूरो)

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर :लगातार बारिश बनी आफत, कम्हरिया में छह मकान गिरे, छिरका में आवागमन ठप,श्याम नाला और चंद्रावल नदी उफान पर, कई गांवों का मौदहा तहसील मुख्यालय से संपर्क प्रभावित मौदहा (हमीरपुर)। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बारिश के चलते कम्हरिया गांव में करीब छह मकान गिर गए। गनीमत रही कि हादसों में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मकान गिरने वालों में इस्लामुद्दीन के दो मकान, आसमा, तुलसीदास, शरीफुद्दीन और जुम्मन के मकान शामिल हैं। मकान गिरने से प्रभावित परिवारों के सामने रहने और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई है। वहीं छिरका गांव में लगातार बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव होने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। श्याम नाला और चंद्रावल नदी उफान पर होने के चलते आसपास के कई गांवों का संपर्क मौदहा तहसील मुख्यालय से प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश से कच्चे मकानों के गिरने और जलभराव की स्थिति ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा जलभराव वाले मार्गों पर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।
    3
    हमीरपुर :लगातार बारिश बनी आफत, कम्हरिया में छह मकान गिरे, छिरका में आवागमन ठप,श्याम नाला और चंद्रावल नदी उफान पर, कई गांवों का मौदहा तहसील मुख्यालय से संपर्क प्रभावित
मौदहा (हमीरपुर)। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बारिश के चलते कम्हरिया गांव में करीब छह मकान गिर गए। गनीमत रही कि हादसों में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मकान गिरने वालों में इस्लामुद्दीन के दो मकान, आसमा, तुलसीदास, शरीफुद्दीन और जुम्मन के मकान शामिल हैं। मकान गिरने से प्रभावित परिवारों के सामने रहने और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई है।
वहीं छिरका गांव में लगातार बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव होने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। श्याम नाला और चंद्रावल नदी उफान पर होने के चलते आसपास के कई गांवों का संपर्क मौदहा तहसील मुख्यालय से प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार बारिश से कच्चे मकानों के गिरने और जलभराव की स्थिति ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा जलभराव वाले मार्गों पर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर ट्रक चालकों से वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा कोतवाली नगर पुलिस ने 4 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से फर्जी GST पहचान पत्र और मोबाइल बरामद। पूछताछ में ट्रक रोककर 50 हजार रुपये की अवैध वसूली मांगने का खुलासा। गिरोह के कृष्ण और सागर फरार, पुलिस तलाश में जुटी। (मोहम्मद इस्लाम, मौदहा–हमीरपुर ब्यूरो)
    1
    फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर ट्रक चालकों से वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा 
कोतवाली नगर पुलिस ने 4 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से फर्जी GST पहचान पत्र और मोबाइल बरामद।
पूछताछ में ट्रक रोककर 50 हजार रुपये की अवैध वसूली मांगने का खुलासा।
गिरोह के कृष्ण और सागर फरार, पुलिस तलाश में जुटी।
(मोहम्मद इस्लाम, मौदहा–हमीरपुर ब्यूरो)
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बांदा ब्रेकिंग - स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 8 दिन से अनशन पर बैठीं JDU नेत्री, सपा नेता ने की मुलाकात। बांदा की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जेडीयू की प्रदेश उपाध्यक्ष और बुंदेलखंड संगठन प्रभारी शालिनी पटेल पिछले 8 दिनों से अशोक लाट पर अनशन पर बैठी हैं। आज समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी विशंभर निषाद ने अनशन स्थल पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। *VO -* जेडीयू नेत्री शालिनी पटेल का कहना है कि वह 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन पर बैठी हैं, लेकिन 8 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। उनका आरोप है कि जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मरीजों को दवा से लेकर जांच तक सब कुछ बाहर से खरीदना पड़ता है, जिससे गरीब तबके के लोग सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। वहीं अनशन स्थल पर पहुंचे सपा के पूर्व एमएलसी विशंभर निषाद ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चाहे जिला अस्पताल हो या मेडिकल कॉलेज, हर जगह भ्रष्टाचार हावी है। प्रदेश सरकार को इस पर सख्त कदम उठाते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए और प्रशासन को जल्द से जल्द इनकी मांगें मानकर अनशन खत्म कराना चाहिए।
    4
    बांदा ब्रेकिंग - स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 8 दिन से अनशन पर बैठीं JDU नेत्री, सपा नेता ने की मुलाकात।
बांदा की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जेडीयू की प्रदेश उपाध्यक्ष और बुंदेलखंड संगठन प्रभारी शालिनी पटेल पिछले 8 दिनों से अशोक लाट पर अनशन पर बैठी हैं। आज समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी विशंभर निषाद ने अनशन स्थल पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
*VO -* जेडीयू नेत्री शालिनी पटेल का कहना है कि वह 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन पर बैठी हैं, लेकिन 8 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। उनका आरोप है कि जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मरीजों को दवा से लेकर जांच तक सब कुछ बाहर से खरीदना पड़ता है, जिससे गरीब तबके के लोग सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं।
वहीं अनशन स्थल पर पहुंचे सपा के पूर्व एमएलसी विशंभर निषाद ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चाहे जिला अस्पताल हो या मेडिकल कॉलेज, हर जगह भ्रष्टाचार हावी है। प्रदेश सरकार को इस पर सख्त कदम उठाते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए और प्रशासन को जल्द से जल्द इनकी मांगें मानकर अनशन खत्म कराना चाहिए।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Hamirpur Good News: ग्राम बीवार शायर के भगत और श्याम जी यादव की खोई भैंस मिली, आजाद समाज पार्टी के गया प्रसाद वर्मा ने किया सेवा भाव बड़ी खबर - बीमा: भीम आर्मी कार्यकर्ता गया प्रसाद वर्मा का सराहनीय कार्य, भटक रही भैंस को खिलाया-पिलाया और सुरक्षित रख हमीरपुर: भीम आर्मी के जाबाज कार्यकर्ता गया प्रसाद वर्मा ने पेश की मानवता की मिसाल - रात 11 बजे लापता भैंस को सुरक्षित बांध कर मालिक को सौंपा Hamirpur Good News: ग्राम बीवार शायर के भगत और श्याम जी यादव की खोई भैंस मिली, आजाद समाज पार्टी के गया प्रसाद वर्मा ने किया सेवा भाव बड़ी खबर - बीमा: भीम आर्मी कार्यकर्ता गया प्रसाद वर्मा का सराहनीय कार्य, भटक रही भैंस को खिलाया-पिलाया और सुरक्षित रख
    1
    Hamirpur Good News: ग्राम बीवार शायर के भगत और श्याम जी यादव की खोई भैंस मिली, आजाद समाज पार्टी के गया प्रसाद वर्मा ने किया सेवा भाव

बड़ी खबर - बीमा: भीम आर्मी कार्यकर्ता गया प्रसाद वर्मा का सराहनीय कार्य, भटक रही भैंस को खिलाया-पिलाया और सुरक्षित रख


हमीरपुर: भीम आर्मी के जाबाज कार्यकर्ता गया प्रसाद वर्मा ने पेश की मानवता की मिसाल - रात 11 बजे लापता भैंस को सुरक्षित बांध कर मालिक को सौंपा
Hamirpur Good News: ग्राम बीवार शायर के भगत और श्याम जी यादव की खोई भैंस मिली, आजाद समाज पार्टी के गया प्रसाद वर्मा ने किया सेवा भाव
बड़ी खबर - बीमा: भीम आर्मी कार्यकर्ता गया प्रसाद वर्मा का सराहनीय कार्य, भटक रही भैंस को खिलाया-पिलाया और सुरक्षित रख
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लगातार बारिश से कच्चे मकान ढहने का सिलसिला जारी मवईजार में मकान गिरने से चार मवेशी दबे हमीरपुर। विगत दिनों करीब 48 घंटे तक हुई लगातार बारिश अब कच्चे मकानों के लिए आफत बन गई है। बारिश के कारण दीवारों और छतों में आई सीलन से कच्चे मकान कमजोर होकर ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह रहे हैं। बिवांर थाना क्षेत्र के मवईजार सहित आसपास के कई गांवों में कच्चे मकानों के गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। लगातार हो रही बारिश से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मवईजार गांव में बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मकान के मलबे में चार मवेशी दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मलबा हटाया और चारों मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों के मुताबिक लगातार 48 घंटे हुई बारिश से कच्चे मकानों की दीवारों में नमी और सीलन काफी बढ़ गई है। इसके चलते मकान कमजोर होकर अचानक गिर रहे हैं। बीते 24 घंटे में क्षेत्र में कई स्थानों पर कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं सामने आई हैं। ग्रामीणों को अब अपने जर्जर मकानों के गिरने का डर सताने लगा है। हालांकि रविवार को बारिश थमी रहने से ग्रामीणों ने कुछ राहत की सांस ली, लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। ऐसे में ग्रामीणों को दोबारा बारिश होने की आशंका सता रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बारिश से प्रभावित परिवारों का सर्वे कराकर राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
    2
    लगातार बारिश से कच्चे मकान ढहने का सिलसिला जारी
मवईजार में मकान गिरने से चार मवेशी दबे
हमीरपुर। विगत दिनों करीब 48 घंटे तक हुई लगातार बारिश अब कच्चे मकानों के लिए आफत बन गई है। बारिश के कारण दीवारों और छतों में आई सीलन से कच्चे मकान कमजोर होकर ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह रहे हैं। बिवांर थाना क्षेत्र के मवईजार सहित आसपास के कई गांवों में कच्चे मकानों के गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। लगातार हो रही बारिश से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
मवईजार गांव में बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मकान के मलबे में चार मवेशी दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मलबा हटाया और चारों मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
ग्रामीणों के मुताबिक लगातार 48 घंटे हुई बारिश से कच्चे मकानों की दीवारों में नमी और सीलन काफी बढ़ गई है। इसके चलते मकान कमजोर होकर अचानक गिर रहे हैं। बीते 24 घंटे में क्षेत्र में कई स्थानों पर कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं सामने आई हैं। ग्रामीणों को अब अपने जर्जर मकानों के गिरने का डर सताने लगा है।
हालांकि रविवार को बारिश थमी रहने से ग्रामीणों ने कुछ राहत की सांस ली, लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। ऐसे में ग्रामीणों को दोबारा बारिश होने की आशंका सता रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बारिश से प्रभावित परिवारों का सर्वे कराकर राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *विश्व नदी दिवस पर माँ केन नदी को बचाने के लिए गंगा समग्र ने किया विरोध प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन* *विश्व नदी दिवस पर माँ केन नदी को बचाने के लिए गंगा समग्र ने किया विरोध प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन* *बांदा।* आज दिनांक 27 सितंबर 2026, विश्व नदी दिवस के अवसर पर बुंदेलखंड की जीवनदायिनी माँ केन नदी को बचाने के लिए *गंगा समग्र, कानपुर प्रांत, जिला बांदा* के नेतृत्व में केन नदी किनारे (बांध के ऊपर, जहां निमनी नाला नदी में गिरता है) पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से शहर के *निमनी नाला और करिया नाले* का जहरीला व गंदा पानी सीधे केन नदी में गिराया जा रहा है। इस गंदे पानी को रोकने के लिए करोड़ों की लागत से बने *सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट* कागजों में तो बन गए लेकिन जमीन पर अधूरे और बंद पड़े हैं। कनवारा के पास बना STP प्लांट तैयार होने के बाद भी वर्षों से बंद है और उसके नाम पर हर साल लाखों रुपए निकाले जा रहे हैं। इस प्रदूषित पानी के कारण शहर के लोग बीमार हो रहे हैं। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी महोदय को कड़े शब्दों में ज्ञापन सौंपकर तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की गई। *इस अवसर पर नेताओं ने कहा -* *श्री महेश कुमार प्रजापति, जिला संयोजक, गंगा समग्र, कानपुर प्रांत, बांदा का उद्बोधन -* _"जय माँ केन! आज विश्व नदी दिवस है लेकिन बड़ी शर्म की बात है कि हमारी माँ केन नदी आज नाला बनकर रह गई है। प्रशासन की लापरवाही से निमनी और करिया नाले का गटर का पानी सीधे नदी में जा रहा है। करोड़ों का STP प्लांट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। अगर 7 दिन में नाले का पानी बंद नहीं हुआ और दोषियों पर FIR नहीं हुई तो गंगा समग्र पूरे बांदा को लेकर DM कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देगा। *श्री प्रेम गुप्ता, जिला अध्यक्ष, युवा व्यापार मंडल का उद्बोधन _"व्यापारी समाज भी आज बहुत परेशान है। गंदे पानी के कारण पूरा शहर बीमार हो रहा है। ग्राहक और व्यापारी दोनों इस प्रदूषण की चपेट में हैं। शासन ने व्यापारियों से टैक्स तो पूरा लिया लेकिन नदी को शुद्ध करने के नाम पर केवल घोटाला किया। युवा व्यापार मंडल गंगा समग्र के इस अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर साथ है। *श्री राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला महामंत्री, गौ रक्षा समिति का उद्बोधन _"जहाँ गंदा पानी होगा, वहाँ गौ माता कैसे पानी पिएगी? केन नदी का यही पानी गौशालाओं और खेतों में जाता है। इस जहरीले पानी से गौवंश बीमार होकर मर रहे हैं। यह केवल नदी का नहीं, बल्कि गौ माता पर भी अत्याचार है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं। श्री महेश कुमार धुरीया, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष का उद्बोधन कनवारा और निमनी नाले के नाम पर जो करोड़ों का घोटाला हुआ है, उसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। कागजों में पैसा निकल रहा है और जमीन पर नाला सीधा नदी में गिर रहा है। यह जनता के साथ धोखा है। प्रशासन को तत्काल प्लांट चालू कराना होगा। *मुख्य मांगें -* 1. निमनी और करिया नाले के पानी को तत्काल प्रभाव से केन नदी में गिरने से रोका जाए। 2. दोनों STP प्लांटों के अधूरे निर्माण और बंद पड़े रहने की जांच कराकर दोषी ठेकेदार व अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज हो। 3. जब तक प्लांट चालू न हो, वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लोहा सिंह रोहित नंदकिशोर अंकित राजकुमार विकास सिंह सरवन सिंह विनय और आम नागरिक मौजूद रहे।
    1
    *विश्व नदी दिवस पर माँ केन नदी को बचाने के लिए गंगा समग्र ने किया विरोध प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
*विश्व नदी दिवस पर माँ केन नदी को बचाने के लिए गंगा समग्र ने किया विरोध प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
*बांदा।* आज दिनांक 27 सितंबर 2026, विश्व नदी दिवस के अवसर पर बुंदेलखंड की जीवनदायिनी माँ केन नदी को बचाने के लिए *गंगा समग्र, कानपुर प्रांत, जिला बांदा* के नेतृत्व में केन नदी किनारे (बांध के ऊपर, जहां निमनी नाला नदी में गिरता है) पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से शहर के *निमनी नाला और करिया नाले* का जहरीला व गंदा पानी सीधे केन नदी में गिराया जा रहा है। इस गंदे पानी को रोकने के लिए करोड़ों की लागत से बने *सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट* कागजों में तो बन गए लेकिन जमीन पर अधूरे और बंद पड़े हैं। कनवारा के पास बना STP प्लांट तैयार होने के बाद भी वर्षों से बंद है और उसके नाम पर हर साल लाखों रुपए निकाले जा रहे हैं। इस प्रदूषित पानी के कारण शहर के लोग बीमार हो रहे हैं।
प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी महोदय को कड़े शब्दों में ज्ञापन सौंपकर तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की गई।
*इस अवसर पर नेताओं ने कहा -*
*श्री महेश कुमार प्रजापति, जिला संयोजक, गंगा समग्र, कानपुर प्रांत, बांदा का उद्बोधन -*
_"जय माँ केन! आज विश्व नदी दिवस है लेकिन बड़ी शर्म की बात है कि हमारी माँ केन नदी आज नाला बनकर रह गई है। प्रशासन की लापरवाही से निमनी और करिया नाले का गटर का पानी सीधे नदी में जा रहा है। करोड़ों का STP प्लांट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। अगर 7 दिन में नाले का पानी बंद नहीं हुआ और दोषियों पर FIR नहीं हुई तो गंगा समग्र पूरे बांदा को लेकर DM कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देगा।
*श्री प्रेम गुप्ता, जिला अध्यक्ष, युवा व्यापार मंडल का उद्बोधन 
_"व्यापारी समाज भी आज बहुत परेशान है। गंदे पानी के कारण पूरा शहर बीमार हो रहा है। ग्राहक और व्यापारी दोनों इस प्रदूषण की चपेट में हैं। शासन ने व्यापारियों से टैक्स तो पूरा लिया लेकिन नदी को शुद्ध करने के नाम पर केवल घोटाला किया। युवा व्यापार मंडल गंगा समग्र के इस अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर साथ है।
*श्री राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला महामंत्री, गौ रक्षा समिति का उद्बोधन 
_"जहाँ गंदा पानी होगा, वहाँ गौ माता कैसे पानी पिएगी? केन नदी का यही पानी गौशालाओं और खेतों में जाता है। इस जहरीले पानी से गौवंश बीमार होकर मर रहे हैं। यह केवल नदी का नहीं, बल्कि गौ माता पर भी अत्याचार है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं।
श्री महेश कुमार धुरीया, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष का उद्बोधन 
कनवारा और निमनी नाले के नाम पर जो करोड़ों का घोटाला हुआ है, उसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। कागजों में पैसा निकल रहा है और जमीन पर नाला सीधा नदी में गिर रहा है। यह जनता के साथ धोखा है। प्रशासन को तत्काल प्लांट चालू कराना होगा।
*मुख्य मांगें -*
1. निमनी और करिया नाले के पानी को तत्काल प्रभाव से केन नदी में गिरने से रोका जाए।
2. दोनों STP प्लांटों के अधूरे निर्माण और बंद पड़े रहने की जांच कराकर दोषी ठेकेदार व अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज हो।
3. जब तक प्लांट चालू न हो, वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता  लोहा सिंह रोहित नंदकिशोर अंकित राजकुमार विकास सिंह सरवन सिंह विनय और आम नागरिक मौजूद रहे।
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सौ प्रार्थना पत्रों के बाद भी न्याय की आस, कार्रवाई न होने पर कैलाश ने दी आत्महत्या की चेतावनी बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के दलपत पुरवा मजरा चकरेही निवासी कैलाश प्रसाद का कहना है कि पत्नी रूपा कुशवाहा और अजीत कुशवाहा से जुड़े अवैध संबंध के विवाद को लेकर वह करीब सौ प्रार्थना पत्र अधिकारियों को दे चुका है, और साक्ष्य फोटो भी लेकिन कार्रवाई अब भी अधर में है। शिकायत में 5 जनवरी 2026 की घटना का उल्लेख करते हुए अजीत पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है।कैलाश के मुताबिक मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों, पुलिस आयुक्त और पुलिस महानिदेशक समेत कई अधिकारियों तक फरियाद पहुंचाने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला। अब उसने मानसिक रूप से परेशान होकर मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। जब फरियाद की फाइल सौ कदम चल चुकी हो, तो कार्रवाई आखिर किस कदम पर ठहर गई? शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है; जांच के बाद ही उनकी सच्चाई स्पष्ट होगी।
    1
    सौ प्रार्थना पत्रों के बाद भी न्याय की आस, कार्रवाई न होने पर कैलाश ने दी आत्महत्या की चेतावनी

बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के दलपत पुरवा मजरा चकरेही निवासी कैलाश प्रसाद का कहना है कि पत्नी रूपा कुशवाहा और अजीत कुशवाहा से जुड़े अवैध संबंध के विवाद को लेकर वह करीब सौ प्रार्थना पत्र अधिकारियों को दे चुका है, और साक्ष्य फोटो भी  लेकिन कार्रवाई अब भी अधर में है। शिकायत में 5 जनवरी 2026 की घटना का उल्लेख करते हुए अजीत पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है।कैलाश के मुताबिक मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों, पुलिस आयुक्त और पुलिस महानिदेशक समेत कई अधिकारियों तक फरियाद पहुंचाने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला। अब उसने मानसिक रूप से परेशान होकर मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। जब फरियाद की फाइल सौ कदम चल चुकी हो, तो कार्रवाई आखिर किस कदम पर ठहर गई? शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है; जांच के बाद ही उनकी सच्चाई स्पष्ट होगी।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हमीरपुर :जिलाधिकारी ने ₹302 करोड़ की बाईपास परियोजना के निर्माणाधीन बेतवा एवं यमुना पुलों का किया स्थलीय निरीक्षण हमीरपुर। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा शहर को भारी वाहनों के जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सेतु निगम द्वारा संचालित ₹302 करोड़ की बेतवा एवं यमुना नदी पुल निर्माण परियोजना का जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अशोक कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति, स्पैन निर्माण, पीडब्ल्यूडी से संबंधित कार्यों तथा गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए परियोजना को न्यूनतम समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि बेतवा एवं यमुना नदी पर निर्माणाधीन सेतु एवं बाईपास परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹302 करोड़ है। बेतवा नदी पर दोनों लेन में कुल 26 स्पैन बनाए जाने हैं, जिनमें 13-13 स्पैन प्रत्येक लेन में हैं। वर्तमान में एक लेन के सभी 13 स्पैन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। पीडब्ल्यूडी से संबंधित लगभग एक माह के अवशेष कार्य को तेजी से पूर्ण कराया जाए तो एक माह के भीतर बेतवा पुल की एक लेन पर यातायात प्रारंभ किए जाने की स्थिति बन सकती है। यमुना नदी पर दोनों तरफ 16-16, कुल 32 स्पैन बनाए जाने हैं। वर्तमान में एक तरफ के 5 स्पैन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने शेष स्पैन के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परियोजना को निर्धारित समयसीमा के अनुरूप पूर्ण कराने के लिए उपलब्ध संसाधनों एवं मैनपावर का प्रभावी उपयोग किया जाए। सेतु निगम द्वारा परियोजना को दिसंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, किंतु कार्य में विलंब को देखते हुए अब शेष कार्य को न्यूनतम संभव समय में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सेफ्टी इंजीनियर्स की नियमित निगरानी, सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य प्रयोग तथा निर्माण स्थल पर सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की नियमानुसार जांच कराने तथा समय-समय पर थर्ड-पार्टी क्वालिटी जांच भी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बेतवा एवं यमुना पुलों के शेष स्पैन तथा समानांतर लेन के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना पूर्ण होने पर शहर में भारी वाहनों का दबाव कम हो और आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। साथ ही निर्माण स्थल के एप्रोच रोड को व्यवस्थित रखने, अनावश्यक अवरोध एवं निर्माण सामग्री को हटाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एनएच-34 तथा यमुना पुल के पहुंच मार्गों पर गड्ढों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि सड़कों पर गड्ढों के चिह्नीकरण का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि चिह्नित सभी गड्ढों को एक माह के भीतर पूर्ण रूप से ठीक कराया जाए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना से संबंधित सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्माण की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जनपद की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं उप परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) श्री दिलीप कुमार, सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    3
    हमीरपुर :जिलाधिकारी ने ₹302 करोड़ की बाईपास परियोजना के निर्माणाधीन बेतवा एवं यमुना पुलों का किया स्थलीय निरीक्षण
हमीरपुर। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा शहर को भारी वाहनों के जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सेतु निगम द्वारा संचालित ₹302 करोड़ की बेतवा एवं यमुना नदी पुल निर्माण परियोजना का जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अशोक कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति, स्पैन निर्माण, पीडब्ल्यूडी से संबंधित कार्यों तथा गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए परियोजना को न्यूनतम समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि बेतवा एवं यमुना नदी पर निर्माणाधीन सेतु एवं बाईपास परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹302 करोड़ है। बेतवा नदी पर दोनों लेन में कुल 26 स्पैन बनाए जाने हैं, जिनमें 13-13 स्पैन प्रत्येक लेन में हैं। वर्तमान में एक लेन के सभी 13 स्पैन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। पीडब्ल्यूडी से संबंधित लगभग एक माह के अवशेष कार्य को तेजी से पूर्ण कराया जाए तो एक माह के भीतर बेतवा पुल की एक लेन पर यातायात प्रारंभ किए जाने की स्थिति बन सकती है।
यमुना नदी पर दोनों तरफ 16-16, कुल 32 स्पैन बनाए जाने हैं। वर्तमान में एक तरफ के 5 स्पैन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने शेष स्पैन के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परियोजना को निर्धारित समयसीमा के अनुरूप पूर्ण कराने के लिए उपलब्ध संसाधनों एवं मैनपावर का प्रभावी उपयोग किया जाए। सेतु निगम द्वारा परियोजना को दिसंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, किंतु कार्य में विलंब को देखते हुए अब शेष कार्य को न्यूनतम संभव समय में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सेफ्टी इंजीनियर्स की नियमित निगरानी, सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य प्रयोग तथा निर्माण स्थल पर सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की नियमानुसार जांच कराने तथा समय-समय पर थर्ड-पार्टी क्वालिटी जांच भी सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने बेतवा एवं यमुना पुलों के शेष स्पैन तथा समानांतर लेन के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना पूर्ण होने पर शहर में भारी वाहनों का दबाव कम हो और आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। साथ ही निर्माण स्थल के एप्रोच रोड को व्यवस्थित रखने, अनावश्यक अवरोध एवं निर्माण सामग्री को हटाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एनएच-34 तथा यमुना पुल के पहुंच मार्गों पर गड्ढों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि सड़कों पर गड्ढों के चिह्नीकरण का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि चिह्नित सभी गड्ढों को एक माह के भीतर पूर्ण रूप से ठीक कराया जाए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना से संबंधित सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्माण की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जनपद की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं उप परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) श्री दिलीप कुमार, सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.