चंदनपुरा पंचायत के बीडीसी धर्मेन्द्र सिंह का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, डेहरी अस्पताल में पहुंचे मंत्री चंदनपुरा पंचायत के बीडीसी धर्मेन्द्र सिंह का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, डेहरी अस्पताल में पहुंचे मंत्री रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत चंदनपुरा पंचायत के बीडीसी धर्मेन्द्र सिंह के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। बुधवार की शाम करीब 5 बजे उनके निधन की खबर मिलते ही पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। धर्मेन्द्र सिंह अपने मिलनसार स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई थी और आम लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ थी। बताया जा रहा है कि वे बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के स्वागत के लिए नासरीगंज गए हुए थे। मंत्री के स्वागत के बाद वे अपने दोस्तों के साथ वाहन से लौट रहे थे। नासरीगंज से करीब एक किलोमीटर आगे बढ़ने पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोस्तों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें डेहरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वे शुगर की बीमारी से भी पीड़ित थे और काफी दिनों से दवा चल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। वहीं शाम करीब 7 बजे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश भी डेहरी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। धर्मेन्द्र सिंह के निधन को स्थानीय राजनीति और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

- चंदनपुरा पंचायत के बीडीसी धर्मेन्द्र सिंह का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, डेहरी अस्पताल में पहुंचे मंत्री रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत चंदनपुरा पंचायत के बीडीसी धर्मेन्द्र सिंह के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। बुधवार की शाम करीब 5 बजे उनके निधन की खबर मिलते ही पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। धर्मेन्द्र सिंह अपने मिलनसार स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई थी और आम लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ थी। बताया जा रहा है कि वे बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के स्वागत के लिए नासरीगंज गए हुए थे। मंत्री के स्वागत के बाद वे अपने दोस्तों के साथ वाहन से लौट रहे थे। नासरीगंज से करीब एक किलोमीटर आगे बढ़ने पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोस्तों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें डेहरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वे शुगर की बीमारी से भी पीड़ित थे और काफी दिनों से दवा चल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। वहीं शाम करीब 7 बजे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश भी डेहरी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। धर्मेन्द्र सिंह के निधन को स्थानीय राजनीति और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।1
- आस्था और श्रद्धा के केंद्र सूर्यपूरा बड़ा तालाब के समीप स्थित बहुरहवा शिव मंदिर से मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने भगवान शिव के वाहन नंदी (बैल) की प्रतिमा चोरी कर ली। बुधवार सुबह जब श्रद्धालु प्रतिदिन की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो नंदी प्रतिमा को अपने स्थान से गायब देखकर स्तब्ध रह गए। मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। ग्रामीणों के अनुसार यह मंदिर दो शताब्दियों से क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। नंदी की प्रतिमा मंदिर की परंपरा और विश्वास का अभिन्न हिस्सा मानी जाती थी। प्रतिमा चोरी की खबर फैलते ही ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना बताया और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की। बुधवार को 05 बजे छठ पूजा समिति के अध्यक्ष विजय सिंह का कहना है कि ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिरों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- Post by Suraj kumar1
- हसपुरा, औरंगाबाद, शंकरपुर गांव के 22 वर्षीय युवक की मौत ट्रक के चपेट में आने से हो गई1
- भाकपा माले प्रखण्ड गोह का पांचवा सम्मेलन सरावती प्रोजेक्ट स्कूल के पास सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ. काराकाट के सांसद और किसान महासभा के महासचिव कामरेड राजाराम सिंह जी के द्वारा उद्घाटन किया गया और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. दाऊदनगर के सचिव कामरेड राजकुमार भगत और कामरेड चन्द्रमा पासवान पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे. 19 सदस्यीय प्रखण्ड कमिटी का गठन किया गया और सदस्यों के उपस्थिति में कामरेड देवरूल पासवान को अंचल सचिव के रूप में नियुक्त किया गया. उनकी कार्यशैली, जनता के प्रति कार्य करने की क्षमता और कर्तव्यपरायणता के देखते हुए तीसरे बार उनको यह जिम्मेदारी दी गई. सभी उपस्थित सदस्यों ने फुल माला से नये प्रखण्ड सचिव को स्वागत किए और शुभ कामना दिये. संगठन के विस्तार और जनता के मुद्दे पर संघर्ष जारी करने के लिए प्रखण्ड कमिटी ने संकल्प लिया गया है. आगामी 22 फरवरी 26 को समीक्षा बैठक मे ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने के लिए जनता से अपील किया गया. सूचना प्रखण्ड कमिटी भाकपा माले (गोह)2
- रोहतास जिले के चेनारी स्थित राम दुलारी गंगा उच्च विद्यालय के मैदान में 21 फरवरी को आयोजित होने वाले गुप्ताधाम महोत्सव में भोजपुरी गायक कल्लू एवं अंकुश राजा की शानदार प्रस्तुति होगी। इस महोत्सव का आयोजन बिहार पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन रोहतास द्वारा किया गया है। जनपद रोहतास जनमंडल प्रभारी गुड्डू शर्मा के रिपोर्ट2
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- सूर्यपुरा प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर और नटवार तेनुअज मध्य विद्यालयों में बुधवार को 04 बजे तक'मिशन शोषणमुक्त बचपन' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिभर्ते एनजीओ और जेयू अग्री साइंसेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के पांचवें व छठे चरण में लगभग 1500 बच्चों को सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बाल लैंगिक अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) और 'अच्छा स्पर्श-बुरा स्पर्श' के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। टीम के सदस्यों ने बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। संस्था के अध्यक्ष मोहन सिंह, दिवाकर जी, पवन सिंह और अमन शर्मा सहित टीम के सदस्यों ने इस सत्र में बच्चों का मार्गदर्शन किया। जागरूकता फैलाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। वही कार्यक्रम के अंत में अभी छात्राओं के बीच कॉपी किताब का वितरण किया गया।1