Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडला जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है,जहां बीजेपी के पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे की कार से हुई टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
Salim khan
मंडला जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है,जहां बीजेपी के पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे की कार से हुई टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बबलिया धान खरीदी केंद्र में करोड़ों का खेल, 4 महीने से भुगतान को तरस रहे किसान आक्रोशित किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी मंडला। बबलिया स्थित महाकौशल विपणन केंद्र में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के नाम पर बड़ी धांधली का मामला सामने आया है। दर्जनों किसान पिछले 4 महीनों से अपनी मेहनत की कमाई के लिए भटक रहे हैं। किसानों का आरोप है कि केंद्र के पूर्व प्रभारियों और कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत कर किसानों की धान को अपने रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों के फर्जी खातों में दर्ज कर सरकारी राशि का गबन कर लिया है। मामला तब और गंभीर हो गया जब वर्तमान गेहूं खरीदी केंद्र पर पहुँचे एक किसान ने 36 क्विंटल धान के भुगतान न होने पर हंगामा किया। चर्चा है कि केंद्र से लगभग 500 क्विंटल धान गायब है। कर्मचारी अब संस्था बदलने का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। पीड़ित किसानों का कहना है कि सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। नाराज किसानों ने जिला प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है, साथ ही भुगतान न होने पर केंद्र बंद करने की चेतावनी दी है।1
- Post by Salim khan1
- Post by Neelesh THAKUR1
- मंडला में क्रिकेट प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों के लिए एक शानदार पहल की शुरुआत हुई है। जिला क्रिकेट संघ (DCA) और मैकल क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 1 मई से 15 दिवसीय भव्य क्रिकेट समर कैंप का शुभारंभ किया गया है। यह कैंप मंडला के महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है, जहां जिले भर से 8 वर्ष की आयु से लेकर सीनियर वर्ग तक के बालक और बालिका खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों और सीनियर खिलाड़ियों की निगरानी में क्रिकेट की बारीकियां, तकनीकी कौशल और आधुनिक खेल तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैंप की खास बात यह है कि 8 मई से "मैकल कप" के तहत एक दिवसीय मैचों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। शनिवार शाम 5 बजे स्टेडियम ग्राउंड में खिलाड़ियों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई, जहां बच्चों ने जोश और ऊर्जा के साथ क्रिकेट के गुर सीखे।1
- Post by Govardhan kushwaha1
- आजकल cyber criminals AEPS Aadhaar Enabled Payment System का misuse करके बिना OTP bank accounts से पैसे निकाल रहे हैं Fingerprint cloning fake biometric devices और social engineering के through आपकी financial identity का misuse किया जा सकता है और आपको पता भी नहीं चलता ⚠️ Risk कहाँ है • Fake agents update या subsidy के नाम पर fingerprint ले लेते हैं • Biometric data misuse करके micro ATM से withdrawal हो सकता है • आपका Aadhaar और fingerprint direct access बन जाता है आपके पैसे तक 🔐 ध्यान रखें • बिना reason अपना fingerprint कभी share न करें • Unknown requests पर biometric देना avoid करें • हर transaction को blindly trust न करें Cyber fraud में delay loss बढ़ाता है 📞 1930 पर तुरंत call करें 🌐 cybercrime.gov.in पर report करें सतर्क रहें एक छोटी गलती बड़ा financial loss बन सकती है 🚨1
- शंकर लाल यादव हुए सेवा निवृत्त, साथियों ने दी भावभीनी विदाई घंसौर। जनपद पंचायत घंसौर में पदस्थ ग्राम पंचायत सचिव शंकर लाल यादव के सेवा निवृत्त होने पर साथियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। शंकर लाल यादव ग्राम पंचायत शिकार में सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनके सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी एवं सचिव साथियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की और उनके सरल स्वभाव एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उन्हें आज 1 मई 2026 को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शंकर लाल यादव ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जो हमेशा याद रखा जाएगा।1
- Post by Salim khan1