266.4 लीटर अंग्रेजी शराब व अपाची बाइक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार होली पर्व को लेकर बघैला पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाएं जा रहे अभियान के तहत क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर टोला से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है। तथा धंधेबाज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 266.4 लीटर अंग्रेजी , मसालेदार शराब और एक अपाची मोटरसाइकिल जब्त की है। थानाध्यक्ष करण कुमार के अनुसार गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान रंजय कुमार, पिता संजय चौधरी, ग्राम बरूही थाना सहार जिला भोजपुर के रूप में हुई है। उसके पास से 221.4 लीटर अंग्रेजी एवं देसी मसाला शराब तथा 45 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होली के पूर्व क्षेत्र में अवैध शराब की बड़ी खेप खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को रंगे हाथ धरदबोचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि होली जैसे पर्व के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस ने जब्त शराब और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत विधिवत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

- आस्था और श्रद्धा के केंद्र सूर्यपूरा बड़ा तालाब के समीप स्थित बहुरहवा शिव मंदिर से मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने भगवान शिव के वाहन नंदी (बैल) की प्रतिमा चोरी कर ली। बुधवार सुबह जब श्रद्धालु प्रतिदिन की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो नंदी प्रतिमा को अपने स्थान से गायब देखकर स्तब्ध रह गए। मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। ग्रामीणों के अनुसार यह मंदिर दो शताब्दियों से क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। नंदी की प्रतिमा मंदिर की परंपरा और विश्वास का अभिन्न हिस्सा मानी जाती थी। प्रतिमा चोरी की खबर फैलते ही ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना बताया और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की। बुधवार को 05 बजे छठ पूजा समिति के अध्यक्ष विजय सिंह का कहना है कि ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिरों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- Post by Suraj kumar1
- बिहार राज्य के राजस्व कर्मचारी पुनः बैठे धारणा पर आरा, भोजपुर1
- बिहार राज्य के राजस्व कर्मचारी पुनः बैठे धारणा पर आरा, भोजपुर1
- चंदनपुरा पंचायत के बीडीसी धर्मेन्द्र सिंह का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, डेहरी अस्पताल में पहुंचे मंत्री रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत चंदनपुरा पंचायत के बीडीसी धर्मेन्द्र सिंह के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। बुधवार की शाम करीब 5 बजे उनके निधन की खबर मिलते ही पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। धर्मेन्द्र सिंह अपने मिलनसार स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई थी और आम लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ थी। बताया जा रहा है कि वे बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के स्वागत के लिए नासरीगंज गए हुए थे। मंत्री के स्वागत के बाद वे अपने दोस्तों के साथ वाहन से लौट रहे थे। नासरीगंज से करीब एक किलोमीटर आगे बढ़ने पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोस्तों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें डेहरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वे शुगर की बीमारी से भी पीड़ित थे और काफी दिनों से दवा चल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। वहीं शाम करीब 7 बजे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश भी डेहरी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। धर्मेन्द्र सिंह के निधन को स्थानीय राजनीति और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।1
- हसपुरा, औरंगाबाद, शंकरपुर गांव के 22 वर्षीय युवक की मौत ट्रक के चपेट में आने से हो गई1
- पुलिस विभाग को गाली-गलौज करते हुए लड़का का दुख बोल रहा है।1
- सूर्यपुरा प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर और नटवार तेनुअज मध्य विद्यालयों में बुधवार को 04 बजे तक'मिशन शोषणमुक्त बचपन' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिभर्ते एनजीओ और जेयू अग्री साइंसेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के पांचवें व छठे चरण में लगभग 1500 बच्चों को सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बाल लैंगिक अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) और 'अच्छा स्पर्श-बुरा स्पर्श' के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। टीम के सदस्यों ने बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। संस्था के अध्यक्ष मोहन सिंह, दिवाकर जी, पवन सिंह और अमन शर्मा सहित टीम के सदस्यों ने इस सत्र में बच्चों का मार्गदर्शन किया। जागरूकता फैलाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। वही कार्यक्रम के अंत में अभी छात्राओं के बीच कॉपी किताब का वितरण किया गया।1